Home Blog Page 56

दून पुलिस परिवार के साथ SSP दून ने मनाया खुशियों एवं रंगो का त्यौहार होली: पुलिसकर्मियों को किया प्रोत्साहित 

0

सभी जवानों व पुलिस परिजनों को रंग लगाकर दी होली के पावन पर्व की शुभकामनांए

पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए एसएसपी दून का संदेश- आप सतर्क तो आम जन सुरक्षित

रंगो और खुशियों के त्योहार होली पर आम जन की सुरक्षा मे तैनात पुलिस के जवानों साथ दून पुलिस कप्तान द्वारा होली का त्यौहार मनाया गया।


इस बीच एसएसपी दून द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को बताया गया कि हम सभी एक परिवार हैं तथा पुलिस के कर्तव्य निर्वहन की सीमाओं की बाध्यता के तहत जब सभी लोग अपने-अपनों के बीच कोई त्यौहार मना रहे होते हैं तब उन सभी की सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने के लिये पुलिस को अपने परिवार से दूर रहते हुए पूरी मुस्तैदी के साथ नियुक्त रहना पडता हैं। इसी लिये पुलिस परिवार को आपस में ही सभी के साथ त्यौहार मनाने हेतु सभी पुलिस कर्मियों का उत्साह वर्धन करते हुए एक दूसरे को रंग लगाकर होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी गई।

 

प्रदेश सरकार की लापरवाही से प्रदेश की आम जनता इलाज से वंचित: सूर्यकांत धस्माना

0

 

सरकार अस्पतालों का नहीं कर रही भुगतान अस्पताल आर्थिक रूप से परेशान और मरीज हो रहे हल्कान

प्रदेश सरकार ने हिमालयन , इंद्रेश व ग्राफिक एरा का अरबों रुपए का नहीं किया भुगतान:

देहरादून: प्रदेश सरकार राज्य के सबसे बड़े निजी अस्पतालों हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट, महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून व ग्राफिक एरा अस्पताल सेलाकुई का विभिन्न सरकारी स्वस्थ योजनाओं का अरबों रुपया भुगतान ना करने से ये अस्पताल आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं और परिणामस्वरूप अस्पताल आयुष्मान कार्ड, गोल्डन कार्ड, ईएसआईसी व एसजीएचएस कार्ड धारक मरीजों का इलाज करने में आनाकानी कर रहे हैं जिससे राज्य के उक्त स्कीम्स के कार्ड धारक हल्कान हैं और इलाज के लिए दर दर भटक रहे हैं उक्त वक्तव्य आज एआईसीसी सदस्य व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही। श्री धस्माना ने कहा कि अकेले महंत इंद्रेश अस्पताल का राज्य सरकार ने एक सौ करोड़ से ज्यादा भुगतान करना है जिसमें अकेले आयुष्मान भारत का चवालीस करोड़ रुपए से ज्यादा पैसा सरकार पर बकाया है जो देश के प्रधानमंत्री की सबसे ज्यादा प्रचरित स्वास्थ्य योजना है। श्री धस्माना ने कहा कि हिमालयन अस्पताल जौली ग्रांट, महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून व ग्राफिक एरा अस्पताल में सामान्य मरीजों के अलावा राज्य का अधिकांश मरीज जो सीएचसी,पीएचसी व जिला अस्पतालों से हाइयर सेंटरों के लिए रेफर होते हैं वो इलाज के लिए आते हैं जिनमें कैंसर, हृदय रोग, लिवर, किडनी व फेफड़ों की बीमारी के गंभीर मरीज होते हैं । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को स्वास्थ्य सेवा जैसी प्राथमिकता वाले विषय को सबसे अधिक गंभीरता से लेना चाहिए किंतु सरकार का आचरण इसके ठीक विपरीत है और राज्य की जनता को बेहतरीन व सस्ता इलाज उपलब्ध करवाने वाले इन बड़े अस्पतालों को उन्हों के पैसों के लिए इस तरह परेशान करना सरकार की घोर लापरवाही को दर्शाता है। श्री धस्माना ने कहा कि वे शीघ्र इस संबंध में इन अस्पतालों का सरकार के ऊपर चढ़ा कर्ज का ब्यौरा एकत्रित कर मुख्यमंत्री को पेश करूंगा और उनसे तत्काल भुगतान करने की मांग करूंगा ताकि आम जनता को इन अस्पतालों में इस कारण इलाज के लिए मना नहीं किया जाए।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

कांग्रेसजनों ने कौलागढ़ छात्रावास में बच्चों संग हर्षोल्लास से मनाई होली 

0

 

कैंट विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम वार्ड 31 कौलागढ़ स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में अपने घरों से दूर रह रहे बच्चों एवं गुरूजनों के साथ होली का पर्व बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा मिष्ठान वितरण कर पर्व की खुशियां साझा कीं। पूरा वातावरण रंगों और उमंग से सराबोर रहा।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने बच्चों का अनुशासन, ऊर्जा और उत्साह देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही छात्रावास निवासी दिगम्बर सिंह चौहान को कुश्ती में राज्य स्तर पर चयन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने गुरूजनों की सराहना करते हुए कहा कि वे छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और खेल गतिविधियों के लिए भी निरंतर प्रेरित कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री व वार्ड 31 की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पिया थापा ने बच्चों को गुलाल लगाया व मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर, पिया थापा, गोरखा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल बसनेत, विक्रम शाही, रितेश छेत्री, पीयूष जोशी सहित अन्य साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.रावत ने किया 254.41 लाख से ढौंर-सकन्याणा तल्ला मोटर मार्ग का शिलान्यास

0

जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर मरीजों का जाना हालचाल

उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 254.41 लाख रुपये की लागत से ढौर-सकन्याणा तल्ला मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। तत्पश्चात उन्होंने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

मंत्री ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र की आवश्यकता रही है। मार्ग के डामरीकरण से ग्रामीणों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क सुविधा से गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और विकास की प्रक्रिया को नयी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित में निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। सड़क सुदृढ़ीकरण से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी तथा विद्यार्थियों को स्कूल और महाविद्यालयों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

मंत्री ने कहा कि सड़क की बेहतर स्थिति का सीधा लाभ स्वास्थ्य सेवाओं को भी मिलेगा। आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा, जिससे अमूल्य जीवन की रक्षा संभव होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि हर नागरिक को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण की भावना से प्रेरित होकर निरंतर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है और भविष्य में भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके उपरांत मंत्री ने जिला चिकित्सालय पौड़ी का निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों से उपचार व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान उन्होंने थलीसैंण में हुई सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों से भी मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने चिकित्सकों को सभी घायलों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल*

विश्व के बाल लेखकों का लेखक गाँव में हुआ सम्मान: हिंदी साहित्यकारों को प्रदान किया गया ‘लेखक सम्मान’ 

0

65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत

देहरादून (थानो)। अंतर्राष्ट्रीय लेखक दिवस के अवसर पर लेखक गाँव, थानो (देहरादून) में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन अपनी विशिष्टता के कारण देश में पहली बार इस स्वरूप में संपन्न हुआ, जिसमें भारत सहित विश्व के 65 से अधिक देशों के साहित्यकार एक मंच से जुड़े।


कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित 26 वरिष्ठ लेखकों तथा विभिन्न देशों से ऑनलाइन जुड़े हिंदी एवं प्रवासी हिंदी साहित्यकारों को ‘लेखक सम्मान’ प्रदान किया गया। साथ ही 30 बाल रचनाकारों—जिनकी पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं—को ‘नवोदित लेखक सम्मान’ से अलंकृत कर उनके साहित्यिक अवदान का अभिनंदन किया गया। । सम्मानित बाल लेखकों में प्रणवी भारद्वाज (व्हिस्पर्स ऑफ़ हिल्स), लावण्या कुशवाहा (ट्रेवलिंग थ्रू ए सोलो वेंडरर), देवांश गुप्ता (द हॉरर्स ऑफ़ द हाउंटेड हाउस), श्रेया चुग (क्लॉ मार्क्स ऑन द बाथरूम फ्लोर), आदित्य सागर (क्वांटम होराइजन), वैष्णवी (न्यू नॉलेज), याशिका शर्मा (कोविड-19), अर्घ्य (लाइफ ऑफ़ ए डीनो), आद्रिका सिंह (इट इज़ पॉसिबल), दीप कौर (वेरम डोनम), भव्य भगत (एकेडमी), साक्षी गुप्ता (शैक्षणिक कृति), वृतिका सिंह (नानी / द पावर ऑफ़ मोरल वैल्यूज़), कविशा वर्मा (मेटानोइया), वृंदा (माँ की छाया / पिता – स्मृति में अनुपम स्पर्श), निधि अरोड़ा (कंप्यूटर एजुकेशन पर पुस्तकें), रेहांश चौधरी (ज़ीनोबिया), समृद्धि गुप्ता (माय एक्सकर्शन विद फ्रेंड्स / काउंटेस ऑफ़ मैजिक / व्हिस्पर्स फ्रॉम द लॉस्ट एम्पायर), मनन वर्मा (दस पुस्तकें) तथा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित चैतन्य सिखोला (व्हाई वी आर ऑलवेज रनिंग) प्रमुख रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लेखक गाँव के संरक्षक, सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि लेखक समाज का सजग द्रष्टा, चिंतक और संवेदना का सेतु होता है। उन्होंने घोषणा की कि रचनाशील लेखकों को लेखक गाँव सशक्त मंच प्रदान करेगा। उनकी सृजनशीलता को गति देने के साथ ही उनके साहित्य को लेखक गांव प्रशासन के तहत प्रकाशित भी किया जाएगा। इसके लिए निकट भविष्य में कार्यशालाएँ, संवाद सत्र एवं प्रकाशन योजनाएँ प्रारंभ की जाएँगी।

लेखक गाँव की निदेशक विदुषी निशंक ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी अतिथियों का स्वागत किया । उन्होंने कहा कि लेखक गाँव केवल एक स्थान नहीं, बल्कि सृजनात्मक चेतना का केंद्र है, जहाँ शब्दों के माध्यम से संस्कृति और संस्कारों का संवर्धन होता है।

मुख्य अतिथि पद्मश्री कल्याण सिंह ‘मैती’ ने अपने संबोधन में कहा कि लेखक गाँव विश्व पटल पर साहित्य की एक विशिष्ट पहचान स्थापित करने का सार्थक कार्य कर रहा है। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए यह अत्यंत आवश्यक है कि साहित्य समाज को मानवीय मूल्यों, संवेदनशीलता और सांस्कृतिक चेतना के प्रति जागृत करे। लेखक गाँव इसी सृजनशील संकल्प के साथ साहित्य और समाज के मध्य एक सशक्त सेतु के रूप में उभर रहा है, जो शब्द की शक्ति के माध्यम से विश्व में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरक पहल कर रहा है।

समारोह के विभिन्न सत्रों में काव्य-पाठ, साहित्यिक संवाद और वैश्विक हिंदी पर विचार-विमर्श आयोजित किए गए। कुवैत से संगीता चौबे ‘पंखुड़ी’, अमेरिका से शुभ्रा ओझा, यू.के. से आशुतोष कुमार, कतर से शालिनी वर्मा, सिंगापुर से आराधना झा श्रीवास्तव, लंदन से आशीष मिश्रा, स्पेन से पूजा अनिल, कीनिया से सारिका फ्लोर, कनाडा से प्राची रंधावा, ऑस्ट्रेलिया से रीता कौशल, नीदरलैंड से मनीष पांडेय ‘मनु’, श्रीलंका से डॉ. ब्रेसिल नगाड़ बितान तथा चीन से डॉ. विवेक मणि त्रिपाठी सहित अनेक प्रवासी साहित्यकार ऑनलाइन जुड़े और अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में डॉ. सर्वेश उनियाल, डॉ. नीरजा शर्मा, सचिन राणा, बालकृष्ण चमोली, अनिल जोशी, तापस चक्रवर्ती, आदित्य वत्स, वीरेन्द्र डंगवाल ‘पार्थ’, नरेन्द्र उनियाल ‘ननु’, डॉ. मनोरमा नौटियाल, नीलम पांडेय ‘नील’, भारती डिमरी, संगीता राणा, मुकेश राणा, संतोष आशीष, डॉ. शशि देवली, डॉ. सौम्यता पांडे, डॉ. रितेश चौधरी, डॉ. सीमा परवीन, डॉ. जागेश्वर सिंह, डॉ. शोभा चौधरी, डॉ. अल्फीशा, डॉ. नीरज श्रीवास्तव एवं हिमालय विरासत ट्रस्ट की अध्यक्ष आशना नेगी सहित अनेक साहित्यकार एवं शिक्षाविद् उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का ऑनलाइन संचालन जर्मनी से अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी समन्वयक डॉ. शिप्रा शिल्पी ने किया, जबकि ऑफलाइन संचालन डॉ. बेचैन कंडियाल एवं शिवम ढोंडियाल ने संयुक्त रूप से किया। अंत में संयोजक श्रीमती पूजा पोखरियाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह ने यह संदेश दिया कि लेखक गाँव हिंदी साहित्य के वैश्विक संवाद को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नवोदित और बाल रचनाकारों के लिए सृजन एवं प्रकाशन का सशक्त मंच बनने की दिशा में प्रतिबद्ध है।

Good Initiative: DM सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन

0

मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां;आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली

भिक्षा से मुख मोड़ अब शिक्षा; खेल मेडल की ओर बढ़ते कदम

बाल श्रम भिक्षावृत्ति से मुक्त बच्चे अब खेल स्पर्धा में कर रहे हैं प्रतिभाग; मैराथन में लिया हिस्सा

आंखों में भविष्य के सुनहरे सपने संजौये आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर में भविष्य की दिशा तय करता बचपन

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन की पहल आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर; बालश्रम; भिक्षावृत्ति से मुक्त किए गए बच्चों को मिली भविष्य की नई दिशा; अब सामान्य बच्चों की तरह पा रहे है शिक्षा;

देहरादून। जिलाधिकारी अधिकारी सविन बंसल के संवेदनशील एवं दूरदर्शी प्रयासों से सड़क पर भटकता और भिक्षावृत्ति व बालश्रम में संलिप्त बचपन अब शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ने लगा है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर ऐसे बच्चों के जीवन में नई आशा की किरण बनकर उभरा है।


कभी मुरझाए हुए चेहरों पर अब त्योहारों की खुशियां दिखाई दे रही हैं। उनकी आंखों में भविष्य के सुनहरे सपने संजोए जा रहे हैं। आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर में न केवल उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है, बल्कि उनके भविष्य की स्पष्ट दिशा भी तय की जा रही है।

जिला प्रशासन की इस अभिनव पहल के तहत अब तक 174 से अधिक बच्चों को भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम से मुक्त कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा चुका है। रेस्क्यू अभियान के माध्यम से चिन्हित बच्चों को आधुनिक केयर सेंटर में लाकर काउंसलिंग, ब्रिज कोर्स, नियमित शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं मानसिक संबल प्रदान किया जा रहा है।
हारिश, कक्षा 6, साधुराम इंटर कॉलेज का छात्र है। वह शारीरिक रूप से अत्यंत सक्रिय है और सभी प्रकार की खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेता है।

वह मई माह 2025 में आईसीसी (ICC) से जुड़ा था। उससे पहले वह किसी भी विद्यालय में नामांकित नहीं था और उसे औपचारिक स्कूली शिक्षा का पूर्व अनुभव भी नहीं था।

आईसीसी से जुड़ने के बाद अगस्त 2025 माह में उसे कक्षा 6 में साधुराम इंटर कॉलेज में मुख्यधारा (Mainstream) में प्रवेश दिलाया गया।

विद्यालय में प्रवेश के पश्चात उसने नियमित उपस्थिति दर्ज कराई है तथा प्रत्येक खेल गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सक्रियता और प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया है।

जिलाधिकारी के निर्देशन में संबंधित विभागों की समन्वित कार्यवाही से इन बच्चों को औपचारिक विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जा रहा है। इसके साथ ही सेंटर में संगीत, योग, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
त्योहारों में शामिल हो रहा है बचपन
हाल ही में सेंटर के बच्चों ने उत्साहपूर्वक होली का पर्व मनाया। रंगों के साथ खिलखिलाती हंसी यह संदेश दे रही थी कि अब यह बचपन उपेक्षा का नहीं, बल्कि अवसरों का प्रतीक है। तीज-त्योहारों में सहभागिता से बच्चों में आत्मविश्वास एवं सामाजिक जुड़ाव की भावना विकसित हो रही है।

जिला प्रशासन द्वारा निरंतर रेस्क्यू अभियान चलाकर बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों की पहचान की जा रही है। ऐसे बच्चे जो पारिवारिक, आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियों के कारण इन गतिविधियों में संलिप्त थे, उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान कर शिक्षा और कौशल विकास की दिशा में अग्रसर किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहां कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक और शिक्षित जीवन का अधिकार है। प्रशासन का उद्देश्य केवल बच्चों को रेस्क्यू करना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी नागरिक बनाना है।

आज जो बच्चे कभी सड़कों पर थे, वही अब विद्यालयों में नियमित रूप से अध्ययन कर रहे हैं, खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। उनकी बदलती जिंदगी अन्य जरूरतमंद बच्चों और समाज के लिए प्रेरणा बन रही है।
जिला प्रशासन की यह पहल समाज के सहयोग से और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा और सम्मानजनक जीवन से वंचित न रहे।

—–0—–

 

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉक्टर पल्लवी कौल का अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रेरक व्याख्यान

0

 

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. पल्लवी कौल ने सोफिया, बुल्गारिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट सम्मेलन में आमंत्रित व्याख्यान दिया। उनका व्याख्यान सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में कार्यरत महिलाओं के रिटेंशन और प्रोफेशनल प्रोग्रेशन पर केंद्रित था, जिसे यूरोप के विभिन्न देशों से आए विशेषज्ञों ने अत्यंत सराहा और इस विषय पर सार्थक चर्चा हुई।


अपने विद्वत्तापूर्ण प्रस्तुतीकरण और आत्मविश्वासपूर्ण प्रतिनिधित्व के माध्यम से उन्होंने श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन सहित उत्तराखंड व देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया। यह हमारे संस्थान के लिए गर्व का विषय है कि हमारा नाम सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में प्रशिक्षण, मेंटरशिप और व्यावसायिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ा।
इस प्रकार की अंतरराष्ट्रीय सहभागिता हमारे संस्थान की बढ़ती हुई अकादमिक पहचान तथा वैश्विक स्तर पर योगदान देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज, माननीय चेयरमैन श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के आशीर्वाद से हमारे शैक्षणिक और नैदानिक प्रयास निरंतर सशक्त हो रहे हैं और वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहे हैं।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए डॉ. पल्लवी कौल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। उन्होंने संस्थान का प्रतिनिधित्व गरिमा और उत्कृष्टता के साथ किया।

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित हरिद्वार दौरे की तैयारीयों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

0

 

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का उत्तराखण्ड आगमन राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता तथा यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा पुलिस एवं प्रशासन आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आमजन की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही, चिकित्सा सुविधा, आपातकालीन सेवाओं एवं अग्निशमन व्यवस्था को पूर्ण रूप से तत्पर रखने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में अनुशासन, पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन सर्वाेपरि है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने हेतु पुलिस को पुरा प्लान तैयार करने के निर्देश दिये उन्होने कहा कि शहर में किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति न हो यातायात सुचारू रहें ताकि आमजनमानस को असुविधा न होने पाये।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कि जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने यातायात व्यवस्था एवं वाहनों के पार्किंग व्यवस्था के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी, मेयर हरिद्वार किरन जैसल, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, एमडी शिडकुल सौरव गैहरवार, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।

 

देहरादून लॉ कॉलेज के पूर्व छात्र ने छत्तीसगढ़ न्यायिक सेवा में 16 वां रैंक हासिल कर जज बनकर किया नाम रोशन

0

छत्तीसगढ में जज बने रौशन पाठक का लाॅ काॅलेज देहरादून में हुआ भव्य स्वागत

देहरादून 2 मार्च। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लाॅ काॅलेज और देहरादून में आज छत्तीसगढ़ न्यायिक सेवा में 16 वां रैंक पाकर जज बने काॅलेज के पूर्व छात्र रौशन कुमार पाठक का भव्य स्वागत किया गया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जोशी जी ने रौशन को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और उन्हे स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होने कहा कि रौशन ने अपनी उपलब्धि से न केवल अपना व अपने परिवार का बल्कि उत्तरांचल विश्वविद्यालय का भी नाम रोशन किया है। उन्होने छात्रों का उसका अनुसरण करने की सलाह दी।


विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो0 राजेश बहुगुणा ने बताया कि लाॅ काॅलेज देहरादून से शिक्षा लेकर देश के 15 राज्यों में छात्र जज बन चुके है। उत्तराखण्ड में सर्वाधिक 16 छात्र जज बनने में सफल हुए। उन्होने कहा कि 3 वर्ष की अनिवार्य प्रेक्टिस की बाध्यता ने छात्रों को विशेष कर लड़कियों को हतोत्साहित किया है।
अपने सम्बोधन में रौशन पाठक ने न्यायिक सेवा परिक्षा के गुर सिखाते हुए कहा कि प्री के लिए बेयर एक्ट से मेन के लिए पुस्तकों से और साक्षत्कार के लिए लाॅ के साथ-साथ सामान्य ज्ञान की पढ़ाई करना सर्वधिक लाभकारी होता है। उन्होने लाॅ काॅलेज की टिचिंग मैथडोलौजी, लाइब्रेरी कल्चर व मूटकोर्ट तथा डिबेट के वातावाण को अपनी सफलता में अहम योगदान माना। उन्होने कहा कि नियमित कक्षा में आने वाले प्रतिभागियों को किसी कोचिंग की आवश्यकता नही होती। अलबत्ता उन्होने मुख्य परीक्षा हेतु टेस्ट सिरिज ज्वाइन करने की सलाह दी उन्होने न्यायिक सेवा की सफलता के लिए सबसे बड़ी चुनौति धैर्य को माना। उन्होने कहा कि आज के परिपेक्ष में जहाँ एक और न्यायिक सेवा में रिक्तियां बहुत कम है तो वहीं दूसरी ओर 3 वर्ष की कोर्ट पे्रक्टिस की आवश्यकता और लम्बी चयन प्रक्रिया हर स्टेज की परीक्षा लेते है।
कार्यक्रम में काॅलेज की कम्पटिशन सेल से जुडे सैकड़ो छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने भागीदारी की।

 

त्यौहार की आड में हुडदंग करने वाले जायेंगें सीधे सलाखों के पीछे: SSP दून 

0

हुडदंग से बचे, शांति एंव सुरक्षा के साथ मनाये रंगो का त्यौहार

 

होली उल्लास एंव खुशियों का पर्व है, जिसे सकुशल सम्पन्न कराने के लिये #देहरादून_पुलिस द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं, पुलिस द्वारा पूर्व मे पर्व के दौरान हुए विवादों का परीक्षण कर ऐसे सभी अराजक तत्व, जो पर्व के दौरान शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर सकते हैं। उन सभी को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही की गई है। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में सर्वधर्म के संभ्रान्त व्यक्तियों/जनप्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर उन सभी से पर्व के दौरान आपसी सौहार्द बनाये रखने तथा पर्व के दौरान हुडदंग/अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने हेतु अवगत कराया गया है।

सुरक्षा की दृष्टि से सम्पूर्ण जनपद को 03 सुपर जोन, 08 जोन, 21 सेक्टर तथा 53 सब सेक्टर में बांटा गया है। सुपरजोन में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, जोन में क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी, सैक्टर में सम्बन्धित थाना प्रभारी तथा सबसैक्टर में उपनिरीक्षक रैंक के अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही सभी क्षेत्रों में मोबाइल पार्टी में स्टेटिक फोर्स को तैनात किया गया है, जिनके द्वारा नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर पर्व के दौरान प्रत्येक घटनाक्रम पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। इसके अतिरिक्त संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही किसी भी सूचना पर त्वरित रिस्पांस के लिए सभी थाना क्षेत्रों में पीसीआर को तैनात किया गया है।

पुलिस द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर भी लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए 24 x7 मानीटरिंग की जा रही है। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों, विवादित पोस्टों आदि के माध्यम से वैमनस्यता फैलाते हुए धार्मिक सौहार्द को बिगाडने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।
जनपद के विभिन्न स्थानो पर आयोजित होने वाले होलिका दहन के कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस द्वारा सभी आयोजकों से वार्ता करते हुए उन्हें निर्धारित स्थानों पर ही कार्यक्रम आयोजित करने तथा किसी नई परम्परा के शुरूवात न करने के निर्देश दिये गये हैं।
देहरादून पुलिस की आमजन से अपील है कि खुशियों के इस पावन पर्व को अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ मनायें पर इस बात का भी ध्यान रखें कि आपकी वजह से किसी अन्य को असुविधाओं का सामना न करना पडे। पुलिस द्वारा लगातार हुडदंगियों/अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। त्यौहारों के दौरान शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।