Home Blog Page 57

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में बिखरे होली के रंग

0

 

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ संपन्न हुआ। परिसर में चारों ओर होली की उमंग दिखाई दी, जहां छात्र-छात्राओं के साथ अध्यापक भी जमकर थिरकते नजर आए और पूरा वातावरण रंग और संगीत से सराबोर हो गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ नीरज श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात बी.ए.एम.एस., बी.एन.वाई.एस. एवं बी.एससी. नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।
संगीत विभाग की प्रस्तुतियाँ समारोह का विशेष आकर्षण रहीं। राहुल रावत ने बैठकी होली के मधुर एवं पारंपरिक गीत प्रस्तुत कर लोकसंस्कृति की झलक पेश की। लोक परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित बैठकी होली ने उपस्थित जनों को कुमाऊँ-गढ़वाल की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया।
विभिन्न नृत्य, लोकगीत एवं रंगारंग कार्यक्रमों ने आयोजन को यादगार बना दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षाविदों एवं स्थानीय ग्राम प्रधानों ने प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हुए सामाजिक एकता पर बल दिया। अंत में सभी ने रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का संचालन अर्पण ने किया। समारोह में संस्था के सचिव बालकृष्ण चमोली, संयुक्त निदेशक डॉ प्रदीप कोठियाल सहित विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य, विद्यार्थी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

DM Action: संपत्ति लालच में बुजुर्ग मां से बेटे-बहू का अभद्र व्यवहार, डीएम के निर्देश पर भरण पोषण एक्ट में मुकदमा दर्ज

0

जिला प्रशासन के जनदर्शन में न्याय का भरोसा:  हर शिकायत पर त्वरित एक्शन

एचडीसी कॉलोनी में सीवर धंसे, सड़क टूटी, डीएम ने मांगा जबाव, जनदर्शन से गायब इंजीनियर का रोका वेतन

*न्यायालय आदेश के बावजूद घर पर कब्जा, बुजुर्ग दंपत्ति की गुहार पर डीएम सख्त, एसडीएम से मांगी रिपोर्ट,*

बुजुर्ग महिला की जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास तहसीलदार को मौके पर जांच के आदेश

बेटे की धमकियों से त्रस्त बुजुर्ग मां, सीनियर सिटीजन एक्ट में होगी कार्रवाई

*घायल बेटे के उपचार में प्रशासन की त्वरित पहल, सीएमओ को आयुष्मान की स्थिति आज ही जांचने के निर्देश*

*मोहकमपुर-नेहरूग्राम में जर्जर सड़क, गंदगी और अतिक्रमण की शिकायत पर डीएम सख्त, 10 मार्च तक तलब की रिपोर्ट,*

*सरकारी भूमि पर तारबाड, अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम ने 15 मार्च तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश*

*जन सुविधा सर्वोपरिः देहरादून-डोईवाला परिवहन सेवा प्रारंभ न होने पर स्मार्ट सिटी से रिपोर्ट तलब*

*मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के जनदर्शन पर बढता जन जन का विश्वास*

*देहरादून ।
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया। जनता दरबार में उपस्थित फरियादियों ने भूमि विवाद, निजी भूमि का सीमांकन, अवैध कब्जा, आपसी विवाद, आर्थिक सहायता, फीस माफी, उपचार से संबंधित कुल 92 शिकायतें एवं समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने सभी जनशिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

एचडीसी कॉलोनी निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग एल.एन. नौटियाल ने अवगत कराया कि उनके मोहल्ले में सीवर लाइन, सड़क एवं नाली निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण न होने के कारण सीवर चौंबर धंस गए हैं। सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है तथा वर्षा ऋतु में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे आमजन को आवागमन में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कई स्तरों पर समस्या रखने के बावजूद समाधान न होने पर उन्होंने जनता दरबार में अपनी पीड़ा व्यक्त की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण चाहा। जनता दरबार में अनुपस्थित पाए जाने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता के एक दिन के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही एडीएम को मामले की जांच कर संबंधित विभागों से शीघ्र समस्या समाधान सुनिश्चित करने कहा।

मोथरोवाला निवासी एक बुजुर्ग दंपत्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि सुनील कुमार एवं उनकी पत्नी सुधा, जो उनके आवास में रह रहे थे, न्यायालय के आदेश के बावजूद घर खाली नहीं कर रहे हैं तथा उनके साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार कर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए एसडीएम सदर को त्वरित कार्रवाई कर ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

राजीव नगर निवासी वृद्धा मंजू देवी ने अवगत कराया कि उनका पुत्र एवं बहू उन्हें घर से बेदखल कर संपत्ति हड़पने का प्रयास कर रहे हैं तथा प्रतिदिन अभद्र व्यवहार एवं जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को ‘भरण-पोषण अधिनियम’ के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में अजबपुर कलां निवासी असहाय बुजुर्ग विधवा सीमा उनियाल ने अपने जेठ एवं उनके पुत्रों पर मारपीट, अभद्र भाषा का प्रयोग तथा निजी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने तहसीलदार को मौके पर जांच कर पीड़िता को न्याय दिलाने एवं समस्या का यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डोईवाला निवासी मीना क्षेत्री ने बताया कि संपत्ति से बेदखल किए जाने के बाद उनका पुत्र उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है तथा उन्हें जान से मारने का प्रयास कर रहा है। एक असहाय बुजुर्ग महिला की व्यथा को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ‘सीनियर सिटीजन एक्ट’ के अंतर्गत वाद दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए जिलाधिकारी ने बुजुर्ग महिला को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने हेतु ‘सारथी वाहन’ की व्यवस्था भी कराई।

लख्खीबाग निवासी मौ० यासीन ने अपनी आर्थिक तंगी का उल्लेख करते हुए अपने पुत्र की विद्यालय शुल्क माफी की प्रार्थना की। जिलाधिकारी ने प्रकरण को सहानुभूति पूर्वक लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को संबंधित विद्यालय से समन्वय स्थापित कर नियमानुसार राहत दिलाने के निर्देश दिए, ताकि आर्थिक अभाव के कारण बच्चे की शिक्षा बाधित न हो।

तिपरपुर परगना निवासी बुजुर्ग बाला देवी ने शिकायत की कि उनकी निजी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा जबरन अवैध कब्जा किया जा रहा है तथा विरोध करने पर उन्हें धमकाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार को स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष जांच करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मोथरोवाला निवासी नरेन्द्र नाथ ने वाहन दुर्घटना में घायल अपने पुत्र के उपचार हेतु आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उनका आयुष्मान कार्ड भी कार्य नहीं कर रहा है, जिससे उपचार में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि आयुष्मान कार्ड की स्थिति तत्काल जांच कर आज ही रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

मोहकमपुर जन कल्याण समिति द्वारा मोहकमपुर-लोअर नत्थनपुर एवं नेहरूग्राम क्षेत्र की जर्जर सड़कों, झुके हुए विद्युत पोल एवं झूलती विद्युत तारों से संभावित खतरे, फ्लाईओवर के नीचे व्याप्त गंदगी तथा अतिक्रमण जैसी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि समस्त बिंदुओं की स्थलीय जांच कर 10 मार्च तक विस्तृत रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए, साथ ही आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

श्री चंद्रेश्वर महादेव मंदिर एवं क्षेत्र विकास समिति तथा स्थानीय निवासियों ने केदारपुरम कॉलोनी स्थित चक डांडा लखौंड, लिंक रोड सहस्रधारा रोड क्षेत्र में सरकारी भूमि पर तारबाड़ कर किए गए अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर को निर्देशित किया कि राजस्व अभिलेखों का परीक्षण कर स्थलीय निरीक्षण के उपरांत 15 मार्च तक स्पष्ट आख्या प्रस्तुत की जाए।

देहरादून से डोईवाला, भानियावाला, रानी पोखरी एवं भोगपुर होते हुए थानों तक स्मार्ट सिटी अथवा इलेक्ट्रिक बस सेवा प्रारंभ किए जाने की मांग पर भी जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित स्मार्ट सिटी प्रबंधन से पूछा कि अब तक परिवहन सेवा क्यों प्रारंभ नहीं की गई। इस संबंध में कारणों सहित विस्तृत रिपोर्ट 17 मार्च तक प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी विभाग निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को शीघ्र राहत मिल सके। जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, एसडीएम विनोद कुमार, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम अपर्णा ढ़ौडियाल, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून। की

 

महिला कांग्रेस ने THE PM IS Compromised लिखी पोषाक पहनकर किया प्रदर्शन: केन्द्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग 

0

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम एपस्टीन फाईल में उजागर होने पर हरदीप पुरी के इस्तीफे की मंाग को लेकर आज प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती ज्योत रौतेला के नेतृत्व में महिला कंाग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से गांधीपार्क-घंटाघर-पल्टन बाजार होते हुए तहसील चौक एवं वापस प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक **THE PM IS Compromised** लिखी विषेश पोषाक पहनकर विरोध-प्रदर्शन के साथ मार्च निकाला तथा केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महिला कांग्रेस कार्यकर्ता बडी संख्या में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में एकत्र हुए जहां से उन्होंने प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए पल्टन बाजार की ओर कूच किया।
इस अवसर पर ज्योति रौतेला ने कहा कि एपस्टिन फाइल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आने की खबरें अत्यंत गंभीर और चिंताजनक हैं। यदि इन फाइलों में किसी भी प्रकार से उनका उल्लेख हुआ है, तो देश की जनता के सामने पूरी सच्चाई आना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि देश की गरिमा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख से जुड़ा हुआ है। ऐसे संवेदनशील विषय पर चुप्पी साध लेना या तथ्यों को छिपाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत होगा।
ज्योति रौतेला ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस मांग करती है किः-
1. इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए।
2. जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, नैतिक आधार पर केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
3. केंद्र सरकार इस विषय पर संसद और देश की जनता के सामने स्पष्ट वक्तव्य दे।
ज्योति रौतेला ने यह भी कहा कि देश की राजनीति में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वाेपरि होनी चाहिए। यदि किसी भी सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति का नाम ऐसे विवादों में आता है, तो नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ना ही लोकतांत्रिक परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि जनता जानना चाहती है कि सच्चाई क्या है, और उसे यह अधिकार है कि उसके प्रतिनिधि हर प्रकार के संदेह से परे हों।
प्रदर्शन मार्च में महानगर अध्यक्ष उर्मिला ढौंडियाल थापा, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, महासचिव निधि नेगी, सुशीला शर्मा, अनुराधा तिवारी, प्रतिमा सिंह देवेन्द्र कौर, रेख ढींगरा, भावना, जिलाध्यक्ष टिहरी आशा रावत, शिवानी थपलियाल, उमा पंवार, अनीता सकलानी आदि अनेक महिला कंाग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।
ज्योति रौतेला
प्रदेश महिला अध्यक्ष

थलीसैंण को मिली 25.32 करोड़ की सौगात: उप जिला चिकित्सालय का शिलान्यास

0

प्रदेश सरकार जनता के हित में निरंतर कार्य कर रही है: स्वास्थ्य मंत्री

प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने थलीसैंण क्षेत्र में 2532.66 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और नागरिक सुविधाओं को मजबूती मिलेगी तथा समग्र विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के प्रवेश द्वार तथा बस स्टैंड के समीप निर्मित पार्क का लोकार्पण किया गया। साथ ही नगर पंचायत कैन्यूर थलीसैंण के नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन किया गया। मंत्री ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन के साथ ही नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रौली एवं कैन्यूर में कक्षा-कक्ष निर्माण, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेलासैंण और प्राथमिक विद्यालय जसपुर में अनुरक्षण कार्य, सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय की चारदीवारी निर्माण, राजकीय इंटर कॉलेज बगवाड़ी में विज्ञान प्रयोगशाला भवन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऐंठी में पुस्तकालय एवं कला-कक्ष निर्माण तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलाण में शौचालय इकाई निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र मरोड़ा तथा उप जिला चिकित्सालय थलीसैंण के भवन का शिलान्यास भी किया। मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसी अवसर पर उन्होंने भारत सरकार के देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत उप जिला चिकित्सालय थलीसैंण में टीकाकरण शिविर का शुभारंभ भी किया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है और महिला स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत भवन, स्वास्थ्य संस्थानों और शैक्षणिक ढांचे के विकास से क्षेत्र में प्रशासनिक दक्षता, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। इन सभी कार्यों से स्पष्ट है कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी, प्रदेश सहकारी संघ अध्यक्ष मातवर सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य वंदना रौथाण सहित अमर सिंह रावत, हरेंद्र, राकेश, दिलीप रावत, पृथ्वी सिंह, मनवर सिंह, रजनी, अनीता जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

*सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल*

 

होलिका दहन: SSP दून द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों तथा परिजनों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली

0

पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किया गया होलिका दहन कार्यक्रम

कार्यक्रम में एसएसपी देहरादून द्वारा सपरिवार की पूजा अर्चना, जनपद के अन्य अधिकारियों के साथ किया होलिका दहन

*बच्चों के साथ मनाया होली का त्यौहार*

*पुलिस परिवार के परिजनो को रंग लगाकर दी होली की शुभकामनाएं*

आज दिनांक 02/03/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सपरिवार विधिवत पूजा अर्चना करते हुए जनपद के अन्य अधिकारियों के साथ होलिका दहन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस परिवार के बच्चो व परिजनों को रंग लगा कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।

होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी गानों पर पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ जनपद में नियुक्त महिला अधिकारियों द्वारा डांस करते हुए पूरे उल्लास के साथ एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई।

होलिका दहन कार्यक्रम के जनपद देहरादून के समस्त राजपत्रित अधिकारी, अन्य अधिकारी /कर्मचारी व पुलिस कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू

0

किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध

डाॅ गिरीश कुमार सिंह ने ज्वाइन किया श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल

वह देश के पहले एमडी, डीएम पेन मैनेजमेंट फिजिशियन हैं

देहरादून। उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल ने अपनी सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार किया है। अब अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू हो गई हैं, जिससे लंबे समय से असहनीय और जटिल दर्द से जूझ रहे मरीजों को आधुनिक एवं विशेषज्ञ उपचार का लाभ मिल सकेगा।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल से जुड़े डॉ. गिरीश कुमार सिंह, एमडी, डीएम (दर्द प्रबंधन) देश के सर्वप्रथम डीएम दर्द प्रबंधन अति विशिष्ट चिकित्सक हैं। उन्होंने केजीएमयू लखनऊ से एमबीबीएस एवं एमडी तथा एम्स, ऋषिकेश से डीएम दर्द चिकित्सा की उपाधि प्राप्त की है। दर्द प्रबंधन के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव रहा है और वे देश के कई प्रतिष्ठित अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
उन्होंने बताया कि तीन माह या उससे अधिक समय तक रहने वाला पुराना दर्द स्वयं एक बीमारी का रूप ले लेता है। यह केवल शारीरिक तकलीफ ही नहीं देता, बल्कि मानसिक तनाव, अवसाद और जीवन की गुणवत्ता में गिरावट का कारण भी बनता है। ऐसे में केवल दर्द निवारक दवाओं पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं होता। अस्पताल में आधुनिक मिप्सी तकनीक (मिनिमली इनवेज़िव पेन एण्ड स्पाइन इंटरवेंशंस) के माध्यम से बिना चीरा और बिना बड़े ऑपरेशन के दर्द का उपचार अल्टासाउंड एवम् सी.-आर्म गाइडेड द्वारा किया जा रहा है। यह प्रक्रिया सुरक्षित, कम जोखिम वाली और शीघ्र राहत देने वाली है।
कैंसर से संबंधित असहनीय दर्द, कमर दर्द, रीढ़ की हड्डी का दर्द, सायटिका, स्लिप डिस्क, गर्दन का दर्द, टेल बोन दर्द, कूल्हे का दर्द, नसों का दर्द, माइग्रेन, लगातार सिरदर्द, मांसपेशियों का दर्द, ऑपरेशन के बाद होने वाला पुराना दर्द, अर्थराइटिस एवं गठिया वात रोग जैसे मरीज यहां विशेषज्ञ परामर्श और उपचार प्राप्त कर सकते हैं।
डाॅ गिरीश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि यदि दर्द लंबे समय तक बना रहता है और सामान्य दवाओं से राहत नहीं मिलती, तो उसे नजरअंदाज न करें। समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने से बड़े ऑपरेशन की आवश्यकता को टाला जा सकता है और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है। अस्पताल में उपलब्ध ये सेवाएं उत्तराखण्ड सहित आसपास के सीमावर्ती राज्यों के मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होंगी।

 

सीएम आवास में होली मिलन समारोह में बिखरे उत्तराखंड की लोक संस्कृति के रंग

0

सीएम आवास में पारंपरिक तरीके से आयोजित हुआ होली मिलन समारोह: सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति की छटा के साथ रंग, संगीत और लोकपरंपराओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला उत्सव है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विविधता हमारी शक्ति है और ऐसे आयोजन हमारी पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।

समारोह में मंत्रीगण, विधायकगण, प्रशासनिक अधिकारी तथा समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर होली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम के दौरान गढ़वाल और कुमाऊँ की पारंपरिक होली के साथ-साथ जौनसार-बावर और तराई क्षेत्र की लोकधुनों ने वातावरण को रंगमय बना दिया। लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदेश की विविध लोक परंपराओं की झलक दिखाई दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की लोकसंस्कृति, लोकभाषाओं और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत ही उत्तराखण्ड की पहचान है और इसे सहेजना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। समारोह में सभी ने पारंपरिक ढंग से एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

 

सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना:  कहा यह पर्व सनातन संस्कृति का है प्रतीक

0

होली का पर्व भाईचारे और सौहार्द का देता है संदेश: सनातन संस्कृति का है प्रतीक: -सीएम धामी

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी है। होली पर्व की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्योहार के साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षाेल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि होली केवल रंगों का ही त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता की जीवंतता तथा हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का भी संदेश देता है। यही नहीं होली के अवसर पर होने वाले विभिन्न आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के भी सशक्त माध्यम बनते हैं।

होली का यह पर्व प्रदेश में समृद्धि और उन्नति के रंग लेकर हम सबके जीवन में और अधिक सुख-शांति के साथ सभी का जीवन सफलता के नये रंगों से रंगायमान हो इसकी भी मुख्यमंत्री ने भगवान बद्रीविशाल और बाबा केदार से कामना की है।

 

गढ-कुमाऊं होली मिलन समारोह में जमकर थिरकी विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी

0

कुमाऊं सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समीति द्वारा आयोजित किया गया कोटद्वार में गढ़ कुमाऊं होली मिलन समारोह
महिला कीर्तन मंडलियों व मंगल दलों ने होली समारोह में होली के रंगारंग कार्यक्रमों से बांदा समा
कोटद्वार। बसंतोत्सव के अवसर पर प्रकृति जहां अपने यौवन पर इठलाती है वहीं प्रकृति के रंग-बिरंगी प्राकृतिक छटा से पहाड़ का जनमानस अपने को भी रंगों के रंग में डुबोकर प्रकृति के साथ रंगमय हो जाता है।
पहाड़ में होली का भी अलग-अलग अंदाज है कुमाऊं की बैठकी होली और खड़ी होली का अंदाज जहां मथुरा और ब्रज की होली से कम नहीं वहीं गढ़वाल में पहाड़ में आज भी रंगारंग होली पहाड़ के मेहनती आमजन को रंगीन बना देता है।
पहाड़ के कुमाऊं की पारम्परिक होली को कोटद्वार गढ़वाल में कुमाऊनी लोगों द्वारा गढ़वाल की पारम्परिक होली के साथ मिलकर नये रंग रूप में आने वाली पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने के लिए कुमाऊं सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समीति द्वारा प्रयास किया जा रहा है समीति पिछले पांच वर्षों से होली मिलन समारोह आयोजित कर रही है।
रविवार को कोटद्वार के सिगड्डी में पंत वेडिंग प्वाइंट में कुमाऊं सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समीति द्वारा गढ़ कुमाऊं होली मिलन समारोह आयोजित किया। समारोह में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी व भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने प्रतिभाग कर होली मिलन समारोह को जीवंत कर दिया। समिति व महिला कीर्तन मंडलियों ने ऋतु भूषण खंडूड़ी व राज गौरव नौटियाल का स्वागत फूलों को रंग गुलाल बरसाकर किया। वहीं इस अवसर पर कुमाऊं सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समीति की उपाध्यक्ष मीना अधिकारी व कीर्तन मंडली की फंसती अधिकारी द्वारा ऋतु भूषण खंडूड़ी को कुमाऊनी पिछौडा़ पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने कहा कि कुमाऊं सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समीति द्वारा गढ़ कुमाऊं होली मिलन समारोह आयोजित कर जो उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को पुनर्जीवित करने का काम किया है वह सराहनीय है इस कार्य के लिए समीति का आभार व्यक्त किया। कहा कि ऐसे आयोजनों से भाईचारे के साथ सामाजिक सांस्कृतिक सद्भावना बनती है। ऐसे कार्यक्रम समाज को एकजुट करने का काम करते हैं, ऐसे कार्यक्रमों को वे हमेशा सहयोग व बढ़ावा देने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी द्वारा महिला कीर्तन मंडली के साथ होली के कुमाऊनी झोडा़ गीत नृत्य के साथ साथ हौसला अफजाई करते हुए कार्यक्रम में होली मिलन समारोह को रंगारंग कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जिस तरह बिना अभ्यास के छोड़ा नृत्य में कीर्तन मंडली के साथ तालमेल बनाया उससे साफ पता चलता है कि विधानसभा अध्यक्ष अब पूरी तरह उत्तराखंड के रंग में रंग चुकी हैं।
वहीं जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने समीति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पहाड़ के भाबर और तराई में आधुनिकता करके नाम जिस तरह हम अपनी परम्पराओं को छोड़ रहे हैं अपनी संस्कृति, रीति-रिवाजों, खान-पान और जीवनशैली को दरकिनार कर रहे हैं वह अच्छा संदेश भविष्य की पीढ़ी को नहीं जा रहा। ऐसे में कोटद्वार में कुमाऊं सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समीति द्वारा अपने अथक प्रयासों से जो भाईचारे के गढ़ कुमाऊं होली मिलन समारोह का आयोजन किया है वह केवल संस्कृति को ही नहीं वरन् सामाजिक, सांस्कृतिक सद्भावना और भाईचारे को मजबूती प्रदान करने का कार्य है,समीति द्वारा होली मिलन समारोह का यह आयोजन कोटद्वार ही नहीं वरन् पूरे उत्तराखंड के लिए भाईचारे और सद्भावना की मिशाल है।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि कमल नेगी, वार्ड पार्षद राजेंद्र बिष्ट, समिति के अध्यक्ष हुकुम सिंह नेगी, उपाध्यक्ष कुबेर जलाल व मीना अधिकारी, महासचिव पुष्कर सिंह पवार, कोषाध्यक्ष पूरन सिंह अधिकारी, सांस्कृतिक सचिव सुधीर पांडे संरक्षक शंकरदत्त जोशी,संभव अधिकारी,स्नेह से लेकर लालढांग चिल्लरखाल की लगभग 30 सांस्कृतिक महिला कीर्तन मंडली व मंगल दलों ने होली मिलन समारोह को भव्य मनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। कार्यक्रम को मिडिया प्रतिनिधि के रूप में मनोज नौडियाल ने कवर किया।

 

ब्रज की फूलों की होली और गढ़वाल की लोकधुनों का संगम, कैंट विधानसभा में सजी रंगों की अनूठी महफिल 

0

कैंट विधानसभा में होली मिलन समारोह उत्साह, भक्ति और लोक संस्कृति के रंगों के साथ संपन्न

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र में बल्लीवाला स्तिथ वैडिंग पॉइंट में भव्य होली मिलन समारोह हर्षोल्लास, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक विविधता के रंगों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सपरिवार सहभागिता कर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

समारोह की शुरुआत गढ़वाल का प्रसिद्ध लोकगीत “खोली के गणेश” की मंगलध्वनि के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को पारंपरिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसके बाद मनमोहक राधा-कृष्ण लीला की प्रस्तुति ने दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। क्रमशः विष्णु अवतार लीला एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मंच को जीवंत बनाए रखा। वृंदावन की प्रसिद्ध फूलों की होली की तर्ज पर पुष्प वर्षा के साथ होली खेली गई, जिससे पूरा परिसर रंग और उमंग से सराबोर हो गया। अंत में गढ़वाल की पारंपरिक ढोल-दमाऊं की थाप पर ‘ मोल्यार गढ़वाल होलियारों की टीम ‘ ने ऐसा रंग जमाया कि पूरा पंडाल झूम उठा और लोक संस्कृति की जीवंत छटा ने कार्यक्रम को चरम उत्साह तक पहुँचा दिया।

कार्यक्रम में कैंट विधानसभा के FRI, विजय पार्क, प्रेमनगर व विभिन्न क्षेत्रों की महिला कीर्तन मंडलियों ने गढ़वाली लोकगीतों से कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय हो गया। विष्णुअवतार लीला व अग्निद्वीप नृत्य से ब्रज की होली की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और दिलों की दूरियां मिटाने का अवसर है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने वाला बताया।

कार्यक्रम संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि कैंट विधानसभा में इस प्रकार का सांस्कृतिक समागम क्षेत्र की एकजुटता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना जी ने कहा कि हमारी लोक संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं, और ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन गुरचरण कौशल ने किया और कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, संयोजक अभिनव थापर, राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया, सूर्यकांत धस्माना, संजय शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, चरनजीत कौशल, संगीता गुप्ता, पिया थापा, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता, अमृता कौशल, मोहन काला, स्वाति नेगी, दिनेन्द्र जोशी, व अनेक पार्षद, पूर्व पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष एवं कैंट विधानसभा के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।