Home Blog Page 58

स्कूटी चोरी की घटना का 24 घण्टे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा

0

घटना को अंजाम देने वाले 02 वाहन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गयी स्कूटी को किया बरामद

दिनांक – 28/02/2026 को कोतवाली डालनवाला पर वादी जितेन्द्र सिंह नेगी पुत्र श्री आनन्द सिंह नेगी निवासी ग्राम धारकोट, पो०- चोपड़ा, जिला रुद्रप्रयाग, हाल निवासी ओल्ड डालनवाला, करनपुर, देहरादून ने तहरीर दी कि उनके ओल्ड डालनवाला स्थित आवास के बाहर से उनकी स्कूटी सं0: यू0के0-07-एएफ-3612 रंग ग्रे को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार कोतवाली डालनवाला पर तत्काल मु0अ0स0- 38/2026 धारा- 303(2) बीएएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों से पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 01-03-2026 की देर रात्रि में कॉन्वेंट रोड मजार के पास से 02 अभियुक्तों 1- मो0 नईम पुत्र नवी बख्श निवासी धस्माना वाली गली करनपुर देहरादून 19 वर्ष तथा 2- रमन सिंह पुत्र स्व0 गुरमीत सिंह निवासी गुरुद्वारा रोड ओल्ड डालनवाला निकट वाल्मीकि मंदिर करनपुर थाना डालनवाला देहरादून 20 वर्ष को उक्त घटना में चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1- मो0 नईम पुत्र नवी बख्श निवासी धस्माना वाली गली, करनपुर, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष,
2- रमन सिंह पुत्र स्व0 गुरमीत सिंह निवासी गुरुद्वारा रोड ओल्ड डालनवाला, निकट वाल्मीकि मंदिर करनपुर, थाना डालनवाला, देहरादून, उम्र – 20 वर्ष

*बरामदगी का विवरण :-*

स्कूटी सं0: यू0के0- 07-एएफ-3612

*पुलिस टीम:-*

1- उ0नि0 जयपाल सिंह
2- उ0नि0 संदीप चौहान
3- का0 अरविन्द भट्ट
4- का0 चैन सिंह भण्डारी

 

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह: लोक कलाकारों ने जमाया रंग

0

 

उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आज होली मिलन समारोह हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। रंगों, संगीत और आपसी सद्भाव से सराबोर इस आयोजन में सांस्कृतिक टीमों के लोक कलाकारों, क्लब सदस्यों व पत्रकारों ने विविध प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके साथ ही लक्की ड्रा व बंपर ड्रा का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैबिनेट मंत्री, गणेश जोशी एवं अति विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, उपाध्यक्ष (उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद) गीता राम गौड़, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ अग्रवाल, कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, भाजपा वरिष्ठ नेता जोगेन्द्र पुंडीर, दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा, सुविधा सुपरमार्केट के एमडी अनिल कुमार गुप्ता प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा एवं महामंत्री योगेश सेमवाल व कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

*कार्यक्रम में बच्चों को क्लब की ओर से उपहार वितरित किए गए, जिससे उत्सव का माहौल और भी खुशनुमा हो गया।*

लोक कलाकारों ने गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनपुरी और राजस्थानी गीतों की प्रस्तुतियों की जिससे कार्यक्रम का समा बांध दिया। सदस्य परिवार की ओर से वंदना अग्रवाल एवं उनके सुपुत्र रूद्राक्ष अग्रवाल ने होली नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सकारात्मक संवाद का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करते हैं।

अति विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रदेश की पत्रकारिता परंपरा का सशक्त केंद्र है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

अति विशिष्ट अतिथि गीता राम गौड़ ने कहा कि हमारी लोक संस्कृति और परंपराएं ही हमारी असली पहचान हैं। होली जैसे पर्व समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं।

अति विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि रंगों का यह त्योहार जीवन में नई उमंग और उत्साह लेकर आता है। उन्होंने प्रेस क्लब परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब सदैव सामाजिक एवं सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह आपसी सौहार्द और संवाद को मजबूत करने का माध्यम है।

कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल एवं सदस्य योगेश शैली ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का समापन रंग-अबीर और पारंपरिक होली गीतों के साथ हर्षाेल्लासपूर्वक हुआ।

इस अवसर पर प्रेस क्लब सांस्कृतिक समिति की संयोजक मीना नेगी, प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोबन सिंह गुसाईं, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा, संप्रेक्षक विजय जोशी, कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन लखेड़ा, वीरेन्द्र डंगवाल ‘पार्थ’, रश्मि खत्री, मनबर सिंह रावत, सुलोचना पयाल, मनोज जयाड़ा, ओम प्रकाश जोशी, हिमांशु जोशी आदि उपस्थित थे।

मीना नेगी
सांस्कृतिक संयोजक

 

देहरादून के ऐतिहासिक श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ाने पंजाब से पहुंची पैदल संगत

0

 

पुष्प वर्षा व श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों के साथ हुआ श्री दरबार साहिब में पैदल संगत का भव्य स्वागत

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में मेला आयोजन समिति व दूनवासियों ने किया स्वागत

देहरादून। पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 150 सदस्यीय पैदल संगत का जत्था रविवार शाम को श्री दरबार साहिब पहुंचा। शाम 5ः00 बजे श्री दरबार साहिब देहरादून के दर्शनी गेट पहुंचते ही पैदल संगत का पुष्प वर्षा व ढोल नगाड़ों की थाप के साथ दूनवासियों व दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, प्रबन्ध समिति एवम् श्री झंडा जी मेला आयोजन समिति ने जोरदार स्वागत किया। दर्शनी गेट व श्री दरबार साहिब परिसर में श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुवाई में पुष्प वर्षा के बीच संगत का जोरदार स्वागत हुआ। श्री महाराज जी ने संगत को दर्शन दिए व आशीर्वाद दिया। श्री दरबार साहिब परिसर व निकटवर्ती समूचा क्षेत्र श्री गुरु राम राय जी महाराज के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।


मेला अधिकारी विजय गुलाटी ने जानकारी दी कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री झण्डे जी आरोहण व मेले का साक्षी बनने के लिए पंजाब की पैदल संगत श्री दरबार साहिब पहुंची है। श्री दरबार साहिब में पैदल संगत के पहुंचते ही श्री झण्डे जी मेले की दिव्यता और भव्यता में चार चांद लग गए हैं। श्री दरबार साहिब में संगतों ने रविवार शाम को ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया व श्री गुरु राम राय जी महाराज की महिमा का गुणगान किया।
श्री दरबार साहिब प्रबन्धन की ओर से रविवार दोपहर 3.15 बजे संगत का स्वागत प्राइमरी स्कूल कांवली में किया गया। शाम 5ः00 बजे श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में दर्शनी गेट पर व श्री दरबार साहिब परिसर में संगत का भव्य स्वागत किया गया। श्री गुरु राम राय लक्ष्मण संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ पैदल संगत का स्वागत किया। पैदल संगत के श्री दरबार साहिब में पहुंचते ही रौनक में चार चांद लग गए हैं। इस प्रकार बुधवार से श्री दरबार साहिब में देश-विदेश से आने वाली संगत के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। संगतों एवम् श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। ्7 मार्च को परंपरा के अनुसार पूरब की संगत की विदाई होगी। 8 मार्च को श्री झण्डे जी आरोहण के साथ ही इस साल के लिए श्री झण्डे जी मेले का शुभारंभ हो जाएगा।

SSP दून की सख्ती नशा तस्करों पर पड़ रही भारी: अवैध मादक पदार्थों के साथ हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार

0

 

हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सहित 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

अभियुक्त के कब्जे से 482 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद*

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त कोतवाली विकासनगर का है हिस्ट्रीशीटर, जिस पर चोरी, मादक पदार्थो की तस्करी व अन्य आपराधिक घटनाओं के डेढ़ दर्जन अभियोग है पंजीकृत*

*गिरफ्तार दोनो अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य आपराधिक घटनाओं जा चुके है जेल*

*1- कोतवाली विकासनगर*

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 28-02-26 को अम्बाडी क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त हैदर उर्फ जग्गा पुत्र गुलजार निवासी ग्राम अम्बाडी कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून उम्र 27 वर्ष को स्थान चेतना क्लब ग्राउण्ड अम्बाडी के पास से 230 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में अन्तर्गत धारा- 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त कोतवाली विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है, जिस पर पूर्व में चोरी, आर्म्स एक्ट तथा मादक पदार्थों की तस्करी तथा गुण्डा एक्ट के 18 अभियोग पंजीकृत हैं।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

हैदर उर्फ जग्गा पुत्र श्री गुलजार निवासी ग्राम अम्बाडी, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र 27 वर्ष

*बरामदगी:* 230 ग्राम अवैध चरस।

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त हैदर:*

01- मु0अ0स0-216/11 धारा-380/411 भादवि कोतवाली विकासनगर
02- मु0अ0स0-37/12 धारा-380/411 भादवि कोतवाली विकासनगर
03- मु0अ0स0-556/12 धारा-380/411 भादवि कोतवाली विकासनगर
04- मु0अ0स0-37/14 धारा-380/411/457 भादवि कोतवाली विकासनगर
05- मु0अ0स0-205/14 धारा-325/504/506 भादवि कोतवाली विकासनगर
06- मु0अ0स0- 227/14 धारा-110 जी सीआरपीसी- कोतवाली विकासनगर
07- मु0अ0स0-273/15 धारा-3(1)उ0प्र0 गुण्डा अधि0- कोतवाली विकासनगर
08- मु0अ0स0-39/16 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली विकासनगर
09- मु0अ0स0-200/16 धारा-3(1)उ0प्र0 गुण्डा अधि0- कोतवाली विकासनगर
10- मु0अ0स0-276/22 धारा-25/4 आर्म्स एक्ट- कोतवाली विकासनगर
11- मु0अ0स0-392/22 धारा-380/411 भादवि कोतवाली विकासनगर
12- मु0अ0स0-392/22 धारा-380/411 भादवि कोतवाली विकासनगर
13- मु0अ0स0-114/2023 धारा-25/4 आर्म्स एक्ट कोतवाली विकासनगर
14- मु0अ0स0-237/23 धारा-25/4 आर्म्स एक्ट कोतवाली विकासनगर
15- मु0अ0स0-368/23 धारा-25/4 आर्म्स एक्ट- कोतवाली विकासनगर
16- मु0अ0स0-464/2023 धारा-25/4 आर्म्स एक्ट- कोतवाली विकासनगर –
17- मु0अ0स0-53/24 धारा-25/4 आर्म्स एक्ट- कोतवाली विकासनगर
18- मु0अ0स0-154/24 धारा-25/4 आर्म्स एक्ट- कोतवाली विकासनगर

*2- कोतवाली डोईवाला*

दिनांक 28/02/2026 को डोईवाला पुलिस द्वारा जाखन बस्ती के पास, लालतप्पड पर आकस्मिक रूप से संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिग के दौरान 01 अभियुक्त राहुल उर्फ लक्की पुत्र मन्जीत सिंह निवासी पंचवटी कॉलोनी कुडकावाला रोड कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र-21 वर्ष के कब्जे से 252 ग्राम अवैध चरस बरामद होने नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-51/2026 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है तथा डोईवाला क्षेत्र में टैक्सी चालकों/मजदूरों आदि को फुटकर मे चरस बेचता है, जिससे अभियुक्त को खुद भी चरस पीने को मिल जाती है और चरस ऊंचे दामो मे बेचकर अभियुक्त को मुनाफा भी हो जाता है। कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा अभियुक्त को पूर्व मे भी मादक पदार्थों क तस्करी, चोरी व आम्स एक्ट में जेल भेजा जा चुका है,

*अभियुक्त का नाम पताः-*

राहुल उर्फ लक्की पुत्र मन्जीत सिंह, निवासी पंचवटी कॉलोनी कुडकावाला रोड, कोतवाली डोईवाला, देहरादून उम्र-21 वर्

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-*

01-मु0अ0सं0-219/2023 धारा-380/457 भादवि
02- मु0अ0सं0-178/22 धारा-380/411 भादवि
03-मु0अ0सं0- 21/2024 धारा 379/411 भादव
04- मु0अ0स0-242/25 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
05- मु0अ0सं0-51/2026 धारा 8/20 NDPS ACT

*बरामदगीः-*
अवैध चरस 252 ग्राम

सीएम धामी ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास 

0

 

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिसमें 72 करोड़ 38 लाख की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 74 करोड 90 लाख 56 हजार की लागत से 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकार्पण एवं शिलान्यास की गई योजनाओं से नैनीताल जिला विकास की नई रफ्तार से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को विकसित उत्तराखंड बनाने की ओर तीव्रता से कार्य कर रही है। राज्य प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। राज्य सरकार द्वारा लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णय अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ‑साथ विरासत को भी आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र लक्ष्य उत्तराखंड को आगे बढ़ाना है, जिस पर हम संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल‑विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति, विरासत और पवित्रता से किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने शिप्रा नदी में 30 मीटर स्पान के मोटर पुल, राजकीय औद्योगिक संस्थान हल्द्वानी में टैक्नोलॉजी लैब, कोटाबाग में नलकूप निर्माण, महादेवपुरम व झलुवाझाला नलकूप, बेलपोखरा नलकूप तथा बैलपडाव में सिंचाई नलकूप का लोकार्पण के साथ‑साथ महिला महाविद्यालय में लैब निर्माण, लालकुआ में नलकूपों पर स्टैबलाइज़र एवं जलजीवन मिशन के अंतर्गत 14 पेयजल योजनाओं — हरिपुर लच्छी, कालूपुर पोखरिया, जीतपुर रैक्वाल, देवलातल्ला, भवानसिंह नवाड़, बसन्तपुर, किशनपुर रैक्वाल, चोरगलिया आमखेड़ा, जयराम परमा, हल्दूचौड़ जग्गी, भवानीपुर कृष्णा, पाडलीपुर, भगवानपुर दुर्गापुर, बकुटिया पेयजल योजना — के साथ‑साथ पशु चिकित्सालय रामगढ़ में भवन निर्माण सहित 23 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री ने जिन 16 योजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें कसियालेख से धारी मोटर मार्ग, रानीबाग‑खुटानी, चाफी‑पदमपुरी‑धानाचुली, मोतियापाथर‑शहरफाटक मार्ग सुधारीकरण, नैनीताल के अनावासीय भवन निर्माण, भेंटी‑दियारी‑खोली मोटर मार्ग, नशा मुक्ति केंद्र पाण्डे नवाड़ मरम्मत एवं कार्य, नवाबी रोड सीवरेज कार्य, सीवरेज 28 एमएलडी एसटीपी निर्माण, नारीमन तिराहे से गौलापुर तक सड़क मरम्मत, देवरामपुर‑गौलागेट सड़क सुधारीकरण, हल्दूचौड़‑गौलारोड डीबीएमसी कार्य, चांदनी चौक‑घुड़दौड़ तक मार्ग सुधारीकरण, पीपल पोखरा में राइज़िंग स्टेशन, हिम्मतपुर‑बैजनाथ पीसी कार्य, वृन्दावन विहार एवं चांदनी चौक में पीसी नवनिर्माण, गुसाईपुर में सड़क सुधारीकरण एवं पनचक्की‑चौफुला‑कठघरिया नहर कवरिंग कार्य शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा के अनुपालन में विशेष योजनांतर्गत सहायता (एसपीए) कार्यक्रम में स्वीकृत हल्द्वानी‑काठगोदाम श्रोत एवं ट्रीटमेन्ट संवर्धन पेयजल योजना कार्य, जिसकी लागत कुल 15443 लाख रुपये है, का भी भूमि पूजन किया गया।

इस अवसर पर सांसद श्री अजय भट्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल, विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट, विधायक राम सिंह कैड़ा, नैनीताल की श्रीमती सरिता आर्या, नैनीताल दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्य, शंकर कोरंगा, नवीन लाल वर्मा, दीपक महरा, रेनू अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी. सी. एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Action: उच्च न्यायालय की सख्ती का असर, एमडी पिटकुल प्रकाश चंद्र ध्यानी को हटाया गया

0

जन प्रहार संगठन यह स्पष्ट रूप से मानता है कि पिटकुल के बहुचर्चित प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश चंद्र ध्यानी को पद से हटाया जाना उत्तराखंड उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणियों एवं आदेशों तथा जन प्रहार द्वारा चलाए गए सतत जनआंदोलन का प्रत्यक्ष परिणाम है।
जब उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए सरकार द्वारा नियमों में परिवर्तन कर पद पर बनाए रखने का प्रयास किया गया, तब जन प्रहार ने इसे न्यायालय की अवमानना एवं पारदर्शिता के विरुद्ध कदम बताते हुए मुखर विरोध दर्ज कराया। प्रेस वार्ताओं, ज्ञापनों एवं जनजागरण अभियान के माध्यम से इस मुद्दे को प्रदेश की जनता के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया।
जन प्रहार यह श्रेय उत्तराखंड उच्च न्यायालय की निष्पक्ष न्यायिक व्यवस्था को देता है, जिसने कानून की गरिमा को सर्वोपरि रखा। साथ ही, यह निर्णय दर्शाता है कि जब जनता संगठित होकर आवाज उठाती है तो सरकार को जनभावनाओं और विधि के शासन के आगे झुकना पड़ता है।
हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारा संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि व्यवस्था में पारदर्शिता, नियमसम्मत नियुक्ति और सुशासन के लिए है।
जन प्रहार आगे भी भ्रष्टाचार एवं कुशासन के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर जनआंदोलन को और व्यापक रूप देगा।
जन प्रहार
संयोजक: श्रीमती सुजाता पॉल
सहसंयोजक: पंकज सिंह क्षेत्री (अधिवक्ता)
रविंद्र सिंह गुसाईं ( प्रवक्ता)
📞 संपर्क: 9412001234

 

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य समापन: साहसिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

0

बिलखेत में रोमांच का उत्सव सम्पन्न, तीन हैं दिवसीय नयार वैली फेस्टिवल ने गढ़ी साहसिक पर्यटन की नयी पहचान

*साहस, संस्कृति और संकल्प का संगम: नयार घाटी महोत्सव ने खोले एडवेंचर हब बनने के द्वार*

*तीन दिन, अनगिनत रोमांच: नयार वैली फेस्टिवल ने नयार घाटी को दी राष्ट्रीय पहचान*

तीन दिवसीय नयार वैली फेस्टिवल के अंतिम दिवस विभिन्न साहसिक खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के साथ उत्साह, रोमांच और उल्लास के वातावरण में कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी तथा जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विधायक ने समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों, आयोजकों, विभागीय अधिकारियों, स्वयंसेवकों तथा स्थानीय नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाला प्रत्येक प्रतिभागी बधाई का पात्र है, क्योंकि साहसिक खेलों में भागीदारी स्वयं में साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीत केवल पदक तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह निरंतर अभ्यास, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम होती है।

विधायक ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को साहसिक खेलों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पर्वतीय भू-भाग को देखते हुए उत्तराखंड में एडवेंचर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें योजनाबद्ध ढंग से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है, बल्कि उन्हें स्वरोजगार और पेशेवर अवसरों की दिशा भी मिलती है।

उन्होंने यह भी कहा कि नयार घाटी जैसे प्राकृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जा सकता है। जब स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और प्रशासन एक साथ मिलकर कार्य करते हैं, तभी ऐसे आयोजन सफल होते हैं। आम नागरिकों के सहयोग और सहभागिता से ही हम साहसिक पर्यटन को आर्थिक पर्यटन में परिवर्तित कर सकते हैं, जिससे होटल व्यवसाय, स्थानीय उत्पाद, परिवहन और अन्य सेवाओं को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे आगे बढ़कर प्रशिक्षण लें, अपनी क्षमताओं को निखारें और उत्तराखंड को देश का अग्रणी एडवेंचर हब बनाने में योगदान दें।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में आयोजन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति और संस्था के प्रति औपचारिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस महोत्सव की सफलता सामूहिक योजना, सटीक क्रियान्वयन और आपसी समन्वय का परिणाम है। उन्होंने उल्लेख किया कि पर्वतीय भू-भाग, बदलते मौसम और नदी की धाराओं जैसी प्राकृतिक परिस्थितियों के बीच गतिविधियों का संचालन प्रशासनिक दृष्टि से एक बड़ी जिम्मेदारी थी, जिसे सभी संबंधित विभागों ने टीम भावना के साथ निभाया।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिभागियों का अनुशासन, तकनीकी दक्षता और सुरक्षा मानकों के प्रति सजगता आयोजन की गुणवत्ता को दर्शाती है। स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता ने यह साबित किया है कि नयार घाटी में साहसिक पर्यटन को लेकर सकारात्मक वातावरण तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस आयोजन को दीर्घकालिक दृष्टि से विकसित करने की रणनीति पर कार्य कर रहा है। आने वाले वर्षों में इसे और सुव्यवस्थित, तकनीकी रूप से सुदृढ़ तथा प्रशिक्षण-आधारित स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह महोत्सव भविष्य में प्रस्तावित पैराग्लाइडिंग संस्थान की आधारशिला सिद्ध होगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन विकास, कौशल विकास, पेशेवर प्रशिक्षण और स्थायी रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

फेस्टिवल के अंतर्गत माउंटेन बाईकिंग (एमटीबी) पुरुष वर्ग में प्रज्ज्वल ने प्रथम, नीरज भण्डारी ने द्वितीय तथा हिमांशु डबराल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में संध्या मौर्य ने प्रथम, वंदना सिंह ने द्वितीय और वर्णाली ने तृतीय स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फिश एंगलिंग प्रतियोगिता में संजय परोरिया प्रथम, ट्रेवर होम्स द्वितीय तथा संजय पंचेस्वर तृतीय स्थान पर रहे।

क्याकिंग स्लालम स्पर्धा में अमर सिंह ने प्रथम, दमन सिंह ने द्वितीय तथा मनीष सिंह रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्प्रिंट स्पर्धा में भी अमर सिंह प्रथम, अमन सिंह द्वितीय और मनीष सिंह रावत तृतीय स्थान पर रहे। पैराग्लाइडिंग व्यक्तिगत स्पर्धा में मोहर सिंह ने प्रथम, मनीष उप्रेती ने द्वितीय तथा अक्षय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम इवेंट में एडवेंचर जोन प्रथम, फ्लाई वारकला द्वितीय और पाजू भीमताल तृतीय स्थान पर रहे। राइजिंग स्टार पुरस्कार शीतल ठाकुर को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मंजीत रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रश्मि देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रिय देवी, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, उपजिलाधिकारी रेखा आर्य, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान कुलदीप बिष्ट, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सतपुली पूनम उछोली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। फेस्टिवल के सफल आयोजन ने क्षेत्र में पर्यटन और साहसिक गतिविधियों को नयी पहचान देते हुए युवाओं को अवसर और प्रेरणा प्रदान की।

 

प्रत्येक जनपद में स्थापित होंगे मॉडल सहकारिता गांव : डॉ. धन सिंह रावत

0

अध्ययन भ्रमण पर गुजरात जाएंगे विभिन्न समितियों के 50 सचिव

देहरादून, 28 फरवरी 2026।

प्रदेश में सहकारिता आंदोलन के विस्तार को प्रत्येक जनपद में एक-एक मॉडल सहकारिता गांव स्थापित किये जायेंगे। इस योजना को धरातल पर शीघ्र उतारने को विभागीय अधिकारियों को विस्तृत रोडमैप तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने संस्कृत गांव की तर्ज पर प्रत्येक जनपद में मॉडल सहकारिता गांव विकसित करने के निर्देश दिये। डॉ रावत ने बताया कि इन गांवों में सहकारी बैंक, सीएससी सेंटर एवं सहकारी बाजार की स्थापना की जाएगी। सहकारी बाजार स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों, किसान समूहों एवं ग्रामीण उत्पादकों को अपने उत्पादों के विपणन के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना, रोजगार के अवसर बढ़ाना एवं सहकारिता आधारित आत्मनिर्भर मॉडल विकसित करना है।

समीक्षा बैठक में डॉ रावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सहकारी समितियों के 50 सचिवों को अध्ययन भ्रमण हेतु गुजरात भेजा जाए। भ्रमण में विशेष रूप से शैशवावस्था में कार्य कर रही समितियों के सचिवों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि वे सफल मॉडलों का अध्ययन कर अपनी समितियों को सशक्त बना सकें।

डॉ रावत ने कहा कि होली के पश्चात संयुक्त निबंधक, अपर निबंधक एवं प्रभारी अधिकारी अपने-अपने जनपदों में ब्लॉक स्तर पर समीक्षा बैठकें करेंगे। घाटे में चल रही समितियों को उबारने के लिए ग्राउंड जीरो पर रणनीति बनाकर ठोस कार्ययोजना लागू की जाएगी।

विभागीय मंत्री ने सभी पैक्स एवं एपेक्स समितियों की नियमित बोर्ड बैठकें अनिवार्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही सहकारी समितियों एवं सहकारी बैंकों में शत-प्रतिशत नियुक्तियां आईबीपीएस (IBPS) के माध्यम से पारदर्शी ढंग से किए जाने तथा 15 मार्च तक भर्ती विज्ञापन जारी करने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त, भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की तर्ज पर प्रदेश में भी सोशल मीडिया के माध्यम से योजनाओं एवं सफलताओं का व्यापक प्रचार-प्रसार स्थानीय बोली-भाषा में करने के निर्देश दिए गए, ताकि सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

डॉ. रावत ने कहा कि मॉडल सहकारिता गांव प्रदेश में सहकारिता के सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समावेशी विकास का आधार बनेंगे और आने वाले समय में यह पहल ग्रामीण विकास की नई मिसाल स्थापित करेगी।

बैठक में सचिव सहकारिता डॉक्टर इकबाल अहमद, निबंधक सहकारी समितियां डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट,
अपर निबंधक सहकारिता ईरा उप्रेती, आनंद शुक्ल, संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल, एम पी त्रिपाठी, उप निबंधक रमिंद्री मंदरवाल, सहायक निबंधक मुख्यालय राजेश चौहान, बलवंत सिंह मनराल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*वी.पी. सिंह बिष्ट*
जनसंपर्क अधिकारी/मीडिया प्रभारी
माननीय स्वास्थ्य मंत्री।

फिक्की फ्लो: NISM एवं DBUU के संयुक्त तत्वावधान में ‘इन्वेस्ट स्मार्ट, लिव बेटर’ कार्यशाला का आयोजन

0

 

FICCI Ladies Organisation (FLO) उत्तराखंड ने National Institute of Securities Markets (NISM) तथा Dev Bhoomi Uttarakhand University (DBUU) के सहयोग से “इन्वेस्ट स्मार्ट, लिव बेटर” शीर्षक से एक प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला का सफल आयोजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने FLO की चेयरपर्सन डॉ. गीता खन्ना तथा मुख्य वक्ता डॉ. सीएस पित्रेश कौशिक का स्वागत करते हुए वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सीनियर वाइस चेयर ट्रिप्ती बहल, सेक्रेटरी स्मृति बट्टा, पूर्व चेयरपर्सन एवं जीबी सदस्य डॉ. नेहा शर्मा तथा सदस्य दीक्षा भाटिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की डे-चेयर डॉ. नेहा चोकसी, FLO सदस्य एवं डीबीयूयू की प्रोफेसर रहीं, जिन्होंने पूरे आयोजन का कुशल संचालन किया।

डीबीयूयू के विभिन्न संकायों के फैकल्टी सदस्यों एवं छात्र-प्रतिनिधियों ने वित्तीय योजना, निवेश प्रबंधन तथा संपत्ति सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा में भाग लिया। इस संयुक्त पहल ने यह स्पष्ट किया कि युवाओं को वित्तीय जागरूकता और निवेश संबंधी ज्ञान प्रदान करना आज की आवश्यकता है, जिससे वे दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता और आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा सकें।

यह कार्यशाला न केवल ज्ञानवर्धन का माध्यम बनी, बल्कि भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता का एक सशक्त मंच भी सिद्ध हुई।

SSP देहरादून के निर्देशों पर पीजी/ हॉस्टल संचालकों के साथ पुलिस ने किया गोष्टी का आयोजन

0

 

पीजी/ हॉस्टल में रहने वाले सभी छात्रों के अनिवार्य तौर पर सत्यापन करवाने के दिये निर्देश

*नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही की दी चेतावनी*

*पीजी/ हॉस्टल में रहने वाले छात्र छात्राओं के नशे/आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध भी होगी वैधानिक कार्यवाही*

वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में बड़ी-बड़ी सोसाइटीज, पॉश कॉलोनियों, हॉस्टल/ पीजी व अन्य स्थानों पर व्यापक रूप से सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में आज दिनांक 28/02/26 को थाना क्लेमेनटाउन पर थानाध्यक्ष क्लेमनटाउन द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित पीजी, हॉस्टल , अपार्टमेंट के मालिकों की मीटिंग ली गई। मीटिंग के दौरान उपस्थित सभी पीजी, हॉस्टल , अपार्टमेंट मालिकों को ऑपरेशन क्रैकडाउन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए निम्नलिखित दिशा निर्देशों दिए गए।

01 : सभी प्रतिष्ठान स्वामी यह सुनिश्चित कर लें की उनके पीजी, हॉस्टल, अपार्टमेंट में रह रहे सभी छात्र-छात्राओं का शत प्रतिशत सत्यापन किया जाए।

02- गैर प्रांत के रहने वाले छात्र-छात्राएं अपने मूल निवास स्थान से भी अपना चरित्र सत्यापन करवा कर उपलब्ध कराएं।

03- प्रत्येक प्रतिष्ठान स्वामी अपने पीजी, हॉस्टल, अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित करें ।

04- प्रत्येक पीजी/ हॉस्टल में अनिवार्य रूप से वार्डन नियुक्त करें।

05- कोई भी प्रतिष्ठान स्वामी अपने यहां रह रहे छात्र-छात्राओं या अन्य लोगों की गाड़ियों को रोड पर अनावश्यक रुप से खड़ा नहीं करेंगे तथा निर्धारित पार्किंग में ही उन वाहनों को पार्क करेंगे।

06- किसी भी पीजी/ हॉस्टल में मॉडिफाई साइलेंसर बाइक अथवा ब्लैक फिल्म लगी कार न खड़ी हो।

06- रात्रि 10 बजे के बाद किसी की भी पीजी/ हॉस्टल में किसी भी व्यक्ति की प्रवेश नहीं दिया जाये।

07- पीजी/ हॉस्टल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सतर्क निगरानी रखी जाए तथा उनके प्रतिष्ठान में आने तथा जाने के समय का एक रजिस्टर में रिकॉर्ड मेंटेन करा जाये।

08- हॉस्टल / पीजी में निवासरत छात्र-छात्राओं के नशे अथवा अन्य गतिविधियों में लिप्त मिलने पर उनके साथ साथ संबंधित हॉस्टल/पीजी के मालिक/संचालकों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।