Home Blog Page 6

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य में प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध करें निस्तारणः सीडीओ

0

 

देहरादून,।, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए।
मुख्य विकास अधिकारी ने पुनरीक्षण कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदाता सूची से संबंधित प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, जिससे कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्रीय स्तर पर सत्त निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही, यह भी कहा कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पुनरीक्षण प्रक्रिया को समयबद्ध एवं सफल बनाएं। बैठक के दौरान कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक प्रगति बढाने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करते हुए मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जाना अपेक्षित है।
जिले में 78.52 प्रतिशत मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य कर लिया गया है, जिनमें विधानसभा चकराता में 90.46, विकासनगर में 79.81, सहसपुर में 80.64, धर्मपुर में 76.58, रायपुर में 75.83, राजपुर रोड में 73.36, देहरादून कैंट में 76.52, मसूरी में 77.29, डोईवाला में 79.45 तथा ऋषिकेश में 76.26 प्रतिशत् मैपिंग कार्य कर लिया है। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त एईआरओ को निर्देशित किया कि किया मैपिंग कार्यों की प्रगति बढाई जाए। इसके लिए अपने स्तर पर बीएलओ के प्रतिदिन के कार्यों की समीक्षा करें।
–0–
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून।

जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 02 कुख्यात अपराधी किए जिला बदर

0

जिले में अपराधियों के लिए नही है कोई स्थान; जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के कड़े व बड़े एक्शन जारी

देहरादन। जनपद देहरादून में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा जनसामान्य में सुरक्षा की भावना को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करते हुए जिला मजिस्टेªट सविन बंसल ने 02 आदतन कुख्यात शातिर अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए 06 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश पारित किए हैं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून से प्राप्त आख्या एवं प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली विकासनगर की चालानी रिपोर्ट के आधार पर अभियुक्त आसिफ पुत्र राशिद, निवासी मुस्लिम बस्ती, चौकी बाजार के पीछे, कोतवाली विकासनगर के विरुद्ध कार्यवाही प्रारम्भ की गई। उक्त व्यक्ति के विरुद्ध आयुध अधिनियम सहित भारतीय दण्ड संहिता एवं भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में अनेक आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। आसिफ पर थाना विकासनगर में आर्मस एक्ट मुकदमा अपराध सं. 368/21 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट,अपराध सं. 515/21 धारा 25/4 आर्मस एक्ट, अपराध सं. 372/22 धारा 25/4 आर्मस एक्ट, अपराध सं. 480/19 धारा 25/4 आर्मस एक्ट, अपराध सं. 287/23 धारा 25/4 आर्मस एक्ट, अपराध सं. 108/20 धारा 392, 356, 441 आपीसी, अपराध सं. 109/20 धारा 25/4 आर्मस एक्ट, अपराध सं. 147/22 धारा 25/4 आर्मस एक्ट, अपराध सं. 61/24 धारा 25/4 आर्मस एक्ट, अपराध सं. 403/23 धारा 25/4 आर्मस एक्ट, अपराध सं. 188/23 धारा 25/4 आर्मस एक्ट, अपराध सं. 325/22 धारा 25/4 आर्मस एक्ट, अपराध सं. 11/21 धारा 394, 411, 506 आईपीसी, अपराध सं. 478/19 धारा 394, 411, 34 आईपीसी, अपराध सं. 225/25 धारा 3(5)/304 (2)/317 (2) बीएनएस मुकदमें दर्ज हैं।
इसी प्रकार राहुल कश्यप पुत्र गोपाल कश्यप, निवासी कश्यप मोहल्ला, जीवनगढ़, थाना विकासनगर, के विरुद्ध कार्यवाही प्रारम्भ की गई। उक्त के विरुद्ध चोरी, शस्त्र अधिनियम, आबकारी अधिनियम तथा भारतीय दंड संहिता/भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत कई आपराधिक मामले पंजीकृत हैं। राहुल कश्यप पर थाना विकासनगर में मु०अ०स० 214/2023 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम, मु०अ०स० 238/2023 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम, मु०अ०सं० 372/2023 धारा 380/457/411 भादवि, मु०अ०स ० 65/2024 धारा 380/411 भादवि, मु०अ०स० 169/2024 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम, मु०अ०स० 291/2024 धारा 305/317 (2) बीएनएस, मु०अ०स० 194/2025 धारा 60 आबकारी में मुकदमें दर्ज हैं।
अभियुक्तो की सामान्य ख्याति एक दुस्साहसी एवं समाज के लिए खतरनाक व्यक्ति के रूप में है तथा आमजन में उसके प्रति भय व्याप्त है। कई मामलों में लोग उसके विरुद्ध शिकायत अथवा साक्ष्य प्रस्तुत करने से भी कतराते हैं। इस प्रकार की गतिविधियाँ लोक शांति एवं जनहित के प्रतिकूल पाए जाने पर विपक्षियों को जिला मजिस्टेªट कोर्ट से विधिवत नोटिस जारी कर अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया गया, किन्तु पर्याप्त अवसर दिए जाने के उपरांत भी वह न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुए और न ही कोई आपत्ति प्रस्तुत की।
उपलब्ध साक्ष्यों, आपराधिक इतिहास तथा प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 3 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए अभियुक्त आसिफ एवं राहुल कश्यप को गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(3) के अंतर्गत गुंडा घोषित करते हुए उक्त आदेश की तिथि से 06 माह की अवधि के लिए जनपद देहरादून की सीमा से बाहर रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि बिना सक्षम अनुमति के जनपद में प्रवेश नहीं करेगें तथा अपने निवास स्थान की सूचना संबंधित न्यायालय एवं थाना को उपलब्ध कराएंगे। आदेश का उल्लंघन किए जाने पर विधि अनुसार कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
जिला मजिस्टेªट न्यायालय द्वारा शांति, कानून व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे अपराधित तत्वों पर कड़ा एक्शन लिया जा रहा है इस प्रकार के मामलों किसी प्रकार का समझौता न करते हुए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी है।

 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर सेफ्टी पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित 

0

फायर ब्रिगेड देहरादून की टीम ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर सेफटी पर सांझा की महत्वपूर्णं जानकारियां

आग लगने पर घबराएं नहीं, सही तैयारी से बचाएं हर जान
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयोजित फायर सेफ्टी कार्यशाला और डेमो के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आग की घटनाओं में घबराहट नहीं, बल्कि सजगता और सही तैयारी ही सबसे बड़ा बचाव है। फायर ब्रिगेड देहरादून की टीम ने अस्पताल स्टाफ को आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, मरीजों की सुरक्षित निकासी, भीड़ प्रबंधन और रेस प्रोटोकॉल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आग कभी बताकर नहीं आती, इसलिए अस्पतालों के साथ-साथ आवासीय भवनों और अपार्टमेंट्स में भी फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, अग्निशमन यंत्र और इमरजेंसी एग्जिट जैसे सुरक्षा इंतजाम हमेशा दुरुस्त रहने चाहिए।


श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सभगार में शनिवार को फायर ब्रिगेड देहरादून के प्रभारी राजेश कुमार के व्याख्यान से कार्यशाला की शुरूआत की। फायर बिग्रेड देहादून के पम्प ऑपरेटर सुनील रावत ने बताया गया कि नियमित मॉक ड्रिल और स्टाफ को फायर उपकरणों के उपयोग की ट्रेनिंग देना बेहद जरूरी है, ताकि आपात स्थिति में अफरा-तफरी न मचे और जान-माल का नुकसान कम किया जा सके। विशेषज्ञों ने कहा कि आग लगने पर घबराने के बजाय तुरंत अलार्म बजाएं, फायर ब्रिगेड को सूचना दें और सुरक्षित रास्तों से बाहर निकलें। अस्पताल परिसर में हुई मॉक ड्रिल के जरिए इन उपायों का लाइव प्रदर्शन भी किया गया, जिससे मौजूद स्टाफ और कर्मचारियों को व्यावहारिक जानकारी मिली। यह पहल न सिर्फ अस्पताल बल्कि सभी भवनों और अपार्टमेंट्स के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है कि सतर्कता, प्रशिक्षण और सही संसाधनों के साथ ही आग जैसी आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।
फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने अस्पताल परिसर में स्टाफ को फायर सेफ्टी की मॉक ड्रिल कर फायर फाइटिंग के बारे मंे जानकारी दी। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिेरश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (प्रशासन) डॉ गौरव रतूड़ी, चिकित्सा अधीक्षक ऑपरेशंस डॉ वीरेन्द्र वर्मा, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ अबिन पाल, फायर सेफ्टी सुपरवाइजर अनिरूद्ध सिंह सहित अस्पताल के सैकड़ों नर्सिंग स्टाफ, सिक्योरिटी कर्मचारी व स्टाफ उपस्थित रहे।

 

Police Action: जानलेवा हमला कर लूट की घटना को अजांम देने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड में हुआ ढेर

0

अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर ठेकेदारी का कार्य करने वाले व्यक्ति को गोली मारकर दिया था लूट की घटना को अजांम

*पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर किया था जानलेवा हमला*

*घटना में थाना प्रभारी प्रेमनगर गोली लगने से हुए घायल*

*पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जवाबी फायर में 01 बदमाश हो गया था घायल*

*मुठभेड में मारा गया बदमाश वर्ष 2014 में बालावाला में हुए अंकित हत्याकांड का था मुख्य अभियुक्त।*

*अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ बालावाला क्षेत्र में डकैती की घटना के दौरान एक युवक की गोली मारकर की थी हत्या*

*घटना के बाद अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर उस पर 50 हजार रू0 का इनाम किया गया था घोषित*

*उक्त घटना में 03 वर्ष बाद अभियुक्त को पुलिस द्वारा मुजफ्फरनगर से किया गया था गिरफ्तार*

*मृतक बदमाश पर उत्तराखण्ड तथा उत्तरप्रदेश में हत्या, लूट, डकैती व अन्य संगीन अपराधों के 01 दर्जन से अधिक अभियोग है पंजीकृत*

*मृतक बदमाश पर लूट की घटना में फरार चलने पर शामली पुलिस द्वारा भी पूर्व में 05 हजार रू0 का ईनाम किया गया था घोषित*

*मृतक बदमाश के साथ पूर्व में आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे उसकी गैंग के अन्य सदस्यों के संबंध में पुलिस द्वारा जुटाई जा रही जानकारी*

*लूट की घटना में फरार अन्य बदमाशों की धरपकड हेतु पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान।*

दिनांक 29-30/04/2026 की रात्रि को थाना प्रेमनगर पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा पौंधा रोड पर एक व्यक्ति को गोली मारकर उसके साथ लूट की घटना को अजांम दिया गया है। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रेम नगर मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे तो मौके पर घायल व्यक्ति देवराज, जो ठेकेदारी का कार्य करता है, से पूछताछ में उसके द्वारा गुजरात नम्बर की काले रंग की कार में सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने वाहन को उनकी स्कूटी के आगे लगाते हुए उन्हें गोली मारकर उनका बैग, जिसमें उनके 02 लाख रू0, 01 मोबाइल, पैसो के लेनदेन से सम्बन्धित एक डायरी व अन्य कागजात थे, को लूटकर विश्रांति की ओर भागने की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा तत्काल घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर बदमाशों का पीछा किया गया, तो कुछ दूरी पर पुलिस टीम को जंगल मे काले रंग की गाड़ी जाती दिखाई दी जिसका पीछा करने पर कार सवार बदमाश पुलिस टीम पर फायर करते हुए अपनी गाड़ी को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए, जिनका पीछा करने पर उनके द्वारा पुलिस टीम पर दोबारा फायर किया गया, जिसमें एक गोली प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर को लग गई, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जवाबी फायर में एक बदमाश को गोली लग गई तथा अन्य बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गये। मौके से घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस को 01 देशी पिस्टल 01 देसी तमंचा व घटना में लूटा गया शत प्रतिशत माल बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा मुठभेड में घायल प्रभारी निरीक्षक, बदमाश तथा लूट की घटना में घायल पीड़ित व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सालय प्रेम नगर लाया गया, जहां से तीनों को उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहां उपचार के दौरान कोरोनेशन अस्पताल में घायल बदमाश की मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून तथा अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल तथा अस्पताल में पहुंचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के सम्बंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही घटना में फरार अभियुक्तों की तलाश हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये । फरार बदमाशों की तलाश हेतु पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना में शामिल बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला कर लूटपाट की घटना के सम्बंध में वादी देवराज द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर पर मु0अ0सं0.- 84/26, धारा 109/309(6) बीएनएस तथा पुलिस टीम पर किये गये जानलेवा हमले के सम्बंध में मु0अ0सं. 85/26, धारा 109 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई, मौके से एफएसएल टीम को मुठभेड में मारे गये बदमाश का मोबाइल बरामद हुआ, जिसकी एसओजी तथा साइबर सैल से जांच कराने तथा मोबाइल नम्बर की आई0डी0 निकालने पर मृतक बदमाश की पहचान अकरम पुत्र मासूम अली, निवासी ग्राम बुंटा, थाना भवन गढी पुख्ता, शामली, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई। मृतक के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अकरम ने वर्ष 2014 में अपने साथियों के साथ मिलकर बालावाला क्षेत्र स्थित एक घर में डकैती की घटना को अजांम दिया गया था, इस दौरान उनके द्वारा पीडित परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर एक युवक अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी तथा परिवार के अन्य सदस्यों को गंभीर रूप से घायल करते हुए घर से ज्वैलरी व नकदी लूट ली थी। उक्त घटना में अभियुक्त अकरम लगभग 03 वर्ष तक फरार रहा, जिस पर पुलिस द्वारा 50 हजार रू0 का इनाम घोषित किया गया था। उक्त घटना में देहरादून पुलिस द्वारा अभियुक्त अकरम को वर्ष 2017 में घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया गया था।

अभियुक्त अकरम पूर्व में वर्ष 2024 तथा 2025 में पटेलनगर तथा क्लेमेंटाउन से भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है तथा शामली पुलिस द्वारा भी पूर्व में लूट की घटना में फरार चलने पर अभियुक्त पर 05 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त कोर्ट की तारिख में पेशी के लिये देहरादून आया था, जिसके द्वारा रात्री में अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को अजांम दिया गया था। मुठभेड की घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक शामली को भी दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया गया है।

*नाम/पता मृतक अभियुक्त*

1- अकरम पुत्र मासूम अलीए निवासी ग्राम बूंटा, थाना गढी पुख्ता भवन, जिला शामली, उ0प्र0

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त अकरम :-*

1- मु0अ0सं0- 106ध/2014 धारा 363/366/376/506 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून
2- मु0अ0स0. 133/2014 धारा 395/396/397/411/34 भादवि थाना रायपुर, देहरादून
3- मु०अ०सं०- 01/2015 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना रायपुर, देहरादून
4- मु०अ०सं० – 69/2017 धारा 25/4 शस्त्र अधिनियम, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून
5- मु0अ0सं0 178/2013 धारा 41/109 द0प्र0सं0 थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून
6- मु०अ०सं0- 477/2024 धारा 305ं/331(4)/317(2) बीएनएस थाना पटेल नगर, देहरादून
7- मु0अ0सं0- 331/2015 धारा 392/411 भादवि, थाना झिंझाना, जिला शामली, उ0प्र0
8- मु0अ0सं0- 495/2016 धारा 174 भादवि थाना झिंझाना, जिला शामली, उ0प्र0
9- मु0अ0सं0- 301/2012 धारा 379/411 भादवि, थाना गागलहेडी, जनपद सहारनपुर, उ0प्र0
10- मु0अ0सं0- 204/2011 धारा 380/411 भादवि, थाना बिहारीगढ, सहारनपुर, उ0प्र0
11- मु0अ0सं0- 211/2011 धारा 307 भादवि, थाना बिहारीगढ, सहारनपुर, उ0प्र0
12- मु0अ0सं0- 127/2025 धारा 305(ए)/317(2)/ 3(5) बीएनएस, थाना क्लेमन्टाउन, देहरादून
13- मु0अ0सँ0. 25/2025 धारा305(1)/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस, थाना क्लेमन्टाउन, देहरादून
14- मु०अ०सं0- 218/2024 धारा 380/411 बीएनएस, थाना पटेलनगर, देहरादून

*बरामदगी विवरण :-*

1- 01 देसी पिस्टल, 32 बोर मय 02 जिंदा कारतूस
2- 01 देशी तमंचा, 315 बोर मय 03 जिंदा कारतूस व 04 खोखा कारतूस
3- 01 बलेनो कार संख्या. जी0जे0-06- एमडी- 9084 (घटना में प्रयुक्त)
4- घटना में लूटी नकदी 02 लाख रू0, 01 मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज

 

मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करों के विरूद्ध एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस का आपरेशन प्रहार

*अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा तथा 01 पेटी अंग्रेजी शराब प्रेस्टीज ग्रीन व्हिस्की व 02 पेटी बी यंग बीयर बरामद*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाये जाने के दिये गये हैं निर्देश।*

मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने तथा वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में अलग-अलग थानों पर गठित पुलिस टीमों द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:
*01: थाना नेहरू कालोनी: 01 अभियुक्त को 1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार:* थाना नेहरू कालोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से मुखबिर की सूचना पर दिनांक 29/04/2026 को 01 अभियुक्त को 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर *मु0अ0स0: 157/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
उमेश पुत्र बलम नाथ निवासी सपेरा बस्ती नियर आकाशवाणी केंद्र थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र – 25 वर्ष।

*बरामदगी*
(1) कुल 1किलो 100 ग्राम गांजा।

*02: कोतवाली रायवाला: 01 अभियुक्त को 01 पेटी अंग्रेजी शराब प्रेस्टीज ग्रीन व्हिस्की व 02 पेटी बी यंग बीयर* बरामद: कोतवाली रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक 30-04-2026 को सत्यनारायण मंदिर के पास से 01 अभियुक्त *विधित उर्फ राहुल को 01 पेटी अंग्रेजी शराब प्रेस्टीज ग्रीन व्हिस्की व 02 पेटी बी यंग बीयर* की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रायवाला पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
विधित उर्फ राहुल पुत्र राम गोपाल निवासी गली नं 13 भट्टोवाला श्यामपुर कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 18 वर्ष

*बरामदगी:*
01: 01 पेटी अंग्रेजी शराब प्रेस्टीज ग्रीन व्हिस्की
02: 02 पेटी बी यंग बीयर

सीएम धामी ने हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में किया प्रतिभाग

0

 

बुजुर्गों को बताया समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी स्थित डॉ सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में बुजुर्गों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका सम्मान ही किसी भी सभ्य समाज की पहचान है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजन समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को सही दिशा मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस परिवार और समाज में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। उन्होंने वरिष्ठजनों को समाज की मजबूत जड़ों की संज्ञा देते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन सामाजिक संरचना को सुदृढ़ बनाए रखता है। उन्होंने समारोह में वरिष्ठ नागरिकों द्वारा वॉलीबॉल, फुटबॉल और बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह संदेश देता है कि उम्र केवल एक संख्या है और जीवन में ऊर्जा एवं उत्साह का कोई विकल्प नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि विभिन्न योजनाओं जैसे अटल वयोअभ्युदय योजना, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के माध्यम से वरिष्ठजनों के जीवन को सुरक्षित और गरिमामय बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य के लगभग 6 लाख वरिष्ठजनों को प्रतिमाह 1500 रुपये की पेंशन डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जा रही है। साथ ही, पति-पत्नी दोनों को अलग-अलग पेंशन देने का निर्णय उनकी आर्थिक सुरक्षा को और सुदृढ़ कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में वृद्धाश्रमों की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में राजकीय वृद्धाश्रम संचालित हैं, जबकि देहरादून, अल्मोड़ा और चम्पावत में नए भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त, रुद्रपुर में एक आधुनिक मॉडल वृद्धाश्रम का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अटल वयोअभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं और मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही, राज्य में पहली बार जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से मानव संसाधन तैयार किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की सुविधा भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 1300 वरिष्ठ नागरिकों की निशुल्क सर्जरी का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू किया गया है, जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को अपने भरण-पोषण के लिए कानूनी अधिकार प्राप्त हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा उनके गरिमामय जीवन के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

 

सुरंग व बायपास परियोजना से सुगम होगा देहरादून पाबो का सफर: डॉ. धन सिंह रावत

0

एकता का प्रतीक बनेगा ‘राठ भवन’, एक वर्ष में होगा तैयार डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून, 30 अप्रैल 2026

देहरादून के कुआंवाला में राठ जन विकास समिति द्वारा प्रस्तावित ‘राठ भवन’ का भव्य निर्माण किया जायेगा। जिसमें राठ क्षेत्र की स्थानीय झलक नजर आयेगी, यह भवन राठ क्षेत्र की एकता का भी प्रतीक होगा।

यह बात कैबिनेट मंत्री व श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ धन सिंह रावत ने राठ जन विकास समिति द्वारा आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। डॉ रावत ने राठ भवन के भूमि पूजन को वर्षों पुराने सामूहिक स्वप्न के साकार होने का क्षण बताते हुए कहा कि आगामी एक वर्ष के भीतर भव्य राठ भवन तैयार होगा, जो प्रवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकजुटता का सशक्त केंद्र बनेगा।

डॉ. रावत ने आश्वस्त किया कि भवन निर्माण में उनके स्तर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने राठ जन विकास समिति को सामाजिक समर्पण, एकता और जनचेतना का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि यह संगठन थलीसैंण और पाबौ विकासखंड की विभिन्न पट्टियों से जुड़े सैकड़ों परिवारों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में लगभग 800 करोड़ रुपये की लागत से धारी देवी मंदिर तक बायपास मार्ग का निर्माण किया जाएगा। साथ ही पौड़ी से पाबो तक सुरंग निर्माण और त्रिपालीसैंण के मध्य एक अन्य सुरंग परियोजना पर भी कार्य किया जाएगा, जिससे देहरादून से पाबो की दूरी और समय में कमी आएगी, साथ ही सफर सुगम होगा।

पर्यटन विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पैठाणी राहु मंदिर, बुँखल कालिंका मंदिर और बिनसर मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों पर बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को दर्शाता है। धारी देवी से चौथान होते हुए बिनसर मंदिर तक एक सुदृढ़ पर्यटन सर्किट विकसित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

समिति के अध्यक्ष मेहरबान सिंह गुसाईं ने कहा कि राठ भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, लोककला, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों का जीवंत केंद्र होगा। महासचिव पुरुषोत्तम ममगाईं ने इसे 25 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद साकार हो रहा ऐतिहासिक क्षण बताया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलानंद घनशाला ने किया। जबकि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में तारकेश्वरी भण्डारी, सरिता भट्ट और रेखा रावत ने लोकसंस्कृति की रंगारंग झलक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा के विभिन्न आयाम भी देखने को मिले। इस अवसर पर समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, राठ नेत्र धाम द्वारा नेत्र परीक्षण तथा पर्वतीय मानव उत्थान समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर सेवा भाव का परिचय दिया।
समूचा आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और जनसेवा की भावना से ओत-प्रोत रहा तथा राठ क्षेत्र के प्रवासी परिवारों के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी क्षण बन गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रवासियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

*वी.पी. सिंह बिष्ट*
जनसंपर्क अधिकारी/मीडिया प्रभारी
माननीय शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री।

 

DM की सख्ती का असर:  जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

0

वर्षों से नौनिहालों की सुरक्षा को खतरा बने जिले के 56 जर्जर भवन जिला प्रशासन ने कराए ध्वस्त

*शिक्षा अधिकारियों; प्रधानाचार्यों की नकेल कसने पर हुई त्वरित कार्रवाई*

*नौनिहालों की शिक्षा एवं सुरक्षा लिए जिला प्रशासन संवेदनशील*

*जिलें में वर्षों से जर्जर पड़े सैकड़ो स्कूल भवन पहलीबार एक साथ ध्वस्त; सभी बच्चों के पठन-पाठन की वैकल्पिक व्यवस्था की सुनिश्चित*

*नौनिहालों के जीवन से नही होगा खिलवाड़ बर्दाश्तः मा0 मुख्यमंत्री के हैं सख्त निर्देश*

*देहरादून।* जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जनपद के जर्जर एवं निर्जीर्ण विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को तेज गति से संचालित किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी/जिलाधिकारी को प्रेषित रिपोर्ट के अनुसार, जनपद में चिन्हित कुल 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 भवनों का ध्वस्तीकरण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष भवनों पर कार्रवाई प्रगति पर है। जिलाधिकारी के सख्त रूख कड़े निर्देश पर 64 जर्जर विद्यालय भवन निष्प्रोज्य ध्वस्त किए गए है। तथा शेष 8 निष्प्रोज्य भवन 1 माह के भीतर ध्वस्त कर दिए जाएंगे। इस सम्बन्ध में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी को अपनी आख्या प्रस्तुत की है। जिले में 04 माध्यमिक तथा 52 प्रारम्भिक विद्यालयों के भवनों का ध्वस्तीरकण किया जा चुका है। इसी प्रकार विद्यालयों में पूर्ण रूप से निष्प्रोज्य कक्षा कक्षों में माध्यमिक विद्यालय के 07 तथा प्रारम्भिक विद्यालय 10 कक्ष में से 14 का ध्वस्तीकरण किया गया है। तथा 03 निष्प्रोज्य कक्षा कक्षों को एक माह के भीतर ध्वस्त कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी की सख्ती से जिले के जर्जर पड़े सैकड़ो स्कूल भवन पहलीबार एक साथ ध्वस्त किए गए है। जिलाधिकारी द्वारा शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों की नकेल कसने पर जर्जर भवन के चिन्हिकरण एवं ध्वस्तीकरण की कार्यवाही हुई है।
जिले के विकासखण्ड चकराता में 23, कालसी में 17, विकासनगर में 8, सहसपुर में 2, रायपुर में 14, डोईवाला में 17 विद्यालय भवन चिन्हित किए गए थे। जिनमें में से कुल 70 विद्यालय भवनों एवं विद्यालय कक्षों का ध्वस्तीकरण किया जा चुका है, शेष जिन विद्यालय भवनों एवं विद्यालय कक्षों ध्वस्तीकरण विभिन्न कारणों से पूर्ण नहीं हो पाया है, ऐसे 11 पूर्ण एवं आंशिक रूप से निर्जीर्ण भवनों को ध्वस्तीकरण हेतु एक माह का अतिरिक्त समय देने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।


जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है, जर्जर भवनों को शीघ्र हटाकर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा शिक्षण कार्य बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था निरंतर जारी रहेगी।
जिला प्रशासन ने जनपद के सभी जर्जर विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर लिया गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करना हमारी सर्वाेच्च जिम्मेदारी है, जिसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी निर्देशित किया गया हैै। शेष भवनों पर भी शीघ्र कार्रवाई पूरी की जाएगी।
—0—
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

जल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस: सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

0

*देहरादून ।‌प्राकृतिक जल स्रोतों-नौले-धारे और नदियों-के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्जीवन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी (सारा) की जिला स्तरीय बैठक ली। उन्होंने सभी रेखीय विभागों को आपसी समन्वय के साथ लक्ष्य निर्धारित कर इंटीग्रेटेड अप्रोच में प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि लघु सिंचाई, वन सहित अन्य विभागों के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं और स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। क्षेत्र विशेष की आवश्यकताओं और जनसुझावों के आधार पर ठोस योजना बनाते हुए जल स्रोतों के चिरस्थायी प्रवाह को बनाए रखने पर जोर दिया जाए। उन्होंने वर्षा जल संरक्षण के लिए सघन वृक्षारोपण, खंती, चाल-खाल, चेकडैम तथा अन्य जल संचयन संरचनाओं के निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही चिन्हित जल स्रोतों के कैचमेंट क्षेत्र का तकनीकी सर्वेक्षण कर ठोस प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

 

अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई एवं नोडल अधिकारी ने बताया कि ‘सारा’ के अंतर्गत जल संरक्षण कार्यों के लिए लघु सिंचाई विभाग को नोडल बनाया गया है। लघु सिंचाई और वन विभाग के माध्यम से स्थलों का चयन कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। वर्षा जल को भूमिगत करने हेतु अब तक 51 रिचार्ज साइट्स स्वीकृत हुई थीं, जिनमें से 22 कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने और नए प्रोजेक्ट्स की डीपीआर जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि जनपद में जल संरक्षण प्रयासों को और गति मिल सके। बैठक में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता विनय कुमार सिंह सहित सभी रेखीय विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

जिला सूचना अधिकारी,

देहरादून।

मार्डन बनता आधुनिक इंटेसिंव केयर सेंटर: बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का DM ने किया उद्घाटन

0

अब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर सेंटर के बच्चे: एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटन

मार्डन बनता आधुनिक इंटेसिंव केयर सेंटर; मिली 41 सीटर बस की सौगात; डीएम ने दिखाई हरी झण्डी

शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े 200 से अधिक बालक/बालिका; जो भिक्षावृत्ति व बालश्रम से किए गए थे रेस्स्क्यू

देहरादून । जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जनपद देहरादून में बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन एवं बच्चों के पुनर्वास हेतु प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में बाल भिक्षावृत्ति निवारण प्रयास/ आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर, साधु राम इंटर कॉलेज, राजा रोड देहरादून में पंजीकृत बच्चों को विद्यालय लाने एवं ले जाने हेतु 41-सीटर बस को जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी द्वारा डीएमएफ फंड से बच्चों के स्कूल आने जाने तथा रेस्क्यू हेतु 41 सीटर बस दी गई है। इससे पूर्व जिला प्रशासन ने भिक्षावृत्ति, बाल मजदूरी में संलिप्त बच्चों के रेस्क्यू 03 गाड़ियां पहले दी गई हैं।


जिलाधिकारी द्वारा इंटेंसिव केयर सेंटर में अब तक रेस्क्यू किए गए कुल 369 बच्चों के शैक्षणिक पुनर्वास की विस्तृत समीक्षा की गई। अभियान के अंतर्गत 200 बालक/बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ते हुए विद्यालयों में प्रवेश दिलाया गया है। जिला प्रशासन द्वारा चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों की निगरानी एवं त्वरित रेस्क्यू के लिए 15 होमगार्ड जवानों की तैनाती की गई है।
जिले में संचालित आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर को बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। कम्प्यूटर शिक्षा, खेलकूद गतिविधियां,संगीत प्रशिक्षण, योग अभ्यास,पुस्तकालय (लाईब्रेरी) आदि सुविधाओं के माध्यम से भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों को न केवल रेस्क्यू किया जा रहा है, बल्कि उन्हें मुख्यधारा में लाकर उनके सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि बाल भिक्षावृत्ति के विरुद्ध अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा रेस्क्यू के बाद बच्चों के पुनर्वास, शिक्षा एवं कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर बल दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, अध्यक्ष/सदस्यबाल कल्याण समिति श्रीमती नमिता मंमगाई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी केकेअग्रवाल, जिला कमांडेंट होमगार्ड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि/सदस्य उपस्थित रहे।

—0—
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून