Home Blog Page 60

देहरादून में 8 मार्च को दरबार श्री गुरु राम राय महाराज परिसर में होगा श्री झण्डे जी का आरोहण

0

अराईयांवाला, हरियाणा में श्री गुरु राम राय जी महाराज
के जयकारों से निहाल हुई संगतें

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मेले की तैयारियों को लेकर मेला संचालन कमेटी को जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश

देहरादून। राजधानी देहरादून में आस्था, परंपरा और उत्साह के अद्भुत संगम श्री झण्डे जी मेले की तैयारियां जोरशोर से प्रारंभ हो चुकी हैं। अराईंयावाला, हरियाणा में शुक्रवार को श्री झण्डे जी का आरोहण किया गया। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मेले की तैयारियों को लकर मेला संचालन कमेटी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। काबिलेगौर है कि श्री झण्डा मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, समर्पण और गुरु परंपरा की जीवंत अभिव्यक्ति है, जिसमें देश-विदेश से लाखों की संख्या संगतें व श्रद्धालु सम्मिलित होकर अपनी आस्था अर्पित करते हैं।


शुक्रवार को दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में श्री झंडा साहिब की विशेष पूजा-अर्चना एवं अरदास संपन्न हुई। धार्मिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में 100 सदस्यीय जत्था अराईंयावाला, हरियाणा के लिए रवाना हुआ, जहां अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भाव-विभोर वातावरण में श्री झण्डे जी का विधिवत आरोहण किया गया।
सुबह 9 बजे दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज से रवाना हुआ जत्था दोपहर 12ः10 बजे अराईंयावाला पहुंचा। परंपरा के अनुसार पुराने श्री झंडे जी को पूरे सम्मान एवम् भक्तिभाव के साथ उतारा गया। तत्पश्चात दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल और पंचगव्य से पवित्र स्नान कराकर 60 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी का हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य आरोहण किया गया। इस दिव्य दृश्य के दौरान श्रद्धालु गुरु महाराज की महिमा के जयकारों से वातावरण गुंजायमान करते रहे। अनेक श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नतमस्तक हुए। कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद एवं लंगर का वितरण किया गया, जिसमें अपार संगत ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।
धार्मिक मान्यता है कि श्री झण्डे जी, गुरु परंपरा की अखंड ज्योति, त्याग, सेवा और मानवता के संदेश के प्रतीक हैं। इस मेले के माध्यम से गुरु महाराज की शिक्षाओंः प्रेम, भाईचारे और समरसता का व्यापक प्रसार होता है। श्रद्धालु मानते हैं कि श्री झण्डे जी के दर्शन और सेवा से जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।
परंपरा के अनुसार 25 फरवरी को श्री दरबार साहिब के पुजारी, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का हुक्मनामा लेकर बड़ागांव, हरियाणा के लिए रवाना हुए थे। इसके पश्चात पैदल संगत देहरादून की ओर प्रस्थान करती है। यह पदयात्रा आस्था, अनुशासन और सामूहिक श्रद्धा का अद्वितीय उदाहरण होती है, जिसमें संगतें भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ती हैं।
28 फरवरी को पैदल संगत का स्वागत श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, सहसपुर में किया जाएगा। 01 मार्च को संगत देहरादून में प्रवेश करेगी, जहां श्री दरबार साहिब प्रबंधन एवं श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति द्वारा कांवली गांव में भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। दर्शनी गेट पर पुष्पवर्षा, बैंड-बाजों और जयकारों के साथ संगत का अभिनंदन होगा। संगतें श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करेंगी और तत्पश्चात श्री दरबार साहिब में प्रवेश करेंगी। इस अवसर पर भजन-कीर्तन एवं विशेष अरदास का आयोजन होगा, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो उठेगा।
श्री झण्डा जी मेला अधिकारी विजय गुलाटी ने बताया कि श्री झण्डे जी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्री दरबार साहिब परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगी रोशनी, पुष्प सज्जा और भव्य प्रवेश द्वारों से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात की विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। होली के पश्चात देश-विदेश से संगतों का आगमन और तेज हो जाएगा, जिससे पूरा देहरादून आस्था और उत्सव के रंग में रंग जाएगा। 7 मार्च को परंपरा अनुसार पूरब की संगत की विदाई होगी तथा 8 मार्च को श्री झण्डे जी के भव्य आरोहण के साथ इस वर्ष के मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। श्री झण्डे जी मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक समरसता, सेवा भावना और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह मेला श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा, भक्ति और उल्लास का अनुपम पर्व सिद्ध होगा।

 

MDDA Action: डोईवाला में मारखम ग्रांट से खेरी तक एमडीडीए का एक्शन, 77 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

0

 

*आमजन को उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सलाह, सस्ते प्लॉट के लालच से बचें, खरीद से पहले जांचें एमडीडीए की स्वीकृति*

राजधानी देहरादून में अनियोजित शहरी विस्तार और अवैध कॉलोनियों पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोईवाला क्षेत्र में करीब 77 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चला दिया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को व्यापक अभियान चलाते हुए बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया। एमडीडीए की इस कार्रवाई को अवैध भूमि कारोबार पर अब तक की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि नियोजित शहरी विकास से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है।

*65 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त*
मारखम ग्रांट, डोईवाला क्षेत्र में गुरप्रीत एवं राजा द्वारा लगभग 65 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग विकसित किए जाने का मामला सामने आया था। निरीक्षण में पाया गया कि बिना प्राधिकरण स्वीकृति प्लॉट काटे जा रहे थे तथा कॉलोनी विकसित करने के उद्देश्य से आंतरिक सड़कें बनाई जा चुकी थीं और प्लॉट सीमांकन भी कर दिया गया था। प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीनों की सहायता से अवैध रूप से निर्मित सड़कों, सीमांकन एवं अन्य विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही भविष्य में किसी भी निर्माण गतिविधि पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई।

*खेरी क्षेत्र में भी 12 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई*
इसी क्रम में खेरी-2, संत सागर गुरुद्वारा मार्ग एवं मेजर शहीद दुर्गा मार्ग फाटक रोड क्षेत्र में अशोक पाल एवं वर्मा द्वारा लगभग 12 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी भी प्राधिकरण की कार्रवाई की जद में आई। जांच में सामने आया कि संबंधित भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृति कॉलोनी विकसित की जा रही थी। एमडीडीए टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी विकास कार्यों को ध्वस्त किया तथा संबंधित लोगों को कड़ी चेतावनी जारी की।

*आमजन को ठगी से बचाने के लिए सख्ती*
एमडीडीए अधिकारियों के अनुसार अवैध प्लॉटिंग के मामलों में आम नागरिकों को सस्ते प्लॉट का लालच देकर जमीन बेची जाती है, जिसके बाद खरीदारों को सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव और कानूनी विवादों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण द्वारा अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें अवर अभियंता स्वाती कोहली, प्रवेश नौटियाल सहित प्राधिकरण की टीम मौजूद रही।

*अवैध निर्माण पर जीरो टॉलरेंस : बंशीधर तिवारी*
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग एवं निर्माण गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बिना स्वीकृति भूमि विकास करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्लॉट या संपत्ति की खरीद से पूर्व संबंधित लेआउट की प्राधिकरण से स्वीकृति अवश्य जांच लें, ताकि भविष्य में आर्थिक और कानूनी नुकसान से बचा जा सके।

*लगातार हो रही मॉनिटरिंग : मोहन सिंह बर्निया*
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग की नियमित निगरानी की जा रही है। जहां भी बिना अनुमति भूमि विकास या निर्माण कार्य पाया जा रहा है, वहां तत्काल प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित एवं नियोजित शहरी विकास सुनिश्चित करना प्राधिकरण की प्राथमिकता है और आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने गणतंत्र दिवस व थलसेना के प्रतिभागियों को नवाजा

0

 

 

देहरादून 27 फरवरी। गणतंत्र दिवस व थलसेना कैम्प में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले उत्तरांचल विश्वविद्यालय 29 यू0के0 एन0सी0सी0 बटालियन के कैडेटस के सम्मान में विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद आॅडिटोरियम में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जोशी जी इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश के सर्वाधिक सम्मानित आर0डी0सी0 (गणतंत्र दिवस कैम्प) एवं टी0एस0सी0 (थल सेना कैम्प) में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर न केवल अपना व अपने परिवार का बल्कि विश्वविद्यालय का भी राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है।


सम्मान पाने वाले छात्रों में शामिल थे – हिमांशु जखमोला, उदय रेड्डी, सूरज नौटियाल, कृपाल सिंह, वैभव तिवारी, बिराज चंदा तथा अनन्या सैनी
अपने सम्बोधन में विश्वविद्यालय की उपाध्यक्षा सुश्री अंकिता जोशी ने कहा कि उत्तरांचल विश्वविद्यालय की एन0सी0सी बटालियन ने एक अल्पकाल में राष्ट्रीय स्तरीय उपलब्धियाँ प्राप्त कर एक कीर्तिमान बनाया है। विशेषकर कैडेट आयुष गौड़ ने एफकेट में प्रथम स्थान पाकर भारतीय वायुसेना में फ्लायिंग आॅफिसर के रूप में सफलता पायी जबकि कैडेट आयुष भट्ट का चयन अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय एलपाईन स्कींग प्रतिस्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ। उन्होंने उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त करने वाले कैडेटस को बधाई दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो0 राजेश बहुगुणा, ए0एन0ओ0 लेफ्टिनेंट डा0 नितिन डुकलान, सुबेदार मेजर (अ0प्रा0), सर्वेश्वर प्रसाद, विरेन्द्र कुमार कौल सहित बटालियन के कैडटस व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

प्रो0 राजेश बहुगुणा
उपकुलपति

सीएम धामी ने नंदा गौरा योजना के तहत 33,251 बालिकाओं को हस्तांतरित की 145.93 करोड़ की धनराशि

0

 

सीएम धामी और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने डीबीटी की धनराशि लाभार्थियों को की हस्तांतरित

*देहरादून, 26 फरवरी। उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी नंदा गौरा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश की 33,251 बालिकाओं को कुल 145.93 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजी गई। गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाभार्थियों को यह सहायता प्रदान की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा की जन्म के समय बेटा -बेटी के बीच होने वाले भेदभाव को समाप्त करने हेतु कन्या जन्म को प्रोत्साहट देने के लिए प्रदेश सरकार नंदा गौरा योजना संचालित कर रही है, इसके तहत राज्य सरकार द्वारा बालिका के जन्म पर 11000 और बेटी के 12वीं पास करने पर उच्च शिक्षा के लिए 51000 की धनराशि प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि योजना के तहत अब तक 3,77,784 बालिकाओं को कुल 11 अरब 68 करोड़ 49 लाख की धनराशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन दे रही है साथ ही शिक्षित होने के बाद रोजगार के लिए भी बेटियों को सरकारी सेवाओं में 30% आरक्षण प्रदान किया जा रहा है । इसके बाद अब सरकारी सेवाओं में उत्तराखंड की महिलाओं की स्थिति मजबूत हुई है इससे सरकारी कार्यालय की कार्य संस्कृति ज्यादा बेहतर हुई है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नंदा गौरा योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का सशक्त अभियान है।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि वर्ष 2017 से संचालित यह योजना बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने, संस्थागत प्रसव बढ़ाने, बाल विवाह पर रोक लगाने तथा बेटियों की उच्च शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी साबित हुई है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत बालिका के जन्म पर 11,000 रुपये तथा 12वीं उत्तीर्ण कर उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने पर 51,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जिससे बेटियां आत्मनिर्भर बन सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज में लैंगिक असमानता दूर करने और कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। नंदा गौरा योजना इसी सोच का परिणाम है, जो बेटियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है।

इस अवसर पर विभागीय निदेशक बंसीलाल राणा, उपनिदेशक मोहित चौधरी, नोडल अधिकारी उदय प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार, नीतू फुलेरा शिखा कंडवाल, शिवप्रसाद भट्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

*किस जिले में कितने लाभार्थी*

जनपद जन्म पर लाभार्थी 12वीं उत्तीर्ण लाभार्थी

अल्मोड़ा 643 2963

बागेश्वर 240 1167

चमोली 196 1761

चम्पावत 285 1410

देहरादून 678 2637

नैनीताल 1012 3196

पौड़ी 227 1990

पिथौरागढ़ 243 1936

रुद्रप्रयाग 172 1235

टिहरी 485 2775

ऊधमसिंहनगर 1372 4772

उत्तरकाशी 360 1496

कुल योग 5913 27338

कुल लाभार्थी : 33,251
कुल वितरित धनराशि : ₹145.93 करोड़

जल संरक्षण मॉडल देखने पुरोहितवाला पहुंचा आईयूसीएन का अंतराष्ट्रीय दल

0

11 देशों के 17 प्रतिनिधियों ने बाणगंगा क्षेत्र में जल संरक्षण मॉडल का किया गहन अध्ययन

सामूहिक प्रयासों से सशक्त जल संरक्षण-आईयूसीएन ने की प्रशंसा,

जैव विविधता के संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग तथा प्रकृति-आधारित समाधानों को बढ़ावा देने के लिए गठित अंतराष्ट्रीय संघ आईयूसीएन (इंटरनेशन यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर) के प्रतिनिधिमंडल ने गुरूवार, 26 फरवरी को जनपद देहरादून स्थित ग्राम पुरोहित वाला (बाण गंगा जलागम) क्षेत्र का भ्रमण कर स्प्रिंग एंड रिवर रिज्युविनेशन के तहत संचालित कार्यो का अवलोकन किया।

आईयूसीएन के अंतराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल में 11 देशों से आए 17 प्रतिनिधि शामिल थे। आईयूसीएन की टीम ने बाणगंगा जलागम क्षेत्र में किए गए विभिन्न संरक्षण उपायों-जैसे वर्षा जल संचयन, स्रोत संरक्षण, भू-जल पुनर्भरण संरचनाएं, कंटूर ट्रेंच, चेकडैम, चालखाल निर्माण तथा सामुदायिक सहभागिता आधारित जल प्रबंधन कार्यो की विस्तृत जानकारी ली। प्रभागीय वनाधिकारी नीरज कुमार ने बाणगंगा स्प्रिंग शेड में जल संरक्षण के लिए निर्मित प्राकृतिक संरचनों के निर्माण, उपयोग और उनसे प्राप्त सकारात्मक परिणामों के संबंध में प्रतिनिधिमंडल को विस्तार से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने स्प्रिंग एवं रिजुविनेशन ऑथोरिटी (सारा), वन विभाग एवं स्थानीय समुदाय द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इसे सामुदायिक सहभागिता का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया। टीम ने कहा कि इस प्रकार के पहलें जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकती हैं।

पुरोहितवाला के भ्रमण के उपरांत प्रतिनिधिमंडल मानव भारती एंगल हिल्स स्कूल पहुंचा, जहां स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रतिनिधियों ने स्थानीय निवासियों से संवाद कर उनके अनुभव साझा किए तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।

एसीईओ सारा, डॉ. कहकशां नसीम ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जल स्रोतों के संरक्षण हेतु एक व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) द्वारा ब्रिज गैप परियोजना संचालित की जा रही है। इस परियोजना के अंतर्गत आईयूसीएन ने असम में मेघना नदी के संरक्षण पर कार्य किया है। साथ ही, उत्तराखंड में जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का अध्ययन करने के उद्देश्य से एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां का भ्रमण किया।

डॉ. नसीम ने बताया कि ग्राम पुरोहितवाला में अनौपचारिक रूप से एक जल संरक्षण समूह सक्रिय है, जिसने सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों का उत्कृष्ट संरक्षण किया है। विशेष रूप से ‘अंगेलिया’ वन क्षेत्र अत्यंत स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित अवस्था में है। गत वर्षों में ‘सारा’ संस्था और वन विभाग ने संयुक्त रूप से जल एवं मृदा संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप जल प्रवाह (डिस्चार्ज) में वृद्धि हुई है तथा स्थानीय समुदाय में उत्साह का वातावरण बना है। इसी उद्देश्य से प्रतिनिधिमंडल को ग्राम पुरोहितवाला क्षेत्र का भ्रमण कराया गया, ताकि वे प्रत्यक्ष रूप से देख सकें कि किस प्रकार समुदाय जल संरक्षण कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभा रहा है तथा अपने जल स्रोतों और वनों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है।

आईयूसीएन प्रतिनिधिमंडल में यूनाइटेड किंगडम, नॉर्वे, पोलैंड, जर्मनी, इक्वाडोर, जिम्बाब्वे, अमेरिका, स्पेन, कैमरून, केन्या, ताजिकिस्तान एवं भारत सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान सारा की एसीईओ डॉ. कहकशां नसीम, उप निदेशक डीएस रावत, डीएफओ नीरज कुमार, अधीक्षण अभियंता संजय रॉय, अधिशासी अभियंता सिंचाई दीक्षांत गुप्ता, जिला विकास अधिकारी संजीव कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Good initiative: संवासनियों के चेहरे पर मुस्कान लौटाती डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल

0

 

नारी निकेतन की संवासनियों को सिटी पार्क में कराया भ्रमण, सकारात्मक वातावरण सृजन की दिशा में जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण कदम

देहरादून दिनांक 26 फरवरी 2026, (सूवि) जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा राजकीय महिला कल्याण ए वं पुनर्वास केन्द्र नारी निकेतन की संवासनियों को शहर के सिटी पार्क में भ्रमण कराया गया। जिला प्रशासन की इस संवेदनशील एवं मानवीय पहल का उद्देश्य नारी निकेतन में निवासरत महिलाओं को सकारात्मक, खुला एवं प्राकृतिक वातावरण प्रदान करना तथा उनके मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना रहा।


भ्रमण के दौरान संवासनियों ने पार्क के प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली, स्वच्छ वातावरण तथा खुले आसमान के नीचे समय व्यतीत करते हुए अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान ने संवासनियों डांस आदि एक्टिविटी कर आनंद लिया। संवासनियों को सिटी पार्क में ही दिन का भोजन कराया गया। लंबे समय बाद बाहरी वातावरण से जुड़ाव मिलने पर उनके चेहरों पर संतोष एवं आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से झलक रहा था। इस अवसर पर संवासनियों ने सामूहिक रूप से टहलना, आपसी संवाद, हल्की मनोरंजक गतिविधियों तथा प्रकृति के बीच समय बिताकर मानसिक सुकून का अनुभव किया।
जिला प्रशासन का मानना है कि ऐसे कार्यक्रम न केवल मनोरंजन के साधन हैं, बल्कि पुनर्वास प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी हैं। बाहरी दुनिया से सकारात्मक संपर्क स्थापित होने से स्वासनियों में आत्मबल, आशा तथा सामाजिक समायोजन की भावना विकसित होती है। इस पहल से नारी निकेतन के वातावरण में भी उल्लेखनीय सकारात्मक परिवर्तन देखा जा रहा है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं उपस्थित कार्मिकों ने स्वासनियों के साथ आत्मीय संवाद कर उनकी आवश्यकताओं, समस्याओं एवं सुझावों को भी जाना। प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया कि भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि नारी निकेतन में रहने वाली महिलाओं को सामान्य जीवन की अनुभूति हो सके और उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि समाज के कमजोर एवं संवेदनशील वर्गों के प्रति प्रशासन की जिम्मेदारी केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें सम्मानजनक, स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर करना भी उतना ही आवश्यक है। नारी निकेतन की संवासनियों के लिए यह पहल उसी दिशा में एक छोटा सा प्रयास है। जिला प्रशासन की इस पहल से नारी निकेतन के वातावरण में सकारात्मकता, उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ है, जो भविष्य में उनके पुनर्वास एवं सामाजिक पुनर्स्थापन में सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट,अधीक्षिका सोनल राणा व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

–0–
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून।

नयार घाटी बनेगी एडवेंचर हब: युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का सुनहरा अवसर

0

 

नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल शुरू, बांघाट से व्यासघाट तक रोमांचक कयाकिंग व एंगलिंग

तीन दिवसीय फेस्टिवल से पर्यटन को नई उड़ान, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती

जनपद पौड़ी के सतपुली-बिलखेत में गुरुवार को तीन दिवसीय नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। महोत्सव में नयार नदी में कयाकिंग और एंगलिंग की रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिन्हें देखने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी।

फेस्टिवल के अंतर्गत एंगलर्स और कयाकर्स बांघाट से व्यासघाट तक निर्धारित रूट पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। एंगलिंग प्रतियोगिता में कुल 12 एंगलर्स प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनमें बेंगलुरु, अल्मोड़ा और पौड़ी से आए प्रतिभागी शामिल हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन अल्मोड़ा के संजू परोरिया ने नयार नदी में लगभग 2 किलोग्राम की महाशीर मछली पकड़ी, जबकि संजय कुमार ने सर्वाधिक 10 मछलियां पकड़ी। एंगलिंग प्रतिदिन सुबह 6 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित की जा रही है। वहीं नयार नदी की तेज धारा में कयाकिंग ने भी दर्शकों को रोमांचित किया। इसमें विभिन्न राज्यों से 22 कयाकर्स हिस्सा ले रहे हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि नयार घाटी साहसिक पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत संभावनाशील क्षेत्र है। इस प्रकार के आयोजन न केवल क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाते हैं, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि स्थानीय युवाओं को कयाकिंग, एंगलिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण देकर उन्हें पेशेवर रूप से तैयार किया जाए, ताकि वे पर्यटन आधारित आजीविका से जुड़ सकें।

उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें और नयार घाटी को एडवेंचर टूरिज्म हब के रूप में स्थापित करने में सहयोग करें। जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले समय में इस तरह के आयोजन नियमित रूप से किए जाएंगे, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पर्यटन गतिविधियों को स्थायी स्वरूप मिल सकेगा।

महोत्सव के सफल संचालन के लिए सुरक्षा, चिकित्सा और तकनीकी व्यवस्थाएं भी चाक-चौबंद रखी गई हैं। आयोजन को लेकर प्रतिभागियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

Vaccination Drive: महिलाओं में गर्भाशय कैंसर अब नहीं होगा लाइलाजः डाॅ. धन सिंह रावत

0

 

प्रदेश में 14 वर्ष की शत-प्रतिशत बालिकाओं को लगेगा एचपीवी टीका

कहा, 28 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे एचपीवी वैक्सीनेशन का शुभारम्भ

देहरादून, 26 फरवरी 2026
सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि महिलाओं में गर्भाशय कैंसर अब लाइलाज नहीं है। उन्होंने बताया कि महिलाओं में तेजी से फैलने वाली इस गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिये भारत सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ आगामी 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अजमेर से करेंगे। राज्य सरकार ने भी एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन के लिये प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर तैयारियां कर दी है।

डाॅ. रावत ने बताया कि सूबे की महिलाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसे गंभीर रोग के खतरे से सुरक्षित करने के लिये प्रदेशभर में वृहद स्तर पर एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान संचालित किया जायेगा। जिसके तहत 14 वर्ष आयु वर्ग की शत-प्रतिशत बालिकाओं को एचपीवी का निःशुल्क टीका लगाया जायेगा। अभी तक यह टीका निजी अस्पतालों में 4 हजार प्रति डोज की कीमत पर उपलब्ध था लेकिन भारत सरकार द्वारा अब इसे पात्र बालिकाओं को पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

डाॅ. रावत ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर के सभी जिला एवं ब्लॉक स्तर पर पुख्ता तैयारियां कर दी गई है। जिसके तहत डॉक्टरों, नर्सों, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों को वैक्सीन की उपलब्धता, कोल्ड-चेन व्यवस्था और रिपोर्टिंग सिस्टम को सुदृढ़ करने के निर्देश दे दिये गये हैं, ताकि टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रदेशभर की चिकित्सा इकाइयों में 155 टीकाकरण केन्द्र चिन्हित किये गये हैं, जहां पर 14 वर्ष की सभी पात्र बालिकाओं को निःशुल्क टीका लगाया जायेगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने अभिभावकों, शिक्षकों, स्कूल प्रबंधन, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला समूहों और समाज के सभी जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे अभियान में सक्रिय सहयोग कर हर पात्र बालिका के टीकाकरण को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाये। साथ ही उन्होंने सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में टीकाकारण को लेकर व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिये, ताकि प्रदेश की हर बेटी इस महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच से लाभान्वित हो सके।

*वी.पी. सिंह बिष्ट*
जनसम्पर्क अधिकारी/मीडिया प्रभारी
माननीय स्वास्थ्य मंत्री।

 

Action: एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा,  आजाद कॉलोनी में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील

0

 

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। अवैध निर्माण और नियमों के विपरीत किए जा रहे व्यावसायिक गतिविधियों पर प्राधिकरण की टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। इसी क्रम में आजाद कॉलोनी क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण ने सीलिंग की कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्य किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और भविष्य में भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

अवैध व्यावसायिक निर्माण पर सीलिंग कार्रवाई*
एमडीडीए की टीम ने मुरसीद द्वारा साना मस्जिद के निकट, आजाद कॉलोनी देहरादून में किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण पर कार्रवाई करते हुए भवन को सील कर दिया। जांच के दौरान पाया गया कि निर्माण कार्य बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के किया जा रहा था। इसके बाद नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई गई। यह कार्रवाई सहायक अभियंता निशांत कुकरेती, अवर अभियंता नेहा एवं संबंधित सुपरवाइजर की मौजूदगी में संपन्न हुई। प्राधिकरण अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

*बिना स्वीकृति निर्माण पर सख्त कार्रवाई*
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहर में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। बिना मानचित्र स्वीकृति या नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माणों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि भवन निर्माण से पूर्व प्राधिकरण से आवश्यक स्वीकृति अवश्य प्राप्त करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

*प्राधिकरण की निगरानी तेज*
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि अवैध निर्माणों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्राधिकरण की टीमें नियमित निरीक्षण कर रही हैं। नियमों के विपरीत निर्माण पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

SSP दून के निर्देशों पर चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान का दिखा असर

0

यातायात नियमो का उल्लंघन कर अराजकता फैलाने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ

डेंजरस ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग कर पटाखे फोड़ने पर 18 बुलेट मोटर साइकिलों को पुलिस ने किया सीज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के दौरान पुलिस द्वारा लगातार सभी आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग सुनिश्चित करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के दौरान क्लेमेंटाउन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत के चैकिंग के दौरान अपनी मोटरसाइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर का प्रयोग कर मोटरसाइकिलों में पटाखे की आवाज निकालने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 18 बुलेट मोटर साइकिलों को सीज किया गया।