Home Blog Page 62

Big Breaking: सरकार द्वारा शासकीय कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु SOP जारी

0

प्रदेश में हाल के दिनों में सरकारी कार्यालयों में हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर हमले को लेकर आखिरकार सरकार ने SOP जारी कर दी है। अब शासकीय कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु मानक संचालन प्रक्रिया यानी SOP जारी कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश ने किया पुलिस लाइन देहरादून का अर्धवार्षिक निरीक्षण

0

पुलिस लाइन देहरादून अर्धवार्षिक निरीक्षण

पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिस बल/जनशक्ति का किया आंकलन*

*लबैरक, भोजनालय, परिसर की स्वच्छता व्यवस्था एवं कार्यालय अभिलेखों का निरीक्षण कर अधिनस्थ अधिकारी को आवश्यक सुधारात्मक के दिए निर्देश

*शस्त्रागार के निरीक्षण उपरांत संबंधित अधिकारियों को शस्त्रों के नियमित रखरखाव, अभिलेखों के सुव्यवस्थित तथा सुरक्षा मानकों के कड़ाई से अनुपालन हेतु के दिए निर्देश*

*समय-समय पर मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश*

*एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन करने हेतु किया निर्देशित

आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषिकेश, जनपद देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, शस्त्रागार, गणना कार्यालय, कैश कार्यालय, स्टोर कार्यालय, लाईब्रेरी, अश्वशाला, परिवहन शाखा, गैस गोदाम, पैट्रोल पम्प तथा अन्य शाखाओं का निरीक्षण एवं उसमें लगे पुलिस बल/जनशक्ति का आकलन किया गया।

निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार में उपलब्ध समस्त शस्त्रों की गणना, रख-रखाव एवं साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शस्त्रों के नियमित रखरखाव, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा सुरक्षा मानकों के कड़ाई से अनुपालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त बैरकों, भोजनालय, परिसर की स्वच्छता व्यवस्था एवं कार्यालय अभिलेखों का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, अनुशासन एवं तत्परता के साथ ड्यूटी निर्वहन करने तथा सरकारी संपत्ति के संरक्षण हेतु सभी कार्मिकों को प्रेरित किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों/कर्मचारियों को समय-समय पर मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के भी उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषिकेश ने कहा कि इस प्रकार के नियमित निरीक्षण से व्यवस्थाओं में पारदर्शिता, अनुशासन एवं कार्यकुशलता बनी रहती है तथा पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।

 

दून पुलिस ने फिर निभाया मानवता का धर्म: गम्भीर हालत में भर्ती महिला की मदद के लिए जवान ने रोजा तोड़ किया रक्तदान

0

पुलिस से मिली सहायता के लिए महिला के परिजनों ने दून पुलिस का किया आभार व्यक्त

आज दिनांक: 23-02-26 को पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त हे0कां0 इमरान अली को व्हटसअप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि उत्तरकाशी निवासी एक व्यक्ति की पत्नी, जो जॉली ग्रान्ट हास्पिटल में गंभीर स्थिती में उपचाराधीन है, को उपचार हेतु रक्त की आवश्यकता है। वर्तमान में चल रहे रमजान के पवित्र महिने में हे0कां0 द्वारा रोजा रखा हुआ था।

सूचना प्राप्ती पर हे0कां0 द्वारा तत्काल जॉली ग्रान्ट अस्पताल पहुंचकर अपना रोजा तोडकर उपचाराधीन महिला को रक्तदान कर उनकी सहायता की गई। अपना रोजा तोडकर उपचाराधीन महिला की सहायता करने पर महिला के परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

सीएम धामी ने किया चंपावत में खड़ी होली महोत्सव का किया भव्य शुभारम्भ: संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

0

 

सीएम धामी ने खड़ी-बैठकी होली को बताया सामाजिक समरसता की पहचान

लोककला के संवर्धन हेतु सरकार प्रतिबद्ध – सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में कलश संगीत कला समिति द्वारा आयोजित खड़ी होली महोत्सव का वर्चुअल माध्यम से विधिवत शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुमाऊँ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुमाऊँ अंचल की खड़ी होली एवं बैठकी होली केवल एक पर्व या सांस्कृतिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि यह हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति,

पारंपरिक लोकसंगीत और सामाजिक समरसता की सजीव अभिव्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही यह परंपरा हमारी लोक आस्था, सांस्कृतिक चेतना और सामूहिक एकता को सशक्त बनाती आई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। होली के पारंपरिक गीतों, वाद्ययंत्रों और सामूहिक सहभागिता से परिपूर्ण यह उत्सव लोगों को बचपन की मधुर स्मृतियों से जोड़ता है और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने का माध्यम बनता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोककला, लोकभाषा और लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों,

मेलों एवं महोत्सवों को प्रोत्साहन देकर स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जा रहा है। इससे न केवल सांस्कृतिक विरासत सशक्त हो रही है, बल्कि स्थानीय कलाकारों को भी नई पहचान और अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे तथा सामाजिक सौहार्द और सामूहिकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेंगे। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि कलश संगीत कला समिति द्वारा इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, कलाकार एवं सांस्कृतिक प्रेमी उपस्थित रहे।

राज्य में 2.5 लाख ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य: मुख्य सचिव ने योजनाओं में कन्वर्जेंस पर जोर

0

677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी: स्वरोजगार, आजीविका संवर्धन, आय सृजन गतिविधियों को मिलेगा प्रोत्साहन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वेग वृद्धि परियोजना (REAP) की उच्चाधिकार एवं मार्गदर्शन समिति बैठक हुई आयोजित

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में ग्रामीण वेग वृद्धि परियोजना (REAP) की उच्चाधिकार एवं मार्गदर्शन समिति की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में सचिव डी.एस. गब्रियल द्वारा वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना के सापेक्ष प्रगति एवं अनुपालन रिपोर्ट तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट का प्रस्तुतीकरण किया गया।

समिति ने वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 677.75 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट को अनुमोदित किया। प्रस्तावित कार्ययोजना में स्वरोजगार, आजीविका संवर्धन, आय सृजन गतिविधियों, स्थानीय संसाधन विकास, कृषि एवं सहायक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने संबंधी कार्यक्रमों को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।

मुख्य सचिव ने वर्ष 2026-27 के लिए 2.5 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि REAP परियोजना से लाभान्वित महिलाओं को अन्य विभागीय एवं केंद्र/राज्य योजनाओं से भी जोड़ा जाए तथा सभी योजनाओं का समेकित विवरण संकलित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि लाभार्थियों के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण हेतु विभिन्न योजनाओं के साथ प्रभावी कन्वर्जेंस सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीण परिवारों को सतत रूप से ऊपर उठाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने और गहन होमवर्क करने के निर्देश भी दिए गए।

समान प्रकृति के स्वयं सहायता समूहों की पहचान, महिला किसान वर्ष 2026 पर विशेष रणनीति
मुख्य सचिव ने समान कार्य प्रकृति वाले महिला स्वयं सहायता समूहों की पहचान कर उन्हें आजीविका एवं स्वरोजगार की दृष्टि से बेहतर सहयोग देने की रणनीति तैयार करने को कहा।

वर्ष 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष के रूप में देखते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि ‘लखपति दीदी’ योजना के अंतर्गत महिलाओं को विशेष वित्तीय, तकनीकी, पूंजीगत एवं संस्थागत प्रोत्साहन उपलब्ध कराने की विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाए।

सभी जनपदों में स्वयं सहायता समूहों एवं हितधारकों के साथ समन्वय बैठकें आयोजित कर उनके मुद्दों को समझते हुए समाधान आधारित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना (ग्रामोत्थान) राज्य के सभी जनपदों में ग्रामीण परिवारों की आजीविका सुदृढ़ करने और पलायन की रोकथाम के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। इस परियोजना के अंतर्गत कृषि, गैर-कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण जैसे लघु उद्यमों को वित्तीय सहायता एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। वर्ष 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष घोषित किए जाने के परिप्रेक्ष्य में इस वित्तीय वर्ष महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

मुख्य सचिव ने ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे ग्रोथ सेंटर की पहचान करने की निर्देश दिए, जिनके समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि इन ग्रोथ सेंटरों को हाउस आफ हिमालयज के माध्यम से प्रभावी रूप से उपयोग में ले जाने हेतु ठोस योजना तैयार की जाए।

इस दौरान बैठक में अपर सचिव गिरधारी सिंह रावत, नवनीत पांडेय, झरना कमठान व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

Action : DM ने पकड़ा कूटरचित दस्तावेज से भूमि क्रय-विक्रय मामला,  बिल्डर्स क्रेता-विक्रेता पर मुकदमा दर्ज

0

राज्य की कृषि; सरकारी भूमि पर गिद्ध नजर गढाये बैठे; भू-माफिया; बिल्डर्स पर जिला प्रशासन की स्ट्राइक

सब रजिस्ट्रार देहरादून पर प्रशासनिक एक्शन तय; तहसीलदार को दाखिल खारिज निरस्त करने के निर्देश

चंडीगढ पंजाब; अन्य प्रदेशों के बिल्डर्स- भू-माफिया बेच रहे राज्य की जमीनें; डीएम तक पंहुचा मामला; लगी रोक मुकदमा दर्ज;

ऋषिकेश सब रजिस्ट्रार कार्यालय की तर्ज पर डीएम जल्द कर सकते हैं रजिस्टर कार्यालय देहरादून का वृहद निरीक्षण

कूटरचित दस्तावेज से कराई रजिस्ट्री डीएम ने क्रेता-विक्रेता पर थाना शहर कोतवाली में दर्ज करवाई एफआईआर

मा0 न्यायालय द्वारा लगाई गई है भूमि के क्रय विक्रय पर रोक; फर्जी अभिलेख बनाकर भेज दी भूमि; दर्ज हुई प्राथमिकी

मा0 न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए कूट रचित दस्तावेज से भूमिका किया क्रय विक्रय गोल्डन फॉरेस्ट की है भूमि

देहरादून दिनांक 24 फरवरी 2026, (सूवि), देहरादून। जनपद में न्यायालय द्वारा प्रतिबंधित भूमि के अवैध क्रय-विक्रय से जुड़े गंभीर फर्जीवाड़े के मामले में जिलाधिकारी सविन बंसल ने कड़ा संज्ञान लेते हुए क्रेता एवं विक्रेता के विरुद्ध थाना शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। राज्य की सरकारी भूमि पर गिद्ध नजर गढाये बैठे भू-माफिया बिल्डर्स पर जिला प्रशासन कड़े प्रहार करने के मूड मेें है। चंडीगढ पंजाब बाहरी लोग राज्य की प्रतिबन्धित भूमि जिनपर न्यायालय द्वारा क्रय-व्रिकय पर रोक लगा रखी है ऐसी भूमि पर भू-माफियाओं की नजर है ऐसी भूमि को कूटरचित दस्तावेज से जमीन बेचने का मामला संज्ञान में आया है। जिस पर जिलाधिकारी ने एक्शन लेते हुए मुकदमा दर्ज कराया है तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस तरह के अन्य प्रकरणों पर कार्यवाही की जाए। ऐसे प्रकरणों पर जिला प्रशासन कड़ा एक्शन लेने के मूड में है।
जिलाधिकारी के संज्ञान में आया कि मौजा आमवाला तरला स्थित खसरा संख्या 94ख, 134, 135 एवं 136 की भूमि, जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई है, उसे कूटरचित (फर्जी) अभिलेख तैयार कर पंजीकृत कराया गया। शिकायतकर्ता द्वारा विलेख संख्या 8614/2025 एवं 8615/2025 के संबंध में आपत्ति दर्ज कराते हुए बताया गया कि उक्त भूमि पीएसीएल (पर्ल्स एग्रो टेक कॉर्पाेरेशन लिमिटेड) से संबंधित प्रतिबंधित श्रेणी में आती है।
प्राथमिक जांच में पाया गया कि विक्रेता द्वारा संबंधित भूमि का वास्तविक विवरण छिपाते हुए रजिस्ट्री कराई गई। यह भी सामने आया कि भूमि विवादित होने के बावजूद क्रय-विक्रय कर दिया गया, जो न्यायालय के आदेशों की अवहेलना है। संबंधित भूमि का संबंध कथित रूप से गोल्डन फॉरेस्ट से जुड़ी परिसंपत्तियों से भी बताया जा रहा है, जिन पर पूर्व से विभिन्न स्तरों पर प्रतिबंध लागू हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर रजिस्ट्रार देहरादून एवं उप जिलाधिकारी सदर को विलेखों की पुनः जांच के आदेश दिए गए। यदि इन विलेखों के आधार पर दाखिल-खारिज के आदेश जारी हुए हैं, तो उन्हें तत्काल निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
रजिस्ट्रेशन अधिनियम, 1908 की धारा 83 के तहत कूट रचना कर पंजीकरण कराने के मामले में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सब-रजिस्ट्रार कार्यालय देहरादून की भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर कड़ी कार्रवाई की संभावना व्यक्त की गई है। साथ ही, ऋषिकेश सब-रजिस्ट्रार कार्यालय की तर्ज पर रजिस्ट्रार कार्यालय देहरादून का वृहद निरीक्षण भी शीघ्र किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना तथा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भूमि लेन-देन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
–0–
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून।

 

दून मेडिकल कॉलेज और एनसीआई ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए

0

दून (देहरादून), उत्तराखंड – नेशनल कॉन्क्लेव ऑन न्यूट्रिशन एंड पब्लिक हेल्थ (NCICON-2026) के समापन अवसर पर Nutrition Council of India (एनसीआई) और दून मेडिकल कॉलेज के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। सम्मेलन 21–22 फरवरी 2026 को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के परिसर में आयोजित किया गया था, जिसमें पोषण और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर देश भर के विशेषज्ञों ने विचार-विमर्श किया।
इस एमओयू के तहत:
एनसीआई और दून मेडिकल कॉलेज मिलकर शोध, शिक्षा एवं जन-सामान्य में पोषण जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे।
सम्मेलन में ‘द फिजियोलॉजी ऑफ न्यूट्रिशन’ और ‘फंडामेंटल ऑफ क्रोनो न्यूट्रिशन’ जैसी नई पुस्तकों का भी विमोचन किया गया।
यह सहयोग आगामी वर्षों में शोध, व्याख्यान शृंखला, प्रशिक्षण और सेमिनार के माध्यम से पोषण और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा योगदान देगा।
सम्मेलन में एनसीआई नेताओं, विशेषज्ञ शोधकर्ताओं, चिकित्सकों तथा छात्रों ने भाग लिया, और पोषण की वर्तमान चुनौतियों तथा समाधान पर व्यापक चर्चा हुई.
डॉ गीता जैन प्राचार्या , ने पोषण को pregnancy में विशेष ध्यान देने को कहा. माँ और बच्चा स्वास्थ्य होंगे तो देश का भविष्य भी उज्जवल होगा. दून मेडिकल के छात्र अध्ययन के साथ साथ पोषण भी community में बीमारी को होने से दूर करेंगे.

 

Action: अवैध निर्माण पर MDDA की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील

0

 

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण की टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनाए जा रहे बहुमंजिला भवन को सील कर दिया। यह भवन लक्कड़घाट रोड, निर्मल बाग, ब्लॉक-सी में निशांत मालिक द्वारा निर्मित किया जा रहा था। प्राधिकरण को लगातार मिल रही शिकायतों और निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई। एमडीडीए की टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता पूनम सकलानी, मनीष डिमरी, सुपरवाइजर तथा पुलिस बल मौजूद रहा।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अवैध प्लाटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कार्य करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। तिवारी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को पहले नोटिस जारी किया जाता है, उसके बाद भी कार्य नहीं रुकने पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि संपत्ति खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें।

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि अवैध निर्माण पर निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं और नियम विरुद्ध निर्माण पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।

SSP देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल

0

डाक्टरों से घायल उपनिरीक्षक के स्वास्थय की जानकारी प्राप्त कर उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने हेतु उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश

घायल पुलिस कर्मी के परिजनों से मुलाकात कर बेहतर उपचार के लिए हर संभव सहायता का दिलाया भरोसा

दिनांक 21/22-02-2026 की रात्रि में डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को हरिद्वार की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कर द्वारा टक्कर मारकर घायल कर दिया, उक्त दुर्घटना में मौके पर चेकिंग कर रहे उ०नि० रघुवीर कपरवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल उपचार हेतु हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट ले जाया गया, जहाँ वर्तमान में उनका उपचार चल रहा है।

आज दिनाँक 23/02/2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल में जाकर घायल उपनिरीक्षक का उपचार कर रहे डाक्टरों से वार्ता कर उनसे उनके स्वास्थ के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी, साथ ही उन्हें बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराये जाने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा घायल उपनिरीक्षक से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें व उनके परिजनों को बेहतर उपचार के लिये हर सम्भव सहायता का भरोसा दिलाया।

 

बड़ी खबर: सिल्वर सिटी मॉल में हुई सनसनीखेज हत्या का STF और दून पुलिस ने किया खुलासा 

0

डालनवाला क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का एसटीएफ उत्तराखण्ड तथा दून पुलिस की संयुक्त टीम ने किया खुलासा

देहरादून में दिनदहाड़े मर्डर का खुलासा, महीनों पहले रची गई थी साजिश

*घटना की साजिश में शामिल 02 अभियुक्तों को पुलिस ने अलग-अलग प्रांतो से किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों द्वारा कई माह पूर्व ही बनाई गयी थी विक्रम शर्मा को मारने की योजना*

*जमशेदपुर तथा नोएडा में थी विक्रम शर्मा को ठिकाने लगाने की तैयारी, पर विक्रम के साथ ज्यादा लोगों के चलने के कारण नहीं दे पाये थे योजना को अजांम*

*घटना से लगभग 03 माह पूर्व साजिश में शामिल एक अभियुक्त ने उसी जिम को किया था ज्वाइन, जिसमे जाता था विक्रम शर्मा*

*घटना के दिन भी अभियुक्त द्वारा ही अपने अन्ये साथियों को फोन के माध्यम से विक्रम शर्मा के जिम में होने की दी थी जानकारी*

*घटना के बाद भागने के लिये अभियुक्तों द्वारा हरिद्वार से रेंट पर ली गयी स्कूटी तथा बाइक का किया था इस्तेमाल

देहरादून के डालनवाला क्षेत्र स्थित सिल्वर सिटी मॉल में 13 फरवरी को हुई सनसनीखेज हत्या का एसटीएफ उत्तराखण्ड और दून पुलिस की संयुक्त टीम ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने साजिश में शामिल दो आरोपियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
सोमवार को एसएसपी देहरादून और एसएसपी एस टी एफ ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि
पुलिस जांच में सामने आया है कि विक्रम शर्मा की हत्या की योजना कई माह पूर्व बनाई गई थी। आरोपियों ने पहले जमशेदपुर और नोएडा में भी उसे मारने की कोशिश की, लेकिन हर बार उसके साथ अधिक लोगों के रहने के कारण वारदात को अंजाम नहीं दे सके।
घटना से करीब तीन महीने पहले एक आरोपी ने उसी जिम को ज्वाइन किया था, जहां विक्रम जाता था। वारदात के दिन उसी ने फोन के जरिए अपने साथियों को विक्रम के जिम में मौजूद होने की सूचना दी।
हत्या के बाद फरार होने के लिए आरोपियों ने हरिद्वार से किराये पर स्कूटी और बाइक ली। सीसीटीवी फुटेज में तीन बाइक सवार हमलावरों को वारदात को अंजाम देते और फिर सहस्त्रधारा रोड की ओर भागते देखा गया। वहां से वाहन बदलकर वे हरिद्वार की ओर निकल गए।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी हरिद्वार से काले रंग की स्कॉर्पियो (जेएच-05-डीजेड-5517) से फरार हुए। वाहन जमशेदपुर में पंजीकृत पाया गया। पुलिस टीम ने जमशेदपुर से एक आरोपी राजकुमार को 19 फरवरी को गिरफ्तार किया।
इसके बाद 23 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के एल्फा-2 अपार्टमेंट से स्कॉर्पियो बरामद कर मोहित उर्फ अक्षत ठाकुर को गिरफ्तार किया गया।
मृतक विक्रम शर्मा अमन विहार रायपुर का निवासी था और झारखंड का कुख्यात अपराधी बताया गया है। वह हत्या, हत्या के प्रयास और रंगदारी जैसे मामलों में शामिल रहा था तथा कई मामलों में जमानत पर चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, जेल में पुराने विवाद के चलते गैंग ने विक्रम को निशाना बनाया। आरोपियों का मकसद अपराध की दुनिया में अपनी धाक जमाना था।
25-25 हजार का इनाम घोषित
मामले में वांछित अन्य आरोपियों पर एसएसपी देहरादून ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

1- अक्षत ठाकुर पुत्र प्रभास ठाकुर उर्फ संजीव कुमार निवासी एमई स्कूल रोड़ बाबा बरूदा अपार्टमेन्ट फ्लैट नम्बर बी-1 जुगसलाई, जमशेदपुर, झारखण्ड
2- राजकुमार पुत्र शिवदत्त निवासी- गाराबास बाग बेड़ा, जमशेदपुर, झारखण्ड

*विवरण वांछित अभियुक्त:-*

1- अंकित वर्मा पुत्र अरूण वर्मा निवासी टंगरा जिला जमशेदपुर झारखण्ड
2- आशुतोष सिंह पुत्र उपेन्द्र सिंह निवासी जमशेदपुर झारखण्ड, उम्र -26 वर्ष
3- विशाल सिंह पुत्र सुभाष सिंह निवासी गराबासा बाग बेड़ा जमशेदपुर झारखण्ड उम्र 28 वर्ष
4- आकाश कुमार प्रसाद पुत्र अरूण प्रसाद निवासी बाग बेड़ा जमशेदपुर झारखण्ड उम्र करीब 28 वर्ष
5- यशराज पुत्र राजकुमार निवासी जमशेदपुर झारखण्ड
6- जितेन्द्र कुमार साहु पुत्र मुन्ना साहु निवासी: पूर्वी सिंहभूम झारखण्ड

*नोट :- घटना में वांछित अभियुक्तों पर एसएसपी देहरादून द्वारा 25-25 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया है।*