Home Blog Page 69

कांग्रेस का बढ़ते अपराधों के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन:  राजभवन घेराव में पहुंचे हजारों की संख्या में कार्यकर्ता

0

 

देहरादून 16 फरवरीः
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक श्री प्रीतम सिंह ने आज महिला अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, महंगाई व जंगली जानवरों के हमलों के खिलाफ आयोजित ऐतिहासिक राजभवन घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। श्री गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य एवं श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जिस उत्साह से हजारों की संख्या में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करने के लिए देहरादून के परेड ग्राउंड में एकजुट हुए उससे आने वाले समय में पार्टी संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी तथा हम और अधिक ताकत से भाजपा सरकारों की जन विरोधी नीतियों तथा अलोकतांत्रिक हिटलरशाही का जवाब देने के लिए तत्पर रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की सुख्या में पहुंचकर ऐतिहासिक राजभवन घेराव कर भाजपा की धामी सरकार के ताबूत में अंतिम कील ठोकी है। श्री गणेश गोदियाल नेराजभवन घेराव कार्यक्रम में प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जड़ों को हिलाने का काम कर दिया है और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से इसका लाभ कांग्रेस पार्टी को मिलेगा और जनता भाजपा सरकार की तानाशाही, जनविरोधी नीतियों और कुशासन से निजात पायेगी।

मीडिया विभाग
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी

स्मार्ट सिटी का स्मार्ट विज़नः पारदर्शी व प्रभावी कार्यप्रणाली की ओर ‘सदैव दून’

0

डिजिटल देहरादून की ओर एक और कदम, डीआईसीसी मॉड्यूल्स पर आयोजित हुई प्रशिक्षण कार्यशाला

*डीआईसीसीसी से सुशासन की ओरः सरकारी तंत्र और जनता के लिए साबित हो रही सेवा ‘मील का पत्थर’*

*देहरादून
मुख्य कार्यकारी अधिकारी/जिलाधिकारी सविन बंसल के दिशा निर्देशन में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा दून इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर (डीआईसीसी) “सदैव दून” के अंतर्गत विकसित सॉफ्टवेयर मॉड्यूल्स एवं स्मार्ट समाधानों के प्रभावी उपयोग हेतु सोमवार को परेड ग्राउंड स्थित दून लाइब्रेरी सभागार में एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी, देहरादून तीर्थपाल सिंह ने की। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान बताया गया कि डीआईसीसी “सदैव दून” स्मार्ट सिटी की प्रमुख परियोजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य केवल तकनीकी अवसंरचना स्थापित करना नहीं, बल्कि विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं प्रभावी बनाना है। कोविड के दौरान से अब तक दून इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर बहुउपयोगी साबित हो रहा है। जिससे अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ जनता को त्वरित सेवा मिलने से राहत मिल रही है।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ई-गवर्नेंस, जीआईएस, डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट सिस्टम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सहित विभिन्न सॉफ्टवेयर मॉड्यूल्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करना रहा। परियोजना के अंतर्गत डेटा सेंटर, इंटेलीजेंट ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम, सीसीटीवी, वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले, पर्यावरण सेंसर, इमरजेंसी कॉल बॉक्स एवं पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम जैसे स्मार्ट सॉल्यूशंस विकसित किए गए हैं। साथ ही “दून-1” सिटीजन ग्रीवेंस एप्लिकेशन एवं स्मार्ट सिटी वेब पोर्टल भी संचालित हैं।

विगत 15 मार्च 2022 से लाइव यह परियोजना वर्तमान में सिटी पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, आरटीओ, जीएसटी तथा एसडीसी सहित विभिन्न विभागों द्वारा उपयोग में लाई जा रही है। कार्यशाला का उद्देश्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकतम लाभ नागरिकों एवं विभागों तक पहुंचाना है।

इन प्रणालियों के उपयोग को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन किया गया, ताकि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का अधिकतम लाभ डिपार्टमेंट्स/नागरिकों तक पहुंचाया जा सके।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान विशेषज्ञों द्वारा जीआईएस प्लेटफॉर्म के माध्यम से भू-स्थानिक डेटा के प्रबंधन एवं विश्लेषण, ई-गवर्नेंस प्रणाली के जरिए सेवाओं के डिजिटलीकरण एवं पारदर्शिता में वृद्धि, तथा डीएमएस के माध्यम से दस्तावेजों के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संधारण की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को सॉफ्टवेयर के व्यावहारिक उपयोग, लॉगिन प्रक्रिया, डाटा एंट्री, रिपोर्ट जनरेशन एवं विभागीय समन्वय से संबंधित पहलुओं पर भी प्रशिक्षित किया गया।

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी तीर्थपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत विकसित की गई डिजिटल प्रणालियों का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं दक्ष बनाना है। उन्होंने सभी विभागों से अपेक्षा की कि वे इन सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का नियमित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि शासन-प्रशासन की सेवाएं नागरिकों तक त्वरित एवं सुगम रूप से पहुंचाई जा सकें।

कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया तथा भविष्य में नियमित प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

चारधाम यात्रा 2026: फर्जी पंजीकरण पर सख्ती,  न्यूनतम शुल्क के साथ अनिवार्य रजिस्ट्रेशन व्यवस्था जल्द शुरू

0

चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियाँ तेजः गढ़वाल आयुक्त ने स्टेकहोल्डर्स संग की अहम बैठक

*चारधाम यात्रा प्रबंधन पर व्यापक चर्चा, पुलिस प्रशासन ने साझा की रणनीति

*मा0 मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुरूप ‘अतिथि देवो भवः’ के साथ चारधाम यात्रा की तैयारियों शुरू*

*चारधाम यात्रा में संख्या पर नहीं होगी सीमा, पंजीकरण रहेगा अनिवार्य*

प्रशासन का संकल्पः श्रद्धालुओं को मिले सरल, सुगम और सुरक्षित यात्रा अनुभव

*देहरादून ।
आगामी चारधाम यात्रा 2026 के सफल, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय ने सोमवार को ट्रांजिट कैम्प, ऋषिकेश में होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, टूर एंड ट्रेवल्स यूनियन तथा डंडी-कंडी संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में यात्रा के दौरान संभावित चुनौतियों एवं उनके व्यावहारिक समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न स्टेकहोल्डर्स ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों को प्रस्तुत किया। बैठक में गढ़वाल पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप भी मौजूद थे।


गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प ‘अतिथि देवो भवः’ के अनुरूप चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियाँ व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। चारों धामों के कपाट खुलने की तिथियां घोषित हो चुकी हैं। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 19 अप्रैल 2026 को गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे, जबकि श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 तथा श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।

आयुक्त ने कहा कि यात्रा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों के सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा। होटल एसोसिएशन, टूर एंड ट्रेवल्स यूनियन तथा डंडी-कंडी संचालकों द्वारा उठाई गई व्यवहारिक समस्याओं के समाधान हेतु अपर आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। समिति की संस्तुतियाँ प्राप्त होते ही एक-दो दिवस के भीतर आवश्यक निर्णय लेते हुए चारधाम पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ करने का प्रयास किया जाएगा।

होटल एसोसिएशन की मांग पर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष यात्रियों की संख्या सीमित नहीं की जाएगी, यद्यपि प्रत्येक यात्री के लिए पंजीकरण अनिवार्य रहेगा। फर्जी पंजीकरण पर रोक लगाने हेतु न्यूनतम पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया जाएगा। साथ ही, पंजीकरण प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाया जाएगा।

टूर एंड ट्रेवल्स यूनियन की मांग पर आयुक्त ने निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा में स्थानीय वाहनों को ही प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। आयुक्त ने परिवहन विभाग को निजी वाहनों द्वारा अवैध रूप से किराए पर सवारी ढोने की प्रवृत्ति पर कठोर प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे अधिकृत वाहन संचालकों के हितों की रक्षा हो तथा यात्रियों की सुरक्षा एवं व्यवस्था सुचारू बनी रहे। इसके अतिरिक्त जिन होटलों में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था होगी, उन्हीं परिसरों में वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। डंडी-कंडी संचालकों के साथ हुई वार्ता में आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को उनके पंजीकरण, सत्यापन एवं शुल्क निर्धारण की प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान होटल एसोसिएशन द्वारा पंजीकरण प्रक्रिया को समय पर प्रारंभ करने, चारों धाम की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को प्राथमिकता देने, होटल बुकिंग कराने वाले यात्रियों को वरीयता प्रदान करने तथा पंजीकरण प्रणाली को अधिक सुगम बनाने के सुझाव दिए गए। वहीं टूर एंड ट्रेवल्स यूनियन ने बाहरी ट्रेवल एजेंसियों के वाहनों पर प्रतिबंध लगाने एवं निजी वाहनों द्वारा सवारी ढोने पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का सुझाव दिया।

गढ़वाल आयुक्त ने सभी स्टेक होल्डर्स को आश्वस्त किया कि उनके महत्वपूर्ण सुझावों को अमल में लाकर चारधाम यात्रा को सरल, सुगम एवं सुरक्षित बनाया जाएगा तथा यात्रा के सफल संचालन हेतु हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा, अपर आयुक्त प्रशासन उत्तम सिंह चौहान, सभागीय परिवहन अधिकारी देहरादून संदीप सैनी, उप निदेशक पर्यटन अमित लोहनी, नियंत्रक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मन महोन सिंह रावत, अध्यक्ष चारधाम एशोसिएशन राजेश मेहता, शैलेन्द्र मठूडा, शैलेश ध्यानी, सचिव होटल एशोसिएशन मनोज सेमवाल, निखिलेश सेमवाल, बीपी नैथानी, सुभाष सिंह, धीरज सेमवाल, अनिल कुमार, विनोद डिमरी, अमर बेलवाल सहित चारधाम यात्रा से जुड़े विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं होटल एशोसिएशन, टूर एंड ट्रेवल्स व डंडी-कडी संचालकों के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

DM जनदर्शन में कड़े व बड़े एक्शन मौके पर : विधवा सुनिता को रायफल फंड से आर्थिक सहायता,  विधवा पेंशन की स्वीकृत

0

 

जिला प्रशासन का जनदर्शन: जन सुरक्षा की गांरटी; कड़े व बड़े एक्शन सब मौके पर ही

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

पुलिस पब्लिक स्कूल की शिक्षिका को प्रधानाध्यापक द्वारा प्रताड़ित करने के मामले में सीईओ से 03 दिन भीतर मांगी जांच व एक्शन टेकन रिपोर्ट

जनता दर्शन में भरणपोषण अधिनियम अन्तर्गत 5 वाद दर्ज; आनलाईन प्राथमिकी मौके पर ही

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के जनदर्शन पर जन का बढता विश्वास

देहरादून । जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जनता दर्शन में 163 शिकायत प्राप्त हुई। जनता दर्शन में भूमि विवाद, अतिक्रमण, भरपोषण, बैंक ऋण आर्थिक सहायता आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करना सुनिश्चित करते हुए सम्बन्धित शिकायतकर्ता को कृत कार्यवाही से अवगत कराएंगे।


डकाल चौक इन्द्रानगर निवासी विधवा सुनीता ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि पति की मृत्यु हो गई है, आर्थिक स्थ्तिि बेहद खराब है 3 बच्चों का पालन-पोषण करने में दिक्कत आ रही है उन्होंन आर्थिक सहायता की गुहार लगाई जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी शस्त्र को रायफल क्लब फंड से आर्थिक सहायता तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी को विधवा पेंशन लगवानेे की स्वीकृति प्रदान करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए।


रेसकार्स निवासी बजुर्ग महिला ने गुहार लगाई उनके दो पुत्रों द्वारा उनके मकान में रहने नही दिया जा रहा है तथा हम बुजुर्ग दम्पति से गाली गलौज मारपीट करते हैं तथा घर में घुसने नही देते। बच्चों ने घर से निकाल दिया है रहने के लिए कोई जगह नही है, जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही भरणपोषण अधिनियम में वाद दर्ज करवाया। वहीं भरणपोषण अधिनियम के आज 05 से अधिक वाद दर्ज किए गए।
दौड़वाला निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला कान्तादेवी ने गुहार लगाई कि उनकी नातिन के पति द्वारा उनकी सम्पति नातिन के नाम करवाई तथा विश्वास में लेकर भूमि विक्रय कर दी। धोखे से हस्ताक्षर करवाकर उनके बैंक खाते में नॉमिनी बन गया। जब बुजुर्ग बैंक खाते से धनराशि निकालने गई तो बैंक खाता खाली था पता चला उनके खाते से धनराशि आनलाईन माध्यम से नातिन के पति के खाते डाली गई। वर्ष 2024 में संदिग्ध परिस्थिति में नातिन की मृत्यु हो गई। धोखे से उनकी समस्त सम्पत्ति हड़प ली जिस पर जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी न्याय को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
कंुज विहार कारगी चौक निवासी दुर्गा प्रसाद नौटियाल ने अपने शिकायत बताया कि उनके क्षेत्र में सीवर लाईन बिछाने का कार्य किया गया किन्तु उनका मकान छोड़ दिया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा आपदा प्रबन्धन अधिकारी से यूयूएसडीए से कारण जानते हुए स्थिति स्पष्ट कर समाधान करने के निर्देश दिए।
विधाता एन्कलेव निवासी सुरेश चौहान ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके द्वारा वर्ष 2024 में विद्युत पोल शिफ्टिंग की फीस जमा कराने के उपरान्त भी विद्युत पोल शिफ्टिंग नही हुआ जिस पर जिलाधिकारी ने एक्शियन विद्युत से विलम्ब का कारण प्रस्तुत करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए।
सेवानिवृत्त अध्यापिका सुशीला नेगी ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि उनकी पुलिस पब्लिक स्कूल में वर्षों से शिक्षण कार्य कर रही हैं स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रकरण पर जांच कर कार्यवाही करते हुए 20 फरवरी तक एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
छरबा निवासियों ने अपने शिकायती पत्र तहसील विकासनगर के छरबा बंजर झाड़ी, तालाबो विनोबाभावे ट्रस्ट की भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है जिसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की जिस पर उप जिलाधिकारी विकासनगर की अध्यक्षता में समिति गठित करते हुए 10 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
महालक्ष्मीपुर मोथोरोवाला निवासी आनंदमणी डिमरी ने अपनी शिकायत मेें बताया कि उनके क्षेत्र में एडीबी द्वारा बनाई गई सड़क में मानकों का उल्लंघन करते हुए उपयोग सामग्री गुणवत्तायुुक्त न होने के कारण सड़क खराब हो रही है। जिस पर जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट निदेशक यूयूएसडीए जांच करते हुए कार्यवाही हेतु लिखा है।
बुजुर्ग पिता ने डीएम से गुहार लगाई की उनका बेटा नशामुक्ति केन्द्र में है तथा राम फाईनेंस कम्पनी द्वारा उनके गेट पर वसूली नोटिस चस्पा किया है। पता करने पर ज्ञात हुआ कि फाईनेंस कम्पनी ने बिना किसी अभिलेखीय कार्यवाही के केवल बिजली के बिल पर उनके पुत्र को पर्सनल लोन दे दिया। उनके द्वारा ऐसी फाईनेंस कम्पनी जिनके द्वारा बिना अभिलेखीय कार्यवाही के लोन दिया जा रहा है पर कार्यवाही की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रकरण पर डीजीसी सिविल से विधिक राय प्रस्तुत करने को लिखा।
सुद्धोवाला निवासी श्रमिक मुन्ना सिंह चौहान ने शिकायत करते हुए बताया कि ठेकेदार द्वारा उनकी मजदूरी नही दी गई तथा उनके औजार जब्त कर दिए है, जिस पर जिलाधिकारी सहायक श्रमआयुक्त को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। आर्यनगर निवासी हरिराम दुबे ने शिकायत बताया कि वह राजकीय सेवा में दैनिक वेतनभोगी के रूप में कार्यरत थे तथा वर्ष 1966 में प्रीमियर मोटर्स राजपुर रोड में कार्यरत था प्रतिष्ठान के स्वामी द्वारा राजकीय सेवा में अनुसार समस्त वेतन व सुविधाए देने का आश्वासन दिया था प्रतिष्ठान का कार्यालय अब हरिद्वार बाईपास रोड में शिफ्ट हो गया है किन्तु प्रतिष्ठान द्वारा 1.55 लाख दिए उनके द्वारा देयकों का भुगतान करने की गुहार लगाई जिस पर सहायक श्रम आयुक्त को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

–0–
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

Action: अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का जोरदार एक्शन,  ऋषिकेश में कई भवन किए सील

0

 

निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी*

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में व्यापक सीलिंग अभियान चलाया। प्राधिकरण की टीम ने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर बिना मानचित्र स्वीकृति एवं नियमों के विरुद्ध किए जा रहे निर्माण कार्यों को चिन्हित कर उन पर सीलिंग की कार्रवाई की। इस दौरान निर्मल बाग ब्लॉक-बी, पशुलोक विस्थापित क्षेत्र तथा हरिद्वार रोड के आसपास अवैध रूप से खड़े किए जा रहे निर्माणों को बंद कराया गया।

प्राधिकरण ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों को दरकिनार कर किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से कार्यवाही सम्पन्न कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी और जिन निर्माणों को पूर्व में नोटिस दिए गए थे, उन पर भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

*निर्मल बाग से हरिद्वार रोड तक सीलिंग अभियान*
एमडीडीए द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत सबसे पहले गली नंबर 10, निर्मल बाग ब्लॉक-बी ऋषिकेश में अमर द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को चिन्हित कर उस पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। यह निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र एवं आवश्यक अनुमति के किया जा रहा था।इसके बाद गली नंबर 11, निर्मल ब्लॉक-बी पशुलोक विस्थापित क्षेत्र में सुमित मल्होत्रा एवं बाबा राम मोहन द्वारा किए गए अवैध निर्माण पर पुनः सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार पूर्व में चेतावनी के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया था, जिसके चलते दोबारा कठोर कदम उठाया गया। गली नंबर 10, निर्मल बाग ब्लॉक-बी पशुलोक ऋषिकेश में जय चौहान द्वारा किए गए अवैध निर्माण पर भी पुनः सीलिंग की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माणों को किसी भी परिस्थिति में नियमित नहीं किया जाएगा और कानून के तहत दंडात्मक कार्रवाई भी प्रस्तावित की जा सकती है। इसी क्रम में निकट पुरानी चुंगी, हरिद्वार रोड ऋषिकेश में आलोक एवं संजय गोयल द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को भी सील कर दिया गया। यह क्षेत्र व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है और यहां अनधिकृत निर्माण से यातायात एवं नागरिक सुविधाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका थी।

*अधिकारियों की मौजूदगी में सख्त कार्रवाई, आगे भी जारी रहेगा अभियान*
उक्त संपूर्ण कार्रवाई सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता पूनम सकलानी, सुपरवाइजर तथा पुलिस बल की उपस्थिति में की गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण की स्थिति का निरीक्षण किया और नियमानुसार सीलिंग प्रक्रिया पूर्ण कराई। प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि अवैध निर्माण न केवल नगर नियोजन व्यवस्था को प्रभावित करते हैं, बल्कि भविष्य में आपदा और सुरक्षा संबंधी खतरे भी उत्पन्न कर सकते हैं। विशेषकर ऋषिकेश जैसे तीर्थ एवं पर्यटन नगर में अनियंत्रित निर्माण से यातायात दबाव, पार्किंग संकट और पर्यावरणीय संतुलन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। एमडीडीए ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृति एवं आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें। बिना अनुमति निर्माण करने वालों के विरुद्ध सीलिंग, ध्वस्तीकरण एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में प्राधिकरण क्षेत्र में विशेष सर्वे अभियान चलाकर अवैध निर्माणों की पहचान की जाएगी और उन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।ऋषिकेश क्षेत्र में हुई इस सख्त कार्रवाई से स्पष्ट है कि एमडीडीए अब अवैध निर्माणों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहा है। प्रशासन का संदेश साफ है नियमों का पालन करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

*उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बयान*
बंशीधर तिवारी ने कहा कि मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार नोटिस जारी करने और पर्याप्त अवसर देने के बाद ही सीलिंग एवं अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाती है। इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति नियमों की अनदेखी करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कदम उठाना अनिवार्य हो जाता है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश जैसे धार्मिक और पर्यटन नगर में अनियोजित निर्माण भविष्य में बड़ी समस्या बन सकते हैं। इसलिए प्राधिकरण ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर कार्य कर रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि भवन निर्माण से पूर्व मानचित्र स्वीकृति अवश्य लें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

*सचिव मोहन सिंह बर्निया का बयान*
मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है और चिन्हित अवैध निर्माणों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन निर्माणकर्ताओं को पूर्व में नोटिस दिए गए थे और फिर भी कार्य जारी रखा गया, उन पर पुनः सीलिंग की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

देहरादून: Golden Metro Awards 2026 का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न

0

देहरादून। Golden Metro Show एवं Mitra Foundation Society के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित Golden Metro Awards 2026 का भव्य समारोह दिनांक 16 फरवरी 2026 को देहरादून स्थित Fluid Hotel, Canal Road में अत्यंत गरिमामयी वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।


इस अवसर पर सुप्रसिद्ध बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर शाहिद माल्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्तित्वों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में शिक्षा, सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य, उद्योग, कला, पर्यावरण एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को Golden Metro Awards 2026 से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले प्रमुख व्यक्तित्वों में —
आलोक उल्फत, डॉ. फारूक, ब्रिगेडियर गोविंद सिंह सिसोदिया, जया बलूनी, दिव्या बाजपेई, डॉ. विपुल कंडवाल, श्री अनिल मारवाह, सरदार डी. एस. मान, डॉ. ललित चौधरी, आर. जे. कविंद्र सिंह मेहता, गुलजार सिंह जी, मिस इंद्राणी पांधी, रोहित चौहान जी, सच्चिदानंद भारती जी, जगदीश लखेरा जी, अशोक राणा जी, निकुंज ध्यानी जी एवं मोंटी कोहली जी शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया और उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
शुब्रतो मित्रा के बारे में
कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक शुब्रतो मित्रा एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता, युवा उद्यमी एवं इवेंट क्यूरेटर हैं, जो लंबे समय से समाजसेवा एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में कार्यरत हैं। वे Golden Metro Show के संस्थापक के रूप में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रमों का सफल संचालन कर चुके हैं।
शुब्रतो मित्रा का उद्देश्य समाज के उन व्यक्तित्वों को मंच प्रदान करना है, जो निःस्वार्थ भाव से अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं, लेकिन अक्सर उन्हें उचित पहचान नहीं मिल पाती। उनके नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम सदैव सामाजिक सरोकार, पारदर्शिता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हैं।
उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करने, प्रतिभाओं को मंच देने और सामाजिक संगठनों को एकजुट करने की दिशा में निरंतर कार्य किया है। उनका मानना है कि “सम्मान केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि समाज के प्रति किए गए समर्पण की सार्वजनिक स्वीकृति है।”
Mitra Foundation Society, जो शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सहायता, पर्यावरण संरक्षण एवं वंचित वर्गों के उत्थान हेतु निरंतर कार्यरत है, ने इस आयोजन के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों शुब्रतो मित्रा एवं ऋतु मित्रा ने सभी सम्मानित अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

“बजरंग बली के नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, देवभूमि की शांति भंग करने वालों के खिलाफ ढाल बनेगी यूथ कांग्रेस”

0

 

देहरादून। भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव सुश्री सुरभि द्विवेदी और उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता श्रीमती गरिमा मेहरा दसौनी ने आज कांग्रेस मुख्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बढ़ती अराजकता और बजरंग दल जैसे संगठनों द्वारा धर्म के नाम पर की जा रही हिंसा पर कड़ा प्रहार किया।
देहरादून में ध्वस्त कानून व्यवस्था पर गरिमा दसौनी ने राज्य की धामी सरकार पर कड़ा प्रहार किया।

सुश्री सुरभि द्विवेदी ने तीखे शब्दों में कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, सेवा और न्याय के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा, “एक सनातनी हिंदू होने के नाते मुझे इस बात पर घोर आपत्ति है कि बजरंग बली का नाम लेकर कुछ उपद्रवी तत्व गुंडागर्दी कर रहे हैं। इन संगठनों का काम केवल वैलेंटाइन डे पर जोड़ों को पीटना और अल्पसंख्यकों की दुकानों पर हमले करना रह गया है। क्या इससे हिंदू धर्म का उद्धार हो रहा है?”
अंकिता भंडारी के लिए आवाज क्यों नहीं उठी?
कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि यदि ये संगठन वास्तव में हिंदू रक्षक हैं, तो इन्होंने उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के न्याय के लिए आवाज क्यों नहीं उठाई? उन्होंने कहा कि इन दलों का काम हिंदू बच्चों की शिक्षा में मदद करना होना चाहिए था, न कि समाज में भय का माहौल पैदा करना।
प्रेस वार्ता के दौरान श्रीमती गरिमा मेहरा दसौनी ने राजधानी देहरादून में पिछले 15 दिनों में हुई 5 हत्याओं का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “आज देहरादून ‘क्राइम कैपिटल’ बनता जा रहा है। जब पुलिस मुख्यालय और सचिवालय के चंद कदमों की दूरी पर दिन-दहाड़े गोलियां चल रही हैं और हत्याएं हो रही हैं, तो आम नागरिक खुद को सुरक्षित कैसे समझे? धामी सरकार की नाक के नीचे कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है और सरकार केवल इवेंट मैनेजमेंट में व्यस्त है।”

मुख्य बिंदु:
धामी-मोदी दल नाम रख लें: सुश्री द्विवेदी ने कहा कि यदि सरकार इन तत्वों को नहीं रोक पा रही है, तो इन संगठनों का नाम ‘धामी-मोदी दल’ रख देना चाहिए, न कि बजरंग बली के नाम का अपमान करना चाहिए।
51% हिंदुओं की अनुमति का चैलेंज: उन्होंने चुनौती दी कि क्या ये संगठन देश के 51% हिंदुओं की अनुमति ला सकते हैं कि वे धर्म के नाम पर इस तरह की अराजकता फैलाएं?
धार्मिक भावनाएं आहत: हिंसा के समय भगवान के नारे लगाने से सच्चे सनातनी हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
यूथ कांग्रेस बनेगी जनता की ढाल
उत्तराखंड की सांस्कृतिक समरसता को बचाने का संकल्प लेते हुए प्रवक्ताओं ने घोषणा की कि, “अगर कहीं भी ये गुंडे किसी गरीब या निर्दोष को परेशान करें, तो तुरंत यूथ कांग्रेस के पूर्व कार्यकर्ताओं से संपर्क करें। हम उनके लिए ढाल बनकर खड़े होंगे।”

Action: जिला प्रशासन ने 11 लाख की लगाई पैनल्टी, काटी 80 लाख की अतिरिक्त आरसी

0

सरकारी सम्पति को क्षति पंहुचाना पड़ा मंहगा; जिला प्रशासन का एक्शन; नामजद एफआईआर में पार्षद पत्नी भी शामिल

आवासीय नक्शे पर होटल हेतु अवैध खुदाई व राष्ट्रीय राजमार्ग गंभीर क्षति की 3 आरोपियों से होगी भरपाई; चार्जसीटी भी जल्द होगी सबमित

जनसुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नही; राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुँचाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्रवाई

अवैध कृत्यों से पूरा नव निर्मित एनएच करना बड़ा बंद

एमडीडीए को स्वीकृत मानचित्र निरस्त कर ध्वस्तीकरण कार्यवाही के निर्देश

देहरादून दिनांक 15 फरवरी 2026 (सूवि), मसूरी में राजमार्ग संख्या 707ए (त्यूनी-चकराता-मसूरी-बाटाघाट) के कि०मी० 162 पर होटल देवलोक के निकट स्थित प्रतिधारक दीवार के क्षतिग्रस्त होने की घटना के संबंध में जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर संयुक्त मजिस्टेªट राहुल आनंद ने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मसूरी; प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली मसूरी; सहायक अभियन्ता/अवर अभियन्ता, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण; अधिशासी अभियन्ता, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग डोईवाला तथा जिला खान अधिकारी देहरादून/प्रतिनिधि के साथ संयुक्त निरीक्षण किया।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित संपत्ति नगर पालिका अभिलेखों में 349.50 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अनीता थलवाल, सुनिता धनई एवं सतीश गोयल के नाम दर्ज है। जिनको एमडीडीए द्वारा आवासीय मानचित्र के माध्यम से भूतल पर 178.85 वर्ग मीटर एवं कुल 420.66 वर्ग मीटर निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी। उक्त स्वीकृति राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका परिषद मसूरी, जल संस्थान मसूरी, उप वन संरक्षक मसूरी वन प्रभाग, तथा भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण-पत्र एवं जियोटेक्निकल जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत दी गई थी। स्वीकृत मानचित्र के अनुसार निर्माण कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे से 4.82 मीटर एवं मध्य रेखा से 10.07 मीटर दूरी पर अनुमन्य था। टीम द्वारा निरीक्षण में पाया कि संबंधित व्यक्तियों द्वारा जेसीबी/एक्सकेवेटर से राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर अवैध खनन किया गया तथा स्वीकृत मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया गया। इसके परिणामस्वरूप स्थल पर पूर्व से जमा मलबे का भूस्खलन हुआ, जिससे मार्ग की प्रतिधारक दीवार पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गई तथा यातायात हेतु मार्ग असुरक्षित हो गया है।
आमजन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उक्त मार्ग को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। यातायात को वैकल्पिक मार्गों मोतीलाल नेहरू मार्ग, हाथीपांव मार्ग एवं नगर पालिका मार्ग से संचालित किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली मसूरी को मार्ग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने एवं वैकल्पिक मार्गों पर यातायात सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता, राष्ट्रीय राजमार्ग को क्षतिग्रस्त प्रतिधारक दीवार के पुनर्निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ करने तथा पुनर्निर्माण एवं क्षति से संबंधित समस्त व्यय की वसूली संबंधितों से आरसी के माध्यम से किये जाने के निर्देश दिए गए है। अधिशासी अभियन्ता, राष्ट्रीय राजमार्ग, डोईवाला को संबंधितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में नामजद प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी गई हैं। एमडीडीए को स्वीकृत मानचित्र निरस्त कर निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी द्वारा खनन विभाग को उत्तराखण्ड खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण का निवारण) नियमावली-2021 एवं संशोधित भण्डारण नियमावली-2024 के नियम 14(5)(क) तथा उत्तराखण्ड उपखनिज परिहार नियमावली-2024 के नियम 57(1) के अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध खनन की कुल मात्रा 1522.50 घनमीटर / 4384.80 टन (मिट्टी मिश्रित चूना पत्थर) पाई गई है। इस पर रॉयल्टी की तीन गुना दर से (4384.80 × 88.50 × 3) कुल ₹11,64,164/- (रुपये ग्यारह लाख चौसठ हजार एक सौ चौसठ मात्र) अर्थदण्ड निर्धारित किया गया है, जिसकी सम्बन्धितों से की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुँचाने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी तथा जनसुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
–0–
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

देहरादून में आयोजित हुआ “फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल ” 61वां संस्करण 

0

 

साइकिल से लेकर संस्कृति तक, देहरादून साइकिल पर 61वें फिट इंडिया संडे में स्वास्थ्य के भव्य उत्सव की मेजबानी करता है

नूपुर शेरान, योगिता बाली, विशेश भृगुवंशी ने देहरादून में स्टार-स्टडेड फिट इंडिया साइकलिंग तमाशा का नेतृत्व किया*

ओलंपियन, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता और फिट इंडिया चैंपियन देहरादून में साइकिल पर ऐतिहासिक रविवार के लिए एक साथ आते हैं

*महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी का कहना है कि युवाओं को पीएम नरेंद्र मोदी के कार्य कार्यक्रम से सीखना चाहिए*

देहरादून, 15 फ़रवरी, 2026: उत्तराखंड की धुंधली पहाड़ियों और सर्दियों की धूप के बीच स्थित, देहरादून ने फिटनेस, संस्कृति और सामुदायिक भावना का एक जीवंत उत्सव देखा क्योंकि फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल का 61 वां संस्करण रविवार सुबह ऐतिहासिक परेड ग्राउंड पर सामने आया। 1000 से अधिक साइकिल चालकों ने मिस्टी पहाड़ियों, ऊंचे साल के पेड़ों और कुरकुरा पहाड़ी हवा की पृष्ठभूमि के ख़िलाफ़ रोल आउट किया; यहां दून वैली का परेड ग्राउंड आंदोलन, संगीत और प्रेरणा के एक जीवंत क्षेत्र में बदल गया, शहर को एक भव्य तमाशा पेश किया जिसने स्वस्थ जीवन के शक्तिशाली संदेश के साथ प्राकृतिक सुंदरता को मिश्रित किया।

अनुभवी साइकिल चालकों से लेकर पहली बार सवारों, स्कूल के छात्रों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, इस कार्यक्रम में आयु समूहों और पृष्ठभूमि में उत्साही भागीदारी देखी गई। जैसे ही साइकिलें पेड़ों से सजी शाखाओं के माध्यम से फिसल गईं, प्रतिभागी प्राकृतिक आकर्षण में सोखने के लिए रुक गए जो देहरादून को भारत के सबसे सुरम्य शहरों में से एक बनाता है। “मैं नियमित रूप से साइकिल चलाता हूं, लेकिन आज की सवारी विशेष महसूस हुई। मौसम, भीड़ और ऊर्जा ने इसे फिटनेस के त्योहार की तरह महसूस किया,” रैली को पूरा करने के कुछ ही क्षणों बाद, एक स्थानीय आईटी पेशेवर अंकित रावत ने कहा।

माननीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. द्वारा शुरू किया गया। दिसंबर 2024 में मनसुख मंडाविया, फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल एक ‘जन आंदोलन’ बन गया है, जो फिटनेस, स्वच्छ पर्यावरण और स्थिरता को बढ़ावा देता है, इस आंदोलन में देश भर में 2.5 लाख स्थानों पर 25 लाख से अधिक की भागीदारी देखी गई है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में साइकिल पहल पर फिट इंडिया संडे का बार-बार उल्लेख किया है।

उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के माध्यम से, भारत दिनचर्या के साथ स्वास्थ्य, अनुशासन के साथ गतिविधि और राष्ट्रीय कल्याण के साथ व्यक्तिगत कल्याण को संतुलित करना सीख रहा है। यह अभियान #FightObesity और #PollutionKaSolution के दो महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित करता है, जिससे नागरिकों को कार्बन फुटप्रिंट को कम करते हुए फिट रहने का एक आसान, मजेदार तरीक़ा मिलता है।

साइकिल पर फिट इंडिया रविवार का आयोजन हर हफ्ते युवा मामले और खेल मंत्रालय, सरकार द्वारा किया जाता है। भारत का, भारतीय खेल प्राधिकरण, भागीदारों के साथ – साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया, मल्लखम्ब एसोसिएशन, कुडो एसोसिएशन, नमो साइकलिंग क्लब, रोप स्किपिंग क्लब, माई भारत और योगासा भारत।

रविवार 15 फ़रवरी को देहरादून में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी, श्री भगत सिंह कोश्यारी सहित वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। खजान दास, माननीय विदायक, भारतीय खेल प्राधिकरण और राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ, आंदोलन के लिए मज़बूत संस्थागत समर्थन को रेखांकित करते हैं।

83 वर्ष के श्री कोशियारी ने युवाओं को फिट रहने की आवश्यकता के बारे में बात की। “चाहे आप एक खिलाड़ी हों या नहीं, आपके पास एक खिलाड़ी की भावना होनी चाहिए। हमें इसे कभी नहीं छोड़ना चाहिए। हर क्षेत्र में, हमें इसे प्रदर्शित करना चाहिए,” उन्होंने कहा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए फिटनेस मंत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री खुद दिन में 20 घंटे काम करते हैं। यह दिखाता है कि अगर हमारे पास दृढ़ संकल्प और फिटनेस है, तो फिट होना बिल्कुल भी असंभव नहीं है। हम चाहते हैं कि हर युवा फिट रहे। चलो साइकिल चलाने के लिए सभी सात दिनों का उपयोग करें।

भारतीय मुक्केबाज़ी के बढ़ते हुए हैवीवेट बल नूपुर शेरान, भारत की पूर्व महिला हॉकी गोलकीपर और कोच योगिता बाली, राष्ट्रीय ट्रिपल जंप चैंपियन निहारिका वशिष्ठ, और निपुण फेंसर ऋषिका खजुरिया ने सुबह में और अधिक खेल गुरुत्वाकर्षण जोड़ा, प्रतिभागियों के साथ बातचीत की और संदेश को मज़बूत किया कि फिटनेस एक आजीवन खोज है। तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार के प्राप्तकर्ता ताशी मलिक भी उपस्थित थे और उन्होंने धीरज और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।

ओलंपियन रेस वॉकर मनीष सिंह रावत, उत्तराखंड के गर्वित पुत्र, भी अर्जुन पुरस्कार विजेता बास्केटबॉल आइकन विशेश भृगुवंशी के साथ समारोह में शामिल हुए, जिनका लगभग दो दशकों का करियर देश भर के युवा एथलीटों को प्रेरित करना जारी रखता है।

फिट इंडिया के प्रभावशाली लोगों और सामुदायिक रोल मॉडल की उपस्थिति ने प्रेरणा की एक और परत जोड़ दी। ‘टू फिट टू क्विट’ की जोड़ी तारा और सुशीला जैसे धीरज के प्रति उत्साही लोगों से लेकर शंकी सिंह, प्रतिभा थपलियाल, दामिनी चोपड़ा और विक्रम जादव सहित फिटनेस अधिवक्ताओं तक, इस कार्यक्रम ने स्वास्थ्य और लचीलापन के लिए विविध मार्गों का जश्न मनाया।

कॉलेज और विश्वविद्यालय साइकिल पर फिट इंडिया संडे के इस संस्करण के लिए विशेष भागीदार थे। कई बार विश्व मुक्केबाज़ी कप स्वर्ण पदक विजेता और विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता, नूपुर शेरान ने कहा, “मुझे उम्मीद नहीं थी कि आज सुबह इतने सारे लोग बाहर निकलेंगे और यह वास्तव में बहुत अद्भुत है। जब मैं समूह के साथ साइकिल चला रहा था तो मुझे अपने बचपन का फ़्लैशबैक हो रहा था। यह वास्तव में एक रोमांचक सवारी थी!

साइकिलिंग से परे, परेड ग्राउंड ऊर्जा से गूंज रहा था क्योंकि कई गतिविधि क्षेत्र एक साथ जीवित हो गए थे। प्रतिभागियों ने योगासन भारत द्वारा आयोजित योग सत्रों के साथ वार्म अप किया, इसके बाद उच्च ऊर्जा जुम्बा वर्कआउट्स ने साइकिल की सवारी नहीं करने वालों के लिए भी गति बनाए रखी। रस्सी कूदना, मल्लखैम्ब प्रदर्शन, युद्ध प्रतियोगिताओं का टँग, कुडो मार्शल आर्ट शोकेस और इंटरैक्टिव गेम ज़ोन ने सुनिश्चित किया कि फिटनेस सभी आयु समूहों के लिए सुलभ, समावेशी और आकर्षक था।

निदेशक, एनएसआरसी लखनऊ, लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सिंह और उप निदेशक (मीडिया), श्री. प्रशांत सिंह भारतीय खेल प्राधिकरण से उपस्थित थे, जो दिसंबर 2024 से हर हफ्ते फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

साइकिल चलाने से परे, दून घाटी में सुबह एक स्वस्थ सामुदायिक उत्सव के रूप में सामने आई। योग सत्र, वार्म-अप ड्रिल और अनौपचारिक बातचीत ने एक स्वागत योग्य वातावरण बनाया जहां फिटनेस को डराने के बजाय सुलभ महसूस किया। कई स्थानीय लोगों के लिए, अनुभव व्यायाम से परे चला गया। “हमारे साथ राष्ट्रीय एथलीटों के चक्र को देखना प्रेरणादायक था। यह आपको विश्वास दिलाता है कि फिटनेस सभी के लिए है, न कि केवल पेशेवरों के लिए,” सुनीता नेगी ने कहा, एक कॉलेज की छात्रा जिसने अपने दोस्तों के साथ भाग लिया।

जैसे ही परेड ग्राउंड पर रैली समाप्त हुई, मुस्कुराहट, सेल्फी और साझा कहानियां पहल के गहरे प्रभाव को दर्शाती हैं। देहरादून संस्करण ने एक बार फिर रेखांकित किया कि कैसे साइकिल पर फिट इंडिया संडे सिर्फ़ एक साप्ताहिक कार्यक्रम से अधिक में विकसित हुआ है – यह एक जन आंदोलन बन गया है जो स्वास्थ्य, सामुदायिक बंधन और आंदोलन की ख़ुशी का जश्न मनाता है। देहरादून के शांत अभी तक जीवंत परिदृश्य में, 61 वां संस्करण एक यादगार सुबह के रूप में सामने आया जहां प्रकृति, नागरिक और चैंपियन एक फ़िटर भारत के लिए एक साथ सवार हुए।

फिटनेस को हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के उद्देश्य से माननीय प्रधान मंत्री द्वारा 29 अगस्त, 2019 को फिट इंडिया आंदोलन शुरू किया गया था। आंदोलन का मिशन व्यवहार में बदलाव लाना और अधिक शारीरिक रूप से सक्रिय जीवन शैली की ओर बढ़ना है।

(ईओएम)

रंग लाई जिला प्रशासन की 9 महीने लंबी कवायद:  रिक्शा संचालकों की जीविका संग आधुनिकता को दी उड़ान

0

माल रोड मसूरी पर अब दिखेंगी 54 गोल्फ कार्ट; हर 2 रिक्शे वालों के हवाले 1 गोल्फ कार्ट

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में गोल्फकार्ट से लेस पहला पर्यटन स्थल होगा मसूरी: डीएम

रंग लाई जिला प्रशासन की 9 महीने लंबी कवायद; रिक्शा संचालकों की जीविका संग आधुनिकता को दी उड़ान

मा0 सीएम के निर्देश अनुरूप पिछले वर्ष डीएम ने बनाया था विस्तृत प्लान; बिना राजकोष खर्च किए डीएम ने धरातल पर उतारी 40 गोल्फकार्ट

दसियों मीटिंग्स प्रस्तुतीकरण पश्चात डीएम ने भारत सरकार आरईसी से स्वीकृत करवाए 3.5 करोड़

जिला प्रशासन के सार्थक प्रयास; मसूरी को जल्द मिलने जा रहे 40 नये गोल्फकार्ट; सीएसआर फंड से 3.36 करोड फंड स्वीकृत

मसूरी में रिक्शा बनेगें अब इतिहास; पहाड़ों की रानी अपनी मसूरी, जिला प्रशासन के नित नये प्रयासों से आधुनिकता की ओर अग्रसर;

मसूरी में 04 गोल्फकार्ट से वर्ष 2024 में शुरू हुआ था सफर वर्तमान में 14 गोल्पकार्ट संचालित; 40 नये गोल्फकार्ट बेड़े में जुड़ने से संख्या पंहुचेगी 54

मसूरी में आधुनिक सुविधा के साथ रोजगार एवं पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षित यातायात की जिला प्रशासन की पहल

रिक्शा चालकों के हित सुरक्षित; जिला प्रशासन मसूरी में अब जल्द लागू करेगा 2 चालक पर 1 गोल्फकार्ट मॉडल

देहरादून।  मसूरी में रिक्शा अब हुए पुरानी जमाने की बात हो गई मसूरी को जल्द ही 40 नये गोल्फ कार्ट जल्द मिलने जा रहे। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूर्ण करते हुए सीएसआर फंड से 3.36 करोड़ धनराशि का प्रबन्ध कर लिया है। इससे पूर्व 14 गोल्फ कार्ट जिलाधिकारी के प्रयासों से मसूरी को पहले ही मिल चुके। वहीं अब 40 नये गोल्फकार्ट मिलने जा रहे जो कि मसूरी मॉल रोड कैमल बैक रोड पर चलने वाले स्थानीय रिक्शा का स्थान लेगें जिसके लिए रिक्शा चालकों को इसके लिए पूर्व में प्रशिक्षित किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा गोल्फकार्ट के लिए आरईसी फांडेशन लि0 (आरईसी) के अधिकारियों से चर्चा कर अपना प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए सीएसआर फंड से धनराशि की मांग की जिस पर आरईसी से 3.36 करोड़ धनराशि सीएसआर फंड से दी जा रही है। जिला प्रशासन का मसूरी में गोल्फकार्ट संचालन कराना अपने आप में बेहतरीन प्रयास जिससे मसूरी में जाम से निजात तो मिलेगा ही साथ मसूरी वासियों एवं पर्यटकों को सुविधा तथा स्थानीय रिक्शा चालकों को रोजगाार मिलेगा।
जिला प्रशासन के प्रयासों से दिसम्बर 2024 को मूसरी को सुगम सुविधा एवं जाम से निजात दिलाने हेतु गोल्फकार्ट का शुभारम्भ किया गया था स्थानीय रिक्शा चालकों को गोल्फ कार्ट चलाने हेतु सम्बन्धित कम्पनी के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। नगर पालिका परिषद द्वारा प्रथम चरण में 4 गोल्फ कार्ट चलाए गए थे, वर्तमान में जिनकी संख्या 14 है। इन 40 नए गोल्फकार्ट आने से अब इनकी संख्या 54 हो जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर मसूरी माल रोड में यातायात के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए माल रोड पर वाहनों का आवागमन पर रोक लगाते हुए, स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों की आवागमन हेतु सुगम सुविधा के लिए गोल्फ कार्ट चलाने की जिला प्रशासन ने योजना है, जो की मसूरी में यातायात प्रबंधन की दिशा में ऐतिहासिक पहल है।
जनपद देहरादून के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहाड़ो की रानी मसूरी में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने तथा स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों को सुगम आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल की गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में मसूरी में चरणबद्ध तरीके से गोल्फकार्ट संचालन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे जाम की समस्या से निजात के साथ ही पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा मिला है। मसूरी में पूर्व में 14 गोल्फकार्ट संचालित किए जा चुके हैं। अब 40 अतिरिक्त गोल्फकार्ट शीघ्र ही शामिल किए जाने जा रहे हैं, जिससे इनकी कुल संख्या में और वृद्धि होगी। ये गोल्फकार्ट विशेष रूप से मसूरी मॉल रोड एवं कैमल्स बैक रोड पर संचालित किए जाएंगे, जहां पूर्व में स्थानीय रिक्शा संचालित होते थे।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्थानीय रिक्शा चालकों के रोजगार को संरक्षित रखते हुए जिला प्रशासन के प्रयासों से “2 रिक्शा चालक पर 1 गोल्फकार्ट” मॉडल पर सहमति बनी है। जिला प्रशासन एवं रिक्शा चालकों के मध्य समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित किया गया है कि परंपरागत रोजगार प्रभावित न हो, बल्कि आधुनिक परिवहन प्रणाली के माध्यम से आय के अवसर बढ़ें। गोल्फकार्ट संचालन हेतु संबंधित कंपनी के विशेषज्ञों द्वारा रिक्शा चालकों को विधिवत प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) के माध्यम से आरईसी फांउडेशन लि0 के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। प्रस्ताव के आधार पर आरईसी द्वारा 3.36 करोड़ रुपये की धनराशि सीएसआर फंड से स्वीकृत की गई है। यह धनराशि गोल्फकार्ट क्रय एवं संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने में उपयोग की जाएगी।

मसूरी को जाम से राहत दिलाने एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से दिसंबर 2024 में जिलाधिकारी ने प्रशासक रहते गोल्फकार्ट सेवा का शुभारंभ किया गया था। प्रथम चरण में नगर पालिका परिषद द्वारा चार गोल्फकार्ट संचालित किए गए थे। वर्तमान में इनकी संख्या में निरंतर वृद्धि की जा रही है। माल रोड पर बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण लागू किया गया है। स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों की सुविधा हेतु गोल्फकार्ट सेवा को प्राथमिक परिवहन माध्यम के रूप में विकसित किया जा रहा है।
जिला प्रशासन की यह पहल न केवल मसूरी को जाम की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षित यातायात व्यवस्था एवं स्थानीय रोजगार सृजन का उत्कृष्ट उदाहरण भी है।

–0–
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून