Home Blog Page 72

कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों को बांटे गणवेश: चौरीखाल–मरगांव मोटर मार्ग का किया लोकार्पण

0

पौड़ी गढ़वाल।  प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड खिर्सू के भ्रमण के दौरान शिक्षा एवं सड़क विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को गणवेश वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

कैबिनेट मंत्री ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चुठाणी में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चुठाणी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय इज्जर तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चुठाणी के छात्र-छात्राओं को गणवेश वितरित किए। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, सम्मान एवं आत्मविश्वास का महत्व बताते हुए निरंतर आगे बढ़ने को कहा।  इसके उपरांत मंत्री ने ग्राम मरगांव में चौरीखाल से मरगांव मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का 162.97 लाख रुपये की लागत से विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास, आवागमन की सुविधा तथा स्थानीय जनता की समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इसके साथ ही मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय मरगांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय मरगांव, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चोपड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नलई, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोदा तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मरगांव के छात्र-छात्राओं को भी गणवेश वितरित किए।

इस अवसर पर मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक छात्र-छात्रा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवश्यक सुविधाएं भी समय पर उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि गणवेश वितरण जैसी पहल से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे सम्मान के साथ शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे गांवों तक विकास की धारा पहुंचे और आमजन को सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

*सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल।*

बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बाल अधिकार एंव सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 

0

 

देहरादून ।बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखण्ड द्वारा बाल अधिकार एंव सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जो कि विकासखण्ड सभागार जौनपुर थत्यूड में सम्पन्न हुआ। इस कार्यशाला में बाल अधिकार संरक्षण के सदस्य / सचिव डॉ एस० के० बरनवाल, अनुसचिव, डा०एस० के० सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम का सुभारम्भ दीप प्रज्जवलन कर, बुके, पौधे और शाल भेट कर, की गयी। कार्यशाला में आयोग के सदस्य सचिव डॉ एस० के बरनवाल ने पी०पी०टी० के माध्यम से आयोग का परिचय देते हुए, बच्चों के साथ होने वाले अपराध एंव बच्चों के अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी, टिहरी गढवाल, द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत भाषण किया गया। तकनीकि सत्र में ज्येष्ट अभियोजन अधिकारी, श्रीमती सीमा रानी द्वारा भारतीय न्याय संहित के तहत बच्चों से संबंधित कानूनी जानकारी दी गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकारण के जज /सचिव श्री आलोक राम त्रिपाठी द्वारा पोक्सों की जानकारी पी०पी०टी० के माध्यम से साक्षा की गयी, उन्होने बच्चों को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया कि छेडछाड की घटनाओं को छुपाना नहीं है उन्हे बताना है। साइबर सेल से श्री गोपाल दत्त भट्ट द्वारा नाशा मुक्ति के सन्दर्भ में साइबर सुक्यूरटि एक्ट 2000 के बारे में अवगत करवाया गया, खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रतिनिधि श्री विनोद सेमवाल द्वारा आ.टी. एक्ट की जानकारी दी गयी, श्री सतेन्द्र राज ए०आर०टी०ओ० द्वारा सडक सुरक्षा तथा एम०वी०एक्ट की जानकारी प्रदान की गयी। श्री संजय गौरव जिला कार्यक्रम अधिकारी, द्वारा बच्चों के अधिकार एंव बाल श्रम के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही बाल विवाह निषेध की प्रतिज्ञा भी ली गयी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तथा आयोग की अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना द्वारा ऑनलाईन सम्बोधन में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की गतिविधयों की जानकारी देते हुए बच्चों को परीक्षा के लिए शुभकामनाए दी साथ ही उन्होने बच्चों को कौशल विकास की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। और कहा कि” बाल आयोग आपके लिए है आपके साथ है”। जिला बाल कल्याण समिति, टिहरी गढवाल के अध्यक्ष श्री भट्ट जी द्वारा जिला बाल कल्याण समिति के सन्द्रर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि” बच्चे सोशल मडिया और गेजेट के गुलाम न बने। कार्यशाला में ब्लाक स्तर पर हाईस्कूल परीक्षा एंव इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2024-25 में विकासखण्ड जौनपुर में प्रथम, द्वितीय एंव तृतीय स्थान पाने वाले छात्र/छत्राओं को प्रशास्ति पत्र एंव मोमेन्टो भेंट कर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल में कमशः वर्तिका नौटियाल को प्रथम स्थान सिद्वार्थ, द्वितीय स्थान, अरूण तृतीय स्थान एंव इंटरमीडिएट में रविना प्रथम स्थान, आदित्य सजवाण द्वितीय और साक्षी को तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। जिला प्रोबेशन के अन्र्तगत तीन आनाथ बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में सरस्वती बन्दना प्रस्तुत करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। अन्त में आयोग के
अनुसचिव डा० एस०के० सिंह द्वारा सभी अगन्तुकों तथा प्यारे बच्चों कार्यशाला में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।कार्यक्रम की व्यवस्था बाल विकास परियोजना अधिकारी, जौनपुर थत्यूड, डॉ रोशनी सती द्वारा की गयी इस कार्याशाला के सफल आयोज किया गया और मंच का कुशल संचालन सहायक खण्ड विकास अधिकारी, श्री डी०पी०चमोली द्वारा किया गया। कार्याशाला में खण्ड विकास अधिकारी श्री अर्जुन सिंह रावत, खण्ड उप-शिक्षा अधिकारी, श्री कार्की जी, उप-जिलाधिकारी धनौल्टी, नीरू चावला, तहसीलदार धनौल्टी, श्री विरम सिंह पंवार, वरिष्ठ अधिवक्ता डालसा, श्री राजपाल मिया, जिला बाल कल्याण समिति सदस्य श्री मस्तराम डोभाल, जिला प्रोबेशन से विनिता उनियाला, सुखदेव बहुगुणा, बालकृष्णा भट्ट, विनिता उनियाल, श्री दीपक भट्ट, बाल विकास कार्यालय के सभी कर्मचारी सुपरवाईजर श्रीमती सोनी रावत, प्रभा पंवार, प्रशासनिक अधिकारी श्री अरविन्द नौटियाल, वरिष्ठ सहायक श्री ओंकार मिश्रा, ब्लाक कार्डिनेटर श्री आलोक कुमार, सोबन सिंह रावत, आंगनवाडी कार्यकर्तीयां एव विभिन्न विद्यालयों से आये हुये प्रधानाचार्य, सी०आर०सी०, बी०आर०सी०, शिक्षक विभिन्न विधालयों के बच्चे उपस्थित रहे। कार्याशाला में कम से कम 200 बच्चे उपस्थित रहे।
[12/02, 19:12] Manoj Nodiyal: *कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल*
*प्रेस नोट*

*मंत्री ने विद्यार्थियों को बांटे गणवेश, चौरीखाल–मरगांव मोटर मार्ग का किया लोकार्पण*

*सूचना/पौड़ी/12 फरवरी 2026:* प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड खिर्सू के भ्रमण के दौरान शिक्षा एवं सड़क विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को गणवेश वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

कैबिनेट मंत्री ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चुठाणी में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चुठाणी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय इज्जर तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चुठाणी के छात्र-छात्राओं को गणवेश वितरित किए। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, सम्मान एवं आत्मविश्वास का महत्व बताते हुए निरंतर आगे बढ़ने को कहा।  इसके उपरांत मंत्री ने ग्राम मरगांव में चौरीखाल से मरगांव मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का 162.97 लाख रुपये की लागत से विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास, आवागमन की सुविधा तथा स्थानीय जनता की समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इसके साथ ही मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय मरगांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय मरगांव, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चोपड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नलई, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोदा तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मरगांव के छात्र-छात्राओं को भी गणवेश वितरित किए।

इस अवसर पर मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक छात्र-छात्रा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवश्यक सुविधाएं भी समय पर उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि गणवेश वितरण जैसी पहल से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे सम्मान के साथ शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे गांवों तक विकास की धारा पहुंचे और आमजन को सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

*सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल।*

मंत्री रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के तहत 3 करोड़ 5 लाख खातों में किए ट्रांसफर

0

 

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया 2 महीने का पैसा

*देहरादून, 12 फरवरी ।* गुरुवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 3 करोड़ 5 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि जारी की।

कैंप कार्यालय पर धनराशि लाभार्थियों की खातों में डीबीटी करने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना में प्रदेश सरकार 2020 से ही कोरोना महामारी के समय अभिभावकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को प्रति माह ₹3000 की सहायता राशि देती है। इस योजना के तहत नवंबर 25 तक का धन पहले ही जारी कर दिया गया था।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि दिसंबर में 5114 लाभार्थियों को कुल 1 करोड़ 53 लाख 42 हजार रुपए गुरुवार को जारी किए गए हैं। जबकि जनवरी महीने के लिए कुल 5078 लाभार्थियों के 1 करोड़ 52 लाख 34 हजार रुपए की धनराशि जारी की गई है।

इस योजना के तहत लाभार्थी के 21 वर्ष के हो जाने या बालिका लाभार्थियों के विवाह या लाभार्थी के सेवायोजित हो जाने के बाद वह योजना से बाहर हो जाते हैं।

इस अवसर पर सीपीओ अंजना गुप्ता और डिप्टी सीपीओ राजीव नयन आदि उपस्थित रहे।

सरोना बहुउद्देशीय शिविर बना निस्तारण की मिसालः शिविर में 451 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ

0

प्रशासन गांव की ओरः न्याय पंचायत सरोना में कैबिनेट मंत्री की उपस्थित में एडीएम ने सुनी जन समस्याएं

*निस्तारण की मिसालः शिविर में प्राप्त 41 शिकायतों में से 20 का मौके पर समाधान*

*शिविर में बड़ी सौगातः किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान पर 02 पावर वीडर व एसएचजी को 04 लाख का अनुदान*

*शिविर में त्वरित सेवा, 01 दिव्यांग प्रमाण पत्र व 17 आधार कार्ड मौके पर अद्यतन,*

*शिविर में लोनिवि, पीएमजीएसवाई व रीप के समक्ष अधिकारी की अनुपस्थिति, मंत्री ने तलब किया स्पष्टीकरण।*

*मुख्यमंत्री का संकल्पः प्रदेश के दूरस्थ गांवों की प्रत्येक समस्या का मौके पर समाधान*

*देहरादून।
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को विकासखंड रायपुर के दूरस्थ न्याय पंचायत सरोना में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण करते हुए जन समस्यएं सुनी। इस दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से 451 लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया।

शिविर में कृषि विभाग के माध्यम से ज्वालपा माता स्वयं सहायता समूह को फार्म मशीनरी बैंक की खरीद हेतु 4 लाख रुपये का अनुदान चेक प्रदान किया गया। साथ ही किसान महेन्द्र तथा मंजू देवी को 80 प्रतिशत अनुदान पर पावर वीडर वितरित किए गए। बाल विकास विभाग द्वारा 02 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट तथा 10 लाभार्थियों को किशोरी किट प्रदान की गई। शिविर के दौरान 17 व्यक्तियों के आधार कार्ड का अद्यतन (अपडेशन) किया गया तथा एक दिव्यांग प्रमाण पत्र भी मौके पर ही निर्गत किया गया।

कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री का संकल्प है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक तक सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचे तथा कोई भी व्यक्ति बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत अब तक सात लाख से अधिक नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो चुका है। मंत्री ने कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की ई-केवाईसी हेतु सुवाखोली एवं सहस्त्रधारा में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ‘रीप’ परियोजना के अंतर्गत सीएलएफ से जोड़ने के लिए भी विशेष शिविर आयोजित करने को कहा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वीबी-जी रामजी योजना ग्रामीण भारत के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त पहल है। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना के संचालन के लिए भारत सरकार द्वारा बजट को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत कर दिया गया है। योजना के अंतर्गत रोजगार दिवस 100 से बढ़ाकर 125 कर दिए गए हैं तथा समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। शिविर में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिशासी अभियंता तथा रीप परियोजना के सक्षम अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर कैबिनेट मंत्री ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए तीनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से प्राप्त 41 समस्याओं में से 20 का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।

ग्राम प्रधान ने अवगत कराया कि सरोना क्षेत्र में इंटरमीडिएट विद्यालय न होने के कारण क्षेत्र के लगभग पाँच गाँवों के बच्चे प्रतिदिन 15 से 20 किलोमीटर दूर अध्ययन हेतु जाते हैं। उन्होंने सरोना में इंटरमीडिएट विद्यालय खोले जाने की मांग की। ग्रामीणों ने सरोना क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या भी प्रमुखता से उठाई, जिस पर बीएसएनएल प्रबंधक को टावर स्थापित करने हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ग्रामीणों ने ग्राम पशु चिकित्सालय भवन निर्माण, सरोना से कठूड तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत मोटर मार्ग स्वीकृत करने, सरोना के नयागांव, भैंकली एवं डोमकोट आदि मजरों में तार-जाल बिछाने, कोठूयड में पेयजल टैंक निर्माण तथा कार्लीगढ़ क्षेत्र में आपदा से संबंधित लंबित कार्यों के संबंध में शिकायतें दर्ज कराईं। क्षेत्रवासियों ने छमरौली एवं सेरागांव के आसपास पेयजल संकट की समस्या भी बताई। इसके अतिरिक्त, छमरौली से शेर की सिल्ला मोटर मार्ग तथा सहस्रधारा-सरोना मोटर मार्ग निर्माण में मानकों की अनदेखी की शिकायत भी दर्ज की गई। इस पर संबंधित विभागों को सख्त निर्देश देते हुए शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

बहुउद्देशीय शिविर में कुल 451 लोगों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 112, होम्योपैथिक विभाग द्वारा 70 तथा आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 44 लोगों की स्वास्थ्य जाँच कर निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। पशु चिकित्सा विभाग ने 20 पशुपालकों को पशु औषधियाँ उपलब्ध कराईं। राजस्व विभाग द्वारा आय, हैसियत, चरित्र प्रमाण पत्र एवं प्रधानमंत्री किसान योजना से संबंधित कुल 12 प्रमाण पत्र जारी किए गए। कृषि विभाग द्वारा 46 तथा उद्यान विभाग द्वारा 12 किसानों को कृषि यंत्र, बीज एवं पीएम किसान निधि का लाभ प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 08 पात्र लाभार्थियों को वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन स्वीकृत की गई। जिला पूर्ति विभाग द्वारा 07 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी कराई गई। इसके अतिरिक्त पंचायतीराज 38, एनआरएलएम के अंतर्गत 14, विद्युत व उरेडा विभाग के 08 तथा डेयरी 10, सहकारिता 08, श्रम विभाग द्वारा 05 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, उप जिलाधिकारी हरिगिरी, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, तहसीलदार सुरेन्द्र देव, खंड विकास अधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, एबीडीओ सुनील उनियाल, अन्य विभागीय अधिकारी सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोना घनश्याम सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक भट्ट, अंशिका, ग्राम प्रधान सरोना आस्था नेगी, ग्राम प्रधान पूनम, जय कृष्ण ममगाई, रेशम दास, राकेश जवाडी, महोदव भट्ट, श्याम सिंह पयाल, अरविंद राणा, सागर पवार, ऊषा देवी, पूर्व प्रधान सुंदर सिंह पयाल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

MDDA Action: ऋषिकेश में अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर एमडीडीए का चला डंडा, बहुमंजिला भवन सील

0

 

पशुलोक में बहुमंजिला भवन सील, खेरिकला व रायवाला में अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत ऋषिकेश में अवैध निर्माण एवं अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को अंजाम दिया। प्राधिकरण द्वारा यह अभियान क्षेत्र में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने और अनधिकृत निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। एमडीडीए की टीम ने गली नंबर 10, निर्मल बाग, ब्लॉक-बी, पशुलोक, ऋषिकेश (देहरादून) में श्रवि द्वारा किए जा रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण पर कार्रवाई करते हुए भवन को सील कर दिया। बताया गया कि संबंधित निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र के किया जा रहा था, जो प्राधिकरण की निर्माण संबंधी नियमावली का उल्लंघन है। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता पूनम सकलानी, अमित भारद्वाज, सुपरवाइजर तथा पुलिस बल की मौजूदगी में सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई।

इसके अतिरिक्त, खेरिकला स्यामपुर, ऋषिकेश में सुनील रावत द्वारा लगभग 05 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। मौके पर बनाई गई अवैध सड़कों एवं भू-खंडों के सीमांकन को हटाते हुए प्लाटिंग को निरस्त किया गया।

इसी क्रम में रायवाला, ऋषिकेश क्षेत्र में संदीप रावत द्वारा लगभग 06 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर भी प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त किया और संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी।

*उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने कहा कि* प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लाटिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर के सुव्यवस्थित और नियोजित विकास के लिए नियमों का पालन अनिवार्य है। “एमडीडीए का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नागरिकों को जागरूक करना भी है, ताकि वे बिना मानचित्र स्वीकृति या विधिक अनुमति के किसी भी निर्माण कार्य में निवेश न करें,” उन्होंने कहा। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की संपत्ति खरीदने से पूर्व प्राधिकरण से विधिवत जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

*सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि* अवैध निर्माण और प्लाटिंग के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा नियमित रूप से निगरानी की जा रही है और नियमों के उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। “हमारा लक्ष्य पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से नियोजित विकास को बढ़ावा देना है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई भी की जाएगी,” उन्होंने कहा।

एमडीडीए की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में बिना किसी पूर्व सूचना के सख्त कदम उठाए जाएंगे, जिससे ऋषिकेश सहित समूचे प्राधिकरण क्षेत्र में सुव्यवस्थित और सुरक्षित शहरी विकास सुनिश्चित किया जा सके।

सीएम धामी ने विद्युत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश: साथ ही वितरण लॉस व विद्युत चोरी पर जीरो टॉलरेंस

0

सीएम धामी की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित : परियोजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश: समयबद्धता, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गत वर्षों में पूर्ण की गई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की उपलब्धियों, एडीबी पोषित एवं नॉन-एडीबी पोषित गतिमान परियोजनाओं, मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास की गई परियोजनाओं, मुख्यमंत्री घोषणा से संबंधित कार्यों तथा आरईसी/पीएफसी पोषित योजनाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
इसके साथ ही वर्ष 2025-26 में अतिरिक्त अंश पूंजी (राज्य सेक्टर एवं SASCI), प्रस्तावित परियोजनाओं हेतु वर्षवार अंश पूंजी की आवश्यकता, पिटकुल के रिसोर्स एडीक्वेसी प्लान/मास्टर प्लान, आपदा मद में क्षतिपूर्ति हेतु धनराशि एवं मानव शक्ति की आवश्यकता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने विद्युत वितरण लॉस को न्यूनतम करने, विद्युत चोरी पर सख्ती से रोक लगाने तथा वितरण लॉस में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
आगामी ग्रीष्मकालीन सीजन को देखते हुए यूजेवीएनएल, पिटकुल एवं यूपीसीएल को अभी से समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने, सभी औपचारिकताओं को मार्च तक पूर्ण कर अप्रैल तक परियोजनाओं के शुभारंभ हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
सीएसआर मद में प्राप्त धनराशि के लिए पृथक खाता खोलकर उसका अधिकतम एवं बहु-रचनात्मक उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।
विभिन्न जनपदों में एडीबी पोषित उपकेंद्रों से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
एडीबी पोषित द्वितीय चरण के अंतर्गत बहादराबाद (हरिद्वार), कोटद्वार (पौड़ी), भिकियासैंण (अल्मोड़ा), कपकोट (बागेश्वर) एवं नंदप्रयाग (चमोली) में भूमि आवंटन एवं स्थानांतरण की प्रक्रिया एक सप्ताह में पूर्ण करने हेतु संबंधित जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत शिलान्यास की गई सभी परियोजनाओं को तत्काल प्रभाव से पूर्ण करने हेतु निरंतर निगरानी एवं प्रभावी प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
पिटकुल की उल्लेखनीय उपलब्धियां और वित्तीय सुदृढ़ता
पिटकुल के प्रबंध निदेशक पी सी. ध्यानी ने विगत चार वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि आरईसी द्वारा पिटकुल की क्रेडिट रेटिंग को A+ से A++ किए जाने से परियोजना क्रियान्वयन हेतु प्राप्त ऋणों पर 0.5 प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिलेगी, जिसका सीधा लाभ प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को कम टैरिफ के रूप में प्राप्त होगा। उन्होंने अवगत कराया कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पावर लाइन पत्रिका द्वारा पिटकुल को “पावर लाइन ट्रांस टेक इंडिया अवार्ड-2025” से सम्मानित किया गया है, जो ऊर्जा क्षेत्र के पारेषण क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में न्यूनतम लाइन लॉस के लिए प्रदान किया गया।
कुशल प्रबंधन एवं सतत लाभ वृद्धि के परिणामस्वरूप पिटकुल द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक का सर्वाधिक ₹1243 करोड़ का लाभांश उत्तराखंड सरकार को दिया गया है।
विगत चार वर्षों में कुल 22 परियोजनाएं पूर्ण की गई हैं, जिनमें से 12 परियोजनाएं क्षमता वृद्धि से संबंधित हैं।
एडीबी एवं नॉन-एडीबी पोषित परियोजनाओं में तीव्र प्रगति
वर्तमान में एशियाई विकास बैंक (ADB) पोषित 220 एवं 120 केवी उप संस्थानों की परियोजनाएं मंगलौर, सेलाकुई, आराघर, खटीमा, धौलाखेड़ा, लोहाघाट एवं सरवरखेड़ा में गतिमान हैं।
इसके अतिरिक्त नॉन-एडीबी पोषित 400, 220 एवं 132 केवी उप संस्थानों की परियोजनाएं पीपलकोटी, घनसाली, बनबसा, रानीहाट, ऋषिकेश, अल्ट्राटेक एवं सिमली में प्रगति पर हैं।

बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्धन, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु व आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव पंकज पांडेय, सी रवि शंकर, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, विनय शंकर पाण्डेय, प्रबंध निदेशक उत्तराखंड जल विद्युत निगम डॉ. संदीप सिंघल, प्रबंध निदेशक यूपीसीएल अनिल कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

सीएम धामी ने सहसपुर में 1203.40 लाख की लागत से सड़क चौड़ीकरण के द्वितीय चरण का किया शिलान्यास

0

 

मीठीबेरी–परवल–चांदनी चौक एवं परवल–विज्ञान धाम झाझरा मार्ग को मिलेगा नया स्वरूप

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद देहरादून के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में मीठीबेरी से परवल होते हुए चांदनी चौक तक तथा परवल से विज्ञान धाम झाझरा तक 1203.40 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के द्वितीय चरण (किलोमीटर 1 से 10) का शिलान्यास किया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदृढ़ सड़क अवसंरचना प्रदेश के समग्र विकास का आधार है। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार, पर्यटन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी और क्षेत्र की आर्थिकी सशक्त होगी।
सहसपुर क्षेत्र के विकास हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएं
पेयजल, नाला निर्माण, मोक्षधाम एवं पुस्ता निर्माण सहित कई कार्य स्वीकृत
मुख्यमंत्री ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें—
भाऊवाला में पेयजल आपूर्ति हेतु नलकूप निर्माण।
नगर निगम क्षेत्र में जलभराव से निजात हेतु दरू चौक से केशववाला नदी तक नाला निर्माण।
आर्केडिया बड़ोवाला पार्क के पास मोक्षधाम का निर्माण।
आसनपुर से श्मशान घाट तक पुस्ता एवं मार्ग निर्माण।
ठाकुरपुर अंतर्गत उमेदपुर व परवल में आसन नदी पर कृषि भूमि की सुरक्षा हेतु पुस्ता निर्माण।
नगर निगम वार्ड संख्या 93 बड़ोवाला आवासीय क्षेत्र की सुरक्षा हेतु पुस्ता निर्माण।
पौंधा में श्मशान घाट सड़क निर्माण तथा नाले से भूमि कटाव की रोकथाम हेतु पुस्ता निर्माण।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।
समावेशी विकास में उत्तराखंड अग्रणी, मातृशक्ति सशक्तिकरण पर विशेष बल


जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रेटिंग्स उत्तराखंड को समावेशी विकास में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित कर रही हैं। उन्होंने मातृशक्ति को पहाड़ की अर्थव्यवस्था का केंद्र बताते हुए कहा कि ‘लखपति दीदी’ योजना के माध्यम से महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के जरिए ऐसे उत्पाद तैयार कर रही हैं जो बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भी प्रतिस्पर्धा दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था 26 गुना बढ़ी है, बजट आकार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है, विद्युत उत्पादन चार गुना बढ़ा है तथा रिवर्स माइग्रेशन में 44 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि देवभूमि उत्तराखंड की मूल पहचान, संस्कृति और जनसांख्यिकीय संतुलन से किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून तथा अवैध अतिक्रमण और भू-माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा इस वित्तीय वर्ष में 10 से 12 हजार नियुक्तियों की तैयारी की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर की क्षेत्रीय समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और सक्रियता की सराहना की।

इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। युवा, महिला और किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। प्रदेश की संस्कृति और मौलिक पहचान बनाए रखने के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं। पुष्कर धामी के नेतृत्व में अब तुष्टीकरण के लिए कोई स्थान नहीं है तथा सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास पर कार्य किया जा रहे हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

बड़ी खबर: अर्जुन शर्मा हत्याकांड में दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

0

 

 

देहरादून। तिब्बती मार्केट में कल सुबह हुए अर्जुन शर्मा हत्याकांड में देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार देर रात पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ (एनकाउंटर) कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में एक आरोपी पौड़ी जनपद का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। देर रात मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्केट में हुए हत्याकांड के बाद पुलिस ने शूटर और उसके सहयोगी को अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। हत्याकांड के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए शहर से लेकर देहात तक नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

आज तड़के सुबह रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में चेकिंग के दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया।

इसी दौरान लालतप्पड़ पुलिस चौकी पर चेकिंग के समय एक स्कूटी सवार बदमाश पुलिस के रोकने पर नहीं रुका। वह वापस मुड़कर एक खंडर फैक्ट्री में घुस गया और पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है।

दोनों बदमाशों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने उनके पास से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है

कल तिब्बती मार्केट के पास अज्ञात हमलावरों ने कारोबारी अर्जुन शर्मा (42) को गोली मार दी थी। पुलिस उन्हें गंभीर हालत में दून अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में रुपयों के लेनदेन का विवाद हत्या की वजह माना जा रहा है। अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे। इस पूरे मामले में मृतक की पत्नी ने अपनी सास संचार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसकी जांच की जा रही है।

मृतक अर्जुन शर्मा की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अर्जुन की मां बीना शर्मा और साथी कारोबारी विनोद उनियाल और डॉक्टर अजय खन्ना समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया था कि सुबह करीब 10:30 बजे कंट्रोल रूम से गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो अर्जुन जमीन पर पड़े मिले। उन्हें तुरंत दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस द्वारा एनकाउंटर में पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा और अन्य संलिप्त आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

बड़ी खबर: धामी कैबिनेट में 6 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मिलेगा नया ढंचा

0

 

बैठक में श्रम, गृह, स्वास्थ्य, कारागार और वन विभाग से जुड़े अहम निर्णय लिए गए

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी मुख्यमंत्री सचिव शैलेश बगौली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। बैठक में श्रम, गृह, स्वास्थ्य, कारागार और वन विभाग से जुड़े अहम निर्णय लिए गए, जिनका सीधा असर कर्मचारियों, श्रमिकों और आम जनता पर पड़ेगा।

सबसे अहम निर्णय श्रम विभाग से संबंधित रहा। राज्य सरकार ने कोविड काल में लागू किए गए पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट 2020 को वापस लेने का फैसला किया है। यह प्रावधान उद्योगों में सरप्लस होने की स्थिति में ही बोनस देने की व्यवस्था करता था। चूंकि केंद्र सरकार का पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट 1965 पहले से प्रभावी है और राज्य का प्रस्ताव राष्ट्रपति की मंजूरी प्राप्त नहीं कर सका, इसलिए अब केंद्रीय कानून को ही लागू रखने का निर्णय लिया गया है। इससे कर्मचारियों को
बोनस मिलने का रास्ता साफ होगा।

दैनिक श्रमिकों के कुल 893 पदों में से 304 श्रमिकों को न्यूनतम वेतन मिल रहा था, जबकि 589 श्रमिकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब सरकार ने सभी पात्र श्रमिकों को ₹18,000 न्यूनतम वेतन देने का निर्णय लिया है।

बैठक मेें ESI डॉक्टरों की नियमावली और उत्तराखंड एम्प्लॉयी स्टेट सर्विस स्कीम 2026 को भी मंजूरी दी गई। इसके तहत ईएसआई में कुल 94 नए पद सृजित किए जाएंगे। इनमें 76 मेडिकल ऑफिसर, 11 असिस्टेंट डायरेक्टर, लेवल-12 के 6 पद और लेवल-13 का एक एडिशनल डायरेक्टर पद शामिल है। साथ ही मेडिकल ऑफिसर के प्रमोशन पदों को पहली बार व्यवस्थित किया गया है।

गृह विभाग के प्रस्ताव के तहत वर्ष 2022 में गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को और मजबूत किया जाएगा। मुख्यालय स्तर पर 22 नए पद सृजित होंगे, जिनमें एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सहित अन्य पद शामिल हैं।

कारागार विभाग में 2024 में पारित उत्तराखंड कारागार एक्ट में संशोधन करते हुए आदतन अपराधियों की परिभाषा को पूर्व कानून के अनुरूप लागू करने का निर्णय लिया गया है।

वन विभाग में कार्यरत दैनिक श्रमिकों को भी राहत मिली है। कुल 893 श्रमिकों में से शेष 589 को न्यूनतम वेतनमान देने की मंजूरी दी गई है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना के साथ राज्य सरकार की मुख्यमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना को भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है। जब तक केंद्र की योजना 2025-26 तक प्रभावी रहेगी, तब तक राज्य की योजना भी समानांतर रूप से संचालित की जाएगी।

NHM के तहत केन्द्र सरकार को भेजी जायेगी एक हजार करोड़ की पीआईपी :डा. धन सिंह रावत

0

मंत्री डा. धन सिंह रावत ने अधिकारियों के साथ की मंत्रणा; कहा, कार्ययोजना में नवीन योजनाओं को भी करें शामिल

देहरादून, 11 फरवरी 2026। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं संवर्धन के लिये केन्द्र सरकार को वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु करीब एक हजार करोड़ की प्रोग्राम इम्पलीमेंटेशन प्लान (पीआईपी) भेजी जायेगी। जिसमें राज्य की वर्तमान आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुये आधा दर्जन नई योजनाओं को भी शामिल किया जायेगा।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु केन्द्र सरकार को भेजी जाने वाली पीआईपी को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। जिसमें उन्होंने एनएचएम के अंतर्गत पूर्व से संचालित कार्यक्रमों के के आलावा आशाओं का मानदेय बढ़ाये जाने, वैक्सीन स्टोरेज हेतु आवश्यक उपकरण, कोल्ड चेन उपकरण, माॅडल इम्युनाइजेशन सेंटर की स्थापना, चारधाम हेतु मोबाइल वैक्सीनेशन वैन, पर्वतीय क्षेत्रों में सेफ्टी पिट्स व वीपीडी सर्विलांस आदि को प्रमुखता से पीआईपी में शामिल करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। इसके अलावा उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिये राज्य के सभी सांसदगणों से भी सुझाव आमंत्रित कर पीआइपी में शामिल करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के कुछ विकासखण्डों का चयन कर मोतियाबिंद संभावित मरीजों की शतप्रतिशत जांच करने के निर्देश भी बैठक में दिये। डाॅ. रावत ने प्रत्येक ब्लाॅकों में चिकित्सकों के लिये आवश्यकतानुसार ट्रांजिट हाॅस्टल के निर्माण, वृहद स्तर पर टीकाकरण अभियान का संचालन के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

इस अवसर पर मिशन निदेशक एनएचएम मनुज गोयल ने बताया कि राज्य की आवश्यकताओं के अनुसार पीआईपी तैयार कर शीघ्र केन्द्र सरकार को भेजी दी जायेगी। जिसमें प्रदेश के सांसदगणों के सुझावों को भी शामिल किया जायेगा।

*वी.पी. सिंह बिष्ट*
जनसम्पर्क अधिकारी/मीडिया प्रभारी
माननीय स्वास्थ्य मंत्री।