Home Blog Page 79

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के एमओयू ग्राउंडिंग में तेजी से हो कार्य : सीएम धामी

0

 

सीएम धामी ने उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत हुए एमओयू तथा उनकी ग्राउंडिंग की प्रगति की की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

देहरादून । उत्तराखंड सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत हुए एमओयू तथा उनकी ग्राउंडिंग (क्रियान्वयन) की प्रगति की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए एमओयू की वर्तमान स्थिति, जमीनी प्रगति, अवरोधों तथा आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई

एमओयू ग्राउंडिंग में ऐतिहासिक प्रगति, मुख्यमंत्री ने बताया राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि वही इस बैठक में अवगत कराया गया कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत कुल 3,57,693 करोड़ रुपये के 1,779 एमओयू संपादित किए गए थे.

इस दौरान सीएम धामी ने इसे उत्तराखंड के औद्योगिक एवं आर्थिक भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह राज्य में निवेशकों के विश्वास, बेहतर कानून-व्यवस्था, सुशासन और उद्योग अनुकूल वातावरण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस सकारात्मक परिणाम को और आगे बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं, जिनका लाभ राज्यहित में लिया जाना चाहिए।मुख्यमंत्री धामी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि एमओयू एवं परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर आ रहे अवरोधों का त्वरित निस्तारण किया जाए। ।
उद्योगपतियों के साथ नियमित संवाद और संपर्क बढ़ाया जाए तथा उन्हें राज्य में कानून-व्यवस्था, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, डिजिटलीकरण,सरलीकृत प्रक्रियाएं और उद्योग फ्रेंडली इकोसिस्टम से संबंधित सुधारों की जानकारी दी जाए।
निर्देश दिए कि परियोजनाओं के इम्प्लीमेंटेशन में अनावश्यक देरी बिल्कुल न हो, कार्यों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए, स्पष्ट टाइमलाइन के अनुसार कार्य पूर्ण हों और किसी भी प्रकार की पेंडेंसी न रखी जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कुछ विभागों द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है, जिसकी उन्होंने प्रशंसा भी की।मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को निर्देशित किया कि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में जिन क्षेत्रों में होटल निर्माण की व्यापक संभावनाएं हैंकृजैसे पिथौरागढ़, कैंची धाम सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलोंकृवहाँ निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाए। पर्यटन विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि विभाग स्पेशल टूरिस्ट ज़ोन के लिए विभिन्न क्षेत्रों में एरिया आधारित फोकस पॉलिसी तैयार करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और प्राचीन गौरवशाली विरासत का केंद्र बिंदु है। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन पर आधारित यूनिवर्सिटी की स्थापना हेतु आवश्यक होमवर्क करने, हिंदू स्टडीज सेंटर एवं प्राच्य शोध केंद्र से संबंधित पूर्व निर्देशों पर अग्रिम कार्रवाई करने, स्पिरिचुअल ज़ोन डेवलपमेंट, भराड़ीसैंण में मंदिर एवं अन्य रचनात्मक निर्माण कार्य तथा आयुर्वेद एम्स की स्थापना से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में सचिव सचिन कुर्वे, विनय शंकर पांडेय, रणजीत सिन्हा, एस. Adanki, श्री सी. रविशंकर, श्री डी.एस. गर्ब्याल, वन विभाग से श्री रंजन कुमार मिश्रा, अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त:  दिन दहाड़े युवती की हत्या ने खोली पोल- गणेश गोदियाल

0

 

देहरादूनः 2 फरवरीः
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने राज्य की कानून व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त बताते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रदेश की राजधानी देहरादून के मुख्य बाजार में युवती की गला काट कर हत्या की गई उससे राज्य की ध्वस्त पडी कानून व्यवस्था की पोल खुल कर रह गई है तथा इससे साबित हो गया है कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है तथा बेखौफ अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि जिस प्रकार राजधानी देहरादून के मच्छी बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में दिन दहाड़े युवती की गला काट कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया उसने भाजपा के जंगलराज की पोल खोल कर रख दी है। जिस स्थान पर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया उससे कुछ ही दूरी पर राजधानी की मुख्य कोतवाली स्थित है तथा मुख्य बाजार में चौबीसों घंटे भीडभाड रहती है परन्तु पुलिस आम जनता की सुरक्षा के प्रति असंवेदनशील बनी हुई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चाहे महिला सुरक्षा का मामला हो, चाहे आम आदमी की जानमाल की सुरक्षा का राज्य पुलिस हर क्षेत्र में विफल रही है। अपराधी अपराध कर साफ बच रहे हैं तथा पुलिस द्वारा जनता की आंख में धूल झोंकने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार पूर्व में राज्य में हुए अंकिता भण्डारी हत्याकांड की गुत्थी पूरी तरह सुलझाने तथा वीआईपी का खुलासा करने में भी पुलिस अभी तक नाकाम रही है इससे यह भी साबित हो चुका है कि पुलिस द्वारा कहीं न कहीं अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

मीडिया विभाग
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी

DM Action: मुख्य कार्यकारी अधिकारी, छावनी परिषद क्लेमनटाउन एवं कैन्ट बोर्ड गढ़ी के विरुद्ध कार्यवाही की संस्तुति

0

 

DM Action:   मुख्य कार्यकारी अधिकारी, छावनी परिषद क्लेमनटाउन एवं कैन्ट बोर्ड गढ़ी के विरुद्ध कार्यवाही की संस्तुति

भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा जनगणना प्रक्रिया के अग्रिम चरण में प्रवेश करने के दृष्टिगत जिलाधिकारी को प्रमुख जनगणना अधिकारी नामित किया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा अपेक्षा की जा रही है कि जनगणना चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति, उनके साथ नियमित बैठकें आयोजित कर क्षेत्र निर्धारण, अन्तर्विभागीय समन्वय, कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करना तथा अधीनस्थ कर्मचारियों की नियुक्ति की कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण कर त्वरित रूप से मंत्रालय को अवगत कराया जाए।
इसी क्रम में निदेशक जनगणना (गृह मंत्रालय, भारत सरकार) एवं जिला प्रशासन देहरादून की संयुक्त बैठक 28 जनवरी 2026 को आहूत की गई। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कैन्ट बोर्ड गढ़ी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, छावनी परिषद क्लेमनटाउन को विधिवत लिखित सूचना एवं दूरभाष के माध्यम से अवगत कराए जाने के बावजूद उनके द्वारा बैठक में प्रतिभाग नहीं किया गया। इस पर निदेशक जनगणना द्वारा कड़ा रोष व्यक्त किया गया।

इसके पश्चात 31 जनवरी 2026 को पुनः बैठक आयोजित की गई, जिसकी सूचना 28 जनवरी 2026 को ही प्रेषित कर दी गई थी। साथ ही अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा बैठक के महत्व को स्पष्ट करते हुए दोनों छावनी परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से दूरभाष पर संपर्क कर बैठक में प्रतिभाग करने का अनुरोध भी किया गया। इसके बावजूद दोनों अधिकारी पुनः बैठक में अनुपस्थित रहे।
अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण संबंधित छावनी क्षेत्रों का क्षेत्र निर्धारण नहीं हो सका तथा जनगणना से संबंधित प्रारम्भिक कार्यवाही भी प्रारम्भ नहीं हो पाई। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए निदेशक जनगणना (गृह मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा जिला प्रशासन देहरादून को संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध Census Act, 1948 के अंतर्गत कार्यवाही की संस्तुति की गई है।
जिला प्रशासन देहरादून एवं निदेशक जनगणना द्वारा संयुक्त रूप से Census Act, 1948 की धारा 6, 7 एवं 11 (जिसमें एक माह तक के कारावास का प्रावधान है) के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

DM Action: डीएम के औचक निरीक्षण में खुला सब रजिस्टार कार्यालय में वर्षों से चल रहा करोड़ों का स्टांप चोरी खेल

0

उप निबंधक ऋषिकेश के निलंबन की शासन को संस्तुति

जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा उप निबंधक कार्यालय ऋषिकेश के औचक निरीक्षण में गंभीर अनियमितताओं का बड़ा खुलासा हुआ है। निरीक्षण में वर्षों से संगठित रूप से चल रहे स्टांप चोरी के खेल, अवैधानिक रजिस्ट्रियों और फर्जी कर्मचारी की संलिप्तता सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप निबंधक हरीश चन्द्र के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेज दी गई है।
निरीक्षण में पाया गया कि उप निबंधक की अनुपस्थिति में कानून के विपरीत रजिस्ट्रेशन किए जा रहे थे। पंजीकृत दस्तावेज महीनों व वर्षों तक कार्यालय में रोके गए तथा प्रमाणित प्रतिलिपियों के ऑनलाइन आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण नहीं किया गया। कार्यालय में बाहरी व्यक्ति से रजिस्ट्रेशन कार्य कराए जाने का भी गंभीर मामला उजागर हुआ है।

निरीक्षण के दौरान पंजीकरण प्रक्रिया में खुलेआम कानून उल्लंघन, फर्जी कर्मचारी से रजिस्ट्रियां कराना तथा वर्षों से संगठित रूप से स्टांप चोरी किए जाने के प्रमाण सामने आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप निबंधक के निलंबन एवं विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेज दी गई है।

निरीक्षण में यह भी पाया गया कि उप निबंधक की अनुपस्थिति में अवैधानिक रूप से रजिस्ट्रियां की जा रही थीं तथा पंजीकृत दस्तावेज महीनों-वर्षों तक कार्यालय में दबाकर रखे गए। कार्यालय में बाहरी व्यक्ति द्वारा रजिस्ट्रेशन कार्य कराए जाने से शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान की आशंका जताई गई है।

जांच में दून घाटी विशेष महायोजना-2031 के अंतर्गत औद्योगिक भू-उपयोग वाली भूमि को आवासीय दर्शाकर दर्जनों छोटे भू-खण्डों में रजिस्ट्री कराए जाने का मामला भी उजागर हुआ है, जिससे न केवल स्टांप अपवंचना हुई बल्कि भूमि क्रेताओं के साथ भी धोखाधड़ी की गई।
जिला प्रशासन के इस एक्शन को राजस्व हितों से खिलवाड़, भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत देखा जा रहा है तथा भविष्य में भी इस तरह के एक्शन देखने को मिल सकते हैं।

जनता दर्शन में लोगों की बढ़ती उम्मीदें: आज 190 फरियादी पहुंचे समाधान की आस में

0

दर्द में डूबी मां-बेटी, कैंसर पीडित पति की सांसे बचाने को बेची कुछ जमीन, उसकी मौत पर विधवा से हड़प ली पूरी संपत्ति, प्रशासन की कार्रवाई तय

*अपनों की प्रताड़ना झेल रहीं विधवाएं, 85 वर्षीय कमला देवी, 80 वर्षीय कांता देवी और पुष्पा देवी की करूण पुकार पर प्रशासन सख्त, भरण पोषण में वाद दर्ज*

*सड़क किनारे नालियां मलबे से बंद, गंदे पानी की समस्या पर नगर निगम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश*

जनता दरबार में एडीएम ने सुनी लोगों की फरियाद:  कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण*

*देहरादून ।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जनसामान्य द्वारा भूमि विवाद, अवैध कब्जा, सीमांकन, अतिक्रमण, मारपीट, भरण-पोषण, आपदा से क्षतिपूर्ति सहायता, आर्थिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों से संबंधित 190 शिकायतें/समस्याएं दर्ज कराई गईं। प्राप्त शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनता दरबार में आज मानव पीड़ा, अन्याय और सामाजिक संवेदनहीनता की मार झेल रहे अनेक नागरिकों की करुण कहानियाँ सामने आईं। निराश्रित, असहाय एवं पीड़ित जनों ने अपनी व्यथा प्रशासन के समक्ष रखी, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

80 वर्षीय असहाय विधवा कांता देवी ने आंखों में आंसू लिए अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि उनके दोनों पुत्रों ने उन्हें घर से बेघर कर दिया है। उनकी स्वयं की भूमि पर उन्हें झोपड़ी तक बनाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इस गंभीर प्रकरण में एसडीएम सदर को भरण-पोषण एवं वरिष्ठ नागरिक संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत वाद दायर कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

डोईवाला निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग विधवा कमला देवी तथा चंद्रबनी निवासी विधवा पुष्पा देवी ने अपने पुत्र एवं पुत्रवधू द्वारा मारपीट कर घर से निकाल देने और उनकी संपत्ति अपने नाम करने की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में भी भरण-पोषण अधिनियम के अंतर्गत वाद पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए।

कांवली निवासी उमा देवी ने अपने पति एवं ससुराल पक्ष पर संपत्ति के अधिकार से वंचित किए जाने का आरोप लगाते हुए अपने बच्चों के नाम संपत्ति दर्ज कराने की मांग रखी, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण एवं कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

प्राइवेट अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराने के पश्चात संक्रमण से पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन उनकी स्थिति पर ध्यान नहीं दे रहा है और इस दुःख की घड़ी में परिजनों ने भी उनका साथ छोड़ दिया है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सरकारी अस्पताल में समुचित उपचार की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए।

डोईवाला निवासी 56 वर्षीय विधवा सुनीता देवी अपनी छोटी बालिका के साथ जनता दरबार पहुंचीं। उन्होंने बताया कि कैंसर पीड़ित पति के इलाज हेतु उन्होंने डोईवाला में स्थित एक बीघा भूमि विक्रय की थी, किंतु पति की मृत्यु के उपरांत संबंधित व्यक्ति ने उनकी सम्पूर्ण भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया। इस प्रकरण में एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस को जांच कर पीड़िता को भूमि पर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए गए।

उददीवाला निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग विक्रम सिंह ने पैतृक निजी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की, वहीं भाऊवाला निवासी दिलवर सिंह ने अपनी निजी भूमि से कब्जा हटवाने की मांग रखी। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत भीतरली में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों पर भी संबंधित विभागों को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सहस्रधारा निवासी विकास कुमार ने पारिवारिक आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए अपने बच्चे की विद्यालय फीस माफ कराने की विनम्र अपील की, जिस पर संबंधित विभाग को आवश्यक परीक्षण कर सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेने के निर्देश दिए गए।
जनता दरबार के दौरान कोटि कनासर क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की चारदीवारी, जोथीं क्षेत्र में पुलिया की मरम्मत तथा अतिवृष्टि के कारण आवासीय भवनों के नीचे सुरक्षात्मक कार्य न किए जाने की शिकायतें प्रस्तुत की गईं। उक्त मामलों में संबंधित उप जिलाधिकारी को स्थलीय जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

लालतप्पड़ माजरीग्रांट निवासी प्यारेलाल द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-07 में अधिग्रहित भूमि एवं भवन का वर्तमान सर्किल दर के अनुसार मुआवजा दिए जाने की मांग रखी गई, जिस पर संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
डीएल रोड चौक से नालापानी रोड, रिस्पना तक सड़क किनारे नालियों में बजरी एवं कीचड़ जमा होने के कारण सड़क पर गंदा पानी भरने, आवासीय भवनों की दीवारों में सीलन तथा जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की शिकायत पर उप नगर आयुक्त को तत्काल प्रभाव से नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में डोरन खास, सहस्रधारा रोड स्थित शिवाया एन्क्लेव सोसाइटी में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को जांच कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनता दरबार में एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम विनोद कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढ़ौडियाल, डीपीओ जितेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Action: जिला प्रशासन का दमदार एक्शन, रोड़ कटिंग शर्तों का उल्लंघन‌ पर यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

0

जिला प्रशासन की चेतावनी; शाम तक रोड रिस्टोर न होने पर सम्बन्धितों पर मुकदमा होगा दर्ज

डीएम के निर्देश पर क्यूआरटी ने जाचीं शहर में सड़कों की व्यवस्था

आईएसबीटी क्रॉसिंग व सहारनपुर रोड माजरा में रोड कटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई
रोड कटिंग शर्तों के उल्लंघन पर अनुमति निरस्त, शाम तक सड़क बहाली के निर्देश

देहरादून।  जिला प्रशासन द्वारा आईएसबीटी क्रॉसिंग, सहारनपुर रोड, माजरा क्षेत्र में किए जा रहे रोड कटिंग कार्य में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में शहर की सड़कों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण फत्ज् टीम द्वारा किया गया, जिसमें रोड कटिंग कार्य में अनुमति की शर्तों का उल्लंघन सामने आया।
अधीक्षण अभियंता (परियोजना क्रियान्वयन), पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (पिटकुल) द्वारा 135 के.वी. आराघर सब-स्टेशन से निर्माणाधीन 132 के.वी. माजरा-लालतप्पड़ एलआईएलओ लाइन को भूमिगत केबिल के माध्यम से बिछाने (कुल लंबाई 1996 मीटर, 5 रोड क्रॉसिंग सहित) हेतु रोड कटिंग की अनुमति का अनुरोध पर परियोजना समन्वय समिति, जनपद देहरादून ने 19.12.2025 को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में अधीक्षण अभियंता, नवम वृत्त, लोक निर्माण विभाग, यमुना कॉलोनी, देहरादून / सदस्य सचिव, परियोजना समन्वय समिति द्वारा पत्र 01.01.2026 के माध्यम से निर्धारित शर्तों एवं प्रतिबंधों के अधीन 16.01.2026 से 15.02.2026 तक, रात्रि 10 बजे से प्रातः 5 बजे तक रोड कटिंग की सशर्त अनुमति प्रदान की गई थी।
जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की क्यूआरटी टीम द्वारा आईएसबीटी क्रॉसिंग एवं सहारनपुर रोड माजरा क्षेत्र में रोड कटिंग स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्यूआरटी टीम द्वारा पाया कि संबंधित एजेंसी द्वारा अनुमति आदेश में उल्लिखित शर्तों एवं प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए रोड कटिंग कार्य किया जा रहा है, जिससे आम जनमानस को भारी असुविधा, यातायात बाधा एवं सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा अग्रिम आदेशों तक संबंधित स्थलों पर रोड कटिंग कार्य पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है तथा अनुमति निरस्त कर दी गई है। साथ ही अधीक्षण अभियंता (परियोजना क्रियान्वयन), पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड को निर्देशित किया गया है कि आज सायं 02.02.2026 तक समस्त प्रभावित स्थलों पर सड़क का भरान कर यथास्थिति में रिस्टोरेशन कार्य सुनिश्चित किया जाए। निर्देशों का अनुपालन न किए जाने की स्थिति में संबंधित अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
—0—

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

ऋषिकेश महिला हत्याकांड:  महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

 

दिनांक 31-01-2026 की रात्री में कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत शिवाजी नगर गली न0-11 में किराये पर रह रही एक महिला प्रीति की अभियुक्त द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त सुरेश गुप्ता को छुटमलपुर सहारनपुर, उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया।

*नाम/पता अभियुक्त*
सुरेश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय लालामल गुप्ता निवासी ग्राम दरगाहपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार हाल निवासी आवास विकास कालोनी थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 40 वर्ष

देहरादून के ‌दूल्हा बाजार के पास हुई यवती की हत्या का आरोपी पुलिस‌ के हत्थे चढ़ा 

0

 

आज दिनांक 02-02-2026 को कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दूल्हा बाजार के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती की धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया, जिसको उपचार हेतु तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सको द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक युवती की पहचान गुन्जन पुत्री मनीष श्रीवास्तव, निवासी गोविन्दगढ के रूप में हुई, जो दूल्हा बाजार की एक दुकान में कार्य करती थी तथा आज प्रात: काम के लिये दूल्हा बाजार पहुंची थी, जहां गली में अपने जीजा के घर के पास स्कूटी खडी करने के बाद गली से दुकान की ओर जाने के दौरान उक्त युवक द्वारा उस पर हमला कर दिया। घटना में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना को अजांम देने वाले युवक आकाश पुत्र कोमलराम को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

*पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह भी दूल्हा बाजार स्थित एक दुकान में काम करता है। विगत 03 वर्षों से अभियुक्त का मृतक युवती से मिलना जुलना था तथा उसका मृतक युवती के घर अक्सर आना-जाना भी था। इस बात की जानकारी मृतक युवती के घर वालों को होने पर उनके द्वारा इस पर आपत्ति जताते हुए इसकी जानकारी अभियुक्त के परिजनों को दी गयी थी, इस बात को लेकर अभियुक्त के घर पर भी काफी गृह क्लेश चल रहा था तथा पूर्व में दोनो पक्षों द्वारा आपसी रजामंदी से एक दूसरे के साथ कोई सम्बन्ध न रखने सम्बन्धी एक समझौता पत्र भी चौकी खुडबुडा पर दिया गया था। 02 दिन पूर्व भी युवती के द्वारा उक्त युवक को समझाने हेतु एक प्रार्थना पत्र चौकी खुडबुडा पर दिया गया था, जिस पर पुलिस अभियुक्त की तलाश में लगातार उसके घर तथा जिस दुकान पर वो कार्य करता था, वहां जा रही थी, पुलिस द्वारा ढूंढे जाने की जानकारी होने पर अभियुक्त अपना फोन बंद करके घर से गायब हो गया था तथा पुलिस से बचने के लिये विगत 02 दिनों से अलग- अलग स्थानों पर छिप रहा था, इस दौरान अभियुक्त अपने काम पर भी नहीं गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के न मिलने पर उसके परिजनों को उसके घर आते ही इसकी सूचना पुलिस को देने की हिदायत दी गई थी। लगातार चल रहे गृह क्लेश, पुलिस द्वारा ढूंढे जाने तथा मृतक युवती के उससे बातचीत न करने के चलते अभियुक्त द्वारा आवेश में आकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया।*

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त -*

आकाश पुत्र कोमलराम, निवासी 46 मन्नूगंज, खुडबूडा मौहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र- 27 वर्ष

सीएम धामी ने युवा कार्यकर्ताओं से अनुशासन और सेवाभाव से संगठन को मजबूत करने का किया आह्वाहन 

0

 

राज्य के सभी युवा कार्यकर्ताओं को विकसित उत्तराखंड निर्माण में निभानी है अहम भूमिका : सीएम धामी

देहरादून 2 फरवरी। मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं से अनुशासन, सेवा भाव और जनसंपर्क से संगठन को मजबूत करने का आह्वाहन किया। युवा मोर्चा की बैठक में उन्होंने कहा, आप सभी युवा राज्य के युवा कार्यकर्ताओं को विकसित उत्तराखंड निर्माण में अहम भूमिका निभानी है। वहीं प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार ने सभी नवीन प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों को संगठन की रीति नीति, सिद्धांत और विचार विषय पर मार्गदर्शन दिया।

राजधानी स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नवीन नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजय कुमार ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान अपने सम्बोधन में युवा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री धामी ने सभी से प्रदेश निर्माण से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से संगठनात्मक अनुशासन, सेवा भाव और जनसंपर्क को सशक्त कर, पार्टी को मजबूत करने का आह्वाहन किया। साथ ही अपने अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि युवा कार्यकर्ता पार्टी की वो रीढ़ हैं। जिसकी ऊर्जा व समर्पण से ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं।

इस अवसर प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजय कुमार ने संगठन की कार्यप्रणाली, दायित्वबोध एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संदेश दिया।

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार,तरुण बंसल , प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान,प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली, प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह, दीप कोश्यारी आदि लोग उपस्थित रहे।

संजय सिंह तोमर
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा युवा मोर्चा, उत्तराखंड

Action: एम्स ऋषिकेश की महिला कर्मी की गोली मारकर हत्या पर महिला आयोग ने लिया सख्त एक्शन

0

 

प्रेम प्रसंग के चलते महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए कठोरतम कार्रवाई के निर्देश

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित शिवाजीनगर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात के मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने स्वतः संज्ञान लिया है। मामले में एम्स ऋषिकेश में संविदा पर तैनात 32 वर्षीय महिला कर्मचारी प्रीति रावत की उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस जघन्य अपराध पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और आरोपी के विरुद्ध ऐसी कठोर कार्रवाई की जाए जो समाज में नजीर बन सके।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रीति रावत मूल रूप से यम्केश्वर निवासी ऋषिकेश में शिवाजीनगर में एक किराए के मकान में अकेली रहती थीं, मामले में शनिवार रात करीब 9:30 बजे आरोपी उनके घर पर पहुंचकर गोली मारी है।

मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष इस मामले में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश कैलाश चंद्र भट्ट ऋषिकेश से फोन पर वार्ता के क्रम में जानकारी ली, जिसमें तथ्यों के अनुसार मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग और विवाह के दबाव से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि आरोपी मृतका से शादी करने के लिए दवाब बना रहा था, जिसके चलते उसने अपनी पत्नी को भी तलाक दे दिया था। जब मृतका ने शादी से इनकार किया और उसकी बात नहीं मानी, तो उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एसओ ऋषिकेश से वार्ता कर अब तक कार्यवाही की प्रगति की रिपोर्ट ली है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में महिलाओं के प्रति बढ़ते ऐसे अपराध कतई स्वीकार्य नहीं हैं। अध्यक्षा ने निर्देश दिए हैं कि पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज करें और यह सुनिश्चित करें कि पीड़िता के परिवार को शीघ्र न्याय मिले।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश कैलाश चंद्र भट्ट ने जानकारी में बताया कि फिलहाल घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं और पुलिस की कई टीमें फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।