Home Blog Page 84

आरोप: अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच को भटकाने का प्रयास कर रही उत्तराखंड की भाजपा सरकार- गणेश गोदियाल

0

 

गणेश गोदियाल बोले- मुख्यमंत्री के ऐलान के 15 दिन बाद भी साफ नहीं कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई या नहीं

अंकिता के माता-पिता ने मामले में शामिल वीआईपी का नाम उजागर करने और सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की थी

नई दिल्ली, 28 जनवरी

कांग्रेस ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच को भटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा सीबीआई जांच की घोषणा के 15-17 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि सरकार ने वास्तव में सीबीआई को जांच सौंपने का औपचारिक प्रतिवेदन भेजा भी है या नहीं।

कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सार्वजनिक रूप से यह घोषणा की थी कि अंकिता भंडारी के माता-पिता की राय लेकर इस मामले में दोबारा जांच कराई जाएगी। मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान अंकिता के माता-पिता ने लिखित रूप में दोषियों को फांसी दिए जाने, मामले में शामिल वीआईपी का नाम उजागर किए जाने और सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने यह ऐलान किया कि मामले की सीबीआई जांच कराई जाएगी।

गोदियाल ने कहा कि यह स्वाभाविक था कि मामले में पीड़ित पक्ष, यानी अंकिता के माता-पिता के प्रार्थना पत्र को आधार बनाकर सीबीआई जांच की संस्तुति की जाती। लेकिन सरकार ने पीड़ित परिवार की बजाय एक तीसरे पक्ष द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर सीबीआई जांच कराने की बात की, जिससे संदेह पैदा होता है कि जांच को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा सीबीआई को भेजा गया प्रतिवेदन अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि यह भी जानकारी मिल रही है कि सरकार नई एफआईआर के आधार पर इस मामले में वीआईपी के शामिल होने को एक काल्पनिक स्थिति बनाते हुए उसकी जांच करवाना चाहती है। जबकि यह कोई कल्पना नहीं, बल्कि यथार्थ है कि एक वीआईपी को सर्विस देने से मना करने पर एक लड़की की जान ली गई है। जब कांग्रेस ने यह बात कही कि जांच इस यथार्थ की ही होनी चाहिए, तो सरकार ने कदम पीछे खींच लिए और अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सरकार ने सीबीआई को जांच सौंपी है या नहीं। सीबीआई की तरफ से भी इसे लेकर कोई बयान नहीं आया है।

भाजपा सरकार पर प्रभावशाली लोगों को बचाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि इस मामले में आरोपियों द्वारा स्वयं नार्को टेस्ट की मांग किए जाने के बावजूद सरकारी पक्ष ने अदालत में इसका विरोध किया, जो आपराधिक मामलों में दुर्लभ है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस रुख से ऐसा लगता है कि उसे डर था कि नार्को टेस्ट से सत्ताधारी दल के नेताओं के नाम सामने आ सकते हैं।

गोदियाल ने जांच के बिंदुओं को सार्वजनिक किए जाने की भी मांग की। साथ ही उन्होंने मांग की कि इस मामले में एसआईटी की पूर्व प्रमुख, जो अब सीबीआई में वरिष्ठ पद पर हैं, को इस जांच प्रक्रिया से दूर रखा जाए।

इसके अलावा गोदियाल ने उधम सिंह नगर में एक किसान की आत्महत्या का मामला उठाते हुए बताया कि मृतक ने पुलिस अधिकारियों के नाम लेकर उन्हें अपनी मौत के लिए ज़िम्मेदार ठहराया था। इसके बावजूद संबंधित एसएसपी को मुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने मांग की कि उस अधिकारी को तत्काल बर्खास्त कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

Big Breaking:  धामी कैबिनेट में 8 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, स्वास्थ्य से लेकर हरित ऊर्जा तक लगी मुहर

0

राज्य कैबिनेट में जनहित और विकास से जूड़े आठ प्रस्तावों को मिले मंजूरी,  ग्रीन हाइड्रोजन नीति पर लगी मुहर

देहरादून। राज्य कैबिनेट की बैठक में जनहित और विकास से जुड़े कुल आठ महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है। इन फैसलों का सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं, भू-जल संरक्षण, औद्योगिक निवेश, उच्च शिक्षा और हरित ऊर्जा नीति पर देखने को मिलेगा। सरकार का दावा है कि इन निर्णयों से प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी आएगी और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। सुबह 11 बजे शुरू हुई यह बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली, जिसमें राज्यहित से जुड़े कुल 8 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
कैबिनेट बैठक की शुरुआत में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मंत्रिमंडल के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा।

*कैबिनेट के प्रमुख निर्णय*

मंत्रिमण्डल ने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अन्तर्गत- स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सेवा नियमावली 2026 को स्वीकृति प्रदान की, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के ढ़ांचे को मजबूत किया जाएगा ।

दून मेडिकल कॉलेज में 1035 सहायक अध्यापकों को सीएम धामी ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र: दी शुभकामनाएं

0

युवा शिक्षक राज्य में शिक्षा और राज्य को बेहतर बनाने में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : सीएम धामी

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेल नगर में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1035 सहायक अध्यापक (प्राथमिक शिक्षा) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, जिनमें 17 विशेष शिक्षक भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि सभी युवा शिक्षक राज्य में शिक्षा का स्तर बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सीएम धामी ने कहा कि आज से आपके कंधों पर उत्तराखंड के भविष्य को संवारने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ गई है। जब किसी बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा मिलती है, तो वह केवल अपना जीवन ही नहीं संवारता, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी अमूल्य योगदान देता है। शिक्षक देश के उज्ज्वल भविष्य के शिल्पकार हैं।

सीएम धामी ने कहा कि बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देने के साथ-साथ उनमें समाज, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना भी विकसित करें, जिससे वे शिक्षा के साथ संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक भी बनें।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में शिक्षा विभाग में 11 हजार 500 से अधिक नियुक्तियां प्रदान की गई हैं। 3 हजार 500 से अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। राज्य में शिक्षा में नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर शिक्षा महानिदेशक सुश्री दीप्ति सिंह, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती, निदेशक प्राथमिक शिक्षा श्री अजय नौडियाल, निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण श्रीमती वंदना गर्ब्याल, अपर निदेशक श्रीमती कंचन देवराड़ी उपस्थित थे।

करियर वही चुनियें जिसमें हो आपकी रुचि : तभी मिलेगी सफलता की गारंटी:-‌डा. कमल घनशाला

0

डॉ कमल घनशाला ने ग्राफिक एरा डीम्ड और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं को भविष्य को लेकर  किया प्रेरित

देहरादून । ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने कहा कि करियर वही चुनना चाहिए, जिसमें आपकी रुचि हो। जब इंसान मनपसंद काम करता है, तो वह उसे बोझ नहीं लगता और पूरे मन और मेहनत से किया गया काम आगे चलकर सफलता की गारंटी बनता है।
वह आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं को भविष्य को लेकर मार्गदर्शन देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

डा. घनशाला ने कहा कि जीवन सिर्फ सवालों का नाम नहीं है, बल्कि आगे बढ़ने की एक सुंदर यात्रा है। हर छात्र को अपने आप से यह जरूर पूछना चाहिए कि वह वास्तव में क्या करना चाहता है। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन जो व्यक्ति अपने हौसले पर भरोसा रखता है, वही मुश्किल समय से निकलकर आगे बढ़ता है। आज के दौर में सफलता केवल बड़े पद या पैसों से नहीं, बल्कि उस काम से मिलती है जिसे हम मन से करते हैं और जिसमें हमें खुशी मिलती है। नौकरी व्यक्ति को स्थिरता देती है, जबकि व्यवसाय विकास और विस्तार का अवसर प्रदान करता है। व्यवसाय में कठिनाइयाँ और असफलताएँ आती हैं, लेकिन यदि व्यक्ति गिरकर फिर से उठना सीख ले, तो सफलता निश्चित है।

डा. घनशाला ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री भविष्य का क्षेत्र है। भारत में इस क्षेत्र में अभी अपार संभावनाएँ हैं, लेकिन शोध और नवाचार को पर्याप्त प्रोत्साहन नहीं मिलता, क्योंकि हम असफलता से डरते हैं। उन्होंने कहा कि हमें असफलता को स्वीकार करना चाहिए और उससे सीखकर आगे बढ़ते रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में करियर के अवसर हैं और एआई का बुनियादी ज्ञान हर छात्र के लिए आवश्यक हो गया है। हर क्षेत्र में वैश्विक प्रतिस्पर्धा है पर अवसरों के द्वार हर किसी के लिए खुले है। ज़रूरत है खुद को काबिल और योग्य बनाने की।

उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि देश में अच्छे इंजीनियरों को रोककर नहीं रखा जा पा रहा, जिसके कारण प्रतिभाशाली युवा विदेशों की ओर पलायन कर रहे हैं। ऐसे में युवाओं को स्वयं अवसरों का निर्माण करना होगा। उन्होंने कहा कि लक्ष्य अनगिनत हो सकते हैं, लेकिन ज़रूरी है कि हर व्यक्ति अपने लिए वही लक्ष्य चुने, जिससे उसे संतुष्टि मिले।

डा. घनशाला ने अपने जीवन से जुड़े अनुभव और संघर्षों की कहानियाँ साझा कर छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने उद्यमिता के अवसरों, रोजगार सृजन और संस्थान ने प्रदान किए गए हज़ारों प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के उदाहरण दिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अच्छा कर्मचारी बन सकता है, लेकिन अच्छा नेतृत्वकर्ता वही बनता है, जो दूसरों को साथ लेकर चले।
अंत में छात्र छात्राओं को प्रेरित करने के लिए डा. घनशाला ने रुक जाना नहीं तू कभी हार के गीत की पंक्तियाँ गुनगुनाईं। इस अवसर पर कुलपति डा. नरपिंदर सिंह,प्रो वाइस चांसलर डा. संतोष एस. सर्राफ, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, सहित शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन साहिब सबलोक ने किया।

Medical Achievement: ग्राफिक एरा के डॉक्टरों ने दुर्गम बर्फबारी वाले क्षेत्र में पहुंचकर 156 को चिकित्सा सेवा‌ कराई उपलब्ध

0

 

गांव के लोगों को इलाज के लिए 52 किलोमीटर दूर पढ़ता था जाना

देहरादून। ग्राफिक एरा के चलते फिरते अस्पताल बर्फबारी वाले दुर्गम गांवों तक पहुंचने लगे हैं। ऐसे ही वहां गांव में ग्राफिक एरा के डॉक्टर ने 156 लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई। इस गांव के लोगों को इलाज के लिए 52 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था।

क्षेत्रीय लोगों ने ग्राफिक एरा के डॉक्टरों के साथ मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचने पर समारोह आयोजित करके खुशी जाहिर की। इस समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री ने वहां चिकित्सा सेवा का शुभारंभ किया। समारोह में वान की ग्राम प्रधान नंदूली देवी, बीडीसी सदस्य हेमा देवी, ग्रामीणजन एवं मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम उपस्थित रही।
दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद यूनिट ने गांव में पहुंचकर ओपीडी सेवाएं, प्राथमिक जांच, नेत्र परीक्षण, पैथोलॉजी जांच तथा जांच करके निःशुल्क दवाई दी। इस मेडिकल टीम में चिकित्सक डॉ. रत्नेश, डॉ. सिद्धि और ऑप्टोमेट्रिस्ट सूरज मिश्रा शामिल रहे। इस शिविर में कुल 156 ग्रामीणों का पंजीकरण कर उपचार किया गया।

इस गांव के अस्पताल में डॉक्टर न होने के कारण लोगों को इलाज के लिए 52 किलोमीटर है थराली जाना पड़ता है। चमोली जनपद में ये ग्राफिक एरा का चौथा चलता फिरता अस्पताल है।

महर्षि वाल्मीकि शिक्षा संस्कार केंद्र में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ सैनिकों का सम्मान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

0

 

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर संस्कार केन्द्र के बच्चों ने सैनिकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
*सैनिकों के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में संचालित स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के महर्षि वाल्मीकि शिक्षा संस्कार केंद्र में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर संस्कार केन्द्र के बच्चों ने सैनिकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। केंद्र के सभी बच्चों द्वारा राष्ट्रभक्ति के गीत व कविताएं भी प्रस्तुत की गईं।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि से. नि. ब्रिगेडियर एस. मेहता जी (विशिष्ट सेवा मेडल), कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर जी, उत्तराखंड के प्रतिष्ठित व्यवसाई कुंवर जपेंद्र सिंह (प्रांतीय प्रवक्ता, भा.ज.पा.), उपस्थित रहे।


केंद्र के बच्चों ने देश की विभिन्न आभाओं को दर्शाते हुए सैनिकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सभी मंचासीन महानुभावों एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री ए के कौल, पुनीत सहगल व संजय भाटिया जी के कर कमलों द्वारा पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित करते हुए स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के उपस्थित सदस्य जे सी पांडे, डी के बंसल, कुकरेती, पंडित लोहनी ने मंचासीन महानुभावों को तिरंगा पटका भेंट कर स्वागत किया।
ब्रिगेडियर मेहता ने अपने उदबोधन में सेना के शौर्य एवम् पराक्रम की प्रशंसा की और उपस्थित सभी जन समुदाय में राष्ट्रभक्ति का संचार किया।
कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने कहा कि सैनिक देश की सीमा की रक्षा के साथ साथ देश में आंतरिक विपदाओं में भी हमारे जीवन की रक्षा करते हैं। उन्होंने संस्कार केन्द्र के बच्चों की उत्कृष्ट शैक्षिक निपुणता के दृष्टिगत उत्साहवर्धन करते हुए केंद्र संचालिका श्रीमती पारुल विश्नोई जी के इस अथक एवं पुनीत कार्य हेतु उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की।
कुंवर जपेंद्र सिंह जी ने उपस्थित सभी लोगों व बच्चों को अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि संपूर्ण राष्ट्र सैनिकों के प्रति कृतज्ञ है और हम लोग भी देश सेवा हेतु प्रण लें कि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे।
उपस्थित सभी जन समुदाय ने महर्षि संस्कार केन्द्र के बच्चों द्वारा पंजाबी, पहाड़ी और देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। मंच का सफल संचालन श्री गुलशन माकिन जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री के के सहगल, सुभाष माकिन, ए के कौल, श्रीमती पारुल विश्नोई, गुलशन माकिन, हरीश कोहली, कीमत गुलाटी, भूषण भाटिया, रवींद्र माकिन, जे सी पांडे, डी के बंसल, वी पी कुकरेती सहित नगर के अनेक वीर सैनिक और गणमाननीय लोग उपस्थित रहे।

MDDA का अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोज़र अभियान जारी: 40 बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को किया गया ध्वस्त

0

 

देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में अब तक प्राधिकरण क्षेत्र में 10 हजार से अधिक अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

इसी क्रम में आज प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से की जा रही प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। एकता विहार, लेन संख्या–1, रतनपुर, बलूनी स्कूल के पीछे, देहरादून में मासूम अली एवं प्रकाश जोशी द्वारा लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।

इसके अतिरिक्त परवल रोड, चांदनी चौक, शिमला बाईपास रोड, देहरादून में नफासत द्वारा लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर भी प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यह कार्रवाई सहायक अभियंता सासंक सक्सेना, अवर अभियंता ललित नेगी, सुपरवाइजर तथा पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

एमडीडीए ने अवैध प्लॉटिंग करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि बिना स्वीकृति के किए जा रहे किसी भी निर्माण अथवा प्लॉटिंग को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील की गई है कि भूमि क्रय-विक्रय से पूर्व संबंधित प्राधिकरण से वैध स्वीकृति अवश्य जांच लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

*उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी का बयान*
बंशीधर तिवारी ने कहा कि मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। बिना स्वीकृति के की जा रही प्लॉटिंग और निर्माण पूरी तरह अवैध हैं और इनके खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

*सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया का बयान*
मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत चिन्हित क्षेत्रों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान भवन उपविधियों और विकास नियंत्रण विनियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया गया है तथा पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। उन्होंने आमजन से अपील की कि भूमि क्रय-विक्रय से पूर्व एमडीडीए से वैध स्वीकृति अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी प्रकार की कानूनी परेशानी से बचा जा सके।

टोक्यो (जापान) में बिखरेंगे सौरव मैठाणी उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति के रंग

0

 

उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति एक बार फिर देश की सीमाओं को पार कर विश्वपटल पर अपनी पहचान बनाने जा रही है। 1 फरवरी 2026को टोक्यो, जापान में प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा एक भव्य “उत्तराखंड मात्सुरी” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक श्री सौरव मैठाणी अपनी सशक्त और भावनात्मक प्रस्तुति से लोकसंस्कृति के रंग बिखेरते नजर आएंगे।
यह कार्यक्रम न केवल प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर होगा, बल्कि जापान में पहली बार आयोजित होने जा रहा ऐसा उत्तराखंडी सांस्कृतिक उत्सव भी है, जो अपनी विशिष्टता के कारण विशेष महत्व रखता है।
कार्यक्रम में उत्तराखंड की संस्कृति, सभ्यता, पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन, लोकगीत एवं लोकनृत्यों की जीवंत झलक देखने को मिलेगी। ढोल-दमाऊ की थाप, लोकगीतों की मिठास और पारंपरिक वेशभूषा में सौरव मैठाणी उत्तराखंड की आत्मा को टोक्यो की धरती पर प्रस्तुत करेंगे
इस ऐतिहासिक आयोजन के मुख्य आयोजक
मनमलंग उत्तराखंड फिल्म्स, देसी वॉर्डरोब, मयंक डबराल, बिपिन सैमवाल, मनोज भारद्वाज एवं कुलदीप बिष्ट हैं, जिनके प्रयासों से यह कार्यक्रम साकार हो रहा है।
लोकगायक सौरव मैठाणी इससे पूर्व कनाडा, लंदन, दुबई, ओमान, सिंगापुर सहित कई देशों में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति का परचम लहरा चुके हैं। उनकी गायकी में पहाड़ का दर्द, खुशी, संघर्ष और संस्कृति की आत्मा स्पष्ट रूप से झलकती है, जो श्रोताओं को भावनात्मक रूप से जोड़ देती है।
टोक्यो में आयोजित होने जा रहा यह उत्तराखंड मात्सुरी न केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है, बल्कि यह उत्तराखंड की पहचान, परंपरा और लोकधरोहर को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का एक ऐतिहासिक प्रयास भी है।
यह आयोजन निश्चित रूप से प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए अपनापन, स्मृतियाँ और पहाड़ से जुड़ाव लेकर आएगा, वहीं जापान में उत्तराखंड की संस्कृति की एक नई पहचान भी स्थापित करेगा।

देहरादून विधानसभा भवन में Titan Eye+ के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

0

 

देहरादून स्थित उत्तराखंड विधानसभा भवन में आज Titan Eye+ के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारियों के नेत्र स्वास्थ्य की जांच कर समय रहते आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना रहा।

शिविर के दौरान Titan Eye+ की विशेषज्ञ टीम द्वारा आधुनिक उपकरणों के माध्यम से आंखों की जांच की गई, जिसमें दृष्टि परीक्षण, आंखों की सामान्य समस्याओं की पहचान एवं आवश्यक सुझाव प्रदान किए गए। विधानसभा के बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी नेत्र जांच करवाई।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि व्यस्त कार्यशैली के बीच स्वास्थ्य संबंधी इस प्रकार के शिविर अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में यह शिविर एक महत्वपूर्ण कदम है।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस सफल आयोजन के लिए Titan Eye+ के स्टोर मैनेजर श्री हंसराज अग्रवाल, ऑप्टोमेट्रिस्ट श्री मानव भटनागर एवं सहयोगी स्टाफ श्री कुलदीप जी सहित पूरी टीम का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर विधानसभा के विभिन्न अधिकारी, कर्मचारीगण एवं आयोजन से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जनता के लिए उम्मीद की किरण बनी सीएम हेल्पलाइन:  वृद्वावस्था पेंशन की मांग पर जिला प्रशासन का त्वरित एक्शन

0

ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचा प्रशासन, समाज कल्याण अधिकारी ने स्वयं दस्तावेज तैयार कर दिलाई वृद्ध पेंशन

*पेंशन स्वीकृत होते ही छलकी खुशी, महिला ने मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन का जताया अभार*

*देहरादून 27 जनवरी,2026 (सू.वि),*
सीएम हेल्पलाइन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि यह आमजन, विशेषकर बुज़ुर्गों और जरूरतमंदों के लिए एक भरोसेमंद एवं संवेदनशील मंच है। देहरादून जनपद के देहरा खास, पटेल नगर निवासी वरिष्ठ नागरिक आर्य सुमन द्वारा अपनी धर्मपत्नी उर्मिला सुमन को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ न मिलने की पीड़ा को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत पर जिला प्रशासन ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर समाज कल्याण विभाग द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए शिकायत का निस्तारण किया गया। विभागीय अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए स्वयं वृद्ध महिला के आवास पर जाकर सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार किए और उर्मिला सुमन की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कराई।

श्रीमती सुमन ने भावुक होते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके पति द्वारा सीएम हेल्पलाइन में वृद्धावस्था पेंशन से जुड़ी परेशानियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद प्रशासन की तत्परता से समाज कल्याण विभाग के अधिकारी उनके घर पहुंचे। अधिकारियों ने न केवल सभी दस्तावेजों की गहन जांच की, बल्कि “अपणी सरकार” पोर्टल के माध्यम से आय प्रमाण पत्र भी घर पर ही बनवाया। इसके पश्चात सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर पेंशन स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज होने के मात्र चार दिनों के भीतर ही जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत हो गई है, जो शीघ्र ही उन्हें प्राप्त होनी शुरू हो जाएगी। उर्मिला सुमन एवं उनके पति आर्य सुमन ने इस संवेदनशील और त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा जिला प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

वार्ड-72 देहरा खास के पार्षद आलोक कुमार ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर पेंशन संबंधी शिकायत दर्ज होते ही समाज कल्याण विभाग द्वारा घर जाकर सभी दस्तावेज तैयार किए गए, जिसके परिणामस्वरूप आज वृद्ध महिला को पेंशन का लाभ मिल सका। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने जानकारी दी कि वरिष्ठ नागरिक आर्य सुमन द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी। राजस्व विभाग द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेज एवं मासिक आय प्रमाण पत्र तैयार करते हुए उनकी धर्मपत्नी उर्मिला सुमन की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कर दी गई है।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।