Home Blog Page 86

कांग्रेस मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस: पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

0

 

देहरादूनः- उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून मे आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर माहरा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों का प्रतीक है। यह दिन हमें देश की एकता, अखण्डता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज जनता को कांग्रेस पार्टी से बहुत अपेक्षायें हैं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आम आदमी को केन्द्र में रखकर विकास की योजनायें बनाई हैं। कांग्रेस सरकारों का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना रहा है। देश की आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस ने हमेशा देश की एकता, अखण्डता व सम्प्रभुता के लिए अनेकों बलिदान दिये हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के मार्गदर्शन में हमें कांग्रेस के स्वर्णिम इतिहास और नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करना है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समाज के सभी सम्प्रदायों को सद्भाव प्रदान करने वाली पार्टी के रूप में जानी जाती है। हमें समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हुए पिछड़े से पिछड़े क्षेत्र, दुर्गम से दुर्गम क्षेत्र में अल्पसंख्यकों, दलितों, किसानों, महिलाओं को कांग्रेस सरकारों द्वारा किये गये उपलब्धियो कों जन-जन तक पहुॅचाने का काम करना हैं। उन्होने कहा कि देश के सीमाओं पर प्रहरी के रूप में काम कर रहे सैनिकों एवं उन महान शहीदों के बलिदान व देश की आजादी की लड़ाई में भाग लेने वाले सैनिकों और स्वतंत्रता सैनानियों के सपनों को पूरा करने का काम भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को करना है। उन्होंने कहा कि आज देश के सामने कई चुनौतियां हैं उन चुनौतियों और कठिनाईयांे को कांग्रेस ने स्वीकार करते हुए देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्तियों में भी अपने धैर्य एवं संयम को बनाये रखा जिसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इन तमाम कठिनाईयों में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इस नये परिवेश में अपनी भूमिका को तलाशना ही नहीं है बल्कि तराशना भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संविधान की मर्यादा, कांग्रेस के संविधान और अपनी परम्पराओं का मर्यादापूर्वक पालन करते हुए समाज के विकास में जुड़ जाना होगा। चाहे कितनी ही कठिनाइयां आयें हमें अपने धर्मनिरपेक्ष भारत के रथ को सामाजिक सौहार्द बनाते हुए आगे बढ़ाते रहना है।

पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के पास गौरवमयी इतिहास तथा देश को आजाद कराने और आजादी के बाद देश को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा करने तथा विकास के अनेकानेक आयाम स्थापित करने की उपलब्धि हैं, वहीं दूसरी ओर वर्तमान में प्रदेश व देश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी देश को तोड़ने, देश की जनता को गुमराह करने, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने तथा कमजोर और दलित वर्ग पर लगातार अत्याचार करने का काम कर रही है।

इस अवसर पर करन माहरा ने उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहदों को नमन करते हुए कहा कि आज के दिन हम सभी का कर्तब्य है कि राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष, त्याग, और बलिदान को याद करें। उन्हीं के बलिदान से हमें अलग राज्य की पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव संविधान, लोकतंत्र और उत्तराखण्ड की अस्मिता की रक्षा के लिए प्रतिबद्व रही है और आगे भी राज्य की जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।

इस असवर पर महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, सेवादल की चीफ हेमा पुरोहित, अभिनव थापर, बिरेन्द्र पोखरियाल, पूरन रावत महेन्द्र सिंह नेगी गुरू जी, प्रभुलाल बहुगुणा, प्रवक्ता सुजाता पॉल, डॉ. प्रतिमा सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, पंकज क्षेत्री, मदन लाल, अमरजीत सिंह, ताहिर अली, सुलेमान अली, शिवानी मिश्रा, नजमा खान, मनीष नागपाल, मधुसूधन सुन्दिरियाल, जगदीश धीमान, दर्शन लाल, देवेन्द्र सिंह, राजकुमार जयसवाल, अवघेश पन्त, नवीन रमोला, ललित भद्री, राकेश नेगी, उर्मिला थापा, गोपाल गडिया, सी. पी. सिंह, पिया थापा, नवनीत सती, सावित्रि थापा, मनमोहन सिंह, आदर्श सूद, हेमन्त उप्रेती, विशाल मौर्य, अनिल बस्नेत, सूरज क्षेत्री, गुल मुहम्मद, मंजू आदि उपस्थित थे।

मीडिया विभाग
प्रदेश कांग्रेस कमेटी

77वें गणतन्त्र दिवस पर पौड़ी के ऐतिहासिक कण्डोलिया मैदान में DM श्रीमती स्वाति भदौरिया ने फहराया राष्ट्रीयध्वज

0

राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत भव्य परेड का हुआ आयोजन

*मुख्य अतिथि श्रीमती स्वाति भदौरिया जिलाधिकारी गढ़वाल महोदया द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गणतन्त्र दिवस परेड की ली विधिवत सलामी।*

77वें गणतन्त्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद पौड़ी के ऐतिहासिक कण्डोलिया मैदान में पौड़ी पुलिस द्वारा अत्यन्त भव्य, सुव्यवस्थित एवं अनुशासनबद्ध परेड का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति, गौरव और उत्साह से परिपूर्ण इस समारोह ने उपस्थित जनसमूह को देशप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया। इस भव्य समारोह के शुभारम्भ पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदया पौड़ी, श्रीमती स्वाति एस. भदौरिया का स्वागत किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि महोदया द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा गणतन्त्र दिवस परेड की विधिवत सलामी ली गई। सुसज्जित परेड का निरीक्षण करते हुए मुख्य अतिथि ने जवानों के उत्कृष्ट अनुशासन एवं समर्पण की सराहना की।

परेड में कुल 07 सुसज्जित प्लाटून सम्मिलित रहे, जिनका अनुशासित संचालन समारोह का विशेष आकर्षण रहा। परेड की प्रथम कमाण्ड का कुशल नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक संचार श्री अनूप काला द्वारा किया गया, जबकि द्वितीय कमाण्ड प्लाटून कमाण्डर श्री देवेन्द्र कठैत एवं तृतीय कमाण्ड अपर उपनिरीक्षक श्री रमेश रावत द्वारा प्रभावी रूप से संभाली गई। आर्म्ड पुलिस, नागरिक पुलिस, पीएसी, महिला पुलिस, जिला होमगार्ड्स, पीआरडी तथा एनसीसी बालक प्लाटून के जवानों ने सधे हुए कदमताल, ऊर्जावान अनुशासन और अद्भुत समन्वय के साथ मार्शल पब्लिक स्कूल श्रीनगर के बैंड के मधुर ध्वनि पर सलामी मंच के समक्ष शानदार एवं प्रभावशाली मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। जवानों के जोश, अनुशासन और देशभक्ति से ओतप्रोत इस प्रदर्शन ने सम्पूर्ण वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया, वहीं उपस्थित दर्शकगण उत्साहपूर्वक तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जवानों का मनोबल बढ़ाते नजर आए।

सम्पूर्ण परेड में 07 प्लाटून सम्मिलित थे जिसमें-
1. आर्म्ड पुलिस प्लाटून – अपर उपनिरीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह (कमाण्डर)
2. नागरिक पुलिस प्लाटून – अपर उपनिरीक्षक श्री हरीश चन्द्र पुरोहित (कमाण्डर)
3. पीएसी प्लाटून – अपर उपनिरीक्षक श्री गोविंद सिंह (कमाण्डर)
4. महिला पुलिस प्लाटून – महिला उपनिरीक्षक श्रीमती लक्ष्मी सकलानी (कमाण्डर)
5. जिला होमगार्ड़स प्लाटून – प्लाटून कमाण्डर श्री धर्म सिंह (कमाण्डर)
6. पीआरडी प्लाटून – अपर उपननिरीक्षक श्री वीर सिंह (कमाण्डर)
7. एन0सी0सी0 बालक प्लाटून – अंडर ऑफिसर शिवम रावत (कमाण्डर)

परेड में पुलिस इंटरसेप्टर वाहन, पिंक यूनिट, गौरा शक्ति यूनिट, डायल-112, संचार वाहन, अग्निशमन बैक-पैक दस्ता तथा मार्शल पब्लिक स्कूल श्रीनगर के बैंड दस्ते की मधुर धुनों ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों एवं निगमों द्वारा तैयार की गई रंग-बिरंगी, सजीव एवं संदेशात्मक झाँकियों ने दर्शकों को आकर्षित करते हुए जनकल्याण एवं विकास का प्रभावशाली संदेश दिया। कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में स्कूली बच्चों एवं संस्कृति विभाग की टीम द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों एवं रंगारंग कार्यक्रमों ने समस्त वातावरण को देशप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया और दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही मंच संचालन का दायित्व निरीक्षक अभिसूचना श्री सूर्य प्रकाश एवं निधि द्वारा कुशलतापूर्वक निभाया गया।

अंत में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदया ने अपने सम्बोधन में जनपद की समस्त जनता, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पत्रकार बंधुओं को 77वें गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माताओं एवं राष्ट्रनिर्माताओं का स्मरण करते हुए सभी से अपने-अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करने तथा भारत को एक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में सक्रिय योगदान देने हेतु प्रेरित किया। साथ ही इस अवसर पर जनपद स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस विभाग के 12 कर्मचारियों (उपनिरीक्षक श्री रणजीत तोमर, उपनिरीक्षक श्री अजय रमन, उपनिरीक्षक श्री अनिल चौहान, उपनिरीक्षक श्री विजय सैलानी, उपनिरीक्षक श्री प्रकाश पोखरियाल, महिला उपनिरीक्षक भावना भट्ट, महिला उपनिरीक्षक दीक्षा सैनी, अपर उपनिरीक्षक श्री आन्नद खरोला, मुख्य आरक्षी श्री प्रेम सिंह, आरक्षी श्री पवन कुमार, आरक्षी श्री मनोज कुमार, आरक्षी श्री लोकेश गिरी) सहित अन्य विभागों के कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं परेड के दौरान आकर्षक एवं मनमोहक झांकियाँ प्रस्तुत करने पर बाल विकास विभाग को प्रथम स्थान, ग्राम्य विकास को द्वितीय स्थान तथा वन विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जिन्हें माननीय मुख्य अतिथि महोदया द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर माननीय विधायक पौड़ी श्री राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना बुटोला, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हिमानी नेगी, ब्लॉक प्रमुख पौड़ी श्रीमती अस्मिता नेगी, पुलिस उपाधीक्षक सदर श्री तुषार बोरा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह खाती, डॉ. रचित गर्ग, डॉ. मारिया पवार सहित अनेक गणमान्य अतिथियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं आमजन की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की भव्यता को और अधिक बढ़ाया।

गणतंत्र दिवस पर MDDA कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण:  उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 कर्मचारीयों को किया सम्मानित

0

 

देहरादून | गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) कार्यालय परिसर में देशभक्ति और उल्लास के वातावरण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का गायन हुआ, जिसमें प्राधिकरण के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस मौके पर सचिव मोहन सिंह बर्निया ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें भारतीय संविधान में निहित मूल्यों—न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व—को अपने कार्य और व्यवहार में अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि एमडीडीए का उद्देश्य केवल भौतिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि योजनाबद्ध, संतुलित और जनहितकारी विकास सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष के दौरान एमडीडीए ने शहरी नियोजन, अवैध प्लॉटिंग, अवैध निर्माणों पर प्रभावी कार्रवाई, आधारभूत ढांचे के विकास तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। आने वाले समय में प्राधिकरण पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीकी नवाचार के माध्यम से विकास कार्यों को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

सचिव मोहन सिंह बर्निया ने अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समयबद्धता के साथ करें। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए कार्यसंस्कृति में अनुशासन एवं संवेदनशीलता आवश्यक है।
इस अवसर पर एमडीडीए में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि ऐसे कर्मचारियों का सम्मान संस्थान के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। सम्मानित कर्मचारियों को उनके समर्पण, अनुकरणीय सेवा और कार्यकुशलता के लिए सराहा गया।

*उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 कर्मचारी सम्मानित*

एमडीडीए सचिव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 कर्मचारियो को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में अवर अभियंता सुनील उप्रेती, मनवीर पंवार, उद्यान अधीक्षक उस्मान अली , भानुप्रिया प्रभारी उद्यान अधिकारी, रितिक सिंह मार्केटिंग , नवजोत सजवाण आई टी एक्सपर्ट को उलेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली। गणतंत्र दिवस का यह आयोजन एमडीडीए परिवार के लिए प्रेरणादायी रहा और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने वाला सिद्ध हुआ।

एसजीआरआरयू और एसजीआरआर के संस्थानों में गणतन्त्र दिवस की धूम: देशभक्ति के गीतों ने बांधा समां

0

 

श्री दरबार साहिब एवम् एसजीआरआर विश्वविद्यालय में आन बान शान के साथ फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में गीतों के माध्यम से जगाई राष्ट्रभक्ति की भावना

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) सहित एसजीआरआर समूह के समस्त संस्थानों में देशभक्ति, राष्ट्र गौरव और भारतीय संविधान के प्रति आस्था का भव्य उत्सव देखने को मिला। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, एसजीआरआर विश्वविद्यालय एवं एसजीआरआर समूह के अन्य शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान, आन-बान और शान के साथ फहराया गया।
श्री दरबार साहिब परिसर में सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने प्रातः 9 बजे तिरंगा फहराकर देश और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में राष्ट्र की एकता, अखंडता और भारतीय मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा अनुशासित परेड की सलामी ली। विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, एन एस एस
कोनटिनजेंट और 11 संघटक स्कूलों के छात्र-छात्राओं की सुसंगठित परेड ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और राष्ट्र के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता को दर्शाया।
अपने संबोधन में कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि संविधान की आत्मा को समझने और राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रगति में योगदान देने वाले फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों की सराहना करते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट योगदान के लिए एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर आकृति रावत, अंडर ऑफिसर निधि सोग्रवाल, अंडर ऑफिसर आदित्य पटवाल तथा सार्जेंट प्रियंका को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने संविधान निर्माताओं के सपनों को साकार करने और राष्ट्रनिर्माण में सकारात्मक सहभागिता निभाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान राष्ट्र की नींव होते हैं, जहां से जिम्मेदार, संस्कारित और राष्ट्रभक्त नागरिक तैयार होते हैं।
गणतंत्र दिवस समारोह में देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अनुशासनपूर्ण वातावरण के बीच राष्ट्रप्रेम की भावना चरम पर रही। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्ष, शिक्षकगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

UCC दिवस की तैयारीयों को लेकर गृह सचिव, आईजी व डीएम ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

0

UCC दिवस का भव्य उत्सवः देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम,  करेंगे शिरकत

 

*देहरादून।
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की वर्षगांठ के अवसर पर 27 जनवरी 2026 को ‘समान नागरिक संहिता दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम), नीबूंवाला, देहरादून में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे।

यूसीसी दिवस की तैयारियों के संबंध में सोमवार को गृह सचिव शैलेश बगौली, आईजी निवेदिता कुकरेती एवं जिलाधिकारी सविन बंसल ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं।

इस अवसर पर गृह सचिव ने कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। यह राज्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिससे सामाजिक समानता, न्याय एवं सुशासन को सुदृढ़ आधार मिला है। यूसीसी के लागू होने से सभी नागरिकों के लिए समान कानून सुनिश्चित हुआ है तथा राज्य में एकरूपता एवं पारदर्शिता को बढ़ावा मिला है। निरीक्षण के दौरान गृह सचिव, आईजी एवं जिलाधिकारी ने मुख्य मंच, सभागार, साउंड सिस्टम, बैठक व्यवस्था, सूक्ष्म जलपान, पेयजल, विद्युत, परिवहन, पार्किंग एवं सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर सचिव गृह एवं कारगार तृप्ती भट्ट, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, डीडीओ सुनील कुमार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े नोडल अधिकारी मौजूद थे।

समान नागरिक संहिता दिवस पर 27 जनवरी को पूर्वाह्न 11ः00 बजे नीबूंवाला ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बार काउंसिल, स्थानीय बार एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारी एवं विभिन्न विश्वविद्यालयों में विधि (कानून) की शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र एवं अन्य गणमान्य भी प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ विद्यालयों में आयोजित वाद-विवाद, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को अधिक रोचक एवं सहभागितापूर्ण बनाने के उद्देश्य से ऑन-द-स्पॉट क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

गणतंत्र दिवस पर DM सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण: कर्मचारियों को किया सम्मानित

0

गणतंत्र दिवस पर DM सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण: कर्मचारियों को किया सम्मानित

संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा और कर्तव्यों के निर्वहन का लिया संकल्प

देहरादून। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसपर जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।


जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत का संविधान हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण देश के प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। कहा कि सरकारी अधिकारी कर्मचारी लोकतंत्र के एक अंग है जिनका कर्तव्य लोकतांत्रित मूल्यों के साथ राज्य देश को को आगे बढाने में इसलिए एक अधिकारी कर्मचारी के तौर पर उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है। सरकारी अधिकारी एक लोक सेवक के रूप में अपने जिले, राज्य एवं राष्ट्र में पूर्ण मनोबल से कार्य करने का प्रयास करते है उसका लक्ष्य यही है कैसे राज्य देश को आर्थिक, सामाजिक इंस्फ्रास्ट्रक्चर विकास के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी साथ संजौना है। भारत वर्ष अन्य राष्ट्रों से अलग यहां की बोली, भाषा, संस्कृति हर क्षेत्र में भिन्न है। उन्होंने संविधान निर्माताओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर अपने कर्तव्यों का निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रशासनिक पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना से ही संभव है। उन्होंने जिले के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारियों को जिलाधिकारी सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया जिनमें श्रीमती रजनी नेगी, वरिष्ठ सहायक, श्रीमती शशि उनियाल, वरिष्ठ सहायक, श्रीमती निर्मला पंत, कनिष्ट सहायक, श्रीमती हेमा बिष्ट, कनिष्ट सहायक, श्रीमती सरिता डबराल, वरिष्ठ सहायक, कैलाश पाण्डेय, अनुसेवक, हरी शंकर, अनुसेवक, सर्वेन्द्र सिंह नेगी, वरिष्ठ सहायक, अजय रावत, कनिष्ट सहायक, श्रीमती किरन रानी, मुख्य सहायक, विपुल बहुगुणा, वरिष्ठ सहायक, आशीष जोशी, मुख्य सहायक, अनुज कुमार, मुख्य सहायक, सुश्री निधी टम्टा, मुख्य सहायक, दिनेश वर्मा, वरिष्ठ सहायक, अमित भट्ट, वरिष्ठ सहायक,. गौरव रावत, वरिष्ठ सहायक, श्रीमती शमीम अन्जुम जैदी, उर्दू अनुवादक, श्रीमती जगदम्बा रतूड़ी, अनुसेवक, श्री जोगेन्द्र सिंह, कनिष्ट सहायक, श्री योगेश सुन्दरियाल, वरिष्ठ सहायक, आत्मा राम शर्मा, वरिष्ठ सहायक मयंक जोशी, कनिष्ट सहायक, मनोज कुकरेती मुख्य सहायक, दीवान सिंह शर्मा, वरिष्ठ सहायक, बाबर खान, वरिष्ठ सहायक, सूचना विभाग के इन्द्रेश, अभिषेक, मुकुल, सुरेन्द्र कोठारी, प्रान्तीय रक्षक दल, देहरादून को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी बीसी नेगी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजेश कपिल, प्रशासनिक अधिकारी हरीश पाण्डेय सहित कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभागों, सूचना विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

—0—
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून।

सूचना विभाग की झांसी को मिला प्रथम पुरस्कार: लगातार तीन बार पुरस्कार प्राप्त कर लगाई हैट्रिक

0

 

 

आज भारतीय लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सूचना विभाग की झांकी ने लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। रजत जयंती एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन पर आधारित इस झांकी में राज्य के 25 वर्षों के विकास यात्रा के साथ ही तीर्थाटन एवं पर्यटन विकास से जुड़े पहलुओं को दिखाया गया।

झांकी के प्रथम भाग में गंगा मंदिर मुखवा को प्रदर्शित किया गया , जो मां गंगा का शीतकालीन प्रवास है। झांकी के अग्रिम केबिन में उत्तराखंड गठन के 25 गौरवशाली वर्ष प्रदर्शित किए गए, जो राज्य के विकास यात्रा, सांस्कृतिक पहचान और निरंतर प्रगति को दर्शाते हैं।

झांकी के ट्रेलर भाग में उत्तराखंड को आयुर्वेद के अग्रणी राज्य के रूप में प्रस्तुत किया गया, जो राज्य की औषधिया पौधों एवं जड़ी बूटियां की प्राचीन चिकित्सा पद्धति को रेखांकित करती है। ट्रेलर के द्वितीय खंड में उत्तराखंड की होमस्टे योजना को दर्शाया गया। इसके पश्चात झांकी में खरसाली स्थित यमुना मंदिर को प्रदर्शित किया गया जो मां यमुना का शीतकालीन धाम है।

झांकी के अंतिम भाग में उठाते हुए स्तंभ (पिलर्स) के माध्यम से उत्तराखंड के वर्ष दर वर्ष प्रगति को दर्शाया गया, जो राज्य के सतत विकास का प्रतीत है। झांकी के पार्श्व भाग में उत्तराखंड में लागू किए गए नए कानून को प्रदर्शित किया गया, जो राज्य की कानून व्यवस्था एवं सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पृष्ठभूमि की गई । ऐपण कला की सजावट उत्तराखंड की पारंपरिक लोक कला को आधुनिक दृष्टिकोण से जोड़ती है।

बड़ी खबर: उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता (UCC) में संशोधन अध्यादेश 2026 लागू

0

 

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड, 2024 में आवश्यक संशोधनों हेतु समान नागरिक संहिता (संशोधन) अध्यादेश, 2026 को राज्यपाल की स्वीकृति के उपरांत लागू कर दिया गया है। यह अध्यादेश संविधान के अनुच्छेद 213 के अंतर्गत माननीय राज्यपाल उत्तराखण्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) द्वारा जारी किया गया है तथा यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

अध्यादेश के माध्यम से संहिता के विभिन्न प्रावधानों में प्रक्रियात्मक, प्रशासनिक एवं दंडात्मक सुधार किए गए हैं, जिससे समान नागरिक संहिता के प्रभावी, पारदर्शी एवं सुचारु क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा सके।

*प्रमुख बिंदु —*
1. आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 के स्थान पर अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 तथा दंडात्मक प्रावधानों के लिए भारतीय न्याय संहिता, 2023 को लागू किया गया है।
2. धारा 12 के अंतर्गत ‘‘सचिव’’ के स्थान पर ‘‘अपर सचिव’’ को सक्षम प्राधिकारी नामित किया गया है।
3. उप-पंजीयक द्वारा निर्धारित समय-सीमा में कार्यवाही न किए जाने की स्थिति में प्रकरण स्वतः पंजीयक एवं पंजीयक जनरल को अग्रेषित किए जाने का प्रावधान किया गया है।
4. उप-पंजीयक पर लगाए गए दंड के विरुद्ध अपील का अधिकार प्रदान किया गया है तथा दंड की वसूली भू-राजस्व की भांति किए जाने का प्रावधान जोड़ा गया है।
5. विवाह के समय पहचान से संबंधित गलत प्रस्तुति को विवाह निरस्तीकरण का आधार बनाया गया है।
6. विवाह एवं लिव-इन संबंधों में बल, दबाव, धोखाधड़ी अथवा विधि-विरुद्ध कृत्यों के लिए कठोर दंडात्मक प्रावधान सुनिश्चित किए गए हैं।
7. लिव-इन संबंध की समाप्ति पर पंजीयक द्वारा समाप्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाने का प्रावधान किया गया है।
8. अनुसूची-2 में ‘‘विधवा’’ शब्द के स्थान पर ‘‘जीवनसाथी’’ शब्द का प्रतिस्थापन किया गया है।
9. विवाह, तलाक, लिव-इन संबंध एवं उत्तराधिकार से संबंधित पंजीकरण को निरस्त करने की शक्ति पंजीयक जनरल को प्रदान की गई है।

*उद्देश्य —*
इन संशोधनों का उद्देश्य समान नागरिक संहिता के प्रावधानों को अधिक स्पष्ट, प्रभावी एवं व्यावहारिक बनाना, प्रशासनिक दक्षता को सुदृढ़ करना तथा नागरिकों के अधिकारों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

MDDA REPUBLIC DAY: गणतंत्र दिवस पर एमडीडीए कार्यालय में ध्वजारोहण, 6 कर्मियों को मिला सम्मान

0
MDDA REPUBLIC DAY
MDDA REPUBLIC DAY

देहरादून। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (Mussoorie Dehradun Development Authority) कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय संविधान के मूल्यों न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व को आत्मसात करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि एमडीडीए केवल भौतिक विकास तक सीमित नहीं, बल्कि योजनाबद्ध, संतुलित और जनहितकारी विकास को प्राथमिकता देता है। बीते वर्ष में शहरी नियोजन को मजबूत करने, अवैध प्लॉटिंग व निर्माण पर सख्त कार्रवाई, आधारभूत ढांचे के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में प्राधिकरण ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। आगामी समय में पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीकी नवाचार के जरिए विकास कार्यों को और प्रभावी बनाया जाएगा।

MDDA REPUBLIC DAY

सचिव ने अधिकारियों व कर्मचारियों से कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समयबद्धता के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनविश्वास बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए अनुशासन और संवेदनशीलता आवश्यक है।

इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एमडीडीए के छह कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अवर अभियंता सुनील उप्रेती, मनवीर पंवार, उद्यान अधीक्षक उस्मान अली, प्रभारी उद्यान अधिकारी भानुप्रिया, मार्केटिंग से रितिक सिंह तथा आईटी एक्सपर्ट नवजोत सजवाण शामिल हैं। सचिव ने कहा कि कर्मठ कर्मचारियों का सम्मान संस्थान के लिए गौरव का विषय है और इससे अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम के समापन पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता तथा संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली। गणतंत्र दिवस का यह आयोजन एमडीडीए परिवार के लिए प्रेरणास्पद रहा और जनसेवा के संकल्प को और सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।

परेड ग्राउण्ड के चारों ओर सभी वाहनों, ठेलियों एवं रेहडियों का प्रवेश रहेगा पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित 

0

 

गणतंत्र दिवस-2026: परेड ग्राउण्ड के चारों रूट रहेगा डाइवर्ट, वाहनों और रेहडियो रहेगा प्रबंध

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रूट एवं पार्किंग व्यवस्था :-*

*★ गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दृष्टिगत परेड ग्राउण्ड के चारों ओर सभी वाहनों, ठेलियों एवं रेहडियों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा।*

*★ गणतंत्र दिवस परेड के दौरान परेड ग्राउण्ड के चारों ओर जीरो-जोन रहेगा*

★ वीआईपी/अधिकारीगण ई0सी रोड, सर्वे चौक से रोजगार तिराहा से कान्वेन्ट तिराहे की ओर जाते ही दाहिने तरफ वीवीआईपी द्वार (मुख्य गेट न 01) से प्रवेश करेगें।

★ गणतंत्र दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामीलिट्री, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले समस्त नागरिक आदि अपने वाहन रेंजर ग्राउंड ,मंगला देवी इण्टर कालेज/ काबूल हाउस नियर सर्वे चौक में पार्क कर पैदल परेड ग्राउण्ड के दून लाइब्रेरी से 20 मीटर आगे गेट से प्रवेश करेंगे।

*पार्किंग व्यवस्था :-*

1- वीआईपी /अधिकारी गणों के वाहनों की पार्किंग मंच के पीछे होगी।

2- गणतंत्र दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामीलिट्री, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले बुजुर्गो / बच्चों / महिलाओं आदि के वाहन रेंजर ग्राउंड , मंगला देवी इण्टर कालेज / काबूल हाउस नियर सर्वे चौक में पार्क होगें।

3- धर्मपुर, दर्शनलाल चौक, दून चौक, की ओर से आने वाले समस्त वाहन रेंजर्स ग्राउण्ड में पार्क होगें।

4- सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इण्टर कॉलेज ग्राउण्ड में पार्क होगें।

5- राजपुर रोड़ से परेड में प्रतिभाग / दर्शको के वाहन घंटाघर से दर्शनलाल चौक होते हुए रेंजर्स ग्राउंड पार्किंग में भेजे जायेगे।

6- पास धारकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों हेतु डूँगा हाउस व सैड पार्किंग स्मार्ट सिटी ग्राउण्ड में पार्क होगें।

*विक्रमों के लिये डायवर्ट व्यवस्था :-*

1- 02 नम्बर रूट (रायपुर रूट) के समस्त विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस भेजे जायेगें।

2- 03 नम्बर रूट (धर्मपुर रूट) के समस्त विक्रम तहसील चौक से दून चौक से एम0के0पी0 चौक की ओर से भेजे जायेगें।

3- 05 नम्बर रूट (आई0एस0बी0टी रूट), 08 नम्बर रूट (कांवली रूट) के समस्त विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जायेगें।

4- प्रेमनगर रुट के समस्त विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जायेंगे ।
5. राजपुर रुट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे होते हुये बैनी बाजार से वापस राजपुर रोड़ पर भेजे जायेंगे।

*सिटी बसों के लिये डायवर्ट व्यवस्था :-*

1- आईएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घण्टाघर होते हुए राजपुर की ओर जायेंगी।

2- रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस दून चौक से एमकेपी चौक से आराघर को ओर वापस भेजी जायेंगी।

3- रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रांसिग से सहसधारा रोड से आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर से भेजी जायेंगी।

*बैरियर व्यवस्था :-*

परेड ग्राउण्ड के चारो ओर यातायात व्यवस्था बनाने हेतु आउटर/इनर बैरियर व्यवस्था की जायेगी –

*■ आउटर बैरियर प्वाईंट*

1- ई0सी0 रोड सर्वे चौक
2- मनोज क्लिनिक
3- बुद्धा चौक
4- दर्शनलाल चौक
5- ओरिएण्ट चौक
6- पैसिफिक तिराहा

*केवल वीआईपी व पासधारक वाहन सीमित संख्या में प्रवेश कर सकेंगे।*

*■ इनर बैरियर प्वाईंट*

1- रोजगार तिराहा
2- कनक चौक
3- डूंगा हाऊस
4- लैन्सडाऊन चौक
5- कान्वेन्ट तिराहा

पासधारकों / वीवीआईपी को छोड़कर इनर प्वाईंट से कोई भी वाहन परेड ग्राउण्ड की ओर नहीं जायेगा। आम नागरिक परेड मैदान के बाहर निर्धारित पार्किंग में अपने वाहन पार्क कर पैदल परेड ग्राउण्ड मैदान के प्रवेश द्वार से प्रवेश करेंगे।