Home Blog Page 95

राज्यसभा सांसद डॉ नरेश बंसल ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित

0

राज्यसभा सांसद डॉ नरेश बंसल ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित

भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल आज देहरादून के परेड ग्राउंड मे चल रहे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के दूसरे दिन पहुंचे व विभिन्न खेल प्रतियोगीताओ के विजेता खिलाड़ीयो क पुरस्कार वितरित किए।**

डा. नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई खेल संस्कृति विकसित हुई है। आज देहरादून के परेड ग्राउंड मे चल रहे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के दुसरे दिन पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मे डा. नरेश बंसल ने कहा कि केंद्र और उत्तराखंड प्रदेश सरकारों ने खेल-अनुकूल नीतियां अपनाई हैं।इसके परिणामस्वरूप, छोटे शहरों के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। डा. नरेश बंसल ने कहा कि सरकार 2036 में गुजरात में होने वाले ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, साथ ही भारत में अन्य विश्व स्तरीय खेलों के आयोजन के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी
के परिणाम आने वाले वर्षों में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे, जब देहरादून समेत राज्य व देश के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी संख्या में पदक जीतेंगे।सांसद चैंपियनशिप के समापन अवसर पर डा. नरेश बंसल ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं से खेलों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान डा. नरेश बंसल ने वरिष्ठ एथलीटों ,कोचों के साथ-साथ खेल प्रबंधन पेशेवरों को सम्मानित किया एवं विजेता खिलाड़ीयो को पुरस्कार दिए। प्रतियोगिता के दौरान अंडर-19 वर्ग व अंडर-14वर्ग की कई खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अण्डर 14 बालिका खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मैच विधानसभा रायपुर तथा विकासनगर की टीमों के मध्य खेला गया जिसमें विकासनगर की टीम ने 5-2 से जीत दर्ज कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए विधानसभा चकराता एवं मसूरी के मध्य खेले गए मुकाबले में मसूरी ने 4-2 से जीत दर्ज की।

अण्डर 14 बालक खो-खो प्रतियोगिता में विधानसभा रायपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान विधानसभा चकराता तथा तीसरा स्थान विधानसभा सहसपुर ने प्राप्त किया।

अण्डर 19 बालिका रिले दौड़-
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विधानसभा सहसपुर की टीम (कु0 इकरा, कु0 सहाना, कु0 सलोनी तथा कु0 सानिया) ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान विधानसभा रायपुर की टीम (कु0 सताक्षी, कु0 मनीषा, कु0 रितिका तथा कु0 सृष्टि ठाकुर) ने प्राप्त किया।

अण्डर 19 बालिका 3000 मीटर दौड़़-
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विधानसभा विकासनगर की नीलम ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान विधानसभा राजपुर की वैष्णवी तथा तीसरा स्थान विधानसभा चकराता की तन्नु ने प्राप्त किया।

अण्डर 19 बालक 5000 मीटर दौड़़-
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विधानसभा रायपुर के आकाश कुमार ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान विधानसभा राजपुर के रोहित तथा तीसरा स्थान विधानसभा चकराता के जयवीर ने प्राप्त किया।

अण्डर 14 बालक वालीबाल प्रतियोगिता में विधानसभा सहसपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान विधानसभा रायपुर तथा तीसरा स्थान विधानसभा चकराता ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद चौधरी,रोमा सैनी,सिदार्थ बंसल, युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पाण्डे ,जिला क्रिड़ा अधिकारी रविन्द्र भंडारी आदी संबंधित अधिकारीगण,कोच व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

MDDA की बड़ी पहल : ISBT मॉल में मल्टीप्लैक्स शुरू, पश्चिमी देहरादून को मिला आधुनिक मनोरंजन का नया केंद्र

0

 

बड़ी स्क्रीन, दमदार साउंड और आरामदायक सीटिंग, आईएसबीटी मल्टीप्लैक्स में आधुनिक सुविधाओं की भरमार*

देहरादून शहर के पश्चिमी और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित सौगात दी है। आईएसबीटी परियोजना के अंतर्गत विकसित मॉल में अत्याधुनिक मल्टीप्लैक्स का विधिवत संचालन शुरू कर दिया गया है। माइक्रोमल्टीप्लेक्स कंपनी का चयन टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है और अब यहां बॉलीवुड व हॉलीवुड फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मल्टीप्लैक्स के शुरू होने से सुभाष नगर, ग्राफिक एरा–क्लेमेंट टाउन, मेहुवाला, माजरा, कारगी, बंजारावाला सहित आसपास के क्षेत्रों के मनोरंजन प्रेमियों को अब अपने घर के नजदीक ही आधुनिक सिनेमा अनुभव उपलब्ध हो सकेगा। एमडीडीए की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत विकसित आईएसबीटी मॉल का उद्देश्य केवल व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि क्षेत्रीय नागरिकों को समग्र सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। इसी सोच के अनुरूप मॉल में मल्टीप्लैक्स की शुरुआत की गई है, जिससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों को शहर के अन्य हिस्सों में स्थित मल्टीप्लैक्स तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उनका समय व संसाधन दोनों बचेंगे।

आईएसबीटी मल्टीप्लैक्स की सबसे बड़ी विशेषता इसकी बड़ी स्क्रीन, अत्याधुनिक साउंड सिस्टम और आरामदायक बैठने की व्यवस्था है। यहां दर्शकों को बेहतर विजुअल क्वालिटी और शानदार ऑडियो अनुभव प्रदान किया जा रहा है, जो इसे शहर के अन्य मल्टीप्लैक्सों से अलग और बेहतर बनाता है। इसके साथ ही मल्टीप्लैक्स परिसर में खुली और सुव्यवस्थित पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे वाहन पार्किंग को लेकर लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मल्टीप्लैक्स में कुल तीन आधुनिक स्क्रीन स्थापित की गई हैं, जिनमें एक ही समय पर तीन अलग-अलग फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इससे दर्शकों को अपनी पसंद के अनुसार फिल्मों का चयन करने की सुविधा मिल रही है। नई फिल्मों के साथ-साथ परिवार, युवाओं और बच्चों के लिए उपयुक्त मनोरंजन विकल्प भी यहां उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

एमडीडीए के अनुसार, आईएसबीटी मॉल को एक मल्टी-यूटिलिटी हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। मल्टीप्लैक्स की शुरुआत इस दिशा में एक अहम कदम है। आने वाले समय में मॉल के भीतर शॉपिंग, फूड कोर्ट, दैनिक जरूरतों से जुड़ी दुकानें और अन्य नागरिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि स्थानीय लोगों को अपने घर के नजदीक ही सभी आवश्यक सेवाएं प्राप्त हो सकें। स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने मल्टीप्लैक्स के शुभारंभ का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उनका कहना है कि अब उन्हें मनोरंजन के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और परिवार के साथ सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण में समय बिताने का अवसर मिलेगा। इससे क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। एमडीडीए का मानना है कि इस परियोजना से न केवल नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और आसपास के इलाकों के विकास को गति मिलेगी। आईएसबीटी क्षेत्र को एक व्यवस्थित, सुविकसित और नागरिक–अनुकूल केंद्र के रूप में स्थापित करना प्राधिकरण की प्राथमिकताओं में शामिल है।

*सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया का बयान*
एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने मल्टीप्लैक्स के शुभारंभ पर कहा कि आईएसबीटी परियोजना प्राधिकरण की एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी योजना है, जिसका उद्देश्य देहरादून शहर के इस क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक सुव्यवस्थित केंद्र के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि मल्टीप्लैक्स की शुरुआत से सुभाष नगर, क्लेमेंट टाउन, मेहुवाला, माजरा, कारगी और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को अपने घर के नजदीक ही उच्च स्तरीय मनोरंजन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि मल्टीप्लैक्स को अत्याधुनिक तकनीक, बेहतर साउंड सिस्टम और बड़ी स्क्रीन के साथ विकसित किया गया है, ताकि दर्शकों को श्रेष्ठ सिनेमा अनुभव मिल सके। उन्होंने कहा कि मॉल में अन्य सुविधाओं के विकास का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है और आने वाले समय में यहां शॉपिंग, खानपान और अन्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। एमडीडीए का प्रयास है कि आमजन को एक ही परिसर में सभी आवश्यक सुविधाएं मिलें और आईएसबीटी क्षेत्र एक आदर्श शहरी केंद्र के रूप में विकसित हो।

सीएम धामी ने सुप्रसिद्ध कंडार देवता तथा हरि महाराज की डोली के सानिध्य में ऐतिहासिक माघ मेले का किया शुभारंभ

0

यह लोक आस्था का है महाकुंभ और आज के दिन से ही मांगलिक कार्यों की होती है शुरुआत : सीएम धामी श

उत्तरकाशी। मकर संक्रांति के पर्व पर उत्तरकाशी में सुप्रसिद्ध माघ मेला (बाड़ाहाट कू थौलू) आज से शुरू हो गया है। पौराणिक माघ मेले का उद्घाटन बाड़ाहाट पट्टी के आराध्य कंडार देवता तथा बाड़ागड्डी क्षेत्र के हरि महाराज की डोली के सानिध्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया।

रामलीला मैदान में सप्ताह भर चलने वाला बाड़ाहाट का थौलू के नाम से प्रचलित यह पौराणिक मेला जनपद की विशिष्ट धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का संवाहक है। माघ मेला में भाग लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण लोक देवताओं की डोलियों और धार्मिक प्रतीकों के साथ उत्तरकाशी पहॅुंचे। भागीरथी नदी में पर्व स्नान करने के बाद कंडार देवता व हरि महाराज सहित अनेक देवडोलियों के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने बाड़ाहाट (उत्तरकाशी नगर का पुरातन क्षेत्र) स्थित चमाला की चौंरी पर पहॅुचकर डोलीनृत्य व रासो-तांदी नृत्य कर बाड़ाहाट के थौलू (मेला) की अनूठी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की छटा बिखेरी।

 रामलीला मैदान में कंडार देवता व हरि महाराज की आगवानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर माघ मेला का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मेला पांडाल में घण्डियाल देवता, खंडद्वारी देवी, राज-राजेश्वरी देवी, त्रिपुर सुंदरी,नाग देवता व दक्षिण काली सहित अनेक देवडोलियों व धार्मिक प्रतीकों की भी उपस्थिति रही। उद्घाटन समारोह में त्रृषिराम शिक्षण संस्थान की छात्राओं ने स्वागत गान एवं नृत्य प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को मकर संक्रांति और माघ मेले की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज उन्हें बाबा विश्वनाथ की नगरी और मां भागीरथी की पावन धरा पर आयोजित पौराणिक और ऐतिहासिक धार्मिक मेले के शुभारम्भ में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। यह एक लोक आस्था का महाकुंभ है और आज के दिन से ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। आज उत्तरकाशी जनपद अपनी एक आध्यात्मिक पहचान बना रहा है। वहीं विकास के पथ पर भी अग्रसर है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सरकार की नीतियां सिर्फ फ़ाइलों तक सीमित नहीं है सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित है और विकास भी सुनिश्चित हो रहा है एवं पर्यटन के क्षेत्र में आजीविका के नए अवसर बनाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तरकाशी जनपद में 1000 करोड़ से अधिक की लागत से सड़कों का निर्माण, मरम्मत और सुधारीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। उत्तरकाशी में ही रू. 23 करोड़ की लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट बनाया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला का उच्चीकरण कर रू. 46 करोड़ की लागत से उपजिला अस्पताल बनाया जा रहा है। सिल्क्यारा टनल का ब्रेकथ्रू भी हो चुका है जल्द ही इस टनल का कार्य पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों सहित पर्यटकों को भी सहूलियत मिलेगी। इस टनल के निर्माण से यमुनोत्री और गंगोत्री के मध्य लगभग 25 किमी की दूरी भी कम होगी। यमनोत्री में हैलीपेड निर्माण, सिंचाई योजनाएं, भटवाड़ी में बाढ़ सुरक्षा कार्य सहित विकास के अन्य कार्य किए जा रहे है।

मुख्यमंत्री ने कहा आज सरकार 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन कार्यक्रम पर कार्य कर रही है। वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से भी पर्यटन को नया आयाम दिया जा रहा है। जादुंग में उत्सव मैदान का निर्माण किया जा रहा है। आज उत्तरकाशी जनपद में 12 हजार लखपति दीदी बन चुकी है। जो आत्मनिर्भर उत्तराखंड की तस्वीर को प्रदर्शित करती है। सतत् विकास लक्ष्य इंडेक्स में भी आज उत्तराखंड प्रथम स्थान हासिल किया है तथा राज्य में भी उत्तरकाशी तीन प्रमुख जिलों में शामिल है। आज राज्य में रिवर्स पलायन भी बढ़ रहा है लोग आज अपने पैतृक निवास की और लौट रहे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी अतिथि देवो भव: की परम्परा है और देवभूमि की मर्यादा तोड़ने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकार ने दंगा विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून,लव जिहाद, लैंड जिहाद आदि कानून लागू किए हैं तथा 1000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई है। राज्य में सख्त भू कानून लागू किया है तथा ऑपरेशन कालनेमी चलाकर सनातन धर्म को बदनाम करने वाले पाखंडियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। उत्तराखंड देश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने वाला प्रथम राज्य बना है, यूसीसी के लागू होने से आज सभी के लिए सबकी सुरक्षा और एक समान कानून लागू किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 27 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शिता के साथ नौकरी मिली है। युवाओं के भविष्य के लिए सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। अभी 2 हजार पुलिस भर्ती पर हाईकोर्ट के निर्णय के बाद परिणाम घोषित किया गया है,जल्द ही इन 2000 युवाओं को नियुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है भ्रष्टाचार में लिप्त उच्च अधिकारियों सहित सभी पर कड़ी कार्यवाही की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार देवभूमि की संस्कृति के साथ किसी को भी छेड़–छाड़ की इजाजत नहीं दी जाएगी। देवभूमि में किसी भी प्रकार का जिहाद नहीं चलेगा। अंकिता भंडारी केस पर उन्होंने कहा कि हमने पहले भी जांच करवाकर अपराधियों को जेल पहुंचाने का काम किया है तथा स्वयं अंकिता भंडारी के माता पिता से मिलकर उनकी भावनाओं के अनुरूप सीबीआई जांच के आदेश दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो अंकिता भंडारी को पहले भी न्याय दिलाने के खड़े थे और आगे भी खड़े रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान पौराणिक भगवान विश्वनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में दर्शन के उपरांत महान संतों के आशीर्वचनों और उनके आध्यात्मिक संदेशों पर आधारित संकलन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और यहाँ के संतों का तप व ज्ञान हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। उन्होंने कहा कि संतों के दिव्य वचन समाज को सही मार्ग दिखाने के साथ-साथ हमारी युवा पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने में सहायक हैं।

इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पुरोला विधायक दुर्गेशवर लाल,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. स्वराज विद्वान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान,जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, जिला अध्यक्ष भाजपा नागेन्द्र चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, प्रताप सिंह पंवार, जगत सिंह चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार, ममता पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राणा, जिला महामंत्री महावीर सिंह नेगी, परशुराम जगुडी, नगर पालिकाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरेंद्र राणा, हरीश डंगवाल, शैलेन्द्र कोहली, गिरीश भट्ट, लोकेंद्र बिष्ट, सूरत राम नौटियाल,जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय , मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

डीएम का जोरदार एक्शन: मौहल्ले के बुजुर्ग, बहु-बहनों के लिए हिंसा आतंक का पर्याय बने दिव्यकांत पर गूंडा एक्ट लागू 

0

जिला प्रशासन का मिशन सफाई; स्वयं पीड़ित मां की शिकायत पर आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा को डीएम ने किया जिला बदर

बुजुर्ग माता से करता था मारपीट डर के मारे माता ने छोड़ दिया था घर; मौहल्ले की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी; परेशान होकर मौल्लेवासियों ने डीएम से लगाई थी गुहार

आसामािजक तत्वों से मिलकर घर को बना रखा था नशे का अड्डा,

देहरादून। , जनपद देहरादून में कानून-व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल ने कड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए आदतन अपराधी को जिला बदर कर दिया गया है। मौहल्लेवासियों के लिए भय और हिंसा का पर्याय बने आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा को गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर किया गया है।
प्रकरण में प्राप्त तथ्यों एवं जनसुनवाई के दौरान मौहल्लेवासियों की शिकायतों के आधार पर यह सामने आया कि विपक्षी दिव्यकांत लखेड़ा पुत्र स्व० राम बिहारी लखेड़ा, निवासी लेन ऋषि विहार, माजरी माफी, देहरादून द्वारा अपनी वृद्ध माता के साथ मारपीट की जाती थी, जिससे भयभीत होकर माता को घर छोड़ना पड़ा। इसके अतिरिक्त, वह मौहल्ले की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियाँ करता था तथा असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर अपने घर को नशे के अड्डे के रूप में संचालित कर रहा था। इन गतिविधियों से क्षेत्र में लगातार अशांति एवं भय का माहौल बना हुआ था।
उक्त परिस्थितियों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने विपक्षी के विरुद्ध जारी नोटिस 14.10.2025 की पुष्टि की गई तथा गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(3) के अंतर्गत जनहित में उसे “गुण्डा” घोषित करते हुए आदेश की तिथि से 06 माह की अवधि के लिए जनपद देहरादून की सीमा से बाहर रहने का आदेश पारित किया गया है।
आदेशानुसार, इस अवधि में यदि विपक्षी किसी कारणवश जनपद में प्रवेश करेगा, तो उसे पूर्व में इस जिला मजिस्टेªट न्यायालय को सूचना देकर स्वीकृति प्राप्त करनी होगी। साथ ही, जनपद की सीमा से बाहर रहते हुए अपने निवास स्थान का पूर्ण पता इस न्यायालय एवं थानाध्यक्ष, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। आदेश के उल्लंघन की स्थिति में विपक्षी को न्यूनतम 06 माह से लेकर अधिकतम 03 वर्ष तक के कठिन कारावास एवं जुर्माने से दंडित किया जा सकेगा।ण्
थानाध्यक्ष, थाना नेहरू कॉलोनी को निर्देशित किया गया है कि आदेश की प्रति विपक्षी को तामील कराते हुए 24 घंटे के भीतर जनपद से बाहर जाने के निर्देश दें तथा अनुपालन आख्या जिला मजिस्टेªट न्यायालय को प्रेषित करेंगें।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और नागरिकों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

 

सांसद बंसल ने देहरादून में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी की खेलकूद प्रतियोगिताओं का किया उद्घाटन

0

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, जीत की दी बधाईयां

देहरादून में आज बुधवार को ग्राउंड के बहुउद्देश्य हॉल में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का जोशीला आगाज हुआ।इस प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न विधानसभा के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।ट्रॉफी का अनावरण,खेलो का ध्वजारोहण और मशाल को प्रज्ज्वलित करके प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने किया।

उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और उन्हें जीत की बधाई दी। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में शामिल होने के लिए करीब 350 खिलाड़ी आए हैं।

डा. नरेश बंसल ने बताया कि देहरादून में 23 दिसंबर से खेल महाकुंभ प्रतियोगिता शुरू हो गई थी। सर्वप्रथम न्याय पंचायत स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, जिसमें जीतने वाले खिलाड़ी विधानसभा स्तर पर मुकाबला करने पहुंचे। विधानसभा में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सांसद चैंपियनशिप ट्राफी के लिए चयनित हुए। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए राजपुर रोड, रायपुर, सहसपुर, देहरादून कैंट, मसूरी, डोईवाला, धर्मपुर, विकासनगर, चकराता और ऋषिकेश विधानसभा से खिलाड़ी आए हैं।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में विभिन्न खेल स्पर्धाएं रखी गई हैं, जिनमें आधुनिक खेलों के साथ परंपरागत खेलों को भी शामिल किया गया है।अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका फुटबाॅल और बैडमिंटन प्रतियोगिता होंगी। एथलेटिक्स में अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका शामिल होंगी। अंडर-14 बालक-बालिका की कबड्‌डी, वाॅलीबाल, पिट्‌टू, खोखो, रस्साकसी, गोली-कंचा, मुर्गा झपट प्रतियोगिता होगी। जबकि अंडर-19 बालक-बालिका में कबड्‌डी, वॉलीबाल, पिट्‌टू, खोखो, रस्साकसी, गोली-कंचा और मुर्गा झपट शामिल है।डा. नरेश बंसल ने कहा कि सांसद ट्रॉफी जीतने वाली टीम को नगद पुरस्कार राशि मिलेगी।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार ने खिलाड़ियों के हित के लिए नीतिगत फैसले किए जिनके बाद देश व राज्य में खेलों को लेकर माहौल बदला और एक खेल संस्कृति विकसित होनी शुरू हुई। उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप के बाद प्रदेश स्तर के विजेता सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण के हकदार होंगे।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि युवा खेलों को टाइम पास के रूप में नहीं बल्कि करियर के रूप में अपनाएं । अगर वें 100% अनुशासन और समर्पण खेल को देंगे तो उन्हें चैंपियन बनने से कोई रोक नहीं सकता।

इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पाण्डे जी,जिला क्रीड़ा अधिकारी रविन्द्र भण्डारी जी, आदि ,संबंधित अधिकारीण,कोच व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

 

सीएम धामी ने खटीमा में किया 33 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

0

 

उधमसिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 33 करोड़ 36 लाख 49 हजार की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें जिला विकास प्राधिकरण द्वारा 11 करोड़ 27 लाख 50 हजार की धनराशि से नवनिर्मित हाईटेक महाराणा प्रताप बस स्टेशन भी शामिल है।

इस अवसर पर ने घोषणा की कि नानकमत्ता में बाला जी मंदिर के सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नानकमत्ता विधानसभा के अंतर्गत ब्राह्मदेव मंदिर लोहिया पुल खटीमा में सौंदर्यीकरण व पुनःनिर्माण कार्य किया जाएगा। नानकमत्ता विधानसभा के अंतर्गत देवभूमि धर्मशाला में कक्ष, हॉल एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। नानकमत्ता विधानसभा के अंतर्गत सोनूखरी – किशनपुर – बरकीडांडी – कैथुला – टुकड़ी मार्ग का हॉटमिक्स सड़क का कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने हाईटेक महाराणा प्रताप बस स्टेशन, नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 व 8 में 48.45 लाख की धनराशि से निर्मित पेयजल नलकूप, ओवर हेड टेंक, पाईप लाईन कार्यों, विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता के अंतर्गत 490.21 लाख की धनराशि से राजस्व निरीक्षक व उपनिरीक्षक के आवासीय भवनों व 359.91 लाख की लागत से उपनिरीक्षकों के कार्यालय भवनों, खटीमा में ग्राम मझोला में झील से लेकर पॉलिगंज की ओर 225.62 लाख की लागत से नाला निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा खटीमा क्षेत्र में 499.65 लाख की लागत से 300 नग हेंडपम्प स्थापना कार्य, 29.65 लाख की लागत से खटीमा के नवनिर्मित बस अड्डे में महाराणा प्रताप द्वार निर्माण, 24.50 लाख की लागत से खटीमा में हाईटेक शौचालय निर्माण एवं 95 लाख की लागत से थारू इंटर कॉलेज खटीमा का पुनःनिर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति और घुघुतिया पर्व के पावन अवसर पर 11 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित हाईटेक बस स्टैंड का शुभारंभ हो रहा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा उन्होंने स्वयं कई बार बस स्टैंड की स्थापना के लिए प्रयास किए थे और इसकी घोषणा भी की थी। जिसका कार्य आज धरातल में उतर गया है। मुख्यमंत्री ने कहा नवनिर्मित बस स्टैंड क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुगम और सुव्यवस्थित बनाएगा साथ ही स्थानीय व्यापार, पर्यटन और रोज़गार के नए अवसर सृजित कर क्षेत्र के विकास को भी गति प्रदान करेगा।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। शहरों से लेकर सुदूर पर्वतीय गाँवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत बन रहा है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा खटीमा उनका घर है और सभी खटीमावासी उनके परिवार के सदस्य हैं। मुख्यमंत्री ने कहा उन्होंने खटीमा से ही जनसेवा की यात्रा आरंभ की थी। क्षेत्र की प्रत्येक गली और गाँव उनके दिल के बेहद करीब है। खटीमा की माटी और यहाँ के लोगों से उन्हें ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है, उसी के बल पर वो प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर पा रहे हैं।

सीएम ने कहा राज्य सरकार, खटीमा के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। खटीमा क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए गदरपुर-खटीमा बाईपास और नौसर में पुल का निर्माण, पूरे क्षेत्र में सड़कों के व्यापक नेटवर्क का विकास भी सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा खटीमा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना करने के साथ ही चकरपुर में राष्ट्रीय स्तर के आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण भी कराया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा खटीमा में आधुनिक आईटीआई और पॉलीटेक्निक कॉलेज तथा 100 बेड के नए अस्पताल परिसर का निर्माण कर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया गया है। विद्यार्थियों के लिए साथी केंद्र एवं औद्योगिक विकास को गति देने लिए सिडकुल की स्थापना भी की गई है। उन्होंने कहा कि हम खटीमा और टनकपुर के बीच एक भव्य सैन्य स्मारक भी बनाने जा रहे हैं, जिस पर जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा सरकार पंतनगर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के निर्माण पर कार्य कर रही हैं। जिस पर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा राजकीय महाविद्यालय खटीमा में एमकॉम और एमएससी की कक्षाएं शुरू कराई गई हैं, जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में एकलव्य विद्यालय का संचालन भी प्रारंभ किया गया है। राज्य सरकार ने जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना का निर्माण पुनः प्रारंभ कर पूरे तराई क्षेत्र की पेयजल और सिंचाई की समस्या का समाधान करने की दिशा में कार्य किया है। वहीं, क्षेत्र के लोगों को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एम्स के सेटेलाइट सेंटर की स्थापना करने के साथ-साथ खुरपिया में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी के माध्यम से इस पूरे क्षेत्र के विकास को गति देने का प्रयास भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी खटीमा के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जायेगा।

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में दंगों की राजनीति करने वालों को सबक सिखाने के लिए सख्त दंगारोधी कानून बनाकर दंगों में होने वाले नुकसान की भरपाई भी दंगाईयों से ही करने का काम किया गया है। राज्य सरकार ने राज्य में नया कानून लागू कर मदरसा बोर्ड को भी समाप्त करने का निर्णय लिया है। इस कानून के लागू होने के पश्चात 1 जुलाई 2026 के बाद उत्तराखंड में केवल वही मदरसे संचालित हो पाएंगे, जिनमें हमारे सरकारी बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य में अवैध रूप से संचालित लगभग 250 से अधिक मदरसों को भी बंद करवाया है। हमारा प्रयास है कि राज्य में शिक्षा के मंदिर स्थापित हों, जहां तय मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए । उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में सनातन संस्कृति को बदनाम करने वाले पाखंडियों के विरुद्ध भी ऑपरेशन कालनेमि के माध्यम से भी सख्त कार्रवाई कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने और नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया। इसी का परिणाम है कि पिछले साढ़े 4 वर्षों में राज्य के लगभग 27 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्राप्त हुई है, जो अपने आप में नया रिकॉर्ड है। इस कानून के लागू होने के बाद बीते 4 वर्षों में 100 से अधिक नकल माफियाओं को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा हमने समाज में असमानताओं को समाप्त करने तथा सभी के लिए समान अधिकार एवं न्याय सुनिश्चित करने के लिए देश में सबसे पहले ‘समान नागरिक संहिता’ कानून को लागू करने का साहसिक कार्य भी किया है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश, देवभूमि है इसकी संस्कृति, अस्मिता और सम्मान के साथ हम किसी भी प्रकार का कोई षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इसअवसर पर सांसद अजय भट्ट एवं पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा ने नवनिर्मित बस अड्डे के लोकार्पण पर सभी क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा की यह बस अड्डा निर्माण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ड्रीम प्रोजेक्ट था। उन्होंने नवनिर्मित हाईटेक बस अड्डे का का नाम महाराणा प्रताप रखने पर मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री श्री धामी के कार्यों व निर्णयों को देश के अन्य राज्य भी अनुशरण कर रहे है यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री क्षेत्र व प्रदेश के सर्वागींण विकास के लिए कटिबद्ध है।

इस दौरान कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक शिव अरोरा, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रामेश चंद्र जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष नानकमत्ता प्रेम सिंह टूरना, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, मंजीत सिंह, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, महामंत्री रमेश जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Sports: लगातार छठी बार शहीद मेमोरियल कप पर UPES का कब्ज़ा

0

देहरादून। 13 जनवरी 2026, उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और उद्देश्यपूर्ण प्रतिबद्धता का परिचय देते हुएए UPES ने शहीद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के 12वें संस्करण में जीत दर्ज करते हुए लगातार छठी बार चैम्पियनशिप अपने नाम की। प्रोजेक्ट नमन के अंतर्गत आयोजित यह वार्षिक टूर्नामेंट देश के वीर शहीदों के साहस और बलिदान को सम्मानित करता हैए साथ ही उनके परिवारों को सार्थक वित्तीय एवं सामाजिक सहयोग प्रदान करता है।

यह टूर्नामेंट 2 जनवरी 2026 को UPES बिधोली परिसर में प्रारम्भ हुआ और इसे केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल CRPF के शहीद स्वर्गीय श्री मोहन लाल (एएसआई) को समर्पित किया गयाए जिन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक (वीरता) से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए वाहन-आधारित आत्मघाती हमले में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

9 जनवरी 2026 को खेले गए फाइनल मुकाबले में UPES ने सिंचाई विभाग, हरिद्वार के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा मुकाबले में 147 रनों से जीत हासिल की और खिताब पर मुहर लगाई।

फाइनल मुकाबले में प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए UPES के प्रियंक सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। मोहित मियाँ ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 327 रन बनाकर ‘सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़’ का पुरस्कार और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब अपने नाम किया। वहींए UPES के मोहम्मद तौसीफ को 12 विकेट लेने के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़’ घोषित किया गया।

टूर्नामेंट के 12वें संस्करण का उद्घाटन UPES के माननीय प्रो वाइस चांसलर डॉ. जयशंकर एलास्सेरी वरियर द्वारा UPES के संकाय सदस्यों और कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया। लीग-कम-नॉकआउट प्रारूप में आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की आठ टीमों ने भाग लियाए जिनमें UJVNL विकासनगर, सिंचाई विभाग हरिद्वारएl, जल संस्थान, पेय जल निगम, ऊर्जा भवनए UPCL हरिद्वार, कृषि विभाग और UPES शामिल थे।

प्रोजेक्ट नमन की भावना के अनुरूपए UPES ने शहीद स्वर्गीय श्री मोहन लाल (एएसआई) की पत्नी श्रीमती सरिता देवी को ₹5 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान कीए जो शहीद परिवार के प्रति सम्मानए कृतज्ञता और समर्थन का प्रतीक है।

इस अवसर पर UPES के रजिस्ट्रार श्री मनीष मदान ने कहा, शहीद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट हमारे लिए केवल एक खेल आयोजन नहीं हैए बल्कि यह कृतज्ञता और स्मरण की सामूहिक अभिव्यक्ति है। प्रोजेक्ट नमन के माध्यम से UPES हमारे वीर शहीदों के साहस और बलिदान को सम्मान देने के लिए उनके परिवारों के साथ सार्थक रूप से खड़ा है। यह टूर्नामेंट इस विश्वास को दर्शाता है कि खेल समुदायों को जोड़ सकता है, मूल्यों को स्थापित कर सकता है और उन वीरों की विरासत को जीवित रख सकता है जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए’।

2014 से शहीद मेमोरियल टी.20 क्रिकेट टूर्नामेंट के विस्तार के रूप में संचालितए प्रोजेक्ट नमन UPES और उसके कर्मचारियों के सहयोग से एक गैर-लाभकारी पहल के रूप में कार्य करता है। इस पहल और अन्य CSR गतिविधियों के माध्यम से, UPES खेल और सेवा को एक साथ जोड़ते हुए बलिदान का सम्मान करता है और समाज में दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव सृजित करता है।

 

अच्छी पहल: दून डिफेंस एकेडमी ने अपने अग्निवीर छात्रों को किया सम्मानित

0

 

देहरादून। देश की प्रतिष्ठित रक्षा शिक्षण संस्थान, ‘दून डिफेंस एकेडमी’ (DDA) https://doondefenceacademy.com ने एक बार फिर अपने नाम को सार्थक करते हुए भविष्य के योद्धाओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। एकेडमी के विजनरी निदेशक संदीप गुप्ता सर ने हाल ही में भारतीय नौसेना और वायुसेना में चयनित दो जांबाज ‘DDA डायमंड्स’— विशाल राजपूत और हिमांशु जाट के साथ एक विशेष पॉडकास्ट के माध्यम से संवाद किया और उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मानित किया।

INS चिल्का में गूंजा ‘दून’ का नाम: पॉडकास्ट के दौरान भारतीय नौसेना (बैच 01/2025) के लिए चयनित विशाल राजपूत ने एक दिलचस्प वाकया साझा किया। विशाल ने बताया कि ट्रेनिंग सेंटर INS चिल्का में संदीप सर के साथ उनकी एक मुलाकात का वीडियो इतना वायरल हुआ कि वहां मौजूद उनके साथियों और अधिकारियों के बीच विशाल का नाम ही ‘दून’ पड़ गया। यह न केवल विशाल के लिए गर्व की बात है, बल्कि इस बात का प्रमाण भी है कि देश के हर कोने में DDA की साख कितनी मजबूत है।

संदीप गुप्ता सर का गुरुमंत्र और नकद पुरस्कार:अपने शिष्यों के समर्पण से गदगद संदीप गुप्ता सर ने विशाल और हिमांशु को ₹10,000 की नकद राशि और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। संदीप सर ने उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन देते हुए कहा, “वर्दी पहनना सौभाग्य की बात है, लेकिन उस वर्दी की गरिमा बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है। बुरी आदतों से दूर रहें और निरंतर अपनी शिक्षा को अपग्रेड करते

काशीपुर किसान आत्महत्या मामला: सरकार और पुलिस के लिए कलंकः- गणेश गोदियाल

0

काशीपुर के किसान आत्महत्या मामले की हो न्यायिक जांचः- यशपाल आर्य

देहरादून 13 जनवरी:

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य ने आज उधमसिंहनगर के ग्राम पैगा पहुंचकर मृतक किसान सुखवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात कर शोक एवं सांत्वना व्यक्त की तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के निवर्तमान प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व मे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधि मण्डल ने मृतक किसान के परिजनों से मुलाक़ात की।
इस अवसर पर कांग्रेस के नेताओं ने काशीपुर में किसान के आत्महत्या करने के मामले की सरकार से न्यायिक जांच की मांग भी की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि किसान की आत्महत्या के पीछे के कारण इंसानियत को झकझोर देने वाले हैं। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है तथा काशीपुर में किसान की आत्महत्या का मामला इसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह न केवल एक किसान की आत्महत्या का मामला है, अपितु धामी सरकार और राज्य पुलिस के माथे पर कलंक है। इस प्रकार के कृत्यों में पुलिस अधिकारियों की संलिप्तता जनता को सोचने के लिए मजबूर करती है कि पुलिसकर्मी अपने परिवार के सुखचैन के लिए किसी के जीवन को खरीद रहे हैं तो यह राज्यवासियों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। किसान द्वारा की गई धोखाधडी की शिकायत पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की बजाय उल्टे आरोपियों से पैसे लेकर शिकायत कर्ता किसाना को ही प्रताडित करना और धमकाना शुरू किया जिसके लिए उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की जानी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाय। साथ ही मृतक किसान के परिजनों को उचित मुआबजा दिया जाय और आरोपी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल बर्खास्त किया जाय ताकि वे जांच को प्रभावित न कर सकें।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि इस मामले में पुलिस कर्मियों को निलंबित करना काफी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की प्रताड़ना और सत्ता के अहंकार के आगे एक किसान आत्महत्या करने को मजबूर हुआ। इस घटना से एक पूरा परिवार उजड़ गया। यह सिर्फ एक किसान की मौत नहीं है बल्कि सरकार की अमानवीय नीतियों का परिणाम है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जाए। इसके अलावा दोषी पुलिस अधिकारियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया जाए। मृतक किसान के परिवार को तत्काल 50 लाख रुपये का मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की सरकार घोषणा करे। मृतक किसान उत्पीड़न में संलिप्त अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसान सुरक्षित नहीं है। पीड़ित लोगों को न्याय मिले, इसकी कोई गारंटी नहीं है। कांग्रेस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मनोज यादव, विधायक तिलकराज बेहड़, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, विधायक जसपुर आदेश चौहान, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा, इंदु मान, संदीप सहगल, मनोज जोशी आदि कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

राजीव महर्षि
निवर्तमान मीडिया प्रभारी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी

अच्छी पहल: नए साल पर धामी सरकार की बड़ी सौगात, निम्न आय वर्ग का ‘अपने घर’ का सपना होगा साकार

0

लैंड पूलिंग के तहत निम्न आय वर्ग के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी, एमडीडीए बैठक में भूमि चयन पर मंथन

*उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में एमडीडीए की मैराथन बैठक, विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार गरीब कल्याण और समावेशी विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार जनहितकारी निर्णय ले रही है। इसी कड़ी में नए वर्ष की शुरुआत के साथ धामी सरकार निम्न आय वर्ग के लोगों के “अपने घर” के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना को मूर्त रूप देने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्ययोजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में आज प्राधिकरण मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रस्तावित आवासीय परियोजना के भूमि चयन, बजट, डीपीआर और क्रियान्वयन जैसे अहम पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही उपाध्यक्ष मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) प्राधिकरण की अन्य महत्वपूर्ण गतिमान परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता पूर्ण, ससमय पूर्ण किया जाये। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नहीं की जायेगी। इस मौके पर प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

*आवासीय व विकास परियोजनाओं पर फोकस*
बैठक में एमडीडीए क्षेत्र के अंतर्गत संचालित आवासीय, वाणिज्यिक, पुनर्विकास, पार्किंग एवं हरित परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में आलयम् आवासीय परियोजना की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाना है। इस पर निर्देश दिए गए कि परियोजना को रेरा में निर्धारित अवधि के भीतर ही पूर्ण कराया जाए, जिससे प्राधिकरण पर किसी भी प्रकार की रेरा पेनल्टी अधिरोपित न हो। धौलास आवासीय परियोजना की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया गया। अभियंत्रण अनुभाग द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना स्थल पर प्राथमिकता के आधार पर ईडब्ल्यूएस इकाइयों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसकी कार्य पूर्ति तिथि 31 मार्च 2028 निर्धारित है। निर्देश दिए गए कि ईडब्ल्यूएस आवासों का निर्माण प्राथमिकता पर पूर्ण कराते हुए कब्जा हस्तांतरण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए। बैठक में अवगत कराया गया कि आईएसबीटी के निकट निर्मित एचआईजी आवासीय परियोजना में अधिकांश फ्लैट विक्रय हो चुके हैं और वर्तमान में मात्र 32 फ्लैट शेष हैं। इस पर उपाध्यक्ष महोदय ने संतोष व्यक्त करते हुए शेष फ्लैटों को शीघ्र विक्रय करने के निर्देश दिए।

*आढ़त बाजार पुनर्विकास अंतिम चरण में*
बैठक में अवगत कराया गया कि आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना का लगभग 70 से 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसे मार्च 2026 तक पूर्ण किया जाना है। सड़क चौड़ीकरण से प्रभावितों में से अब तक 30 संपत्तियों की रजिस्ट्री पीडब्ल्यूडी के पक्ष में की जा चुकी है। निर्देश दिए गए कि शेष प्रभावितों की रजिस्ट्री शीघ्र कराई जाए तथा नए आढ़त बाजार के निर्माण व शिफ्टिंग कार्य को तेज किया जाए।

*ऋषिकेश में बहुमंजिला पार्किंग परियोजना पर संतोष*
नगर निगम ऋषिकेश कार्यालय की भूमि पर प्रस्तावित बहुमंजिला कार पार्किंग एवं कार्यालय निर्माण परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य समयसीमा में पूर्ण कराया जाए तथा भविष्य में पार्किंग भवन के संचालन एवं अनुरक्षण का स्पष्ट प्रावधान एमओयू में किया जाए।

*इंदिरा मार्केट परियोजना की धीमी गति पर चिंता*
बैठक में अवगत कराया गया कि इंदिरा मार्केट पुनर्विकास परियोजना का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। फर्म Saamag MDDA Realty Pvt. Ltd. द्वारा नई कार्ययोजना प्रस्तुत की गई है, जिसके अनुसार परियोजना नवंबर 2028 तक पूर्ण की जानी है। साथ ही विधायक राजपुर द्वारा छूटे हुए प्रभावितों को परियोजना में सम्मिलित करने के निर्देशों की जानकारी दी गई। इंदिरा मार्केट के मुख्य प्रवेश द्वार की चौड़ाई मात्र 20–25 फीट होने पर निर्देश दिए गए कि स्थल निरीक्षण कर आसपास की दुकानों को शिफ्ट करने हेतु व्यापारियों से संवाद कर पृथक प्रस्ताव तैयार किया जाए तथा सभी कार्य कंसेशन एग्रीमेंट के अनुरूप किए जाएं।

*सिटी फॉरेस्ट में ऑनलाइन टिकट और रजिस्टर व्यवस्था*
सिटी फॉरेस्ट परियोजना में 12 जनवरी 2020 के निरीक्षण निर्देशों के अनुपालन तथा पार्क में प्रवेश हेतु ऑनलाइन टिकट व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पार्क की परिसंपत्तियों के लिए अलग से एसेट व स्टॉक रजिस्टर बनाने को कहा गया।

*आईएसबीटी साप्ताहिक बाजार से हो रही परेशानी*
आईएसबीटी के निकट लगने वाले साप्ताहिक बाजार से परियोजना निवासियों को हो रही असुविधा पर चर्चा की गई। निर्देश दिए गए कि दुकानदारों से प्रतिदिन किराया लेने हेतु प्रस्ताव तैयार किया जाए तथा स्थल की साफ-सफाई व विकास कार्य सुनिश्चित किए जाएं।

*सिटी जंक्शन मॉल संचालन के लिए नई निविदा*
आईएसबीटी स्थित सिटी जंक्शन मॉल के संचालन व अनुरक्षण हेतु निविदा प्रक्रिया में शर्तों में शिथिलता प्रदान करते हुए 15+5 वर्ष की अवधि के लिए नई निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए। मासिक किराए में हर तीन वर्ष में 5 प्रतिशत वृद्धि का प्रावधान करने को कहा गया। आईएसबीटी में स्थित दुकानों, कियोस्क व अन्य व्यावसायिक इकाइयों के किराए के पुनरीक्षण पर चर्चा की गई। दुकानदारों के प्रत्यावेदन पर पृथक बैठक कर एमएसएमई छूट का लाभ देने और शीघ्र नई निविदा प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए।

*इको पार्क और जीरो प्वाइंट पार्किंग पर जोर*
इको पार्क को मसूरी की महत्वपूर्ण पर्यटन परियोजना बताते हुए निर्माण एजेंसी चयन प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जीरो प्वाइंट पर प्रस्तावित पार्किंग हेतु वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अनुमति प्राप्त कर निर्माण कार्य शुरू करने को कहा गया। नवनिर्मित गौरा देवी पार्क, मियांवाला वॉटर पार्क और अन्य पार्कों के शीघ्र लोकार्पण तथा मालदेवता रोड के प्राकृतिक स्रोत के सौंदर्यीकरण में आ रही बाधाओं के समाधान हेतु बैठक करने के निर्देश दिए गए।

*लैंड पूलिंग से नई टाउनशिप का रास्ता साफ*
धर्मावाला-विकासनगर में खरीदी गई भूमि पर नई टाउनशिप विकसित करने तथा हरबर्टपुर क्षेत्र में भूमि क्रय की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए। हरिपुर कालसी में स्नान घाट निर्माण और स्थल विकास कार्यों को समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। शैल्टर फंड के उपयोग से रिवर फ्रंट क्षेत्र और हरिद्वार बाईपास पर ईडब्ल्यूएस, एमआईजी व एचआईजी आवासीय परियोजनाओं का प्रस्ताव एक सप्ताह में तैयार करने के निर्देश दिए गए। आईएसबीटी क्षेत्र में आंतरिक सड़कों, कियोस्क, डॉरमेट्री और विद्युत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा सीसीटीवी सिस्टम के नियमित संचालन के निर्देश दिए गए। प्राधिकरण की समस्त परिसंपत्तियों को दर्ज करने हेतु एसेट/स्टॉक रजिस्टर तैयार करने और कार्यालयों, पार्कों व आईएसबीटी में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। उपाध्यक्ष महोदय ने देहरादून को हरित शहर के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से अधिक से अधिक वृक्षारोपण पर जोर देते हुए सभी निर्देशों के अनुपालन की बात कही और धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्त की गई।

*अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा*
बैठक में अवैध निर्माणों के विरुद्ध प्राधिकरण द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। विगत एक माह में अवैध निर्माणों की रोकथाम हेतु सेक्टर अभियंताओं द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की गई। साथ ही निर्देश दिए गए कि आगे भी प्राधिकरण क्षेत्रांतर्गत हो रहे अवैध निर्माणों एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

*शमन मानचित्रों की कम संख्या पर प्राधिकरण की नाराजगी*
बैठक में प्राधिकरण द्वारा शमन मानचित्रों हेतु प्राप्त आवेदनों की संख्या कम होने पर असंतोष व्यक्त किया गया। इस संबंध में अवगत कराया गया कि शमन शुल्क में अधिरोपित होने वाली भूमि की सर्किल दरें पूर्व में लागू ओटीएस स्कीम की तुलना में अत्यधिक होने के कारण जनसामान्य द्वारा अपने निर्माण को शमन नहीं कराया जा रहा है। ओटीएस स्कीम को पुनः लागू करने का अनुरोध भी किया जा रहा है, जिसके संबंध में पूर्व में शासन को पत्र प्रेषित किए जा चुके हैं। इस पर निर्देश दिए गए कि अधिक से अधिक संख्या में शमन मानचित्र एवं नए मानचित्र स्वीकृत कराने हेतु प्रभावी प्रयास किए जाएं।

*उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी का बयान*
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार शहरों के सुनियोजित विकास और आमजन को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्राधिकरण की प्राथमिकता है कि सभी विकास परियोजनाएं समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण हों। आवासीय योजनाओं में विशेष रूप से ईडब्ल्यूएस और निम्न आय वर्ग के लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि हर जरूरतमंद का अपने घर का सपना साकार हो सके। अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही हरित क्षेत्र, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं को विकास का अभिन्न हिस्सा बनाया जा रहा है।

*सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया का बयान*
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा संचालित सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। आवासीय, पुनर्विकास और पार्किंग परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।