Sunday, February 8, 2026
Google search engine
Homeताज़ा खबरेंबड़ी खबर: वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट के हमलावरों को पुलिस ने  लिया...

बड़ी खबर: वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट के हमलावरों को पुलिस ने  लिया हिरासत में 

राजधानी देहरादून में लगातार अपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं जिसके चलते लोगों में काफी आक्रोश भी है। कल वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट पर तीन अज्ञात हमलावरों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था जिसकी तहरीर उनके द्वारा पुलिस मैं दी गई और पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हमलावरों  को हिरासत में लिया गया।

बता दें कि वादी श्री हेम भट्ट स्व० जगदीश चन्द्र भट्ट, निवासी- शान्ति विहार, हरिद्धार बाईपास रोड, देहरादून ने स्कूटी सवार तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा दिनाँक 06/02/2026 को रेसकोर्स सडक पर मुडते समय उनकी स्कूटी रोककर उनके साथ गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दी गयी तहरीर के आधार पर मु०अ०सं०- 26/26, धारा 126(2),115(2),352,351(3) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमे पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 07/02/2026 को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 02 अभियुक्तो 1- मो० कैफ पुत्र समर अहमद निवासी गांधी रोड, थाना कोतवाली, जनपद देहरादून, उम्र 21 वर्ष तथा 2- मो० ताबिश पुत्र रियाज अहमद निवासी गांधी रोड, थाना कोतवाली, देहरादून, उम्र 20 वर्ष को पूछताछ हेतु हिरासत में लेकर चौकी लाया गया।

पूछताछ मे दोनो अभियुक्तों द्वारा बताया गया की दिनांक 06/02/2026 की शाम को उनके द्वारा समीर निवासी मेहूवाला से इनामुला बिल्डिंग के पास से रेसकोर्स जाने के लिये स्कूटी मे लिफ्ट ली गयी थी तथा रास्ते मे हॉर्न देने पर भी वादी द्वारा उनके वाहन को साई़ड न देने पर रेसकोर्स जाने वाली सडक पर उनके द्वारा वादी के वाहन के आगे अपने वाहन को लगाकर उसे रुकवाया गया। इस बात को लेकर हुए विवाद में उनके बीच मारपीट हो गयी। घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त समीर निवासी मेंहुवाला की तलाश की जा रही है। हिरासत में लिए गए अभियुक्तों के विरुद्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments