होम गार्ड वर्दी डंडा खरीद पर कांग्रेस ने सरकार पर किया हमला
देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है और सभी विभागों में भ्रष्टाचार व लूट की खुली छूट अधिकारियों कर्मचारियों को मिली हुई है क्योंकि सत्ता का आरक्षण भ्रष्टाचारियों को मिली हुई है और इसकी पुष्टि स्वयं सरकार के डिजी स्तर के आला अधिकारी कर रहे हैं यह बात आज एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय ईसी रोड पर मीडिया से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के डिजी होमगार्ड द्वारा अपनी विजिलेंस जांच में चकित करने वाला खुलासा करते हुए जो जानकारी दी उससे राज्य में भ्रष्टाचार का स्केल पता चलता है। श्री धस्माना ने कहा कि होम गार्ड का एक सौ तीस रुपए का डंडा तीन सौ पचहत्तर रुपए में ५०० रुपए की जैकेट १५८० रुपए में व ५०० रुपए वाले जूते १५०० सौ रुपए में तीन गुणा कीमत पर खरीदे जाना यह दर्शाता है कि भ्रष्टाचार करने वाले दाल में काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली किए दे रहे हैं और जब पुलिस से संबंधित एक अधीनस्थ विभाग में इस स्तर का घोटाला व भ्रष्टाचार हो रहा है तो अन्य विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार का अंदाजा लगाया जा सकता है। श्री धस्माना ने कहा कि शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्तियां आम बात है और पेपर लीक , नकल जैसी घटनाओं से पहले ही प्रदेश बदनाम है और अब होम गार्ड विभाग की कारिस्तानी से प्रदेश के भ्रष्टाचार की चर्चा पूरे देश में हो रही है। श्री धस्माना ने कहा कि खनन आबकारी जमीनों के घोटालों से लेकर अब पुलिस और होम गार्ड महकमे में भ्रष्टाचार से कांग्रेस के प्रदेश सरकार के संरक्षण में पनप रहे भ्रष्टाचार की पुष्टि हो गई है और ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड




