Homeताज़ा खबरेंAchivement: राजकीय दून मेडिकल के एनाटॉमी विभाग की छात्राओं ने संस्थान और...

Achivement: राजकीय दून मेडिकल के एनाटॉमी विभाग की छात्राओं ने संस्थान और प्रदेश का नाम किया रोशन

 

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग की पीजी रेजिडेंट्स डॉ. शिवांगी ठाकुर एवं डॉ. कृतिका ने SOCA-CON 2026 (विश्व क्लिनिकल एनाटॉमिस्ट्स कांग्रेस) में सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति (Best Oral Presentation) का पुरस्कार प्राप्त कर संस्थान एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।
यह उपलब्धि न केवल एनाटॉमी विभाग बल्कि पूरे राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। दोनों रेजिडेंट्स ने अपने उत्कृष्ट शोध कार्य, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से यह सम्मान अर्जित किया।
उल्लेखनीय है कि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के छात्र लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं, जो संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं शोध को मिल रहे प्रोत्साहन को दर्शाता है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गीता जैन के नेतृत्व में जहां एक ओर सुपरस्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बेसिक साइंसेज़—जैसे एनाटॉमी, फिजियोलॉजी एवं बायोकेमिस्ट्री—के सुदृढ़ीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी संतुलित विकास के परिणामस्वरूप छात्रों को शोध एवं अकादमिक उत्कृष्टता के लिए अनुकूल वातावरण प्राप्त हो रहा है।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ गीता जैन एवं एनाटॉमी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ जॉली अग्रवाल ने दोनों रेजिडेंट्स को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments