हरिद्वार; उत्तराखंड में बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर नया मोड़ सामने आया है आज उर्मिला सनावर ने अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े वायरल ऑडियो वाले फ़ोन को कोर्ट में जमा करवा दिया है। जिसके बाद न्यायालय की निगरानी में फ़ोन को सील कर सुरक्षित किया गया है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो क्लिप के सिलसिले में उर्मिला सनवार शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुईं और अपना मोबाइल फोन जमा किया। कोर्ट की देखरेख में और तय प्रक्रिया के अनुसार, मोबाइल फोन को सील करके कोर्ट में सुरक्षित रख दिया गया है।
कई बार उर्मिला द्वारा वीडियो बनाकर फोन में अंकित भंडारी हत्याकांड से जुड़े सबूत होने की बात कही गई। बताया जा रहा है कि यह वही मोबाइल है, जिसमें अंकिता हत्याकांड से जुड़े अहम साक्ष्य और ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद होने का दावा किया जा रहा था। इससे पहले इस प्रकरण को लेकर बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था और एसआईटी द्वारा उर्मिला सनावर से पूछताछ भी की जा चुकी है।
आगे की जांच प्रक्रिया के तहत उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर के वॉयस सैंपल भी जमा कराये जाएंगे। जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की दिशा तय होगी। अदालत ने सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अगली सुनवाई के लिए तारीख निर्धारित की गई है।




