Homeताज़ा खबरें2027 में प्रदेश में जीत का परचम लहराएगी कांग्रेस: कुमारी सेलजा

2027 में प्रदेश में जीत का परचम लहराएगी कांग्रेस: कुमारी सेलजा

देहरादून। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा ने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर बुधवार सुबह देहरादून पहुंचकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने और भाजपा की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज करने पर जोर दिया।
*बीजापुर गेस्ट हाउस में स्वागत*
प्रदेश पहुंचते ही कुमारी सेलजा का बीजापुर गेस्ट हाउस में स्वागत किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उनके साथ एआईसीसी से जिला अध्यक्षों के चुनाव समिति के समन्वयक प्रभारी चिल्ला वामशी चंद्र रेड्डी भी मौजूद रहे।
*जिला अध्यक्षों के साथ अहम बैठक*
आज प्रथम बैठक जिला अध्यक्षों के साथ हुई, जिसमें 27 में से 25 जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में पिछले छह माह में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत नियुक्त जिला अध्यक्षों द्वारा किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया। आगामी तीन महीनों का रोडमैप भी साझा किया गया, जिसकी नियमित समीक्षा होगी।
बैठक में बूथ कमेटियों को मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, भाजपा की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन को गति देने और हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रभारी ने जिला अध्यक्षों से एक-एक कर व्यक्तिगत बातचीत भी की।
*फ्रंटल संगठनों की बैठक*
जिला अध्यक्षों की बैठक के बाद फ्रंटल और अनुशांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। पिछले कार्यकाल की समीक्षा में प्रभारी ने कुछ फ्रंटलों की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई और कहा कि आगे सभी प्रकोष्ठों और विभागों की भूमिका और अधिक मजबूत होनी चाहिए। हर कार्यक्रम में सभी को समान रूप से जिम्मेदारी लेनी होगी।
वरिष्ठ नेताओं के साथ रणनीतिक बैठक
फ्रंटल संगठनों की बैठक के बाद प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक हुई, जिसमें 2027 विधानसभा चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। कुमारी सेलजा ने राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के लिए प्रदेश नेतृत्व की सराहना की।
इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रदीप टम्टा, काजी निजामुद्दीन सहित अन्य विधायक मौजूद रहे। प्रभारी के साथ सह-प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव भी उपस्थित थे।
डॉ. प्रतिमा सिंह
प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments