Homeताज़ा खबरेंअभियंता दिवस पर यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक ने दी शुभकामनाएँ

अभियंता दिवस पर यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक ने दी शुभकामनाएँ

 

देहरादून। देश के महान अभियंता एवं भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर को मनाए जाने वाले अभियंता दिवस पर यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने प्रदेश एवं देश के सभी अभियंताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अभियंता अपने तकनीकी ज्ञान, नवाचार, दूरदृष्टि और समर्पण के माध्यम से विकास की नई संभावनाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आधुनिक भारत के निर्माण में अभियंताओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि देश की आधारभूत संरचना, ऊर्जा, परिवहन, संचार, उद्योग और तकनीकी विकास के क्षेत्र में अभियंताओं की विशेषज्ञता और मेहनत विकास की गति को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि उत्तराखंड जैसे भौगोलिक एवं प्राकृतिक विविधताओं वाले राज्य में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में अभियंताओं की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण से लेकर जलविद्युत परियोजनाओं के विकास एवं संचालन तक अभियंता अपनी तकनीकी दक्षता और अनुभव के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने विशेष रूप से जलविद्युत क्षेत्र में अभियंताओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि उत्तराखंड की ऊर्जा क्षमता का बेहतर उपयोग करने, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाने, आधारभूत संरचनाओं के विकास और सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अभियंताओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। जलविद्युत परियोजनाओं की योजना, निर्माण, संचालन और रखरखाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अभियंताओं की विशेषज्ञता

की कार्यप्रणाली को प्रभावी और बेहतर बनाने में सहायक है।

यूजेवीएनएल के अभियंताओं एवं समस्त कार्मिकों के योगदान की सराहना करते हुए श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि निगम की प्रगति केवल तकनीकी उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे अधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों की टीम भावना, निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच और समर्पण भी महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिकों के सामूहिक प्रयासों से यूजेवीएनएल निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

प्रबंध निदेशक ने अभियंताओं का आह्वान किया कि वे बदलती तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप अपने ज्ञान और कौशल को निरंतर विकसित करते रहें तथा नवाचार एवं आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग करते हुए ऊर्जा क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

अंत में श्री अजय कुमार सिंह ने अभियंता दिवस के अवसर पर सभी अभियंताओं एवं उनके परिवारों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments