Homeराज्यउत्तराखंडचोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्त हुए रंगेहाथ गिरफ्तार:...

चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्त हुए रंगेहाथ गिरफ्तार: अभियुक्तो के कब्जे से 09 मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को पुलिस ने किया सीज

*पंजाब से मसूरी घूमने आये थे अभियुक्त, घूमने फिरने में पैसे खत्म होने पर दिया चोरी की घटना को अंजाम।*

अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी गश्त/चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु कडे निर्देश दिये गये हैं, जिसके अनुपालन में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा नियमित रूप से प्रभावी गश्त/चैकिंग की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 27-07-2026 की प्रात: कोतवाली मसूरी से गश्त ड्यूटी हेतु रवाना पुलिस टीम को माल रोड स्थित मस्जिद वाली गली में स्थित स्टार मोबाइल नामक एक मोबाइल की दुकान पर संदिग्ध गतिविधियां होने का संदेह हुआ, जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सावधानी से तत्काल घेराबंदी कर दुकान के अंदर घुसे 02 अभियुक्तों को मौके से मोबाइल व अन्य सामान की चोरी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके पर अभियुक्तो के कब्जे से दुकान से चोरी किए 09 मोबाईल फोन व अन्य मोबाईल संबंधी उपकरण व दुकान का ताला तोड़ने में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया कि वे दोनों पंजाब से मसूरी घूमने आये थे तथा 02 दिन पूर्व उनके पास रखे सारे पैसे खत्म हो जाने के कारण वो चोरी की फिराक थे, परन्तु पुलिस द्वारा की जा रही रात्रि चैकिंग एवं गश्त के कारण वो अपने मंसूबों को अजाम नही दे पाये। आज भी उनके द्वारा चोरी का प्रयास किया गया तो पुलिस द्वारा उन्हें मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली मसूरी पर मु0अ0सं0 29/2026 अंतर्गत धारा 305, 317(2), 331(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को सीज किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त-*

1- जगहीर सिंह पुत्र रणजीत सिंह, निवासी- जसूवती गाँव शेरूड़, जिला संगरूर, पंजाब। उम्र- 38 वर्ष,

2- तरणप्रीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह, निवासी- गाँव कमालपुर, जिला संगरूर, पंजाब, उम्र 30 वर्ष।

*बरामदगी:*

1- विभिन्न कम्पनियों के नये पुराने व रिपेयरिंग हेतु दुकान पर आये 09 मोबाइल फोन।
2- मोबाइल सम्बन्धी अन्य उपकरण (चार्जर, एडाप्टर, डाटा केबल)
3- घटना में प्रयुक्त हथौडा
4- घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा मोटर साइकिल

*पुलिस टीम :-*

1- अ0उ0नि0 गोपाल सिंह चौहान
2- कां0 अजीत
3- हो0गा0 सोबत
4- हो0गा0 अंकित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments