Homeताज़ा खबरें"ड्रग फ्री कैंपस" अभियान: क्लेमेंटाउन में  निजी शिक्षण संस्थान से बिना पूर्व सूचना...

“ड्रग फ्री कैंपस” अभियान: क्लेमेंटाउन में  निजी शिक्षण संस्थान से बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण करने पहुंची ANTF व डाक्टरों की सयुक्त टीमें

100 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट

*शिक्षण संस्थाान में मौजूद छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा नशे की दुष्परिणामों की दी जानकारियां*

*दून पुलिस की पहल का स्थानीय व अन्य राज्यों के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने की प्रशंसा*

मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में *”ड्रग्स फ्री कैम्पस”* अभियान चलाया जा रहा है।


अभियान के तहत पुलिस द्वारा जनपद में स्थित सभी शिक्षण संस्थानों में पढने वाले सभी छात्र-छात्राओं से उनका ड्रग्स टेस्ट कराये जाने हेतु कन्सर्ट फार्म/शपथ पत्र भराये गये थे, जिसके क्रम मे आज दिनांक 04/08/26 को ANTF देहरादून व डाक्टरों की सयुक्त टीम द्वारा क्लेमेंटाउन क्षेत्र में स्थित एक निजी शिक्षण सस्थांन में बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण किया गया तथा संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में से 100 छात्र-छात्राओं के ड्रग्स टेस्ट किट के माध्यम से रेन्डमली यूरीन टेस्ट किये गये, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट नेगेटिव आयी।

दून पुलिस का नशे की गिरफ्त में आये छात्र-छात्राओं का कडा व स्पष्ट संदेश कि यदि कोई भी छात्र-छात्रा किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करता पाया जाता है, तो उसके तथा सम्बन्धित शिक्षण संस्थान के विरूद्व भी कडी कार्यवाही की जायेगी।

अभियान के दौरान शिक्षण संस्थाान में मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा नशे की दुष्परिणामों की जानकारी दी गयी। अभियान के क्रम में अन्य शिक्षण संस्थानो में भी औचक निरीक्षण की तैयारी की जा रही हैै। निजी शिक्षण संस्थान में अध्यनरत स्थानीय व अन्य राज्यों से आए छात्र-छात्राओं द्वारा दून पुलिस की इस पहल की प्रशंसा की गई, साथ ही कई छात्र – छात्राओं द्वारा पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी अपने अभिभावको भी दी गई, जिनके द्वारा भी छात्र हित मे पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments