Homeताज़ा खबरेंसीएम धामी ने नई दिल्ली में शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक के...

सीएम धामी ने नई दिल्ली में शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक के लोकार्पण समारोह में की शिरकत

शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ का विमोचन

देहरादून/नई दिल्ली,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण समारोह में प्रतिभाग किया।
यह गरिमामयी कार्यक्रम भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तथा पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।


पुस्तक के बारे में
‘अपनापन’ एक प्रेरणादायी कृति है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ विभिन्न भूमिकाओं में प्राप्त अपने अनुभवों का सजीव वर्णन किया है। पुस्तक में नेतृत्व, सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विचारों को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक के प्रकाशन पर शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएं दीं तथा इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
समारोह में उपस्थित
कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, भारत सरकार के अनेक मंत्री, सांसद, विधायक, समाजसेवी, लेखक-पत्रकार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments