Homeताज़ा खबरेंकांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में बिगड़ी कनून व्यवस्था और नर्सिंग अभ्यर्थियों के...

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में बिगड़ी कनून व्यवस्था और नर्सिंग अभ्यर्थियों के मामले को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों के प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल ले.जन. गुरमीत सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन प्रेषित करते हुए राज्य में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था में सुधार लाये जाने तथा नसिंग अभ्यर्थियों के मामले में स्वास्थय महानिदेशक द्वारा भेजे गये प्रस्तावानुसार निर्णय लिये जाने हेतु राज्य सरकार को निर्देर्शित करने की मांग की। (ज्ञापन की प्रति संलग्न है)

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक लखपत सिंह बुटोला, मीडिया चेयरमैंन राजीव महर्षि, महामंत्री राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, अमरेन्द्र सिंह बिष्ट, अश्विनी बहुगुणा, विरेन्द्र पोखरियाल, ओमप्रकाश सती, अमरजीत सिंह, अखिलेश उनियाल शामिल थे।

डॉ0 प्रतिमा सिंह
प्रदेश प्रवक्ता

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments