*धारी देवी के दर्शन कर परिवार के साथ लौट रहे देहरादून निवासी 21 वर्षीय लक्ष्य रस्तोगी की बंजी जंपिंग के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मूल्यगांव स्थित बंजी जंपिंग प्वाइंट पर छलांग लगाने के बाद युवक को अचानक पेट और सीने में तेज दर्द तथा सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन उसे पहले एक लॉज में ले गए, लेकिन हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली (बागी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।डॉक्टरों के अनुसार प्राथमिक जांच में मौत का कारण सिंकोप अटैक या कार्डियक स्ट्रोक होने की आशंका है।*




