अपराधियों पर दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी
*प्रकरण में 05 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।*
दिनांक 2/3/2026 को श्रीमती पुष्पा देवी निवासी भोजावाला विकासनगर द्वारा कोतवाली विकास नगर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 02.03.2026 की सांय के समय उनके घर के आस-पास कुछ अनजान व्यक्तियों जिनमें एक लडकी भी थी द्वारा वाहन सं0-UK07FS 4482 तथा कुछ मो0सा0 से उनके घर में जबरन घुसकर उनके पुत्र शक्ति पुण्डिर के साथ मारपीट करते हुए उसे जबरन गाडी में अगवा कर अपने साथ ले गये तथा कुछ समय पश्चात उनके पुत्र को घर वापस छोड़ने की एवज में 01 लाख रुपयों की मांग की गई। तहरीर के आधार पर वाहन सं0-UK07FS 4482 के चालक व अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध मु0अ0सं0-63/2026 धारा- 140(2)/115(2)/333 BNS पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा गठित पुलिस टीमों को दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए
अपहर्त शक्ति सिहं को सकुशल बरामद करते हुए दिनांक 2/3/2026 को प्रकाश में आये 05 अभियुक्तों 01- प्रवीण पुत्र प्रीतम नि0 वार्ड नं0 3 पहाडी गली थाना विकासनगर उम्र 44 वर्ष , 02- नीरज पुत्र मदन बैरागी नि0 माईकोटा थाना नागल सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 34 वर्ष, हाल पता धर्मावाला थाना सहसपुर देहरादून , 03- विकास बैरागी पुत्र सत्यपाल बैरागी नि0 पंजाबी बाग हकीकत नगर पुलिस थाना सदर जिला सहारनपुर, हाल पता फतेहपुर धर्मावाला थाना सहसपुर देहरादून उम्र 35 वर्ष , 4- सचिन पुत्र शान्ति प्रसाद नि0 सावडा थाना चकराता देहरादून ,हाल पता लाईन जीवनगढ विकासनगर देहरादून उम्र 31 वर्ष , 05- नवीन खन्ना पुत्र महेन्द्र सिंह नि0 डांडा वार्ड नं0 15 डाकपत्थर थाना विकासनगर देहरादून उम्र 27 वर्ष, सम्बन्धित मु0अ0सं0 63/2026 धारा 115(2)/140(2)/333 BNS को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। अभी तो से पूछताछ के दौरान प्रकरण में अभियुक्ता शिल्पी पुत्री स्व0 पूनाराम निवासी टोंस कॉलोनी डाकपत्थर कोतवाली विकासनगर जिला दहेरादून उम्र 26 वर्ष का नाम प्रकाश में आया । जो घटना के दिन से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रही थी।
प्रकरण में लगातार फरार चल रही अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए । निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा लगातार सुराग रसी पतारसी करते हुए अभियुक्ता के सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दाबिशें दी जा रही थी, पुलिस
टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप आज दिनांक- 17/4/2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्ता शिल्पी पुत्री स्व0 पूनाराम को विकासनगर रोड समरफील्ड स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता*
01-शिल्पी पुत्री स्व0 पूनाराम निवासी टोंस कॉलोनी डाकपत्थर कोतवाली विकासनगर जिला दहेरादून उम्र 26 वर्ष
*पुलिस टीम।*
01-उ0नि0 चन्द्र शेखर नौटियाल
02-म0उ0नि0 रुबी मौर्य
03- कानि0 प्रवीन




