Homeराज्यउत्तराखंडजायका परियोजना की समीक्षा: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए युद्ध स्तर...

जायका परियोजना की समीक्षा: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए युद्ध स्तर पर कार्य के निर्देश

 

देहरादून, 24 जुलाई। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ जायका वित्त पोषित उत्तराखंड एकीकृत औद्यानिक विकास परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने परियोजना के तहत सभी कार्यों को तय समय सीमा में युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नाबार्ड के माध्यम से संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेते हुए अधिकारियों को साप्ताहिक मॉनिटरिंग और प्रत्येक माह लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जायका परियोजना के अंतर्गत प्रदेश में पॉलीहाउस निर्माण में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में कृषि मंत्री ने मिशन एप्पल और सेब की अति सघन बागवानी योजना के तहत किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के भी निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि 526 करोड़ रुपये की जायका वित्त पोषित परियोजना के तहत नाबार्ड के माध्यम से टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपदों के 16 विकासखंडों में सेब, कीवी, अखरोट, मसालों सहित उच्च गुणवत्ता वाले फल एवं सब्जी क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं।

बैठक में सचिव कृषि डॉ एसएन पांडेय सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments