Homeताज़ा खबरेंजिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अवैध मदरसा सील, दो संचालकों से लिया...

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अवैध मदरसा सील, दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र

देहरादून में बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील:  125 बच्चे मिले अध्ययनरत

बिना पंजीकरण संचालित मदरसा सील: दो अन्य के संचालकों से लिया गया शपथ-पत्र

*देहरादून: जिला प्रशासन की टीम ने शनिवार को जनपद में संचालित मदरसों के निरीक्षण के क्रम में आजाद कॉलोनी, आईएसबीटी के समीप स्थित दो मदरसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक मदरसा बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया, जबकि दूसरे मदरसे में शिक्षण कार्य संचालित नहीं हो रहा था।

जिला प्रशासन की टीम में उप जिलाधिकारी सदर, खंड शिक्षा अधिकारी रायपुर एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शामिल रहे। टीम ने आजाद कॉलोनी स्थित मदरसा जामिया-तुस-सलाम अल-इस्लामिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मदरसा बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया। यहां करीब 125 बच्चे अध्ययनरत पाए गए। मदरसे के संचालक मुफ्ती रईस मौके पर उपस्थित नहीं थे। उनके भाई मौके पर मौजूद थे, लेकिन वे मदरसे से संबंधित कोई पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर जिला प्रशासन की टीम ने मदरसे को तत्काल सील कर दिया।

इसी क्षेत्र में स्थित मदरसा दार-ए-अरकम, जिसका संचालन श्री अब्दुल सत्तार द्वारा किया जाता है, का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मदरसे का कोई पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। हालांकि, मौके पर बच्चे अध्ययनरत नहीं पाए गए तथा मदरसा संचालित भी नहीं हो रहा था। प्रशासन की टीम ने संचालक से शपथ-पत्र/अंडरटेकिंग लिया कि विधिवत पंजीकरण के बिना मदरसे का संचालन नहीं किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त टीम द्वारा मेहूंवाला माफी स्थित मदरसा दारुल उलूम रहीमिया, संचालक श्री गुलशेर, का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मदरसा संचालित नहीं पाया गया तथा वहां कोई बच्चा भी उपस्थित नहीं था। संचालक से भी लिखित शपथ-पत्र लिया गया कि उचित पंजीकरण के बिना मदरसे का संचालन नहीं किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में संचालित शिक्षण संस्थानों में निर्धारित मानकों एवं नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। बिना आवश्यक पंजीकरण के संचालित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments