Home Blog Page 35

“एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत सीएम धामी ने नॉर्थ ईस्ट के युवाओं से किया संवाद

0

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत उत्तर-पूर्वी राज्यों के युवाओं ने संवाद किया। ये युवा देहरादून से उत्तरकाशी की यात्रा पर तीन दिवसीय राज्य भ्रमण कार्यक्रम के तहत आए हुए हैं। इस दौरान विभिन्न उत्तर-पूर्वी राज्यों के छात्रों ने मुख्यमंत्री से कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका मुख्यमंत्री ने विस्तारपूर्वक आत्मीयता के साथ उत्तर दिया।
त्रिपुरा की एक छात्रा द्वारा छात्रों की सुविधा और सुरक्षा के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में देश-विदेश से छात्र शिक्षा ग्रहण करने आते हैं और उनकी सुविधा और सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


अरुणाचल प्रदेश के एक छात्र द्वारा उत्तराखंड और उत्तर-पूर्वी राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों क्षेत्रों की भौगोलिक एवं सांस्कृतिक परिस्थितियाँ काफी हद तक समान हैं, जिससे “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को और मजबूती मिलती है।
उत्तराखंड में महिलाओं की भूमिका पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 2 लाख 65 हजार से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं तथा महिला सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार ने 19 हजार करोड़ रुपये का जेंडर बजट निर्धारित किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर-पूर्वी राज्यों से आए सभी छात्र-छात्राओं का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि देश के “अष्टलक्ष्मी” कहे जाने वाले उत्तर-पूर्वी राज्यों एवं लद्दाख जैसे हिमालयी क्षेत्रों से आए युवाओं के बीच उपस्थित होकर उन्हें अत्यंत हर्ष की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि ये सभी युवा अपने-अपने राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विशिष्ट पहचान के साथ उत्तराखंड को और अधिक समृद्ध बनाने आए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न वेशभूषा, भाषाएं, परंपराएं और जीवनशैली भारत की “विविधता में एकता” की भावना को साकार करती हैं और यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उत्तर-पूर्वी राज्यों की प्राकृतिक सुंदरता का उल्लेख करते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश की बर्फीली चोटियाँ, असम के चाय बागान, मणिपुर की लोकतक झील, मेघालय के पर्वत, मिजोरम की वादियां, नागालैंड की परंपराएं, सिक्किम की कंचनजंगा, त्रिपुरा की विरासत और लद्दाख की हिमालयी सुंदरता भारत की विविधता को विशेष पहचान देती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के तहत ये युवा वास्तव में देश के सच्चे ब्रांड एंबेसडर हैं, जो विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर-पूर्वी राज्य प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध हैं और दोनों क्षेत्रों में पहाड़, नदियां, जंगल और जनजातीय जीवनशैली का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की तरह ही उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी लोक संस्कृति पूरी जीवंतता के साथ संरक्षित है। उत्तराखंड के पारंपरिक मेले-त्योहारों की तरह उत्तर-पूर्व में मनाए जाने वाले बिहू, शाद सुक माइनसिएम, चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल और नोंगक्रेम जैसे त्योहार सांस्कृतिक समृद्धि के प्रतीक हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर-पूर्वी राज्य आज विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में नॉर्थ ईस्ट में इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, व्यापार, पर्यटन और डिजिटल सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में 800 से अधिक बार केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नॉर्थ ईस्ट का दौरा किया गया है और “लुक ईस्ट ” नीति को “एक्ट ईस्ट ” में परिवर्तित कर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा में लाया गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्वोत्तर में हजारों किलोमीटर हाईवे, रेलवे लाइन, एयरपोर्ट्स, गैस ग्रिड, ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क तथा मेगा परियोजनाओं का विकास किया गया है। भारत-म्यांमार-थाईलैंड ट्राई-लेटरल हाईवे, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने वाली परियोजनाएं इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण की शक्ति मानते हुए केंद्र सरकार द्वारा स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और नई शिक्षा नीति जैसी योजनाओं के माध्यम से अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट में शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है, जिसमें नए विद्यालय, मेडिकल कॉलेज, संस्थान और खेल अवसंरचना शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी शिक्षा और कौशल के बाद अपने क्षेत्रों में लौटकर विकास में योगदान दें और विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार कर देश को आगे बढ़ाएं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे उत्तर-पूर्व से आए छात्रों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखें और “अतिथि देवो भवः” की भावना को बनाए रखें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नॉर्थ ईस्ट के छात्रों की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन, सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम और एंटी-रेसिज्म वर्कशॉप भी चला रही है।
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सभी छात्र उत्तराखंड में पूर्णतः सुरक्षित हैं और यह देवभूमि सभी की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र को कोई समस्या हो तो वे सिद्धि फाउंडेशन या सीमा जागरण मंच के माध्यम से अपनी बात सरकार तक पहुंचा सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर-पूर्व के युवा देश को नई दिशा देने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं और उत्तराखंड सरकार उनके साथ हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने स्टूडेंट एक्सचेंज, स्किल ट्रेनिंग और ऑर्गेनिक फार्मिंग जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में कर्नल अजय कोठियाल की भी उपस्थिति रही।

 

CM धामी का जोरदार एक्शन: कहा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को‌ दी चेतावनी

0

 

देहरादून। राजपुर के जोहड़ी क्षेत्र में हाल ही में हुई कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य में किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोबन सिंह उप, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 मसूरी, जनपद-देहरादून और प्रभारी कुठालगेट चौकी उपनिरीक्षक ना.पु अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेशभर में तत्काल प्रभाव से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जाए और सभी अवांछित एवं हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि रोड रेज, फायरिंग, और देर रात तक चलने वाली अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए।

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता की सुरक्षा है और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को पूरी सख्ती और मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। देहरादून में हालिया घटना के बाद संबंधित अधिकारियों के निलंबन को इसी सख्ती का उदाहरण बताते हुए उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

उधर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में शहर में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने रोड रेज और हुड़दंग की घटनाओं के बढ़ने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ऐसी घटनाओं रोकने के लिए निगरानी बढ़ाए जाने और हुड़दंगियों पर कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने देहरादून शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की गस्त बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसपी देहरादून को अपने सभी थानेदारों को पीक ऑवर में गस्त बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डे – नाईट पेट्रोलिंग के साथ ही मॉर्निंग पेट्रोलिंग को भी बढ़ाया जाए।
मुख्य सचिव ने बार और रेस्टोरेंट क्लोजिंग के लिए निर्धारित समय को कठोरता से लागू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सप्ताहांत में देहरादून को पार्टी और हुड़दंगियों को अड्डा ना बनने दिया जाए, इसके लिए हुड़दंगियों पर कठोर कार्रवाई की जाए

मुख्य सचिव ने बार और रेस्टोरेंट क्लोजिंग के लिए निर्धारित समय को कठोरता से लागू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सप्ताहांत में देहरादून को पार्टी और हुड़दंगियों को अड्डा ना बनने दिया जाए, इसके लिए हुड़दंगियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

मुख्य सचिव ने बार संचालन के नियमों का पालन ना करने वाले बार और अवैध बार संचालकों पर भी कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपनी ड्यूटी को मुस्तेदी से ना करने वाले लापरवाह अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शहर के आसपास के क्षेत्रों में खुले होम स्टे पर भी निगरानी किए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए होम स्टे की मैपिंग की जाए एवं निगरानी रखी जाए कि ये होम स्टे जो टूरिज्म प्रमोशन के लिए बने थे, कहीं लगातार बार लाइसेंस लेकर इसका दुरुपयोग तो नहीं कर रहे हैं। किरायेदारों और पीजी में रहने वालों का भी सघन सत्यापन अभियान चलाया जाए।

AIIMS दिल्ली में ब्रेस्ट कैंसर पर हुआ व्याख्यान: श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के डॉ. पंकज गर्ग ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

0

 

 

नई दिल्ली। डॉ. पंकज गर्ग, सीनियर सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट एवं HOD, ऑन्कोलॉजी, SMIH, ने AIIMS Delhi में स्तन कैंसर के सहायक प्रबंधन (Auxiliary Management) विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया।

अपने संबोधन में डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि स्तन कैंसर महिलाओं में सबसे आम प्रकार का कैंसर है, और इसकी समय पर पहचान (Early Diagnosis) सफल उपचार की कुंजी है। उन्होंने जागरूकता, नियमित जांच और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के महत्व पर विशेष जोर दिया।

प्रारंभिक जांच पर जोर

डॉ. गर्ग ने कहा कि यदि स्तन कैंसर का पता शुरुआती अवस्था में चल जाए, तो इसका इलाज अधिक प्रभावी और सफल हो सकता है। उन्होंने महिलाओं को नियमित स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी।

श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल में उपलब्ध सुविधाएं

उन्होंने यह भी बताया कि श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल (SMIH) में स्तन कैंसर से संबंधित संपूर्ण इलाज—जांच से लेकर उपचार तक—एक ही स्थान पर उपलब्ध है। यहां आधुनिक तकनीकों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के माध्यम से मरीजों को बेहतर और समग्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

जागरूकता ही बचाव

व्याख्यान के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद आवश्यक है, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को समय रहते सही इलाज मिल सके।

प्रदेश में लगातार बढते महिला अपराध और बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर बोला तीखा हमला 

0

 

उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ज्योति रौतेला
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने देश व प्रदेश में लगातार बढते महिला अपराध और बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला।उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा के कई नेताओं जनप्रतिनिधियों एवं उनके करीबी लोगों पर महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराधों के आरोप सामने आए हैंए जिनमें दुष्कर्म, यौन शोषण एवं महिला उत्पीड़न जैसे मामले शामिल हैं। इन मामलों को लेकर न तो केंद्र सरकार और न ही संबंधित राज्य सरकारें कोई ठोस एवं निष्पक्ष कार्रवाई करती दिखाई दे रही हैं। कुख्यात यौन अपराधी जैफ्री एपिस्टिन से जुड़ी फाइल्स में भी मोदी सरकार के मंत्री हरदीप पुरी का नाम आया है उन्होंने खुद माना कि वह एपस्टिन से मिले थे लेकिन संसद में इस बात पर कोई चर्चा नहीं हो रही है।
ज्योति रौतेला ने यह भी कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी और मधु किश्वर द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपनी ही पार्टी के नेतृत्व एवं कार्यप्रणाली पर उठाए गए सवाल गंभीर चिंताओं को जन्म देते हैं। इसके बावजूद भी सरकार द्वारा इन मुद्दों पर चुप्पी साधे रखना लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है।
ज्योति रौतेला ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड प्रदेश अपनी शान्ति, पर्यटन, शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए जाना जाता रहा है। वर्तमान भाजपा के राज में हत्या, महिलाओं के साथ दुराचार, बलात्कार और महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते जघन्य अपराधों के कारण अत्यंत चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है। प्रदेश में घटित महिला अपराध की हृदयविदारक घटनाओं ने न केवल कानून.व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाया है, बल्कि समाज की संवेदनशीलता को भी झकझोर कर रख दिया है। प्रदेश में हाल के वर्षों में महिला अपराध की घटनाएं अत्यधिक चर्चा का विषय रही हैं जिनमें 2022 में पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर क्षेत्र के भाजपा नेता के रिसॉर्ट में अंकिता भंडारी हत्याकांड हुआ। इस घटना में एक युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। प्रकरण में वीआईपी की संलिप्तता उजागर हुई परन्तु राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन उसके खिलाफ कार्रवाई करने से बचता रहा है।
ज्योति रौतेला ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी राज्य की सत्ता पर काबिज हुई है, प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्या एवं उत्पीडन की घटनाएं सामने आ रही हैंए जो अत्यंत चिंताजनक हैं। विगत पांच वर्षों में महिला अपराध के सैकड़ों मामलों का दर्ज होना यह दर्शाता है कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भाजपा सरकार पूरी तरह असफल रही है। इन वर्षों में उत्तराखंड राज्य महिला अपराध की घटनाओं में नम्बर एक पर पहुुंच चुका है।
उन्होने पद्रेश में महिला अपराध के बढते आकडो को रखते हुए कहा कि भाजपा शासन में राज्य में 2021 से 2026 के बीच महिला अपराध की घटनाओं में लगातार बढोत्तरी देखने को मिली है तथा उत्तराखंड राज्य सभी हिमालयी राज्यों में महिला अपराध के मामले में नम्बर एक पर खड़ा है। वर्ष 2021 में महिला अपराध के 3431 मामले, 2022 में 4337 मामले, 2023 में 3808, 2024 में 4000 से अधिक मामले, 2025 में 4200 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं।
ज्योति रौतेला ने राज्य में घटित कुछ प्रमुख महिला अपराध की घटनायें जिन्होंने पूरे उत्तराखंड राज्य को महिला अपराध की श्रेणी में सबसे आगे खड़ा कर दिया है और प्रदेश में चल रही ध्वस्त कानून व्यवस्था के आंकडो को भी मीडिया के सामने रखा और कहा कि सरकार को इन बढते हुए अपराध के आंकडो को भी गम्भीरता से लेना चाहिए।
ज्यौति रातैला ने देश और प्रदेश में हाल ही में हुई कुछ महिला अपराध की घटनाओं और बदहाल काननू व्यवस्था के चलते हुई घटनाओं का ब्यौरा मीडिया के समक्ष रखा।
1. भाजपा की चोरी विधायकों और सांसदों पर दुष्कर्म व यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप।
2. गोवा में भाजपा पार्षद सुभाष नायक के बेटे सोहन सुभाष नायक द्वारा लगभग 20 से 30 नाम वाली बच्चों से दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न का मामला उठाते हुए तीन साथ तकिया खेत चला रहा लेकिन भाजपा पिता बचाते रहे और सरकार सामने नहीं आई।
3. भाजपा नेता बृजभूषण शरण पर लगे गंभीर आरोपों और किए गए खुलासों का हवाला देते हुए कहा कि सार्वजनिक रूप से महिला को लेकर आपत्तिजनक बातें सामने आई लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि स्वामी के आप अत्यंत गंभीर हैं उनके बावजूद न तो उनकी गिरफ्तारी हो रही है और ना ही कोई जवाब नहीं तय की जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऐसे मामलों पर सरकार चुप क्यों है।
4. उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम का नाम सामने आ रहा है लेकिन सीबीआई जांच को दबाया जा रहा है।
5. कांग्रेस नेता नई दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा आम आदमी पार्टी में रहते हुए विधानसभा में चलाई गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीडी के मुद्दे को भी उठाया और भाजपा को कटघरे में खड़ा किया।
6. कपिल मिश्रा ने बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते मोदी एक लड़की को सरकारी गाड़ी में अपने आधिकारिक निवास ले जाते थे और उसे साथ वाले कमरे में रखते थे उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक सीडी है जो सुप्रीम कोर्ट को 2015 में सौंप गई थी लेकिन इसकी जांच नहीं हुई।
7. 18 सितम्बर 2022 को वनन्तरा रेस्टोरेंट में अंकिता भंडारी जघन्य हत्याकांड।
8. जून 2024 को बहादराबाद में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार एवं हत्या
9. 23 जून 2024 को अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट में दलित युवती के साथ सामूहिक बलात्कार
10. 28 जून 2024 को अल्मोड़ा के रानीखेत में दलित नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म
11. 30 जुलाई 2024 को जनपद उधमसिंहनगर के रूद्रपुर में महिला नर्स के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या।
12. 22 अगस्त 2024 को आईएसबीटी देहरादून में किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार।
13. 24 अगस्त 2024 को अल्मोड़ा जनपद के सल्ट में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास।
14. 3 सितम्बर 2024 को अल्मोड़ा जनपद के भिकियासैण में 5 साल की मासूम नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास।
15. माह जून 2025 में हरिद्वार में 4 साल की मासूम की यौन शोषण के उपरान्त हत्या।
16. पीआरडी जवान की पुलिस स्टेशन में मौत
17. रिटायर ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत।
18. प्रेम नगर में छात्र की पीटने से मौत।
19. लाल कुआं के जंगल में एक सब पेड़ से लटका हुआ मिला. कल
20. एंजेल चकमा के बाद छात्रों का खूनी संघर्ष नहीं रख रहा है।
21. देहरादून में नशे के कारोबार से लड़के लड़कियां नशे की गिरफ्त में है बीते दिनों चूना भट्ठा में एक लड़की की मौत हो गई थी।
22. नारी निकेतन की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है एक महिला जो मानसिक रूप से बीमार थी उसने आत्महत्या कर ली।ज्योति रातैला ने कहा कि ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के चलते आज राज्य की राजधानी देहरादून पूरी तरह से माफिया एवं अपराधियों की शरण स्थली बन चुकी है। पिछले एक माह के अन्तराल में राजधानी देहरादून में दिन दहाड़े 10 से अधिक गम्भीर अपराध एवं हत्या की घटनायें घटित हो चुकी हैं तथा राज्य सरकार इन घटनाओं पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो चुकी है।
पत्रकारवार्ता में महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा, जिलाध्यक्ष पूनम कण्डारी, महासचिव सुशीला शर्मा एवं सावित्री थापा आदि मौजूद रहेें।

सीएम धामी ने “रायपुर विधानसभा सम्मेलन–2026” में कार्यकर्ताओं से जनसेवा में समर्पित रहने का किया आह्वान 

0

 

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर विधानसभा की ओर से विधानसभा सम्मेलन–2026” में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कार्यकर्ताओं अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तराखंड में चहुंमुखी और संतुलित विकास सुनिश्चित हो रहा है। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक निर्णयों को जन-जन तक पहुंचाने में सेतु की भूमिका निभाएं।


मैं आज गौरव महसूस करता हूं कि हमारी सरकार ने पिछले 4 वर्षों में अनेकों अनेक योजनाओं के माध्यम से उत्तराखंड के विकास में अनेक कार्य करते हुए जी 20 जैसे कई सम्मेलन किए हैं जिससे प्रदेश को नई रफ्तार प्राप्त हुई है उत्तराखंड में पिछले 4 वर्षों में पेयजल के क्षेत्र में परिवहन के क्षेत्र में रोजगार के क्षेत्र में एक अच्छा काम हुआ है और यह हम सभी कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि हमें आम जनमानस तक अपनी बात को लेकर जाना है पारदर्शिता के आधार पर सीमांत गांव का भी विकास हुआ है स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमने अच्छा काम कियाहै। इन सब आधार पर उत्तराखंड को भारत वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है हमारी सरकार ने समान नागरिकता कानून लाकर महिलाओं को सशक्त एवं मजबूत बनाने का काम किया है।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने भी सभी का अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहां की आपके नेतृत्व की सरकार ने उत्तराखंड को नई ऊंचाई तक ले जाने का काम किया है भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा “राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम” के मूल मंत्र पर आधारित है। पार्टी के कार्यकर्ता ही इसकी सबसे बड़ी शक्ति हैं, जो निरंतर समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्य में समर्पित भाव से जुटे रहते हैं। बूथ स्तर से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान भाजपा को जन-जन की पार्टी बनाता है।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का रायपुर विधानसभा के सम्मानित कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन किया। और कहां की रायपुर विधानसभा लगातार संगठन क्षेत्र में आगे बढ़ रही है यहां का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रहा है।

रायपुर विधायक उमेश शर्मा कॉऊ ने सभी कार्यकर्ताओं का अतिथियों का और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का धन्यवाद ज्ञापित किया और यह बताया कि आपके द्वारा लगातार रायपुर विधानसभा को कई योजनाओं के माध्यम से विकास में सहायता प्रदान होती है इसलिए 4 वर्षों में आपके नेतृत्व में रायपुर विधानसभा का चौहमुखी विकास हो रहा है। मेरे द्वारा जब-जब आपको रायपुर विधानसभा की समस्याओं से अवगत कराया गया तब तब आपने समस्या का निवारण करते हुए रायपुर विधानसभा को आगे बढ़ने का काम किया है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल महिला मोर्चा के अध्यक्ष रुचि भट्ट रायपुर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित है।
भावदिए
अक्षत जैन
भाजपा महानगर देहरादून मीडिया प्रभारी
9012522667

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने ऋषिकेश‌ के शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण कर जांची  व्यवस्थाएं 

0

 

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने आज ऋषिकेश स्थित शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपचाररत मरीजों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं एवं सामान्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायज़ा लिया।

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि परिसर में स्वच्छता व्यवस्था का विशेष ध्यान सुनिश्चित किया जाए, ताकि मरीजों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्राप्त हो सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि यदि सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को अनावश्यक रूप से अन्यत्र रेफर किया जाता है, तो इसे घोर लापरवाही माना जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक नागरिक को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसी उद्देश्य के साथ प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है।

 

DM की QRT टीम द्वारा एलजी की कालाबाजारी रोकने को निरीक्षण एवं छपेमारी जारी

0

 

देहरादून दिनांक 30 मार्च 2026, एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी।

जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 27 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 16786 अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 1193 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। एलपीजी का घरेलू 27235 तथा व्यवसायिक का 2532 स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू के साथ ही व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड निंरतर बढाया जा रहा है।
–0–
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून।

Police Action: नशा तस्करों पर दून पुलिस का कड़ा प्रहार,  02 नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

अभियुक्तों के कब्जे से 01 किलो 295 ग्राम अवैध गांजा तथा 118 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद

*अवैध गांजे की तस्करी में गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी जा चुका है जेल*

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।

*1- कोतवाली सहसपुर*

*01 किलो 295 ग्राम अवैध गांजे के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

दिनांक- 29/03/2026 को सहसपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान चोरखाला नदी के किनारे स्थित बगीचे में बने पुराने खंडर से एक अभियुक्त मोहम्मद फारूख को 01 किलो 295 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली सहसपुर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में जेल जाना प्रकाश में आया है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

मोहम्मद फारुख पुत्र रिजवान निवासी कसाई मोहल्ला, रामपुर, थाना सहसपुर , देहरादून, उम्र- 55 वर्ष ।

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*

1- मु0अ0सं0- 98/25, धारा 25/4 आर्म्स एक्ट, थाना सहसपुर, देहरादून

*बरामदगी:* 01 किलो 295 ग्राम अवैध गांजा

*2- कोतवाली रायवाला*

*118 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

रायवाला पुलिस द्वारा दिनांक: 29-03-26 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुराने रेलवे अंडर पास से 01 अभियुक्त संदीप को 118 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

संदीप शर्मा पुत्र स्व0 चंद्रपाल निवासी बिरालसी, थाना चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर, उ0प्र0, उम्र – 45 वर्ष

*बरामदगी:* 118 ग्राम अवैध चरस

Big Breaking: राजपुर के जोहड़ी क्षेत्र में हुई रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा

0

 

घटना में शामिल दोनो पक्षों के 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*आपसी विवाद के चलते हुई फायरिंग की घटना को अभियुक्तों द्वारा रोड रेज की घटना दिखाने का किया था प्रयास*

*01 दिन पूर्व रात्रि में बार का बिल कम कराने को लेकर बार में आये युवकों व बार कर्मियों के मध्य हुआ था विवाद*

*विवाद के दौरान बार कर्मियों द्वारा दूसरे पक्ष के स्कार्पियों वाहन का शीशा फोडकर किया था क्षतिग्रस्त*

*आज प्रात: बार कर्मियों को फार्च्यूनर वाहन में जाता देख दूसरे पक्ष द्वारा उन्हें रोकने के लिए अपने स्कार्पियो वाहन से किया था उनका पीछा*

*वाहन को रूकवाने के दौरान दोनो पक्षों के बीच हुई थी आपसी फायरिंग*

*फायरिंग की घटना में मार्निग वॉक पर जा रहे एक व्यक्ति की गोली लगने से हो गयी थी मृत्यू*

*मृतक व्यक्ति के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने हत्या का अभियोग किया था दर्ज*

*पुलिस द्वारा उक्त बार को, जिसमे घटित हुई थी मारपीट की घटना, को कराया गया बंद, सीलिंग व लाइसेंस निरस्तीकरण की भेजी रिपोर्ट*

*थाना राजपुर*

आज दिनांक 30/03/2026 को समय 06:50 बजे कंट्रोल रूम को जोहड़ी, गांव मे फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर तत्काल कंट्रोल द्वारा उच्च अधिकारियों और राजपुर थाना को अवगत कराया गया। घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी व अन्य अधिकारी एवं राजपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मसूरी रोड पर मालसी के पास गाड़ी को पास न देने को लेकर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार व एक स्कॉर्पियो छ कार में सवार व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें स्कॉर्पियो छ में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसे रुकवाने के लिए उसके टायरो पर फायरिंग की गई। फायरिंग की घटना में दुर्घटनावश सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति श्री मुकेश कुमार जोशी पुत्र स्वर्गीय श्री गिरीश चंद्र जोशी निवासी तुला अपार्टमेंट जोहड़ी गांव थाना राजपुर देहरादून उम्र 74 वर्ष को गोली लग गई, जिन्हें उनके साथियों द्वारा तत्काल उपचार हेतु मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

उक्त घटना में फॉर्च्यूनर वाहन राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिसके बाद स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार में सवार व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। उक्त घटना में फॉर्च्यूनर कार में सवार 02 व्यक्तियों को चोटें आई है, जिन्हें कार में बैठे उनके 02 अन्य साथियों द्वारा उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार सभी व्यक्ति मौके से फरार हो गए। घटना के सम्बन्ध में मृतक मुकेश कुमार जोशी के साडू भाई श्री राकेश कुमार उप्रेती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0: 60/26 धारा: 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। एसएसपी देहरादून व अन्य अधिकारियो द्वारा अस्पताल जाकर घटना से संबंधित व्यक्तियों से जानकारी ली गई।

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत घटना में शामिल अभियुक्तो की धरपकड हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, साथ ही संपूर्ण जनपद में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व आसपास आने जाने वाले मार्गा पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई।

घटना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हेतु पुलिस द्वारा फार्च्यूनर कार में सवार घायल युवकों के साथियों रोहित कुमार तथा मौ0 अखलाक को पूछताछ हेतु चौकी पर लाया गया, जहां उनके द्वारा पहले वाहन को पास न देने को लेकर उक्त घटना के होने की बात बताई गई, संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा दोनो युवकों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि वे दोनो कुठालगेट स्थित ZEN – Z बार में काम करते हैं तथा दिनांक: 29-03-26 की रात्रि में उनके बार में आये युवकों 01: शान्तनु त्यागी, 02: आदित्य चौधरी, 03: कविश त्यागी व उसके अन्य साथियों का उनके बार मे काम करने वाले युवक मोहित अग्रवाल के साथ बिल कम करने को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें उनके द्वारा आदित्य चौधरी के वाहन स्कार्पियो- N का पिछला शीशा फोड दिया था।

उक्त घटना के बाद आदित्य चौधरी व उसके साथी उन्हें देख लेने की धमकी देकर मौके से चले गये थे। रात्रि में हुए विवाद के दौरान उनके मोबाइल व चार्जर बार में ही छूट गये थे, जिन्हें लेने के लिये वह बार मालिक की फार्च्यूनर कार से बार तक गये थे, इस दौरान गोली रेस्टोरेंट के पास आदित्य चौधरी व उसके साथियो द्वारा उन्हें कार में जाता देख रोकने का प्रयास किया गया तथा उनके द्वारा अपने वाहन को भगाने पर आदित्य चौधरी व उसके साथियों द्वारा अपने स्कार्पियो वाहन को उनके पीछे तेजी से दौडाते हुए उन पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में दोनो अभियुक्तों द्वारा अपने पास रखे तमंचो से उन पर जवाबी फायर किया गया।

जोहडी गावं के पास वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने तथा आदित्य चौधरी व उसके साथियों के पास आटोमैटिक पिस्टल होने के कारण दोनो अभियुक्त मौके पर अपने साथियों को छोडकर जंगल की ओर भाग गये। उक्त घटना में एक राह चलते व्यक्ति को गोली लगने तथा मौके पर पुलिस के आ जाने के कारण दोनो अभियुक्तों द्वारा अपने पास रखे तमंचो व कारतूस को पास की झाडियों में फेंक दिया तथा पुलिस को रोड रेज के चलते उक्त घटना के होने की झूठी जानकारी दी।

पूछताछ के आधार पर पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तो को मौके से गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर जोहडी गांव में सडक किनारे झाडियों से घटना में इस्तेमाल किये गये 02 देसी तमंचे तथा 04 जिंदा कारतूस बरामद किये गये तथा अभियुक्तों को घटना में इस्तेमाल किये गये तमंचे उपलब्ध कराने पर ZEN – Z बार के मालिक संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अभियुक्त के बार ZEN – Z बार को बंद कराते हुए उसे सील करने तथा उसके लाइसेन्स निरस्तीकरण हेतु जिलाधिकारी देहरादून को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।

अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये स्कार्पियो वाहन सवार व्यक्तियो की तलाश हेतु पुलिस द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया गया तथा मुखबिर के माध्यम से घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व सघन चैकिंग अभियान के चलते पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन को डोईवाला क्षेत्र में थानो रोड पर एकान्त स्थान पर जंगल से बरामद करते हुए घटना में शामिल 01 अभियुक्त आदित्य चौधरी पुत्र अंकुर चौधरी को ननूरखेडा रायपुर से गिरफ्तार किया गया। अन्य अभियुक्तों की धरपकड के लिये पुलिस टीमों द्वारा लगातार उनके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही हैं।

अभियुक्तों से पूछताछ तथा बरामदगी के आधार पर अभियोग मे धारा: 3/5/125 बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोतरी की गई।

पूछताछ का विवरण:-
पूछताछ में अभियुक्त आदित्य चौधरी द्वारा बताया गया कि दिनांक: 29-03-26 की रात्रि वह अपने अन्य साथियों 01: शान्तनु त्यागी, 02: कविश त्यागी 03: समीर चौधरी 04: वैभव तथा एक अन्य साथी के साथ ZEN – Z बार में गया था, जहां बिल कम करने को लेकर उनका बार में काम करने वाले युवकों से झगडा हो गया तथा उनके द्वारा उनके स्कार्पियो वाहन का शीशा तोड दिया गया। मौके पर अन्य लोगों के बीच-बचाव में आ जाने पर वह अपने साथियों के साथ वहां से चला गया।

आज सुबह कुठालगेट क्षेत्र में अपने साथियों के साथ घूमने के दौरान उन्हें फार्च्यूनर कार में उक्त युवक दोबारा दिखाई दिये, जिन्हें सबक सिखाने के लिये उनके द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने अपने वाहन को मालसी से जोहडी गांव की ओर तेजी से भगा दिया, पीछा करने के दौरान उसके साथी शान्तनु त्यागी द्वारा उन्हें रोकने के लिये उन पर अपने पास रखी पिस्टल से फायर कर दिया गया। जिसके बाद उक्त व्यक्तियों द्वारा भी उनके ऊपर अपने पास रखे तमंचो से जवाबी फायर किया।

जोहडी गांव के पास उक्त फार्च्यूनर वाहन के पेड से टकराने पर अभियुक्त तथा उसके साथियों द्वारा अपने वाहन में रखे लोहे की राड तथा लाठी डंडो से फार्च्यूनर में बैठे 02 व्यक्तियों पर हमला कर दिया, इस दौरान फार्च्यूनर सवार 02 अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गये। घटना के बाद अभियुक्त देहरादून से बाहर भागने की फिराक में थे पर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही सघन चैकिंग के चलते वह जनपद की सीमा से बाहर नहीं जा पाये तथा उनके द्वारा अपने स्कार्पियो वाहन को डोईवाला क्षेत्र में थानो रोड पर जंगल में एक एकान्त स्थान पर छिपा दिया तथा वहां से अकेले अकेले अलग-अलग माध्यमों से फरार हो गये।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- रोहित कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी: मोहन गार्डन, उत्तम नगर, दिल्ली, उम्र 20 वर्ष
2- मौ0 अखलाक उर्फ साबिर पुत्र मौ0 सगीर निवासी: ग्रा0 बेहलोता थाना मोरकाही जिला खगरिया बिहार उम्र 23 वर्ष
3- संदीप कुमार पुत्र जगदीश सिंह निवासी: अमर कालोनी मुण्डका नागलोई पश्चिमी दिल्ली (बार संचालक) उम्र 43 वर्ष
4- आदित्य चौधरी पुत्र अंकुर चौधरी निवासी: ननूरखेडा नालापानी, रायपुर, उम्र 20 वर्ष

*नाम पता वांछित अभियुक्त:-*

01: शान्तनु त्यागी
02: कविश त्यागी
03: समीर चौधरी
04: वैभव

*बरामदगी:-*

1- 02 तमंचे 315 बोर
2- जिंदा कारतूस – 04
3- खोखा कारतूस – 02
4- स्कार्पियो वाहन बिना नम्बर प्लेट

 

सीएम धामी ने उत्तराखंड के वरिष्ठ साहित्यकारों को “उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान” से किया सम्मानित 

0

उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित हुआ उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025 में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन, देहरादून में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान “उत्तराखण्ड साहित्य भूषण सम्मान” से डॉ. जितेन ठाकुर को सम्मानित किया। इसके साथ उन्होंने डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, श्री श्याम सिंह कुटौला, डॉ. प्रीतम सिंह, श्री केसर सिंह राय एवं श्री अताए साबिर अफजल मंगलौरी को “उत्तराखण्ड दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन पुरस्कार” से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट साहित्यकारों एवं “युवा कलमकार प्रतियोगिता” के विजेताओं को भी सम्मानित किया। उन्होंने साहित्य नारी वंदन सम्मान के अंतर्गत प्रो. दिवा भट्ट, उत्कृष्ट बाल साहित्य हेतु प्रो. दिनेश चमोला, उत्तराखण्ड मौलिक रचना पुरस्कार के अंतर्गत डॉ. भूपेंद्र बिष्ट, डॉ. सुधा जुगरान, श्री शीशपाल गुसाई, उत्कृष्ट कुमाऊंनी एवं गढ़वाली साहित्य हेतु श्रीमती तारा पाठक, श्री हेमंत सिंह बिष्ट एवं श्री गजेंद्र नौटियाल आदि को सम्मानित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि उन्हें प्रदेश के महान साहित्यकारों को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि “उत्तराखण्ड साहित्य भूषण सम्मान” से सम्मानित डॉ. जितेन ठाकुर न केवल उत्तराखण्ड बल्कि पूरे हिंदी साहित्य जगत के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
उन्होंने सभी सम्मानित साहित्यकारों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपनी रचनात्मकता के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को समृद्ध करने के साथ नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की पावन भूमि सदियों से ज्ञान, संस्कृति और सृजन का केंद्र रही है, जहां हिमालय, गंगा और प्राकृतिक सौंदर्य ने अनेक लेखकों और कवियों को प्रेरित किया है। सुमित्रानंदन पंत, गौरा पंत “शिवानी”, मोहन उप्रेती और शैलेश मटियानी जैसे साहित्यकारों ने इस धरा को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य सरकार साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा विभिन्न पुरस्कारों के माध्यम से साहित्यकारों को सम्मानित करने के साथ-साथ ग्रंथ प्रकाशन हेतु अनुदान भी प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड को साहित्यिक पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए राज्य में दो “साहित्य ग्राम” स्थापित किए जा रहे हैं, जहां साहित्यकारों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर लौट रहा है और साहित्यिक धरोहर को पुनर्स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रेरणा से राज्य सरकार भी उत्तराखण्ड की बिखरी साहित्यिक धरोहर को संकलित एवं संरक्षित करने के लिए प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के साहित्यकारों से आह्वान किया कि वे अपनी रचनाओं के माध्यम से उत्तराखण्डटट की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को देश-विदेश तक पहुंचाएं तथा समाज को दिशा देने का कार्य निरंतर करते रहेंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, श्री खजान दास, विधायक श्रीमती सविता कपूर सहित बड़ी संख्या में विद्वान, लेखक, साहित्यकार, पत्रकार एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।