Home Blog Page 36

बड़ी खबर: सरकारी कर्मचारियों की आवासीय सुविधा होगी सुदृढ़: सीएम धामी ने दिए निर्देश

0

 

उत्तराखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया: सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे बेहतर घर, जर्जर आवासों की जगह बनेंगे आधुनिक क्वार्टर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन आनंद बर्धन के दिशा-निर्देश पर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार प्रदेश भर में सरकारी कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक आवास उपलब्ध कराने की व्यापक योजना पर काम कर रही है। इस पहल का उद्देश्य न केवल कर्मचारियों को बेहतर आवास उपलब्ध कराना है, बल्कि सरकारी आवासीय परिसंपत्तियों का व्यवस्थित रखरखाव और विस्तार सुनिश्चित करना भी है। राज्य संपत्ति विभाग के अनुसार लंबे समय से कई सरकारी आवास जर्जर हो चुके हैं, जिससे कर्मचारियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सरकार अब ऐसे आवासों की पहचान कर उन्हें मरम्मत और पुनर्निर्माण के माध्यम से बेहतर बनाने की योजना पर तेजी से काम कर रही है।

जर्जर आवासों की पहचान, नए निर्माण की तैयारी-सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौजूद जर्जर सरकारी आवासों का सर्वे शुरू करने का निर्णय लिया है। जिन भवनों की स्थिति बेहद खराब है, उन्हें या तो पुनर्निर्मित किया जाएगा या फिर उनकी जगह नए आधुनिक आवास बनाए जाएंगे। इसके साथ ही जहां भी विभागीय या सरकारी भूमि उपलब्ध है, वहां आवश्यकता के अनुसार नए आवासीय परिसरों के निर्माण की योजना बनाई जा रही है।

कार्यों की निगरानी के लिए बनी उच्चस्तरीय समिति-इन योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने के लिए राज्य संपत्ति विभाग के स्तर पर एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध भूमि, जर्जर भवनों और नए निर्माण की संभावनाओं का त्वरित सर्वेक्षण किया जाए।

रेसकोर्स में बनेंगे नए आवास-राज्य संपत्ति विभाग के नियंत्रणाधीन देहरादून के ओल्ड ऑफिसर्स कॉलोनी, रेसकोर्स क्षेत्र में भी नए आवासों के निर्माण की योजना बनाई गई है। यहां जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण के बाद खाली हुई भूमि पर श्रेणी-2 के 31 नए आवास बनाने का प्रस्ताव समिति के समक्ष रखा गया। इसके अलावा 6 मार्च 2026 को इसी कॉलोनी में उपलब्ध अन्य भूमि पर श्रेणी-4 के 10 आवासों के निर्माण की योजना भी प्रस्तुत की गई। दोनों परियोजनाओं के लिए सिंचाई विभाग के परियोजना खंड द्वारा विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार कर समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

सरकारी आवासीय ढांचे को मिलेगा नया स्वरूप-समिति की बैठक में इन परियोजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसके बाद विचार-विमर्श के पश्चात दोनों योजनाओं को स्वीकृति देने पर सहमति व्यक्त की गई। बेहतर आवासीय सुविधाओं से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और प्रशासनिक कार्यों की दक्षता पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

आवास सचिव डॉ आर. राजेश कुमार का बयान-राज्य संपत्ति विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई जिलों में पुराने सरकारी आवास जर्जर स्थिति में पहुंच चुके हैं, इसलिए उनकी पहचान कर मरम्मत और पुनर्निर्माण की योजना तैयार की जा रही है।उन्होंने कहा कि जहां भी विभागीय भूमि उपलब्ध है, वहां नए और आधुनिक आवासों का निर्माण कराया जाएगा, ताकि कर्मचारियों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिल सके।

PM मोदी की अपील पर, संकट में 1.25 करोड़ देवभूमिवासी हुए एकजुट: महेंद्र भट्ट

0

 

संकट में राजनीति करने वालों से जनता को सतर्क करें कार्यकर्ता: भट्ट

देहरादून 29 मार्च। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में जनसहभागिता के साथ मंडल स्तर पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी गई। इस मौके पर उन्होंने कहा, पीएम की अपील अनुशार उत्तराखंड के सवा करोड़ लोग भी खाड़ी संकट पर देश के साथ खड़ा है। अब हम सभी कार्यकर्ताओं को संकट में राजनीति करने वालों की अफवाह से जनता को सतर्क भी करना है।

इसी क्रम में उन्होंने डालनवाला बूथ पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, दुनिया खाड़ी संकट की त्रासदी से जूझ रहा है, लेकिन भारत पीएम मोदी की कुशल रणनीति से सुरक्षित है। देशवासी जानते हैं कि करोना जैसी महामारी से भी न्यूनतम नुकसान के साथ सबको बाहर निकालने वाले मोदी जी के हाथों में कमान है। लिहाजा इस युद्ध संकट से भी देश एकजुट होकर अवश्य पार पा लेगा। केंद्र सरकार ने अपनी रणनीति और कूटनीति से देश को युद्ध के नुकसान से प्रत्यक्षतः दूर रखा हुआ है। पेट्रोलियम पदार्थों एवं एलपीजी का प्रयाप्त स्टॉक है, लिहाजा किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। उसपर पीएम द्वारा मन से की गई धैर्य रखने और पैनिक नहीं करने की अपील देशवासियों के साथ प्रदेशवासियों के संकल्प को मजबूत करने वाली है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता विश्वास दिलाता है कि देवभूमि के सवा करोड़ से अधिक राष्ट्रभक्त, पीएम मोदी और देश की नीति के साथ पूरी हिम्मत के साथ खड़ा हुआ है। उन्होंने कार्यकताओं से आग्रह किया कि पीएम के कथन अनुशार, संकट का लाभ उठाने वाले नेताओं द्वारा फैलाई अफवाह से हमे लोगों को बचना है।

उन्होंने आज मन की बात का 132वाँ एपिसोड देहरादून महानगर के डालनवाला बूथ संख्या 135 पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों के साथ सुना। इस दौरान उनके साथ प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास , प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल गोयल,सरकार में दायित्वधारी श्रीमती मधु भट्ट जी, श्री श्याम अग्रवाल,महानगर अध्यक्ष श्री सिध्दार्थ अग्रवाल,मण्डल अध्यक्ष श्रीमती पूनम शर्मा एवं बूथ अध्यक्ष श्री राहुल पँवार सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा, उत्तराखंड

Good Initiative: मित्रा फाउंडेशन सोसायटी द्वारा रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

0

आज दिनांक 29 मार्च 2026 को मित्रा फाउंडेशन सोसायटी द्वारा समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना तथा आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि vidushi nishank एवं मुख्य विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास जी विशिष्ट, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गम की पुनीत मित्तल जी , अनिल कुमार मारवाह, मोंटी कोली डॉ ललित चौधरी , हरीश डोरा सुनील शर्मा उत्कर्ष गुप्ता, वरुण वालिया जी रमन मोदी मुकेश रथी जी बद्रीश छाबड़ा, आर के जैन जी, गुलजार संजय चौहान करण सिंह रावत, जी अनेक अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वेच्छा से रक्तदान किया। साथ ही, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया।
मित्रा फाउंडेशन सोसायटी की अध्यक्ष ऋतु मित्रा ने इस अवसर पर कहा कि संस्था लगातार समाज के विभिन्न वर्गों—विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों—के उत्थान के लिए कार्यरत है। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से न केवल जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा मिलता है।
उन्होंने सभी रक्तदाताओं, डॉक्टरों, सहयोगी संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हो सका।
मित्रा फाउंडेशन सोसायटी भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
संपर्क:
ऋतु मित्रा
अध्यक्ष, मित्रा फाउंडेशन सोसायटी
पता: 10, गांधी रोड, दर्शन लाल चौक, देहरादून

प्रेमनगर क्षेत्र में छात्र की मारपीट एवं मृत्यु के प्रकरण में  फरार अभियुक्तों पर SSP दून ने किया ईनाम घोषित

0

 

प्रकरण में फरार चल रहे 07 अभियुक्तो पर 25-25 हज़ार का ईनाम किया घोषित*

*पुलिस द्वारा सभी सातों अभियुक्तो के मा० न्यायालय से प्राप्त किये गैर जमानती वारंट*

*अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा लगातार गैर प्रान्तों में दी जा रही दबिशें*

*प्रकरण में शामिल 04 अभियुक्तो को पूर्व में पुलिस द्वारा किया गया था गिरफ्तार*

दिनांक 23/03/2026 की रात्रि में केहरी गांव, प्रेमनगर में छात्रों के 02 पक्षों के मध्य हुए विवाद व आपसी मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक दिव्यांशु जाटराना की उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई थी, घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर अंतर्गत धारा 3(5)/61(2)/103(1)/191(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 04 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ तथा घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से घटना में शामिल 07 अन्य अभियुक्तो के नाम प्रकाश में आये, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही है। अभियुक्तों के लगातार फरार चलने पर पुलिस द्वारा सभी सातों अभियुक्तों के विरुद्ध मा० न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त किए गए हैं, साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी सातों वांछित अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया है।

*नाम पता वांछित ईनामी अभियुक्त :-*

1- ऋतिक राज पुत्र श्याम सिंह निवासी नोतन भटवालिया, थाना संग्रामपुर, ईस्ट चंपारण बिहार हाल निवासी केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून।
2- शांतनु कुमार पुत्र प्रभात कुमार निवासी राधोपुर, पोस्ट पट्टी निकट शिव मंदिर रानी तालाब, जिला पटना, बिहार, हाल निवासी- 73 केहरी गांव निकट प्राइमरी स्कूल, थाना प्रेमनगर, देहरादून।
3- उज्जवल सिंह पुत्र तनु कुमार निवासी तिसखोरा, थाना नौबतपुर, जिला पटना, बिहार, हाल निवासी- केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून
4- अंकुर पुत्र पुरुषोत्तम कुमार निवासी महल्दीचक सोनपर, जिला गोपालपुर, बिहार, हाल निवासी – सैनिक कॉलोनी फेज-2, थाना प्रेमनगर, देहरादून।
5- आदित्यराज पुत्र प्रभात निवासी राघवपर, थाना विक्रम, जिला पटना, बिहार, हाल निवासी – महिमा एनक्लेव, केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून
6- विनीत राज पुत्र दिनेश सिंह निवासी अमा, थाना करीसाठ, जिला भोजपुर, बिहार हाल निवासी- केहरी गांव, थाना प्रेमनगर, देहरादून
7- प्रहलाद राज पुत्र विनय सिंह निवासी हनुमान नगर न्यू एरिया, जिला नवादा, बिहार, हाल निवासी- सैनिक कॉलोनी फेज-2, थाना प्रेमनगर, देहरादून

SSP दून की कुशल रणनीति से अपराधियों पर नकेल कसती दून पुलिस

0

डोईवाला क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना मे फरार चल रही शातिर महिला अभियुक्ता को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्ता के कब्जे से घटना में चोरी किये गए लगभग 09 लाख रुपये के आभूषण हुए बरामद*

*गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रही थी अभियुक्ता*

*घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त को पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल*

कोतवाली डोईवाला पर वादी श्री अशोक कुमार रावत पुत्र स्व0 श्री कुन्दन सिंह रावत निवासी पुष्पा निवास दिव्या विहार, मियांवाला द्वारा लिखित तहरीर दी कि वो सपरिवार अपने बेटे के पास नोयडा गये थे, इस दौरान अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर से लाखों रुपए की ज्वेलरी चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0- 52/2026 धारा 305ए बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशो के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल एक अभियुक्त मौ0 सुहैल पुत्र रईश अहमद निवासी अफजलगढ धामपुर बिजनौर उत्तरप्रदेश व हाल पता ब्राहमणवाला आईशा मस्जिद के पास लोहियानगर पटेलनगर देहरादून उम्र 20 वर्ष को दिनांक 18/03/2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किये गये आभूषण बरामद किये गये थे।

अभियुक्त से पूछताछ के दौरान चोरी से सम्बन्धित शेष माल पटेलनगर निवासी एक महिला के पास होना बताया गया था, जो घटना के बाद से ही गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रही थी। उक्त महिला की पहचान गुलअफशा पुत्री इसरार अहमद निवासी लोहियानगर ब्रहमपुरी चौक हरी मस्जिद के पास थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र 28 वर्ष मूल निवासी नई बस्ती चारबाग नजीबाबाद उत्तर प्रदेश के रूप मे हुयी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उक्त चोरी की घटना मे अभियुक्ता की गिरफ्तारी तथा शेष माल की बरामदगी हेतु पुलिस टीम को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी/पतारसी कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए अभियुक्ता के सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दाबिशें दी जा रही थी पर अभियुक्ता अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रही थी। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 29/03/26 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्ता गुलअफशा पुत्री इसरार अहमद को मुखबिर की सूचना पर हर्रावाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना मे चोरी की गयी लगभग 09 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी व अन्य दस्तावेज बरामद किये गये l

*गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण*

गुलअफशा पुत्री इसरार अहमद निवासी लोहियानगर, ब्रहमपुरी चौक हरी मस्जिद के पास, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 28 वर्ष मूल निवासी नई बस्ती चारबाग नजीबाबाद, उत्तर प्रदेश

*बरामदगी का विवरण*

01- घटना में चोरी की गई लगभग 09 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी।
02- गणेश जी की प्रतिमा पीली धातु
03- वादी का आधार कार्ड/पैंन कार्ड /बैक पास बुक व अन्य दस्तावेज

*पुलिस टीम*

01- निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा, प्रभारी कोतवाली डोईवाला,
02- उ०नि० विनय मित्तल, प्रभारी चौकी लालतप्पड़
03- अ0उ0नि0 प्रेम सिंह
04- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
05- का0 दिनेश रावत
06- का0 धर्मेन्द्र नेगी
07- म0का0 बबिता रावत

 

Police Action: नशा तस्करों पर भारी पड़ती दून पुलिस कप्तान की कुशल रणनीति

0

01 नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में

अभियुक्त के कब्जे से 310 ग्राम अवैध चरस बरामद

*तस्करी मे प्रयुक्त कार सीज*

*कोतवाली डोईवाला*

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को सार्थक करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पर नियुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.03.2026 को चौकी गेट जौलीग्रान्ट, क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध कार संख्या -UK07FR-4444 ( KIA) को रोककर चैक किया गया। कार चालक द्वारा अपना नाम रवि गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता बताया गया। संदिग्धता के आधार पर वाहन की सघनता से चैकिंग करने पर अभियुक्त रवि गुप्ता के कब्जे से 310 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त कार को सीज़ किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला पर *मु0अ0सं0-94/2026 धारा 8/20/60 NDPS ACT का अभियोग* पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उसकी त्यागी रोड पर कार श्रृगांर की शॉप है तथा वो स्वयं भी नशे का आदी है। उक्त चरस उसके द्वारा स्थानीय नशेड़ियों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सस्ते दामों में खरीदी गई थी जिन्हें वह अन्य नशेड़ियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

*अभियुक्त का विवरण*
रवि गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता निवासी- नागल हटलाना हाउस न0 103 सहस्त्रधारा रोड देहरादून उम्र-36 वर्ष

*बरामदगी*
01- अवैध चरस 310 ग्राम
02- वाहन संख्या UK07FR-4444 (KIA}

*पुलिस टीम*
01- अ0उ0नि0 ईश्वर सैनी
02- का0 हरीश उप्रेती
03- का0 मनीष वेदवाल
04- का0 गुलशन
05- का0 अखिलेश

 

Good Initiative: सीएम धामी के मार्गदर्शन में DM के धरातलीय निरीक्षण से निकली चिकित्सालयों की सुविधा की राह

0

जिला प्रशासन के प्रयास से जिले में शहर से लेकर दुर्गम क्षेत्र त्यूनी तक संसाधन व मैनपॉवरयुक्त बनते अपने जनमन के स्वास्थ्य मंदिर

जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय मसूरी व ऋषिकेश; माडल टीकाकरण केन्द्र; एसएनसीयू; शव विच्छेदन गृह सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी व चकराता में डीएम ने तैनात करवाए 34 कार्मिक

सरकारी चिकित्सालयों में लैब टैक्निशियन; कक्ष सेविका; वाहन चालक; पयार्ववरण मित्र की तैनाती

सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को सुविधा-संपन्न बनाने को जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

देहरादून ।  जनपद देहरादून में आमजन को सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने जिले के सरकारी चिकित्सालयों में लैब टैक्निशियन, कक्ष सेविका, वाहन चालक, पयार्ववरण मित्र सहित 34 आउटसोर्स कार्मिकों की तैनाती जिला प्रशासन ने अपने स्तर से कर दी है ताकि चिकित्सालय में जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिले के शहर से लेकर दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी तक किय गए स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालयों प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में मैनपॉवर की कमी पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन स्तर से बजट स्वीकृत करते हुए चिकित्यालयों में आउटसोर्स के माध्यम से कार्मिक रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के प्रयासों में जिला चिकित्सालय के मॉडल टीकाकरण केन्द्र में डीईओ, कक्ष सेविका, पर्यावरण मित्र, चतुर्थ श्रेणी सहित 07 कार्मिक नियुक्त किए हैं। इसी प्रकार उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में 2 लैब टैक्निशियन, कक्ष सेवक सहित 13 कार्मिक नियुक्त किए हैं। उप जिला चिकित्सालय मसूरी में 3 स्वयंसेक, व 3 पर्यावरण मिश्र सहित 07 कार्मिको की तैनाती की गई है। एसएनसीयू कोरोनेशन हेतु 02 वाहन चालक, शव विच्छेदन गृह 01 कार्मिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूनी में कक्ष सेविका, पर्यावरण मित्र, तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चकराता 2 कक्ष सेविका सहित चिकित्सालयों में 34 कार्मिकों की आउटसोर्स से तैनाती की गई जिनके वेतन की स्वीकृति जिलाधिकारी ने जिला योजना से प्रदान की है।
इसी क्रम में जिला चिकित्सालय में अवस्थित राज्य के पहले मॉडल टीकाकरण केंद्र के सुचारु संचालन हेतु 7 कार्मिकों की तैनाती की गई है। उप जिला चिकित्सालय मसूरी में 13 तथा ऋषिकेश क्षेत्र के चिकित्सालयों में 6, जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू में 2, शव विच्छेदन गृह में 01, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूीन में 2 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्छ चकरात में 2 अतिरिक्त कार्मिकों की व्यवस्था कर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु भी व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके अतिरक्ति चिकित्सालय में विभिन्न माध्यमों से कार्यरत कार्मिकों के सेवाविस्तार के साथ-साथ आवश्यक बजट की स्वीकृति प्रदान की गई है। मानव संसाधन के रूप में चिकित्सालयों में अनुसेवक, पर्यावरण मित्र, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं लैब तकनीशियन की तैनाती की गयी है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुगम बनाने के लिए विभिन्न माध्यमों से कार्मिकों की तैनाती की गई थी। इसी क्रम में, आउटसोर्स एजेंसियों जैसे उपनल एवं पीआरडी तथा नियत वेतन पर कार्यरत कार्मिकों की सेवाओं की आवश्यकता को देखते हुए, वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी मार्च 2027 तक उनके सेवाविस्तार की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी चिकित्सालयों में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करते हुए आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
—–0—–

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

 

LPG गैस कालाबाजारी पर नकेल कसता जिला प्रशासन: गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही

0

 

बिना अनुबंधित वाहन से गैस डिलीवरी करते पाए जाने पर संबंधित गैस एजेंसी पर एक्शन तय

देहरादून दिनांक 29 मार्च 2026, एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनमानस को सुगमता से गैस आपूर्ति के जाने तथा गैस एजेंसियों एवं गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किए जाने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी के नेतृत्व में क्षेत्रीय खाद्यगैस अधिकारी अजय पाल सिंह एवं पूर्ति लिपिक होशियार सिंह की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि रिंग रोड क्षेत्र में भारत गैस के कई डिलीवरी मैन द्वारा मोटर साइकिल पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही थी जिनका की तेल कंपनी के साथ कोई अनुबंध नहीं है, जिस कारण उसके संबंध में गैस की कालाबाजारी किए जाने की संभावना प्रतीत होती है इसके उपरांत भारत गैस के गोदाम अरविंद गैस एजेंसी व आधुनिक गैस एजेंसी के गोदाम में जाकर इस संबंध में पूछताछ करने पर यह देखा गया कि मोटरसाइकिल व साइकिल छोटे वाहनो से गैस की आपूर्ति की जा रही थी जिनका की गैस एजेंसी के साथ कोई अनुबंद नहीं था इस समंध में कड़े निर्देश दिए गए कि गैस की डिलीवरी लोडर के माध्यम से किया जाए किसी भी छोटे वाहन से गैस के आपूर्ति करते पाए गए तो उनके विरूध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी । दोनों एजेंसीज को कड़े निर्देश दिए गए की गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो के माध्यम से की जाएगी ।
—-0—-

एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी।

जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 19 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 17959 अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 407 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। एलपीजी का घरेलू 36534 तथा व्यवसायिक का 1671 स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू के साथ ही व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड निंरतर बढाया जा रहा है।
–0–
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून।

 

कोटद्वार में “हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो” में विधानसभा अध्यक्ष पहुंची मुख्य अतिथि के रूप में

0

 

हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो के तीसरे दिन आज कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके आगमन से कार्यक्रम में विशेष उत्साह एवं गरिमा का वातावरण रहा।

अपने संबोधन में माननीय विधानसभा अध्यक्ष महोदया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्थानीय उद्यमियों, युवाओं एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
माननीय अध्यक्ष महोदया ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन भी किया। उन्होंने स्थानीय उद्यमियों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों की गुणवत्ता, नवाचार एवं प्रस्तुतीकरण की प्रशंसा करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अपार संभावनाएं हैं, विशेषकर आयुर्वेद, जैविक कृषि, हस्तशिल्प एवं विज्ञान-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में। ऐसे आयोजनों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच मिलता है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।

माननीय अध्यक्ष महोदया ने उपस्थित उद्यमियों, प्रतिभागियों एवं युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नवाचार, गुणवत्ता एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी, सेमिनार, स्वास्थ्य शिविर एवं विभिन्न औद्योगिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
राज्यमंत्री श्री ऋषि कंडवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन स्थानीय उद्योगों को नई दिशा देने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे आयोजनों को और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिससे उत्तराखंड के उत्पादों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक पहचान मिल सके।
उन्होंने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि सरकार उद्योगों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करती रहेगी तथा नए निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा।
कार्यक्रम में डॉ राजीव कुरेले जी, जो उत्तराखंड आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाओं से जुड़े हैं, ने भी मंच पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के महत्व को रेखांकित करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में इनके बढ़ते योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने युवाओं को इस क्षेत्र में संभावनाओं को समझने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मयंक प्रकाश कोठारी (संस्थापक, दो सॉमथिंग सोसाइटी एवं निदेशक MKVN), महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग, विवेक चौहान ,सुनील गुप्ता आदि शामिल रहे ।

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 की कार्यशाला का सीएम धामी ने किया शुभारंभ

0

 

कार्यकर्ताओं को किया उत्साहवर्धन एवं 2027 चुनाव का दिया मंत्र

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल सरदार पटेल द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 की कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें संस्करण को सुना। इसके पश्चात उन्होंने संगठन को और अधिक प्रभावी व सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और वर्ष 2027 में प्रस्तावित उत्तराखंड विधानसभा चुनावों की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया।


अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने विचारधारा, अनुशासन एवं संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने एकात्म मानववाद विषय पर विचार रखते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका बताई।
उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का सशक्त माध्यम है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। मुख्यमंत्री ने बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख की भूमिका को मजबूत करने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण से प्रेरणा लेकर सेवा पथ पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा महानगर देहरादून के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध और संगठनात्मक रूप से सक्षम बनाने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और 2027 विधानसभा चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सविता कपूर सहित मां नंदा देवी मंडल, स्वामी विवेकानंद मंडल एवं सरदार पटेल मंडल के पदाधिकारी, पार्षदगण, कार्यकर्ता तथा महानगर व प्रदेश स्तर के दायित्वधारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।