Home Blog Page 39

LPG गैस की कालाबाजारी पर QRT टीम का जोरदार एक्शन जारी 

0

 

देहरादून ।  एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी।

जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 31 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 17415 अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 451 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। एलपीजी का घरेलू 33040 तथा व्यवसायिक का 1405 स्टॉक उपलब्ध है। घरेलू के साथ ही व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड निंरतर बढाया जा रहा है।
–0–
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून।

 

SSP देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान

0

पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की करी आकस्मिक चेकिंग

*अभियान के दौरान पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 45 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, सभी 45 वाहनो को किया सीज*

*1100 से अधिक वाहनों को किया चैक, 800 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ कर प्राप्त की सत्यापन संबंधित जानकारी*

*116 संदिग्धों को पूछताछ हेतु लाया गया थाने, सत्यापन की कार्यवाही कर दी सख्त चेतावनी*

*76 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 38000/- रू0 का जुर्माना*

*77 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान कर किया 19250/- रू0 का जुर्माना*

*एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों अपने थाना क्षेत्रों में स्थान बदल-बदल कर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के दिए है कड़े निर्देश*

एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों के साथ गोष्टी कर उन्हें अपने-अपने थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के साथ-साथ अराजक तत्वों पर नकेल कसने हेतु लगातार स्थान बदल बदल कर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद में नगर से देहात तक सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक: 25/03/2026 की रात्रि में भी जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सीमावर्ती चौक पोस्टों/आन्तरिक मार्गाे व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर भी आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुएअलग अलग थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 45 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए सभी 45 वाहनो को सीज किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा 1118 वाहनों को चैक किया गया तथा 800 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन संबंधित जानकारी प्राप्त की गई।

इस दौरान रात्रि में संदिग्ध रूप से घूम रहे 116 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा पूछताछ हेतु थाने लाया गया, जिनके सत्यापन की कार्यवाही करते हुए उन्हें रात्रि में अनावश्यक रूप से बाहर न घूमने तथा पुनरावृति होने पर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गयी तथा 76 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही करते हुए उन पर 38000 रू0 का जुर्माना व यातायात नियमो के उल्लंघन पर 77 वाहनों का एम0वी0एक्ट के तहत चालान कर 19250 रू0 का जुर्माना किया गया।

SSP दून द्वारा किया गया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

0

पत्रावलियों/जांचो को अनावश्यक रूप से लम्बित रखने वालों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की दी चेतावनी

*शिकायत प्रकोष्ठ के निरीक्षण में लंबित प्रार्थना पत्रों की ली जानकारी*

*रिमाइण्डर भेजने के बाद भी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले जांचकर्ताओं के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की रिपोर्ट भेजने के दिये निर्देश*

*शिकायत प्रकोष्ठ में आये शिकायतकर्ताओ की मौके पर समस्या सुन सम्बन्धित थानाध्यक्ष को त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश*

*साइबर सेल का निरीक्षण कर साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों की ली जानकारी*

*एनसीआरबी पोर्टल के तहत साइबर अपराधों से जुडी सभी जानकारियों को समय से पोर्टलों में अपलोड करने की दी हिदायत*

*प्रधान लिपिक शाखा के निरीक्षण में नए थाना/चौकियों के प्रस्ताव के सम्बन्ध में ली जानकारी*

*50 साल से अधिक पुराने पुलिस भवनों का चिन्हिकरण कर उनके सुरक्षा ऑडिट कराने के दिये निर्देश*

आज दिनांक 25-03-2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधीनस्थों को अपनी-अपनी शाखाओं/कार्यालयों में अभिलेखों के रख-रखाव तथा सफाई व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
कार्यालय अभिलेखो के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अभिलेखो को नियमित रुप से अध्यावधिक करने तथा जाँच हेतु प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रो का समयबद्ध रुप से विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। शिकायत प्रकोष्ठ के निरीक्षण के दौरान लम्बित प्रार्थना पत्रों की स्थिती की जानकारी लेते हुए शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी को 01 माह से अधिक अवधि से लम्बित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित जांचकर्ता अधिकारी को रिमाइण्डर भेजने तथा बार-बार रिमाइण्डर भेजने के बाद भी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले जांचकर्ता अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय जांच की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये गये।

इस दौरान शिकायत प्रकोष्ठ में अपनी शिकायत को लेकर आये फरियादियों से एसएसपी देहरादून द्वारा मौके पर मुलाकात करते हुए उनसे उनकी शिकायतों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर सम्बन्धित अधिकारी को दूरभाष के माध्यम से उसके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गये।

साइबर सेल के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा साइबर अपराधों से सम्बन्धित लम्बित प्रार्थना पत्रों की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गये। साथ ही एनसीआरबी द्वारा संचालित पोर्टलों में की जा रही कार्यवाही की जानकारी प्राप्त कर सभी सूचनाओं को समय से पोर्टलों में अपलोड करने के निर्देश दिये गये।

प्रधान लिपिक शाखा के निरीक्षण के दौरान उपस्थित अभिलेखों का अवलोकन करते हुए वर्तमान में प्रचलित पत्रावलियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही पत्रावलियों को अनावश्यक रूप से लम्बित न रखने तथा उनके समयबद्ध निस्तारण के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त सभी कर्मचारियो के ए0सी0आर0 को समयबद्ध रूप से अध्यावधिक करने व निर्धारित अवधि के दौरान ए0सी0आर0 पूर्ण नही करने वाले कर्मियों के वेतन रोकने के निर्देश दिये गये।

कर्मचारियो की चिकित्सा प्रतिपूर्ती हेतु लम्बित पत्रावलियों के अवलोकन में उक्त पत्रावलियों के लम्बित रहने के कारणों की जानकारी प्राप्त कर उनके त्वरित निस्तारण के लिये सम्बन्धित से पत्राचार करने तथा पुरानी लंबित पत्रावलियों को आगामी 01 सप्ताह के भीतर निस्तारित किये जाने के निर्देश दिये गये।

भवन शाखा के निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों से जनपद में नए थाना /चौकियों के प्रस्ताव के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई साथ ही 50 साल से अधिक पुराने पुलिस भवनों को चिन्हित कर उनका सुरक्षा ऑडिट करवाने तथा गिरासू/जर्जर स्थिति वाले भवनों के ध्वस्तीकरण हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए।

 

Police Action: नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस

0

अलग-अलग थाना क्षेत्रो से 01 महिला अभियुक्ता सहित 05 नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*अभियुक्तों के पास से 02 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 7.20 ग्राम स्मैक, 03 पेटी अवैध देसी शराब तथा 30 पव्वे अंग्रेजी शराब हुई बरामद*

*शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को किया सीज*

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

 

इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है :-

*01: कोतवाली पटेलनगर*

*07.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ महिला अभियुक्ता गिरफ्तार*

थाना पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24-03-2026 को ब्रह्मपुरी क्षेत्र से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 महिला अभियुक्ता 01-निर्मला पत्नी ओब्रेट को साथ लगभग 02 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 07.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-207/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का वाद पंजीकृत किया गया।

*नाम पता अभियुक्ता:-*

1- निर्मला पत्नी ओब्रेट निवासी ब्रह्मपुरी पटेलनगर, देहरादून, उम्र 59 वर्ष

*बरामदगी:-*

07.20 ग्राम अवैध स्मैक

*02: कोतवाली ऋषिकेश*

*अलग-अलग क्षेत्रों से 04 अभियुक्तों को लगभग 3 पेटी अवैध देसी शराब तथा 30 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार*

ऋषिकेश पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग अलग स्थानों पर चैकिंग के दौरान काली कमली आश्रम गेट, गोविन्द नगर झुग्गी झोपडी, रुषा फार्म व मायाकुन्ड क्षेत्र से 04 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। एक अभियुक्त द्वारा शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- ललित कश्यप पुत्र स्व0 सतीश कश्यप निवासी: गोविन्द नगर, झुग्गी झोपडी, ऋषिकेश, उम्र-20 वर्ष।
2- माया पत्नी स्व0 श्री भोला विश्ववास निवासी झुग्गी झोपड़ी, बंगाली बस्ती, मायाकुण्ड, थाना ऋषिकेश, देहरादून, उम्र- 45 वर्ष
3- पन्ना लाल कुमार पुत्र मुखील लाल राम निवासी: हाल पता रुषा फार्म मौहल्ला गुलरानी, गुमानीवाला, ऋषिकेश व स्थाई पता वार्ड न0 08 टाडवा नंदपुर थाना बेरिया जिला चम्पारण, बिहार, उम्र 25 वर्ष
4- मुकेश कुमार पुत्र श्री विरम सिंह निवासी- गली न0-26 शिवाजी नगर, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र- 40 वर्ष ।

*बरामदगी:-*

1: कुल 03 पेटी अवैध देसी शराब तथा 30 पव्वे अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू
2: तस्करी में प्रयुक्त बिना नम्बर की स्कूटी

उत्तरांचल प्रेस क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ:  सीएम धामी ने स्वयं मैदान में उतरकर खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

0

 

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय मंजूल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में क्रिकेट बॉल पर शॉट लगाकर किया। पहली पारी में दून डेयर डेविल ने 62 रन से शानदार जीत दर्ज की और दूसरी पारी में दून सुपर ज्वाइंटस ने 5 विकेट से जीत हासिल की। आज के मैन ऑफ द मैच ठाकुर नेगी व साकेत पंत रहे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वयं मैदान में उतरकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं तथा युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसे अभियानों से देश में खेल संस्कृति को नई मजबूती मिली है।

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने प्रेस क्लब की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारों द्वारा खेलों को बढ़ावा देना एक सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।

उत्तरांचल प्रेस क्लब के सहयोगी भारतीय जीवन बीमा निगम, आईएमएस यूनिवर्सिटी, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड, कुमार गु्रप ऑफ इंडस्ट्री, पीएमवी माल्टिंग लि., सोसल बलूनी पब्लिक स्कूल, पैनेसिया गु्रप ऑफ अस्पताल, सीआईएमएस कॉलेज, विंड स्ट्रीम, टेक्स्यूरा इंडस्ट्री मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब केवल पत्रकारिता का मंच नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा देने वाला एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि स्व. मंजूल सिंह मांजिला की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता उनके योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ पत्रकारों के बीच समन्वय और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम है।

उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाना पूरे प्रेस क्लब परिवार के लिए गौरव की बात है। भविष्य में भी क्लब इस तरह के आयोजनों के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करता रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल ने किया, जबकि कमेंट्री राजेश बहुगुणा एवं मनमोहन सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से की।

प्रतियोगिता के तहत खेले गए मुकाबलों में रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिला।
दून डेयर डेविल बनाम दून सुपर किंग्स
दून डेयर डेविल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 165 रन बनाए। जवाब में दून सुपर किंग्स की टीम 14.3 ओवर में 103 रन पर ऑल आउट हो गई।
दून डेयर डेविल ने 62 रन से शानदार जीत दर्ज की।

ठाकुर नेगी – 74 रन व 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे।
अजय राणा – 3 विकेट

दून कैपिटल्स बनाम दून सुपर ज्वाइंटस
दून कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाए। जवाब में दून सुपर जायंट्स ने 14.4 ओवर में 121/5 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
दून सुपर ज्वाइंटस ने 5 विकेट से जीत हासिल की।

साकेत पंत – 30 रन 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे।
साोबन सिंह गुसाईं – 83 रन
संदीप बडोला – 4 विकेट

इस अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के सहयोगी भारतीय जीवन बीमा निगम, आईएमएस यूनिवर्सिटी, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड, खेल विभाग, पशुपालन विभाग, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, कुमार गु्रप ऑफ इंडस्ट्री, पीएसवी माल्टिंग लि., पैनेसियाल अस्पताल ऑफ गु्रप, सीआईएमएस कॉलेज, विंडस्ट्रीम, टेक्सूरा इंडस्ट्री है।

इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, विशिष्ठ अतिथि निदेशक खेल डॉ. आशीष चौहान, महिम वर्मा, पूर्व सचिव, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड, एलआईसी के मार्केटिंग मैनेजर वी के थपलियाल, विकास अधिकारी राजीव बिंद्रा, राज्य मंत्री प्रताप पंवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, पैनेसिंया अस्पताल के चैयरमेन रणवीर सिंह चौहान, पीएमवी माल्टिंग लि. के जनरल मैनेजर शिशिर चन्द्रा, गमहाराण प्रताप स्पोटर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं, नवोदय टाइम्स के संपादक निशिथ जोशी, दैनिक जागरण के संपादक मनोज कुमार झा, के साथ ही उत्तरांचल प्रेस क्लब के खेल संयोजक सोबन सिंह गुसाईं, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा, मीना नेगी, संप्रेक्षक विजय जोशी, कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन लखेड़ा, रश्मि खत्री, सुलोचना पयाल, मनोज जयाड़ा, हरीश थपलियाल, मनबर सिंह रावत, ओम प्रकाश जोशी, हिमांशु जोशी सहित क्लब के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सोबन सिंह गुसाईं
खेल संयोजक

 

गुड न्यूज: तकनीकी शिक्षा के विस्तार को खुलेंगे 8 नये पाॅलीटेक्निक काॅलेजः – डाॅ. धन सिंह रावत

0

 

विभाग में लम्बे समय से रिक्त व पदोन्नति के पदों को भरना होगी प्राथमिकता: डाॅ. धन सिंह रावत

*विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का रखें ध्यान*

देहरादून, 25 मार्च 2026
तकनीकी शिक्षा के विस्तार को प्रदेश में आठ नये पाॅलीटेक्निक काॅलेजों की स्थापना की जायेगी। साथ ही विश्वविद्यालय के समस्त कैम्पस काॅलेजों एवं पाॅलीटेक्निक संस्थानों में लम्बे समय से रिक्त शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर पदों पर स्थाई नियुक्ति की जायेगी। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा विभाग में पदोन्नति एवं विभिन्न संवर्ग के रिक्त पदों को भरना प्राथमिकता में रहेगा। विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष फोकस रहेगा।

कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर मंत्रिमंडल विस्तार के उपरांत मिले नये विभाग तकनीकी शिक्षा की पहली बैठक ली। जिसमें उन्होंने अधिकारियों के साथ विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। डाॅ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत विश्वविद्यालय एवं संगठक संस्थानों में लम्बे समय से रिक्त शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर पदों को भरने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाय, साथ राजकीय पाॅलीटेक्निक संस्थानों में रिक्त शिक्षकों के पदों को भी शीघ्र भरा जाय ताकि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा दी जा सके। बैठक में विभाग के अंतर्गत विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करते हुये डाॅ. रावत ने कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने कहा कि राज्य में तकनीकी शिक्षा को और अधिक विस्तार देने के लिये पर्वतीय क्षेत्रों में प्रस्तावित आठ नये पाॅलीटेक्निक संस्थानों की शीघ्र स्थापना की जायेगी। जिसमें चोपता (रूदप्रयाग), पोखरी (चमोली), पौड़ी व सतपुली (पौड़ी), नई टिहरी, टिपली (उत्तरकाशी), कपकोट (बागेश्वर) तथा पिथौरागढ़ शामिल है। इसके अलावा जिन संस्थानों में छात्रावास की आवश्यकता है उनकी डीपीआर तैयार कर प्रस्ताव शीघ्र शासन को उपलब्ध करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये। डाॅ. रावत ने विभाग के अंतर्गत विभिन्न संवर्ग में पदोन्नति के रिक्त पदों पर शीघ्र डीपीसी कराने के निर्देश भी बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी जिसमें सभी प्रस्तावित योजनाओं के साथ ही पुराने कार्यों व नवाचार की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया जायेगा।

बैठक में संयुक्त सचिव तकनीकी शिक्षा विक्रम सिंह यादव, कुलसचिव तकनीकी विश्वविद्यालय डाॅ. राजेश उपाध्याय, निदेशक जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संस्थान पौड़ी, प्रो. विजय कुमार, निदेशक बीटीकेआईटी द्वाराहाट प्रो. संतोष कुमार, निदेशक तकनीकी शिक्षा देशराज, सचिव प्राविधिक शिक्षा परिषद मुकेश पाण्डे, संयुक्त निदेशक आलोक मिश्रा, देवेन्द्र गिरी, उप निदेशक महेन्द्र कन्याल, डीन काॅलेज आॅफ टेक्नोलाॅजी पंतनगर प्रो. एस.के. गोयल, वित्त नियंत्रक विक्रम सिंह जंतवाल, उप सचिव तकनीकी शिक्षा ब्योमकेश दुबे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

*वी.पी. सिंह बिष्ट*
जनसम्पर्क अधिकारी/मीडिया प्रभारी
माननीय तकनीकी शिक्षा मंत्री।

 

Action: अवैध निर्माणों पर‌ MDDA ने कसा शिकंजा,  प्राधिकरण क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सीलिंग की कार्यवाही

0

 

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए विभिन्न स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई प्राधिकरण के नियमों के उल्लंघन को रोकने और नियोजित विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। एमडीडीए द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य या प्लॉटिंग पूर्णतः अवैध है और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नफीस पुत्र मोहम्मद जमील द्वारा एलिक नेचर विला, आईकॉन रिसॉर्ट के निकट, ग्राम बागी इठाराना मार्ग, भोगपुर रानीपोखरी, देहरादून में बिना स्वीकृति प्लॉटिंग पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को नियमों के विरुद्ध पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता दीपक नौटियाल, स्वाती कोहली तथा संबंधित सुपरवाइजर मौके पर मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त, रायवाला ऋषिकेश क्षेत्र में वुड रिसॉर्ट के सामने प्रीत कुमार द्वारा अवैध रूप से निर्मित दुकानों पर भी प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि निर्माण कार्य बिना मानचित्र स्वीकृति के किया गया था, जो प्राधिकरण के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। साथ ही दिनेश मंगाई द्वारा गली न0 6 हरिपुर कला ऋषिकेश में किये गए अवैध निर्माण पर कार्यवाही की गई इस कार्रवाई में सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, सुपरवाइजर एवं पुलिस बल की उपस्थिति में सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई।

एमडीडीए द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जिसके तहत प्राधिकरण क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अवैध निर्माणों की पहचान कर उन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण का उद्देश्य केवल अवैध निर्माणों को रोकना ही नहीं, बल्कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में सुव्यवस्थित और सुरक्षित विकास को बढ़ावा देना भी है। इसके लिए नियमित निरीक्षण और निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता को समय रहते रोका जा सके। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में भी इस प्रकार की कार्रवाई और तेज की जाएगी तथा अवैध निर्माणों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, जिससे देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुव्यवस्थित और सुरक्षित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

*उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बयान*
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि बिना स्वीकृति के प्लॉटिंग और निर्माण कार्य से न केवल नियमों का उल्लंघन होता है, बल्कि इससे पूरे क्षेत्र के नियोजित विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। प्राधिकरण द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और जहां भी अवैध निर्माण की जानकारी मिल रही है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी निर्माण कार्य से पूर्व मानचित्र की स्वीकृति अवश्य लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा या कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

*सचिव मोहन सिंह बर्निया का बयान*
सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि एमडीडीए अवैध निर्माणों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं और संदिग्ध निर्माण कार्यों की जांच कर रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी निर्माण कार्य प्राधिकरण से विधिवत स्वीकृति प्राप्त कर ही करें, ताकि किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।

Big Breaking:  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 16 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर: रोजगार और शिक्षा को मिली उड़ान

0

 

धामी कैबिनेट में नए मंत्रियों का हुआ स्वागत: पीएम मोदी के संदेश पर जताया आभार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कुल 16 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। नवनियुक्त पांच मंत्रियों सहित 12 सदस्यीय कैबिनेट कोरम ने सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया।

इस दौरान बैठक से पूर्व मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल हुए नए मंत्रियों का स्वागत किया गया एवं शुभकामनाएं दी गई। साथ ही सीएम धामी ने राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का भी आवाह्न किया। बैठक में प्रशासनिक सुधार, रोजगार, शिक्षा, किसानों और कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

*कैबिनेट के 16 अहम फैसले*

लोक निर्माण विभाग (PWD):

1 करोड़ रुपये से अधिक की कंसल्टेंसी प्रस्तावों को मंजूरी।

न्याय विभाग:

न्याय कर्मचारियों को नाममात्र ब्याज दर पर 10 लाख रुपये तक सॉफ्ट लोन की सुविधा।

वन विभाग:

प्रशासनिक पदों के लिए न्यूनतम सेवा अवधि 25 वर्ष से घटाकर 22 वर्ष की गई।

ऊर्जा विभाग:

सब्सिडी का लाभ 31 मार्च 2025 तक ही जारी रहेगा।

उच्च शिक्षा विभाग:

स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के प्रीमियम से जुड़ी प्रस्तुति कैबिनेट में रखी गई।

गृह विभाग:

वर्ष 2025 में लागू होने वाली नई नियमावली को मंजूरी।

गृह विभाग (होमगार्ड):

उत्तराखंड होमगार्ड के लिए नई नियमावली बनाई गई।

गृह विभाग (प्रशिक्षण):

भारतीय न्याय संहिता लागू होने के बाद प्रशिक्षण हेतु विशेषज्ञ रखने की अनुमति।

माध्यमिक शिक्षा विभाग:

एडेड स्कूलों के अध्ययन के लिए उप समिति गठित करने का निर्णय।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति:

2.2 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न खरीद का लक्ष्य तय।

किसानों को राहत:

गेहूं और धान खरीद पर केंद्र सरकार के बराबर मंडी शुल्क राज्य सरकार भी देगी।

पुलिस भर्ती:

सिपाही व उप निरीक्षक भर्ती में आयु सीमा में राहत के बाद अभ्यर्थियों को दोबारा मौका।

रोजगार योजनाएं:

उत्तराखंड वीर उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 10% लक्ष्य पूर्व सैनिकों/अग्निवीरों के लिए आरक्षित, साथ ही 5% अतिरिक्त सब्सिडी।

नियोजन विभाग:

सेतु आयोग में तकनीकी ढांचे को लेकर स्वीकृति।

विधानसभा सत्र:

पंचम विधानसभा सत्र आहूत करने को मंजूरी।

अन्य प्रशासनिक निर्णय:

विभिन्न विभागों में नियमावली व संरचनात्मक सुधार से जुड़े प्रस्तावों को हरी झंडी।

 

कैबिनेट के यह फैसले प्रदेश में रोजगार, प्रशासनिक सुधार, शिक्षा व्यवस्था और किसानों को आर्थिक मजबूती देने पर केंद्रित हैं। खासतौर पर युवाओं, कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों के लिए लिए गए निर्णयों को सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है।

देहरादून: Dolphin PG Institute of Biomedical and Natural Sciences के NSS शिविर का भव्य समापन

0

 

विद्यार्थियों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

देहरादून, 25 मार्च 2026।
Dolphin PG Institute of Biomedical and Natural Sciences की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन आज गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। पूरे शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने सामाजिक सेवा, अनुशासन एवं सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

समापन दिवस की शुरुआत प्रातः प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने क्षेत्र में जागरूकता का संदेश फैलाया। इसके पश्चात योग सत्र एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया।

दोपहर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम इस समापन समारोह का मुख्य आकर्षण रहे। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीत, संगीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियाँ अत्यंत मनमोहक रहीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से अंतिम प्रस्तुति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया, जिसके साथ ही शिविर का समापन अत्यंत सफल रूप में हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नीलम भटोला (प्रधानाचार्य, Sangam Public School) ने अपने संबोधन में NSS के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. शैलजा पंत एवं डायरेक्टर वी.के. नागपाल सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मनोज कुमार बैंसला एवं डॉ. रेनू पाण्डेय के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सायं लगभग 4 बजे शिविर का विधिवत समापन किया गया।

यह सात दिवसीय विशेष शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने में अत्यंत प्रभावी एवं सफल रहा।

SSP दून ने किया कोतवाली नगर का वार्षिक निरीक्षण: निरीक्षण में दिखे एसएसपी दून के सख्त तेवर 

0

प्रार्थना पत्रों के अनावश्यक रूप से लंबित रहने पर संबंधित अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

*अनावश्यक रूप से प्रार्थना पत्रों को लंबित रखने वाले जांचकर्ताओं के विरुद्ध विभागीय जांच के दिये आदेश*

*अभिलेखों के अध्यावधिक ने मिलने पर जताई नाराजगी, दी सख्त चेतावनी*

*CCTNS के तहत संचालित सभी पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अद्यावधिक करने की दी हिदायत*

*पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से क्राइम डिटेक्शन किट, वैपन हैण्डलिंग का अभ्यास करवाने के दिये निर्देश*

*थाना परिसर में कर्मचारियो की बैरिकों/आवासीय परिसर/मैस आदि का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था उच्चकोटि की रखने हेतु किया निर्देशित*

*थाने पर लंबित पड़े मालों की ली जानकारी, लम्बित मालों के त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश*

*हिस्ट्रीशीटरों, वांछित/ईनामी अपराधियों के संबंध में जानकारी लेते हुए हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी तथा वांछित/ईनामी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के दिये निर्देश*

*पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में ली जानकारी, त्वरित निस्तारण के लिये अधीनस्थ अधिकारियों को किया निर्देशित*

आज दिनाँक 24/03/2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली नगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा थाना कार्यालयो में रखे अभिलेखों का अवलोकन करते हुए सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अध्यावधिक करने के निर्देश दिये गये, इस दौरान विभिन्न पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों के लम्बित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर व सम्बन्धित जांचकर्ता अधिकारियों को कडी फटकार लगाते हुए प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गये, साथ ही प्रार्थना पत्रों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने वाले जांचकर्ताओं के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए। इस दौरान सीसीटीएनएस के तहत संचालित किये जा रहे विभिन्न पोर्टलों में सूचनाओं/जानकारियों को समय से अपडेट करने तथा एनसीआरबी पोर्टल, सीएम पोर्टल, ई-डिस्ट्रिक्ट तथा अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली आन लाइन शिकायतों, सत्यापन आदि के समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु चेताया गया।

थाना परिसर के भ्रमण के दौरान कर्मचारियों की बैरिकों तथा भोजनालय आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा बैरिकों तथा भोजनालय के रख-रखाव तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता उच्च कोटि की रखने के निर्देश दिए गए।

मालखाने के निरीक्षण के दौरान वहाँ रखे मालों व सरकारी संपत्ति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए थानों में पडे लम्बित माल मुकदमाती तथा लावारिस मालों के लम्बित रहने के कारणों की जानकारी लेते हुए उनके रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने तथा एमवी एक्ट व लावारिस मालों के निस्तारण हेतु त्वरित कार्यवाही करने के प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को निर्देश दिए गए।

थाने पर उपलब्ध असलहों, दंगा नियत्रण उपकरणो तथा आपदा उपकरणों के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से वैपन हैण्डलिंग का अभ्यास करवाने तथा थाने में मौजूद क्राइम डिटेक्शन किट के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को क्राइम डिटेक्शन किट की जानकारी देते हुए क्राइम सीन से साक्ष्यों को संकलित करने का नियमित रूप से अभ्यास करवाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के उपरान्त एसएसपी देहरादून द्वारा थाने में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की मीटिंग ली गई, जिसमें अपराध नियंत्रण/रोकथाम, विवेचना/शिकायती प्रार्थना पत्रों तथा मां0 न्यायालय से प्राप्त होने वाले पत्रों के शीघ्र व समयबद्ध विधिक निस्तारण के निर्देश दिये गये। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के समबन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके निस्तारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया साथ ही उपस्थित पुलिस कर्मियों को आश्वस्त किया कि पुलिस कर्मियों के हितार्थ सभी संभव प्रयास किये जायेंगे।