Home Blog Page 41

Action: नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही,  06 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

0

 

अभियुक्तों के कब्जे से 10 पेटी अवैध देसी शराब तथा 04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब

*शराब तस्करी में प्रयुक्त 01 आटो को किया सीज।*

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि उत्तराखण्ड के विजन को सार्थक सिद्ध करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाते हुए अवैध मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐेसे अभियुक्तों के विरूद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।

*01: कोतवाली डोईवाला:* थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानो से 08 पेटी अवैध देसी शराब तथा 04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 03 अभिएक को किया गिरफ्तार, शराब तस्करी में प्रयुक्त आटो को किया सीज।
कोतवाली डोईवाला पर गठित अलग-अलग पुलिस टीमो द्वारा चैकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानो से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, शराब तस्करी में प्रयुक्त आटो रिक्शा को सीज किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
01- श्यामू पुत्र भुवनेश्वर निवासी ग्राम सिमरिया, पोस्ट सिमरिया, थाना हरपालपुर, जनपद हरदोई, उत्तर प्रदेश, उम्र 28 वर्ष हाल पता- गांधी ग्राम कल्याण आश्रम के पास, पटेलनगर

*बरामदगी:*
01: 06 पेटी माल्टा ट्रेटा पैक देशी शराब
02: 04 पैटी मैकडॉउल अंग्रेजी शराब
03: शराब तस्करी में प्रयुक्त आटो संख्या: यू0के0-07-टीडी-4979

02: सुनील नेगी पुत्र रघुवीर सिंह नेगी निवासी केशवपुरी बस्ती डोईवाला, उम्र- 38 वर्ष

बरामदगी: 53 पाउच टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार अवैध देशी शराब

03: रोहित कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी चाण्डी, शेरगढ, लालतप्पड, डोईवाला, देहरादून, उम्र- 35 वर्ष ।

बरामदगी: 54 पाउच टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार अवैध देशी शराब,

*02: कोतवाली ऋषिकेश:* अवैध देसी शराब के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार:

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
01: मुकेश कुमार पुत्र श्री विरम सिंह निवासी- गली न0-26 शिवाजी नगर, थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र- 40 वर्ष

*बरामदगी:* 44 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब

02: हैप्पी जाटव पुत्र राजेश जाटव निवासी- गोविन्द नगर, झुग्गी झोपडी थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र- 20 वर्ष

*बरामदगी:* 34 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब

*03: कोतवाली सहसपुर:* 54 टेट्रा देसी अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1- विजेंद्र सिंह पुत्र मंगता निवासी बैरागी वाला उम्र 68 वर्ष

*बरामदगी:* 54 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब

 

जश्नए 4 साल बेमिसाल : सीएम धामी ने 401.86 करोड़ की  74 विकास योजना का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

0

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित “जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल, उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर उत्तराखण्ड’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए *₹ 401.86 करोड़ की लागत से कुल 74 विकास योजना का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।* जिसमें *₹ 99.44 करोड़ की 33 योजनाओं का शिलान्यास एवं ₹ 302.42 करोड़ की 41 विकास योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।*

*लोकार्पण*

₹ 7898.74 लाख की लागत से नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत सपेरा बस्ती में आई० एण्ड डी० एवं 15 एम.एल.डी, एस.टी.पी निर्माण का कार्य।

₹ 2846 लाख की लागत से आराघर चौक से मोधरोवाला तक ट्रक सीवर बिछाना।

₹ 1903.59 लाख की लागत से देहरादून शहर के सहारनपुर चौक से पथरीबाग चौक तक ट्रक सीवर लाइन योजना।

₹ 1860.04 लाख की लागत से देहरादून शहर के इंदिरानगर आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र की जलोत्सारण पुनर्गठन योजना।

₹ 754.28 लाख की लागत से इंदिरा नगर देहरादून में निर्मित 5 एम.एल.डी के एस.टी.पी. में एस.पी.एस निर्माण सीवर राईजिंग में बिछाने एवं तत्संबन्धी कार्य.

₹ 740.84 लाख की लागत से देहरादून शहर के ओम सिटी एवं कुसुम विहार क्षेत्र में सीवर लाइन योजना।

₹ 659.31 लाख की लागत से चमन विहार सीवरेज योजना।

₹ 432.13 लाख की लागत से शव विच्छेदन गृह, चन्दरनगर परिसर में सी.एम. एस.डी. स्टोर, शीत श्रंखला (प्रतिरक्षण) एवं सभागार के निर्माण कार्य।

₹ 496.89 लाख की लागत से आर.आई.डी.एफ योजनान्तर्गत हीफर रियरिंग फार्म पशुलोक ऋषिकेश के अतिरिक्त आवश्यक निर्माण कार्य.

₹ 167.49 लाख की लागत से रा.औ.प्र० संस्थान, चकराता में बालिका छात्रावास (20 शैय्या) एवं टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण कार्य।

₹ 661.69 लाख की लागत से जनपद देहरादून के विकास खण्ड डोईवाला के अन्तर्गत ऋषिकेश क्षेत्र में पशुलोक बैराज डाउनस्ट्रीम की और गंगा के दायें तट पर शारदापीठ घाट एवं मीराबेन घाट का निर्माण कार्य।

₹ 236.24 लाख की लागत से जनपद देहरादून के विकासखण्ड चकराता में 03 पर्वतीय नहरों के जीर्णोद्वार की योजना (कफना, खरकोटा, चायला नहर)।

₹ 143.08 लाख की लागत से जनपद देहरादून के विकासखण्ड चकराता में 04 पर्वतीय नहरों के जीर्णोद्वार की योजना (कुन्ना, कचटा, राठू, नाडा नहर),

₹ 452.74 लाख की लागत से विकासखण्ड कालसी में ग्राम पुरानी कालसी एवं जामुनस्रोत में अमलावा नदी से बाढ़ सुरक्षा योजना।

₹ 290.96 लाख की लागत से विकासखण्ड चकराता में तहसील त्यूनी के अन्तर्गत ग्राम गुण्डा (ग्राम पंचायत बृनाड बास्तील) में स्टेडियम पोस्टमार्टम हाउस, तहसील एवं बस्ती की टॉस नदी से बाढ़ सुरक्षा योजना (बांये तट पर)

₹ 464.66 लाख की लागत से विकासखण्ड चकराता में तहसील त्यूनी के अन्तर्गत ग्राम गुण्डा (ग्राम पंचायत बृनाड बास्तील) में स्टेडियम पोस्टमार्टम हाउस, तहसील एवं बस्ती की टॉस नदी से बाढ़ सुरक्षा योजना।

₹ 52.85 लाख की लागत से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सालावाला (हाथीबड़कला) के खाले में सर्वे झील से सालावाला पुल तक बैड का निर्माण कार्य।

₹ 383.56 लाख की लागत से जनपद देहरादून के विधानसभा राजपुर के अन्तर्गत चन्दरनगर क्षेत्र के बरसाती नाले की जल निकासी की योजना का लोकार्पण किया गया।

₹ 70.74 लाख की लागत से राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला मे ग्राम सभा रामनगर डांडा के ग्राम मिढ़ावाला में कलम सिंह के घर से सुनील के घर तक मार्ग का निर्माण कार्य।

₹ 337.85 लाख की लागत से राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश के अन्तर्गत श्यामपुर के भल्लाफार्म नं० 8 में विभिन्न आन्तरिक मार्गो का निर्माण कार्य।

₹ 119.96 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में पंचायत घर नकरौन्दा से रेलवे फाटक 31 की तरफ डामरीकरण का कार्य।

₹ 60.87 लाख की लागत से राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षत्र डोईवाला के वार्ड नं0 2, 3 एवं ग्राम पंचायत कालूवाला में आन्तरिक मार्गो का इण्टरलॉकिग टाईल्स द्वारा निर्माण कार्य।

₹38.45 लाख की लागत से राज्य योजना के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र डोईवाला के अन्तर्गत कोठारी मोहल्ला वार्ड नं० 5 के “खाली क्षेत्र” में श्री धनीराम उनियाल की दुकान के बाद से होते हुए श्री सदानन्द उनियाल के घर तक मार्ग का इण्टरलॉकिग टाईल्स द्वारा सुधारीकरण का कार्य

₹ 25.83 लाख की लागत से कृषि निवेश केन्द्र, मारखमग्रान्ट का लोकार्पण।

₹ 457.66 लाख की लागत से जगतपुर से दुधई मोटर मार्ग अपग्रेडशन का लोकार्पण।

₹414.13 लाख की लागत से पैधा से मझौन मोटर मार्ग अपग्रेडशन।

₹472.92 लाख की लागत से मुंशीघाटी से ध्वैरा देऊ मोटर मार्ग।

₹ 1884.02 लाख की लागत से कोटी डिमऊ मोटर मार्ग।

₹ 255.72 लाख की लागत से जमनीपुर से जामनखाता मोटर मार्ग।

₹983.17 लाख की लागत से बाड़वाला-जुड्डो मटोगी मोटर मार्ग।

₹ 389.70 लाख की लागत से ढकरानी हाईडिल कलोनी मोटर मार्ग।

₹117.88 लाख की लागत से राजकीय इण्टर कालेज, माजरीग्रांट, डोईवाला, देहरादून में भवन निर्माण।

₹ 122.20 लाख की लागत से राजकीय इण्टर कालेज, गुनियालगांव, सहसपुर, देहरादून में भवन निर्माण।

₹124.74 लाख की लागत से राजकीय इण्टर कालेज बाड़वाला, विकासनगर देहरादून में भवन निर्माण।

₹ 124.69 लाख की लागत से राजकीय इण्टर कालेज, ग्वासापुल, चकराता, देहरादून में भवन निर्माण।

₹106.78 लाख की लागत से राजकीय इण्टर कालेज, पॉजिटिलानी, कालसी, देहरादून में भवन निर्माण।

₹ 239.50 लाख की लागत से राजकीय इण्टर कालेज लखवाड, ब्लाक कालसी, देहरादून में भवन निर्माण।

₹ 295.07 लाख की लागत से राजकीय इण्टर कालेज कोटी कालोनी, ब्लाक कालसी, देहरादून में भवन निर्माण।

₹ 249.94 लाख की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छिद्दरवाला का निर्माण।

₹ 2747.98 लाख की लागत से मानसिक स्वास्थ्य संस्थान सेलाकुई मे 100 शैययायुक्त चिकित्सालय का एंव आवासीय भवनो का निर्माण कार्य।

₹ 157.60 लाख की लागत से श्री साधुराम इण्टर कालेज देहरादून में बाल भिक्षु/कूड़ा बीनने वाले बच्चों के पुनर्वास हेतु कम्प्यूटर कक्ष /ऑडिया-विडियो कक्ष/मनोरंजन कक्ष एवं साहसिक क्रीड़ा हेतु भवन निर्माण कार्य।

*शिलान्यास*

₹ 905.20 लाख की लागत से रिंग फैंस (राज्य सैक्टर) कार्यक्रम के अन्तर्गत देहरादून शहर के साकेत कॉलोनी, कैनाल रोड (जोन-सी के छुटे हुये क्षेत्र) सीवरेज योजना

₹ 385.78 लाख की लागत से विधानसभा मसूरी में ग्राम पंचायत सेरकी में बांदल नदी के दांये तट पर बाढ़ सुरक्षा योजना।

₹ 288.75 लाख की लागत से विधानसभा मसूरी में ग्राम घन्तु का सेरा में बांदल नदी के दांये तट पर बाढ़ सुरक्षा योजना।

₹ 497 लाख की लागत से डोईवाला विकासखण्ड के अन्तर्गत सुसवा नदी के दोनों किनारों पर स्थित कुड़कावाला बस्ती की बाढ़ सुरक्षा कार्य।

₹ 256.68 लाख की लागत से विकासखण्ड डोईवाला में जाखन नदी के दांये तट पर स्थित ग्राम अठूरवाला वाला वार्ड संख्या-09 (सुनार गांव) की जाखन नदी से बाढ़ सुरक्षा कार्य।

₹183.05 लाख की लागत से विकासखण्ड डोईवाला में बालावाला नहर के कमाण्ड क्षेत्र में आ रहें कुलावों के पुनरोद्धार कार्य की योजना।

₹ 427.55 लाख की लागत से डोईवाला विकास खण्ड में ठाकुरपुर नहर, खैरीखुर्द नहर, गढ़ी मयचक नहर, श्यामपुर नहर, एवं खैरी कला नहर के पुनरोद्वार निर्माण की योजना ।

₹207.27 लाख की लागत से विकासखण्ड विकासगनर में चिलियों नहर की जीर्णोद्धार की योजना।

₹ 167.34 लाख की लागत से विकासनगर विकासखण्ड में ढालीपुर नहर के जीर्णोद्धार की योजना

₹ 270.27 लाख की लागत से विकासखण्ड विकासनगर के अन्तर्गत कटापत्थर नहर के रीच 4.500 किमी से 5.800 किमी (बाडवाला) के मध्य नहर का सुरक्षात्मक कार्य की योजना।

₹ 479.24 लाख की लागत से विकासखण्ड विकासनगर के अन्तर्गत ढकरानी नहर जीर्णोद्धार की योजना।

₹ 345.37 लाख की लागत से विकासखण्ड विकासनगर में रामबाग नहर की जीर्णोद्धार की योजना।

₹ 348.75 लाख की लागत से जनपद देहरादून के विकासखण्ड विकासनगर में फतेहपुर नहर के जीर्णोद्धार की योजना

₹155.29 लाख की लागत से विकासखण्ड सहसपुर में नाबार्ड मद के अन्तर्गत डूंगा नहर के जीर्णोद्वार कार्य की योजना।

₹278.30 लाख की लागत से विकासखण्ड सहसपुर के अन्तर्गत पं० श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहर एंव कुलावों के जीर्णोद्वार की योजना।

₹ 430.85 लाख की लागत से विकासखण्ड सहसपुर में आसन नहर की जीर्णोद्धार की याजना।

₹138.45 लाख की लागत से विकासखण्ड विकासनगर के अन्तर्गत डोबरी नहर के कुलावो एंव डोबरी फीडर की जीर्णोद्धार की योजना।

₹ 430 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर में नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत सुसवा नदी के दोनों तटों पर दूधा देवी पुल के डाउनस्ट्रीम में बाढ सुरक्षा योजना ।

₹ 77.52 लाख की लागत से राजकीय कृषि बीज भण्डार, सहसपुर।

₹ 1306.64 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में नागल ज्वालापुर से डोईवाला के मध्य सड़क का चौडीकरण का कार्य।

₹ 144.49 लाख की लागत से राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में ग्राम ककनावा, लेखक गाँव, सिन्धवालगॉव मोटर मार्ग का विस्तारीकरण, सुधारीकरण एवं दीवारों का निर्माण / पुननिर्माण का कार्य।

₹ 284.77 लाख की लागत से राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश में ग्राम सभा हरिपुरकलां में विभिन्न आन्तरिक मार्गो का निर्माण कार्य।

₹ 83.88 लाख की लागत से राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश में ग्राम पंचायत छिद्दरवाला के वार्ड संख्या 1, 3, एवं 11 के आन्तरिक मार्गों का निर्माण।

₹179.49 लाख की लागत से राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश में गुमानीवाला वार्ड सं0 14 में आकाशीय भैरव मन्दिर मुख्य मार्ग एव आन्तरिक मार्गों का इण्टरलॉकिग टाईल्स द्वारा निर्माण।

₹ 166.90 लाख की लागत से राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश में ग्राम सभा छिद्दरवाला चकजोगीवाला में विभिन्न सम्पर्क मार्गो का निर्माण।

₹ 135.58 लाख की लागत से राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश में ग्रामसभा खैरीकलां में माधव सिंह पयाल के घर से राजेन्द्र सिंह नेगी के घर तक एवं अन्य लिंक मार्गो का इण्टरलॉकिग टाईल्स द्वारा निर्माण।

₹ 248.14 की लागत से राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश में श्यामपुर के भल्लाफार्म नं0 10 एवं 20 में विभिन्न आन्तरिक मार्गो का निर्माण कार्य।

₹ 73.86 लाख की लागत से राज्य योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के रानीविहार, मौजा रानीपोखरी की आवासीय कालॉनी के विभिन्न आन्तरिक मार्गो का निर्माण।

₹ 53.19 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र स डोईवाला के वार्ड नं. 10 भानियावाला के विभिन्न मार्गों का इण्टरलॉकिग टाईल्स द्वारा मार्ग निर्माण कार्य।

₹43.62 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के ग्राम पंचायत थानों (तलाई) में अवशेष कच्चे मार्ग का इण्टरलॉकिग टाईल्स द्वारा सतह सुधारीकरण का कार्य।

₹ 150.88 लाख की लागत से रा०३०का० बुल्लावाला, डोईवाला, देहरादून में भवन निर्माण।

₹ 149.62 लाख की लागत से रा०३०का० सोरना डोभरी, विकासनगर, देहरादून में भवन निर्माण ।

₹ 649.82 लाख की लागत से दक्षिण शाखा के अन्तर्गत राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र में पेयजल योजना का सुदृढीकरण।

 

सरकार 4 साल रहे विकास को समर्पित : पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प: सीएम धामी

0

सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर परेड ग्राउंड में आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

*विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण के साथ ही विकास प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर परेड ग्राउंड में आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।


मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाओं देने के साथ अपनी बात रखते हुए कहा कि आज से चार वर्ष पूर्व प्रदेश की जनता ने सभी मिथकों तोड़कर, उन्हें पुन: राज्य की सेवा का अवसर प्रदान किया था। इसके बाद इसी मैदान में शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुसार देवभूमि के गौरव को पुनर्स्थापित करने का संकल्प लिया था। अब चार साल के बाद वो गर्व से कह सकते हैं कि वो संकल्प तेजी से सिद्धि की ओर बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में बाबा केदारनाथ की दिव्य धरा से कहा था कि “21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। इसलिए प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के मुख से निकले इन शिवोमयी शब्दों को चरितार्थ करने के संकल्प को लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते चार वर्षों में जहां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत कर नागरिकों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने का प्रयास किया है। वहीं, विभिन्न नीतियों और योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के समग्र विकास का विजन प्रस्तुत किया है। इन्हीं प्रयासों से बीते चार वर्षों में राज्य ऐसी कई ऐतिहासिक उपलब्धियों का साक्षी बना है जो किसी भी छोटे राज्य के लिए असंभव समझी जाती थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार राज्य में जी-20 जैसे वैश्विक सम्मेलन की बैठकों का सफल आयोजन किया गया, वहीं राष्ट्रीय खेलों का भी भव्य आयोजन किया गया। इतना ही नहीं, पहली बार उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया गया, जिसमें 3.76 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिसमें से 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को धरातल पर उतारा जा चुका है।

*रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीते चार साल में राज्य की आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक की वृद्धि हुई है और बीते एक वर्ष में राज्य की जीएसडीपी में 7.23 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई, साथ ही प्रतिव्यक्ति आय में भी 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस दौरान राज्य में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं, वहीं स्टार्टअप की संख्या 7 सौ से बढ़कर साढ़े 17 सौ हो गई है। यही नहीं इस दौरान 2 लाख 65 हजार से अधिक माताएं-बहनें लखपति दीदी बनी हैं। राज्य सरकार के सतत प्रयासों से रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।

*केंद्र ने भी सराहा*
मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी वर्ष 2023-24 के सतत् विकास लक्ष्य इंडेक्स में उत्तराखंड को प्रथम स्थान प्राप्त होने से राज्य सरकार के प्रयासों पर मुहर लगी है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी उत्तराखंड को एचीवर्स तथा स्टार्टअप रैंकिंग में लीडर्स की श्रेणी भी प्राप्त हुई है। नीति आयोग द्वारा जारी इंडिया इनोवेशन इंडेक्स रिपोर्ट में हिमालयी राज्यों की श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। बीते चार वर्षों से लगातार देश में “मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट” होने का गौरव प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड को नेशनल लॉजिस्टिक्स इंडेक्स, स्टेट स्टार्टअप इकोसिस्टम, स्टेट एनर्जी एंड ग्रीन इंडेक्स जैसे कई राष्ट्रीय सूचकांकों में भी विभिन्न पुरुस्कार प्राप्त हुए हैं। राज्य को खनन क्षेत्र में किए गए सुधारों के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी “राज्य खनन तत्परता सूचकांक’’ में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, साथ ही, इसके लिए राज्य को 200 करोड़ रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लिए गए सख्त और पारदर्शी निर्णयों का ही परिणाम है कि आबकारी और खनन जैसे विभागों से राज्य को पहले की तुलना में कई गुना अधिक राजस्व प्राप्त हो रहा है।

*नई कार्य संस्कृति विकसित*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार देहरादून को एक आधुनिक और विकसित शहर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। आज देहरादून में लगभग 14 सौ करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय केवल घोषणाएं होती थी, तब केंद्र से भेजा गए 1 रुपए में से 15 पैसे ही लोगों तक पहुंच पाते थे। परंतु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नई कार्य संस्कृति का सूत्रपात कर शासन व्यवस्था से दलालों और बिचौलियों का सफाया करने का काम किया। इसलिए आज प्रदेश सरकार जिस कार्य का शिलान्यास करती है उसे तय समय में पूर्ण कर उसका लोकार्पण भी करती है।

*30 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहले प्रदेश में नकल और पेपर लीक के कारण प्रतिभावान युवाओं के सपने चूर-चूर हो जाते थे। इसलिए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आई। जिसके परिणामस्वरूप पिछले साढ़े 4 चार वर्षों में राज्य के 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्राप्त हुई है। आज 100 से अधिक नकल माफिया जेल की हवा खा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों में केवल छोटी मछलियों पर ही कार्रवाई होती थी। लेकिन आज प्रदेश में बड़े आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है।

*देवभूमि के देवत्व बचाने का प्रयास*
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार देवभूमि के दैवत्व की रक्षा के लिए डेमोग्राफी को भी संरक्षित रखने का प्रयास कर रही है। इसके लिए जहां एक ओर प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानूनों को लागू किया। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए 12 हजार एकड़ से अधिक की सरकारी भूमि को मुक्त कराया है। साथ ही छद्म भेष धारण कर लोगों को ठगने वालों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि संचालित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता कानून लागू कर सभी धर्मों के नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू किया है, जिसे देशभर के राष्ट्रवादी सोच के लोगों ने सराहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी वर्ष से जुलाई से उत्तराखंड में सभी मदरसों में सरकारी बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम ही पढ़ाया जाएगा।
*उपस्थिति*
इससे पहले मुख्यमंत्री ने कनक चौक से कार्यक्रम स्थल तक रोड शो में प्रतिभाग किया, साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। समारोह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, खजान दास, राम सिंह कैडा, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक सहदेव पुंडीर, उमेश शर्मा काऊ, विनोद चमोली, सविता कपूर, मुन्ना सिंह चौहान, बृजभूषण गैरोला, मुख्य सचिव आनंद वदर्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख सचिव डॉ आरके सुधांशु, श्री एल. फैनई,डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव एसएन पांडेय और आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल उपस्थित रहे।
—————–

सरकार के चार साल बेमिसालः परेड ग्राउंड में CM धामी ने विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन

0

 

*देहरादून । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित “सरकार के 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। कृषि विभाग द्वारा लगाए गए परंपरागत आर्थिक कृषि गतिविधि स्टॉल का निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीण महिलाओं के साथ सहभागिता करते हुए पारंपरिक कृषि एवं घरेलू उपकरण ओखली, सिलबट्टा एवं जांदरा भी चलाया। उन्होंने महिलाओं के साथ संवाद स्थापित कर उनके कार्यों की सराहना की तथा उनके योगदान को प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री की इस सहभागिता से उपस्थित महिलाओं में उत्साह एवं आत्मविश्वास की झलक देखने को मिली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से निरंतर प्रगति कर रही है तथा जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ पारंपरिक कृषि एवं घरेलू गतिविधियों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से युवा पीढ़ी को अपनी पारंपरिक कृषि पद्धतियों एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है, जो प्रदेश के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होगा।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

 

शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पदयात्रा का आयोजन

0

देहरादून। शहीदी दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत देहरादून के तत्वावधान में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. मालविका रही। इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद एवं श्रीमती कमला जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। मेरा युवा भारत देहरादून की उपनिदेशक मोनिका नांदल ने जानकारी देते हुए कहा कि
कार्यक्रम का शुभारंभ देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों शहीद राजगुरु, भगत सिंह एवं सुखदेव के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित अतिथियों द्वारा युवाओं को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया गया।
इसके पश्चात विश्वविद्यालय परिसर से पथरीबाग चौक तक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने “मेरा भारत मेरी जिम्मेदारी”, “इंकलाब जिंदाबाद”, “भारत माता की जय” जैसे जोशीले नारों के साथ वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट प्रदान किए गए। यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

PM नरेंद्र मोदी का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड

0

PM नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री को भेजे गए अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा है कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि देवभूमि सदियों से आस्था, अध्यात्म, साहस और समृद्ध परंपराओं की भूमि रही है। यहां की विविध भाषाएं-बोलियां, लोक परंपराएं और सरल जीवनशैली प्रदेश को विशिष्ट पहचान देती हैं। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में हमारी सरकार बनी है, तब से उत्तराखंड ‘विकसित भारत’ के संकल्प के अनुरूप लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। चार धाम ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के माध्यम से प्रदेश में रेल संपर्क को मजबूत किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने और शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के प्रयासों को भी सराहा। उन्होंने कहा कि इन पहलों से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिला है, बल्कि पलायन रोकने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में भी मदद मिली है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार सृजन, स्टार्टअप्स को बढ़ावा तथा डिजिटल और हरित विकास जैसे प्रयासों को सराहनीय बताया। साथ ही, आपदा प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को राज्य की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया।
प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि ‘अमृत काल’ में विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखंड की भूमिका और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर, समृद्ध और सुदृढ़ उत्तराखंड के निर्माण में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अहम है।
अंत में प्रधानमंत्री ने राज्य के नागरिकों को भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड विभिन्न क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

 

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल का किया निरीक्षण: व्यवस्थाओं को परखा

0

 

उत्तराखंड सरकार में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिलने के उपरांत माननीय मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने आज दून अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री ने उपचाराधीन जनों से मिलकर उनके हाल-चाल जाने तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रोगियों एवं उनके परिजनों से संवाद कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर फीडबैक भी लिया।

इस अवसर पर मंत्री उनियाल ने अस्पताल के चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और उन्हें बेहतर समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके।

माननीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को सुलभ, सस्ती एवं उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीजों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर निरीक्षण एवं समीक्षा की जाएगी, जिससे आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

 

अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2026 का भव्य समापन:  राज्यपाल ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर दिया जोर

0

 

ऋषिकेश। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने ऋषिकेश में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2026 के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पर्यटन विभाग और गढ़वाल मण्डल विकास निगम द्वारा आयोजित इस महोत्सव में एक सप्ताह तक देश- विदेश से आए 2500 से अधिक योग साधकों ने प्रतिभाग किया।


इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह केवल समापन समारोह नहीं, बल्कि एक नए संकल्प का श्रीगणेश है, जिसके माध्यम से योग का संदेश सम्पूर्ण मानवता तक पहुँचाया जाना है। उन्होंने कहा कि हिमालय की पावन गोद एवं माँ गंगा के तट पर स्थित ऋषिकेश विश्व में आध्यात्मिक चेतना और साधना का प्रमुख केंद्र है। यहाँ की पवित्र भूमि से योग का संदेश सम्पूर्ण विश्व में प्रसारित होता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे उत्तराखण्ड, विशेषकर ऋषिकेश और हरिद्वार आकर योग एवं आध्यात्मिक अनुभूति से जुड़ें।
राज्यपाल ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा की एकता का माध्यम है। यह केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक विधा है। उन्होंने कहा कि यदि जीवन में आनंद, शांति और आध्यात्मिक संतुलन प्राप्त करना है, तो योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने कोविड-19 महामारी का उल्लेख करते हुए कहा कि वैश्विक संकट ने हमें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का महत्वपूर्ण संदेश दिया है। योग और आयुर्वेद के माध्यम से हम अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बना सकते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की विशेष जिम्मेदारी है कि वह योग और आयुर्वेद के संदेश को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करे। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे “अमृत पीढ़ी” के रूप में योग को अपनाएँ और इसे जन-जन तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में योग आज वैश्विक जन-आंदोलन बन चुका है, यह भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ का प्रतीक है। आज विश्व योग को अपनी सांस्कृतिक सीमाओं से ऊपर उठकर अपना रहा है।

राज्यपाल ने इस भव्य आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से युवाओं की ऊर्जा, समर्पण और उत्कृष्ट प्रबंधन का प्रतीक रहा है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सभी आयोजकों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि योग को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखकर इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए। समापन समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले योगाचार्यों को राज्यपाल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के बच्चों ने योगा के करतब भी दिखाए।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंदरजीत सिंह बिंद्रा एवं स्वामी प्रेम बाबा, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल, एमडी जीएमवीएन प्रतीक जैन, एसएसपी टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष मुनिकीरेती नीलम बिजल्वाण एवं स्वामी आत्मस्वरूप आनंद, स्वामी भारत भूषण योगिनी उषा माता, स्वामी सुनील भगत सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

बड़ी खबर: कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम धामी ने किया विभागों का बंटवारा

0

विभागों का किया बंटवारा, अपने पास रखे ताकतवर विभाग

देहरादून। आज कैबिनेट विस्तार के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। अब तक सीएम धामी 35 से अधिक विभागों का कामकाज देख रहे थे, लेकिन अब सीएम ने अपने कई विभागों को नए मंत्रियों को सौंप दिया है। जिनका हाल ही में मंत्री पद सौंपा गया।

मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पांच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। बता दें अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों का दायित्व था।

सीएम धामी खुद देखेंगे ये विभाग
जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, खनन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति और प्रशिक्षण एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग खुद देखेंगे। इन विभागों को शासन संचालन की रीढ़ माना जाता है, जिनके माध्यम से प्रशासनिक फैसलों और कानून-व्यवस्था पर सीधा नियंत्रण सुनिश्चित किया जाता है।

वहीं, अन्य विभागों का बंटवारा मंत्रियों के बीच करते हुए उन्हें उनके-उनके दायित्व सौंपे गए हैं, ताकि विभागीय कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। सूत्रों के अनुसार इस नए बंटवारे से कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा और विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा सकेगा।

हाल ही में मुख्यमंत्री ने कैबिनेट का विस्तार करते हुए विधायक खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। मंत्रिमंडल में पांच पद लंबे समय से रिक्त चल रहे थे, जिनमें तीन पद पहले से खाली थे, एक पद पूर्व मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद रिक्त हुआ था, जबकि एक पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के कारण खाली हुआ। इन परिस्थितियों में संबंधित विभागों का दायित्व भी मुख्यमंत्री के पास ही था।

किस क्या मिला

कैबिनेट मंत्री खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, भाषा विभाग की जिम्मेदारी दी है।
मंत्री मदन कौशिक को आपदा, पंचायतीराज, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन, जनगणना विभाग मिला है।
मंत्री भारत सिंह चौधरी को ग्राम्य विकास, लघु, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी है।
मंत्री प्रदीप बत्रा को परिवहन विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी है। मंत्री राम सिंह खेड़ा को शहरी विकास, पर्यावरण एवं जलागम प्रबंधन की जिम्मेदारी दी है।

 

SSP दून की सटीक रणनीति से शातिर नकबजन गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में

0

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

*घटना को अंजाम देने वाले नकबजन गिरोह के 03 अभियुक्तों को पुलिस में किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तो के कब्जे से घटना में चोरी की गयी ज्वेलरी हुई बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के हैं अपराधी, टोटके वाली नींबू व मिर्च बेचने के बहाने करते हैं बंद घरों की रैकी*

कोतवाली डोईवाला पर दिनांक 14/03/2026 को शिकायतकर्ता/वादी श्री अमीष यादव पुत्र स्व0 श्री सतीश कुमार यादव निवासी भट्ट की पुलिया, नकरौंदा, हर्रावाला, डोईवाला, देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि वह अपने परिवार सहित बल्लीवाला देहरादून शादी में गये थे। शादी के बाद जब वापस घर लौटे तो देखा कि आज्ञात चोरों द्वारा उनके घर के ताले तोड़कर घर में रखे सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिये हैं। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आस पास तथा आने जाने वाले मार्गो पर लगे लगभग 475 CCTV कैमरो का अवलोकन करते हुए सीसीटीवी फुटेज मे दिख रहे संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना में शामिल 03 अभियुक्तों (1) कुनाल पुत्र तरवेज (2) अलकित पुत्र तरवेज (3) नितिन पुत्र विनोद नाथ निवासी घिसूपुरा सपेरा बस्ती थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष को बिंडलास रेजीडेन्सी रिवर वैली, हर्रावाला के पास से दिनांक 21/03/2026 को चोरी किये गये माल के साथ गिरफ्तार किया गया।

*पूछताछ के विवरण:-*

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया कि वे सपेरा जनजाति के हैं, जो घिस्सुपुरा, पथरी, जनपद हरिद्वार से भानियावाला, रानीपोखरी, हर्रावाला आदि क्षेत्रों में टोटके वाले नींबू, मिर्ची बेचने के बहाने घूमते रहते है तथा इस दौरान बंद घरों की रैकी कर उस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी भी कर लेते है, तथा उसी हिसाब से अपना प्लान तैयार करते हैं। अधिकतर जगहों पर सीसीटीवी कैमरे होने के कारण अभियुक्त घटनास्थल तक जाने के लिए उस समय को तय करते हैं जब सड़क पर आवाजाही ज्यादा होती है, जिससे सीसीटीवी फुटेज में दिखने पर भी कोई उन पर आसानी से शक न कर सके। अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा रानीपोखरी क्षेत्र मे भी चोरी की घटना को अंजाम देने की बात बताई गयी, जिस सम्बन्ध मे थाना रानीपुर पर मु0अ0स0 15/2026 धारा 305 (ए), 331(1) बीएनएस पंजीकृत है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*

01- कुनाल पुत्र तरवेज निवासी घिसूपुरा, सपेरा बस्ती, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष,
02- अलकित पुत्र तरवेज निवासी घिसूपुरा, सपेरा बस्ती, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष,
03- नितिन पुत्र विनोद नाथ निवासी घिसूपुरा ,सपेरा बस्ती, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष,

*बरामदगी का विवरण*

01- एक अंगूठी पीली धातु
02- एक जोड़ी कान की बाली पीली धातु
03- एक कमर बन्द सफेद धातु
04- एक छत्र सफेद धातु (थाना रानीपोखरी की चोरी से सम्बन्धित)

*पुलिस टीम :-*

1- निरीक्षक प्रदीप राणा, प्रभारी कोतवाली डोईवाला
2- व0उ0नि0 विनोद सिंह राणा
3- उ0नि0 विजय थपलियाल
4- उ0नि0 विनय मित्तल
5- हे0कानि0 भूपेन्द्र सिंह
6- हे0कानि0 राजीव कुमार
7- कानि0 दिनेश रावत