Home Blog Page 42

SSP दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही: ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग के उल्लंघन पर 84 वाहनों को किया सीज़

0
  • 57 वाहनों के किये कोर्ट के चालान: 77 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान कर किया 38500/- रुपये का चालान*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने तथा अपने वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखों की आवाज निकालने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में पूरे जनवाद में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाते हुए अपनी यातायात नियमो के उल्लंघन, मॉडिफाई साइलेंसर का प्रयोग, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाली 66 दोपहिया वाहनों तथा 18 चौपहिया (कुल-84 वाहनों) को सीज़ किया गया।

इसके अतिरिक्त यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 57 वाहन चालकों के विरुद्ध मा0 कोर्ट के चालान किये गए। साथ ही 77 वाहनों के नगद चालान कर 38500 रुपये का जुर्माने की कार्यवाही की गई।

एसएसपी दून के निर्देशन में अभियान आगे भी जारी है।

*की गई कार्यवाही का विवरण*

*1- सीज़ किये गए वाहनों की संख्या :* 84 ( 66 दोपहिया तथा 18 चौपहिया वाहन)

*(2) मा0 न्यायालय के चालान* – 57
(3) 77 वाहनों के नगद चालान कुल जुर्माना 38500/- रुपये

Police Action: नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

0

अलग-अलग क्षेत्रों से 01 हिस्ट्रीशीटर सहित 06 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

*अभियुक्तो के कब्जे से 1 किलो 944 ग्राम अवैध गांजा, 5.18 ग्राम स्मेक तथा 03 पेटी से अधिक अवैध देशी शराब हुई बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्तो में से 03 अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य अपराधों में जा चुके है जेल*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश निर्गत किए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।

*01 – कोतवाली ऋषिकेश*

*01 किलो 340 ग्राम अवैध गांजे के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार :-*

दि0 21.03.2026 को ऋषिकेश पुलिस द्वारा चैकिग के दौरान मंसा देवी पुलिया के पास श्यामपुर, ऋषिकेश से अभियुक्त राम अवतार पुत्र महेसर साहनी निवासी- गली न0-10 गुर्जर प्लाट, गुमानीवाला, श्यामपुर, थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 48 वर्ष को 01 किलो 340 ग्राम अवैध गांजा की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 111/2026 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जाना प्रकाश में आया है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

रामअवतार पुत्र महेसर साहनी निवासी- गली न0-10 गुर्जर प्लाट, गुमानीवाला, श्यामपुर, थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 48 वर्ष
*बरामदगी* : 01 किलो 340 ग्राम अवैध गांजा

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास :-*
1-मु0अ0स0-364/2015 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
2-मु0अ0स0-504/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
3- मु0अ0स0-635/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
4- मु0अ0स0-111/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट

*54 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

दि0 21.3.2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान हाकी ग्राउड आई0डी0पी0एल0 ऋषिकेश से 01 अभियुक्त करतार सिंह S/o स्व. बलवन्त सिंह को 54 टेट्रा पैक अवैध देशी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-112/2026 धारा 60(1),आब0 अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
1- करतार सिंह S/o स्व. बलवन्त सिंह निवासी लक्कड़ घाट रविदास मंदिर गली न0 01 थाना ऋषिकेश उम्र- 55 वर्ष
*बरामदगी*
54 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब

*2- कोतवाली डोईवाला*

*5.18 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार*

दिनाँक 21/03/2026 ,को डोईवाला पुलिस द्वारा चैकिग के दौरान चौकी लालतप्पड़ गेट से नेपाली फार्म की ओर कुछ दूरी पर अभियुक्त अमन पुत्र सेवाराम को 5.18 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0- 81/2026 धारा 8/21/29/60 NDPS ACT बनाम अमन पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

अमन पुत्र सेवाराम निवासी अमित प्रधान वाली गली, केशवपुरी बस्ती, डोईवाला, देहरादून, उम्र 24 वर्ष ।

*बरामदगी विवरण*

1- 5.18 ग्राम अवैध स्मैक
2-तस्करी में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट मो0सा0 पल्सर

*03 : थाना नेहरू कालोनी*

*604 ग्राम गांजे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार*

दिनांक 21/03/2026 की रात्रि चैकिंग के दौरानमुखबिर की सूचना पर सपेरा बस्ती हरिद्वार रोड से एक अभियुक्त शशि कपूर पुत्र स्व0 नजीर नाथ को 604 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त का पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ एवं शराब की तस्करी में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त थाना नेहरू कॉलोनी का हिस्ट्रीशीटर है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

शशि कपूर पुत्र स्व0 नजीर नाथ निवासी सपेरा बस्ती नियर आकाशवाणी केंद्र, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र – 40 वर्ष।

*बरामदगी* : 604 ग्राम गांजा।

*अपराधिक इतिहास*
*(1)* 260/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
*(2)* 474/22 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट
*(3)* 308/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम
*(4)* 08/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
*(5)* 121/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट

*4- थाना क्लेमेनटाउन*

*52 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

दिनांक 22/03/2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान C -23टर्नर रोड के पास खाली ग्राउंड से अभियुक्त काला सिंह S/o चंद्रभान सिंह को 54 टेट्रा पैक अवैध देशी बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त काला सिह उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-24/2026 धारा 60(1),आब0 अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*:
काला सिंह S/o चंद्रभान सिंह निवासी चिड़बना थाना रामपुर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र- 36 वर्ष

*बरामदगी*
52 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब

*5- कोतवाली डालनवाला*

*52 टेट्रा पैक (माल्टा) देसी मसालेदार शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

दिनांक 22/03/2026 की रात्रि को दौराने चेकिंग एक व्यक्ति को 52 टेट्रा पैक (माल्टा) देसी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली डालनवाला पर धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

राहुल जायसवाल पुत्र रतनलाल जायसवाल निवासी रिस्पना नदी 8 सीमेंट रोड करनपुर, थाना डालनवाला, दे0दून, उम्र 24 वर्ष

*बरामदगी*

52 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब

*अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास*

1- मु0अ0सं0- 293/2022 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली डालनवाला

 

LPG सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने को DM की QRT टीम सक्रिय

0

 

हरादून । एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शत्प्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी।
जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 12 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 15118 अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 369 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर में 88 हजार के लगभग बैकलॉग है। एलपीजी का घरेलू 42334 तथा व्यवसायिक का 1535 स्टॉक उपलब्ध है। बैकलॉग का कारण पिछलें दिनों 03 दिन जब बुंकिग सॉफ्टवेयर में क्राईसिस आ गई थी तो मैन्युअल रजिस्टर में अंकन कर उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की गई, जिसकी लगभग 25 से अधिक की एन्ट्री साफ्टवेयर पर अद्यतन की जा रही है। घरेलू के साथ ही व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड निंरतर बढाया जा रहा है।
–0–
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून।

 

सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर कल राजधानी देहरादून में होगा भव्य समारोह: CM धामी करेंगे जनता को संबोधित

0

 

*प्रेस नोट*

चार वर्षो की विकास गाथा, विकास योजनाओं की झलक, जन जन की सरकार, थीम पर आयोजित होगें विविध कार्यक्रम

मुख्य समारोह को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, आयुक्त, डीएम व एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं, समयबद्व तैयारियों के दिए निर्देश

कोई चूक नहीं, बैकअप प्लान अनिवार्य, हर व्यवस्था पर पैनी नजर, मिनट टू मिनट प्लान पर आयुक्त व डीएम ने दिए सख्त निर्देश*श

*देहरादून ।
उत्तराखंड राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 से 25 मार्च तक प्रदेशभर में “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” थीम के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में 23 मार्च को आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपराह्न 12ः30 बजे जनता को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का प्रदेश के सभी जनपदों में सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।

मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने हेतु गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने एक दिन पूर्व रविवार को परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी नोडल अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य मंच, बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश, एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा विद्युत एवं साउंड सिस्टम के लिए पर्याप्त बैकअप रखा जाए।

साथ ही विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम स्थल पर ही स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, दिव्यांग प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण वितरण एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों के निर्गमन की समुचित व्यवस्था की जाए। प्रतिभागियों के लिए स्वच्छ पेयजल एवं हल्के जलपान की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने अवगत कराया कि “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जाएगा। कार्यक्रम में विगत चार वर्षों में हुए संतुलित विकास कार्यों तथा उत्तराखंड को एक श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों की झलक प्रस्तुत की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान राज्य आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष विनय रोहिला, पूर्व अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अशोक वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, सहायक निदेशक सूचना बद्री चंद नेगी सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

धामी सरकार की चार साल महंगाई, भ्रष्टाचार, बलात्कार, और दर-दर की ठोकरें खाता बेरोजगारः-गणेश गोदियाल

0

 

देहरादून 22 मार्च
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने उत्तराखंड की धामी सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि धामी सरकार की पिछले चार वर्ष की प्रमुख उपलब्धियां हैं प्रदेश में भारी भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ बढ़ते बलात्कार और दर-दर की ठोकरें खाते बेरोजगार। उन्होंने कहा कि भारी भ्रष्टाचार के चलते खनन माफिया, भू माफिया और शराब माफिया राज्य सरकार पर हाबी रहे हैं। जहां एक ओर शराब नीति शराब माफिया की इच्छानुसार बनाकर घर-घर शराब पहुंचाने का काम किया गया वहीं खनन माफिया के दबाव में खनन पट्टों की अवधि बढ़ाई गई तथा भूमाफिया के हितों को देखते हुए प्रदेश का भू-कानून बनाया गया।
गणेश गोदियाल ने कहा कि राज्य की धामी सरकार ने पिछले चार वर्ष के कार्यकाल में राज्य की आम जनता के हित में एक भी कार्य नहीं किया जिस पर राज्य की जनता को गर्व महसूस हो। बढते सरकारी भ्रष्टाचार के चलते राज्य सरकार के मंत्रियों पर आय से अधिक सम्पत्ति के आरोप लगते गये परन्तु सरकार जांच के नाम पर एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी। सरकारी नौकरियों में भर्ती के नाम पर महाघोटालों को अंजाम दिया गया परीक्षा पेपर लीक करवाकर नौजवानों के हितों पर कुठाराघात किया गया। सहकारिता जैसे विभाग में विभागीय मंत्री द्वारा अपने परिजनों को नौकरी दी गई जबकि आम पढ़ा लिखा नौजवान सडकों पर धक्के खाने को मजबूर होता रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की गंगा केवल भाजपा सरकारों के जुमलों में बहती है जिसका पानी चुनाव समाप्त होते ही सूख जाता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि धामी सरकार के पिछले चार वर्ष के कार्यकाल में महिलाओं और नाबालिगों के साथ जितने अत्याचार और बलात्कार हुए हैं उसने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेता की संलिप्तता तथा हत्याकांड के लिए जिम्मेदार वीआईपी का नाम भाजपा सरकार चार साल में उजागर नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड हो, हेमा नेगी हत्याकांड हो, पिंकी हत्याकांड हो, चाहे बहादराबाद बलात्कार और हत्याकांड हो भाजपा की राज्य सरकार इन मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाओं पर चुप्पी साधे हुए है। भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में हुए महिला अत्याचार एवं बेरोजगारों के हितों पर हुए कुठाराघात की घटनाओं से साबित हो गया है कि भ्रष्टाचारी और बलात्तकारियों को राज्य की धामी सरकार का पूरा संरक्षण प्राप्त है।
श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि अधिनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती पेपर लीक मामला हो, लोकसेवा आयोग भर्ती में भ्रष्टाचार हो, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भर्ती घोटाले का मामला हो, सहकारिता विभाग में भर्ती घोटाले और भ्रष्टाचार का मामला हो धामी सरकार ने सभी भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम किया है तथा भाजपा नेता व सरकार में बैठे मंत्री सीना ठोक कर भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलिरेंस की बात करते रहे जो केवल प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाने जैसा है। घोटालों के इन सारे प्रकरणों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता के चलते राज्य सरकार इनकी जांच सीबीआई से कराने से कतराती रही है। मंत्री की आय से अधिक सम्पत्ति मामले और उद्यान विभाग में हुए घोटाले की जांच के लिए स्वयं उच्च न्यायालय नैनीताल सरकार को जांच के निर्देश देने पड़े। उन्होंने कहा कि यही हैं भाजपा की धामी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियां और इसके सिवा कुछ नहीं हैं।

डॉ0 प्रतिमा सिंह
प्रदेश प्रवक्ता ex

अवैध शराब के साथ 1 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार: अभियुक्त के कब्जे से 90 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद

0

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा दिनांक 21/03/2026 को डिक्सन मैदान सेलाकुई से एक अभियुक्त को 90 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

आशीष पुत्र भरोसे लाल निवासी अकबर कॉलोनी, सेलाकुई, उम्र- 30 वर्ष

*बरामदगी विवरणः-*ho

90 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब

*पुलिस टीम :-*

1- कानि0 सोहन
2- कानि0 सुधीर

Action: शराब तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस का एक्शन,  अलग- अलग थाना क्षेत्रों से 04 शराब तस्कर किए गिरफ्तार

0

अभियुक्तों के कब्जे से 02 पेटी देशी शराब तथा 15 लीटर अवैध कच्ची शराब हुई बरामद

*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी शराब तस्करी में जा चुके है जेल*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अलग अलग थाना क्षेत्रों से 04 अभियुक्तो को अवैध रूप से शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसका विवरण निम्नवत है।

*1- कोतवाली विकासनगर*

दिनांक 20-21/03/2026 की रात्रि में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा रात्रि चैकिंग/गश्त के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों से 03 अभियुक्तों को 15 लीटर कच्ची शराब तथा 58 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली विकास नगर में आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त:-*

01- मनोज पुत्र रामकुमार निवासी मेंहुवाला, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र 30 वर्ष।
02- मोंटी पुत्र श्री स्व0 गोपाल सिंह निवासी वार्ड नं0- 07 कल्याणपुर, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र 39 वर्ष
03- मनीष पुत्र मानसिंह निवासी ग्राम कुंजा, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र 25 वर्ष

*आपराधिक इतिहास :-*

*1- मनोज पुत्र रामकुमार*

01- मु0अ0सं0- 259/2017 धारा -60 आबकारी अधि0, कोतवाली विकासनगर
02- मु0अ0सं0- 447/2017 धारा -60 आबकारी अधि0, कोतवाली विकासनगर
03- मु0अ0सं0- 243/2017 धारा -60 आबकारी अधि0, कोतवाली विकासनगर
04- मु0अ0सं0 -761/2018 धारा 60 आबकारी अधि0, कोतवाली विकासनगर
05- मु0अ0सं0 -5/2020 धारा -60 आबकारी अधि0, कोतवाली विकासनगर
06- मु0अ0सं0 149/2020 धारा 60 आबकारी अधि0, कोतवाली विकासनगर
07- मु0अ0सं0 31/2021 धारा 60 आबकारी अधि0, कोतवाली विकासनगर
08- मु0अ0सं0 184/2024 धारा -60 आबकारी अधि0, कोतवाली विकासनगर
09- मु0अ0सं0 282 /2023 धारा -60 आबकारी अधि0, कोतवाली विकासनगर

*2- मोंटी पुत्र स्व0 गोपाल सिंह*

01- मु0अ0सं0- 48/2022 धारा 60 आबकारी अधि0, कोतवाली विकासनगर
02- मु0अ0सं0 116/2023 धारा 60 आबकारी अधि0, कोतवाली विकासनगर
03- मु0अ0सं0 110/2024 धारा 60 आबकारी अधि0, कोतवाली विकासनगर

*2- कोतवाली ऋषिकेश*

*अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

आज दिनाँक 21/03/2026 को ऋषिकेश पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान शिव मन्दिर के पीछे, गोविन्द नगर झुग्गी झोपडी ऋषिकेश से अभियुक्त हैप्पी जाटव पुत्र राजेश जाटवको 34 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

1- हैप्पी जाटव पुत्र राजेश जाटव निवासी- गोविन्द नगर, झुग्गी झोपडी, थाना ऋषिकेश, देहरादून उम्र- 20 वर्ष

*बरामदगी :-*

34 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब

 

Good Initiative: नवरात्र के पावन अवसर पर डीएम ने की 10 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित

0

मुख्यमंत्री के मागदर्शन में जिला प्रशासन ने 136 से अधिक बालिकाओं की शिक्षा को किया पुनर्जीवित

पिता की मृत्यु उपरान्त आराध्या; माही चौहान; सोफिया अल्वी; अनुष्का शर्मा; हर्षिता की बीकॉम शिक्षा पर आया संकट तक अभिभावक बना जिला प्रशासन शिक्षा पुनर्जीवित

एकल माता की होनहार बेटी मान्यता ठाकुर; बड़ी बहन दिव्यांग; 04 अन्य भाई बहन का लालन-पालन क के बोझ परिवार पर आए आर्थिक संकट से मान्यता की 10वीं की बाधित शिक्षा पुनर्जीवित

पिता की नशे की प्रवृत्ति से परिवार पर आया आर्थिक संकट; नियति की शिक्षा हुई बाधित जिला प्रसाशन बना सहारा

असहाय नंदनी व नंदिता; माता हृद्य रोग से ग्रसित; उपचार पर व्यय होने से बच्चों की 9 महीनें की फीस न भर पाने से शिक्षा बाधित; जिला प्रशासन ने फीस भर शिक्षा को किया पुनर्जीवित

माता की कैंसर से हो गई है मृत्यु; पिता पर आर्थिक संकट; त्रिशा की शिक्षा को जिला प्रशासन ने किया पुनर्जीवित

देहरादून दिनांक 21 मार्च 2026,(सूवि) ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आज ‘‘ नंदा-सुनंदा’’ 14वें संस्करण का आयोजन किया गया। नवंरात्र के पावन अवसर पर जिलाधिकारी सविन बसंल ने नंदा-सुनंद देवी रूपी 10 बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित कर की देवियों की स्तुति। नंदा-सुनंदा देवी रूपी 10 बालिकाओं की शिक्षा 2.03 लाख के चैक वितरित किए गए। जिला प्रशासन का प्राजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’ से जनपद अंतर्गत अब तक 136 से अधिक असहाय जरूरतमंद बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित किया जा चुका है। यह पहल समाज के कमजोर वर्गों की बेटियों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावी मॉडल के रूप में स्थापित हो रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री का सकंल्प है कि जनमानस के विकास, शिक्षा आदि के लिए संचालित योजना के क्रियान्वयन में जिले स्तर पर यदि कहीं कोई गैप रह जाते हैं तो उनको भरते हुए जरूरममंदो को योजना से लाभान्वित किया जाना है। मा0 मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’ का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि नंदा-सुनंदा देवी रूपी बालिकाओं को शिक्षित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करना है। इस योजना के माध्यम से ऐसी बालिकाओं को चिन्हित किया जा रहा है जिनके परिवार में किसी दुर्घटना/घटना से परिवार आर्थिक से शिक्षा बाधित हो गई है ऐसी होनहार बालिकाओं जिनमें शिक्षित होकर आगे बढने की ललक है उनकी शिक्षा को पुनर्जीवित कर सशक्त बनाना है। जिलाधिकारी ने चयन समिति एंव ग्रांउड स्तर पर कार्य कर ही टीम के कार्यों की सराहना भी की। यदि हम किसी बेटी को सशक्त करते हैं तो पूरा कुल सशक्त होता है।
बनियावाला निवासी आराध्या सिंह जिनके पिता की मृत्यु होने के उपरान्त कक्षा 4की शिक्षा बाधित हो गई थी। ग्राम सुद्धोवाला निवासी मान्यता ठाकुर जिनके पिता लापता हैं तथा 05 भाई-बहन है तथा बड़ी बेटी विकलांग है परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है बेटी की 10वीं शिक्षा बाधित हो गई है। मोलाराम कालोनी सहस्त्रधारा निवासी माही चौहान जिनके पिता की मृत्यु 2021 में हो गई है परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। एमडीडीए कालोनी डालनवाला निवासी नियति वासुदेव जिनके पिता नशे के आदी है नशामुक्ति केन्द्र में भर्ती है परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है तथा कक्षा 06 की शिक्षा बाधित हो गई थी। नई बस्ती गुरूरोड पटेलनगर निवासी सोफिया अल्वी पिता की मृत्यु हो चुकी है परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है। झंडाबाजार निवासी अनुष्का शर्मा पिता की मृत्यु 2022 में हो गई चुकी माता कपड़े की दुकान काम करती है परिवार की आर्थिक स्थिति रूप से अत्यंत कमजोर होने से कक्षा 9 की शिक्षा बाधित हो गई है। ओगल भट्टा सुभाषनगर निवासी नंन्दनी व नंदिता जिनके पिता 01 वर्ष से अलग रह रहे है तथा माता घरों मे साफ-सफाई कर घर का खर्चा चलाती हैं, माता हार्ट पेंशेंट है तथा नंदनी की कक्षा 6 व नंदिता की कक्षा 4 की शिक्षा बाधित हो गई है। हरिपुर रायवाला निवासी हर्षिता की जिनके पिता की मृत्यु हो गई है परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बीकॉम की शिक्षा बाधित हो गई है। हर्रावाला निवासी त्रिशा जिनकी माता की कैंसर से मृत्यु हो गई है माता के उपचार पर अत्यधिक खर्चा होने के उपरान्त आर्थिक स्थिति खराब हो गई है पिता फीस देने में असमर्थ है तथा कक्षा 5 की शिक्षा बाधित हो गई थी सभी बालिकाओं की शिक्षा को प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा से पुनर्जीवित कर दिया है। पारिवारिक घटनाओं से आर्थिक संकट में फंसे परिवार की बेटियों को प्रोजेक्ट नंदा-सुनदां से शिक्षा पुनर्जीवित सशक्त बनाने बेड़ा उठाया है अब तक 136 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित की गई है।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि बालिकाएं अपनी पढाई पर ध्यान दें प्रशासन आपकी आगे भी सहायता करता रहेगा। उन्होंने अपेक्षा की सफल होकर अपने जैसे अन्य जरूरतमंदो को आगे बढाएं। पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन का यह प्रोजेक्ट सराहनीय है बालिकाओं एवं उनके परिजनों को पुलिस की सहायता की आवश्यकता है तो पुलिस सदैव तत्पर है।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित करने पर राज्य सरकार का जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस योजना को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट उपस्थित रहे।
–0–
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून।

 

QRT टीम गैस की कालाबाजारी रोकने को लगातार सक्रिय: निरीक्षण एवं छापेमारी जारी  

0

देहरादून।  एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शत-प्रतिशत होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी।
जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 37 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 17705 अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 384 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर में 90 हजार के लगभग बैकलॉग है। एलपीजी का घरेलू 37488 तथा व्यवसायिक का 1616 स्टॉक उपलब्ध है। बैकलॉग का कारण पिछलें दिनों 03 दिन जब बुंकिग सॉफ्टवेयर में क्राईसिस आ गई थी तो मैन्युअल रजिस्टर में अंकन कर उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की गई, जिसकी लगभग 25 हजार से अधिक की एन्ट्री साफ्टवेयर पर अद्यतन की जा रही है। घरेलू के साथ ही व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड निंरतर बढाया जा रहा है।
–0–
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून।

 

“जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ थीम पर प्रदेश भर में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

0

 

देहरादून। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
जनपद देहरादून में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा 23 मार्च 2026 को अपरान्ह् 12ः30 बजे सम्बोधन किया जाएगा, जिसका सजीव प्रसारण राज्य के अन्य 12 जनपदों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में किया जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम हेतु तैनात सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों को भलीभांति समझ लें आपसी समन्वय से व्यवस्था बनाना सुनिश्चित करें ताकि कार्यक्रम के दिवस किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मंच , सिटिंग व्यवस्था, बेरिकेटिंग, लाईट, पेयजल सफाई आदि समुचित व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर होने वाले कार्यक्रमों की मिनट-2-मिनट कार्यक्रम के अनुसार व्यवस्थाएं बनाई जाए।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं महिलाओं/युवतियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग को डीडीआरसी के माध्यम से दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र निर्गत करने एवं सहायक उपकरण वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जल संस्थान को स्वच्छ पेयजल, जिला पूर्ति अधिकारी को जलपान व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग को मंच निर्माण एवं बैरिकेडिंग, नगर निगम को स्वच्छता व्यवस्था तथा पुलिस विभाग को सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है।
समस्त जनपद के मुख्यालयों में 23 मार्च 2026 को कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सूचना विभाग द्वारा राज्य सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार तथा साहित्य वितरण भी किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर मुख्य नगर आयुक्त प्रवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मनोज शर्मा, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिहं, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधि.अभि लोनिवि ओपी सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी अनिता चमोला, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
—0—

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून