Home Blog Page 44

Good Initiative: Dolphin PG Institute‌ के NSS विशेष शिविर का दूसरा दिन उत्साहपूर्वक हुआ सम्पन्न

0

 

देहरादून।  राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, Dolphin (PG) Institute of Biomedical and Natural Sciences, देहरादून, उत्तराखंड द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर (दिन-रात) का द्वितीय दिवस आज उत्साह और ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6:00 बजे प्रभात फेरी से हुई, जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आसपास के क्षेत्र में जागरूकता संदेश प्रसारित किए। इसके बाद प्रातः 7:30 बजे योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया।

प्रातः 9:00 बजे नाश्ते के उपरांत NDRF के सब-इंस्पेक्टर श्री राज कुमार एवं उनकी टीम द्वारा आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से बचाव विषय पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में स्वयंसेवकों को आपदा के समय अपनाए जाने वाले व्यावहारिक उपायों और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं, जिन्हें सभी ने ध्यानपूर्वक सुना।

इसके पश्चात स्वयंसेवकों के बीच एक रोचक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।

सांयकालीन सत्र में मनोरंजन और टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने आनंदपूर्वक भाग लिया।

पूरे दिन के कार्यक्रमों में स्वयंसेवकों का उत्साह और अनुशासन देखने योग्य रहा, जिससे शिविर का वातावरण सकारात्मक और प्रेरणादायक बना रहा।

बड़ा खलासा:  SSP दून के कुशल नेतृत्व में दून पुलिस ने सुलझायी ब्लाइंड मर्डर की मिस्ट्री

0

 

प्रेमनगर क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिलने की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

*मृतक महिला के पहले पति द्वारा ही दिया गया था घटना को अंजाम*

*घटना से जुडी सभी कड़ियों को जोडते हुए पुलिस पहुंची हत्यारे पति तक*

*महिला की हत्या कर शव को कट्टे में बंद कर उसके पति द्वारा फेंक दिया था मांडूवाला के जंगलों में*

*अज्ञात महिला को न्याय दिलाने हेतु स्वंय वादी बनी थी पुलिस*

*मृतक महिला की शिनाख्त हेतु 30 से अधिक मलिन/ झुग्गी बस्तियों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान*

*5000 से ज्यादा बाहरी/ स्थानीय व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन कर जुटाई महिला से संबंधित जानकारी*

*04 वर्ष पूर्व मृतक महिला के किसी अन्य व्यक्ति से शादी करने पर अभियुक्त द्वारा भी कर लिया था दूसरा विवाह*

*01 वर्ष पूर्व अपने दूसरे पति को छोडकर दोबारा अभियुक्त के सम्पर्क में आ गई थी मृतक महिला*

*01 माह पूर्व अपनी 11 माह की बच्ची के साथ अभियुक्त के पास रहने के लिये देहरादून पहुंची थी मृतका*

*मृतक महिला द्वारा अभियुक्त पर अपनी दूसरी पत्नी को छोडकर उसके साथ रहने का लगातार बनाया जा रहा था दबाव*

*घटना का विवरण-*

दिनांक 11-03-2026 को प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत मॉडूवाला रोड, बालासुदरी मंदिर परिसर मे एक अज्ञात महिला का शव एक सफेद प्लास्टिक के कटटे मे बरामद होने की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रेमनगर पुलिस को प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर एक अज्ञात महिला का शव एक सफेद कट्टे के अन्दर पडा था, उसके बगल में एक रजाई पडी थी। जिससे सम्भवत: शव को ढका गया था। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। मौके पर फारेन्सिक टीम द्वारा घटनास्थल की फोटोग्राफी वीडियोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।

मौके पर मृतक महिला की शिनाख्त हेतु आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई पर महिला का शव 04 से 05 दिन पुराना होने तथा शव का चेहरा पूरी तरह खराब हो जाने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस द्वारा मौके पर मृतक महिला का पंचायतनामा भरते हुए शव को शिनाख्त हेतु मोर्चरी में रखवाया गया। घटना के सम्बन्ध में उ0नि0 अमित शर्मा चौकी प्रभारी झाझरा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मु0अ0सं0: 44/26 धारा: 103 (1), 238 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। मृतका के शव का पोस्टमार्टम डाक्टरो के पैनल के माध्यम से करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला दबाकर हत्या किया जाना पाया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत उसके अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर 08 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटना स्थल व उसके आस-पास के जंगलों मंे काम्बिंग करते हुए घटना स्थल व आने जाने वाले मार्गो पर लगे 2500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को बारीकी से चैक किया गया। साथ ही सर्विलांस व अन्य माध्यमों से भी घटना से जुडी जानकारियां एकत्रित की गई। परन्तु घटना स्थल शीतला माता मन्दिर व उसके परिसर में कोई सीसीटीवी कैमरा न होने व उसके आस-पास घने जंगल का क्षेत्र होने के कारण पुलिस को कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई।

मृतक महिला के पहनावे से उसके किसी मलीन बस्तियो में रहने की सम्भावना के दृष्टिगत उसकी शिनाख्त हेतु पुलिस द्वारा घटना स्थल व उसके आस-पास के क्षेत्रों में लगभग 30 से अधिक मलीन/झुग्गी बस्तियों में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाते हुए लगभग 5000 बाहरी/स्थानीय व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही नव निर्मित भवनों, हॉस्टलों, झुग्गी झोपडियों, नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों, मजदूरों, आदि के मध्य मृतक महिला की पहचान सम्बन्धी पाम्प्लेट वितरित कर सोशल मीडिया के माध्यम से भी शव की शिनाख्त के प्रयास किये गये।

पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त हेतु लगातार किये जा रहे प्रयासों के दौरान के दौरान दिनांक 19.03.2026 को पुलिस टीम अज्ञात महिला की शिनाख्त हेतु कॉसवाली कोठरी पहुंची तो पुलिस टीम को जानकारी मिली कि कॉसवाली कोठरी मे एक नव निर्मित मकान मे काम करने वाला बिहार का एक मजदूर अपनी बीवी व छोटे बच्चे के साथ उसी साईट पर रहकर मजदूरी कर रहा था। पर होली के आस-पास से उसके साथ रहने वाली महिला दिखाई नहीं दे रही है। पर उसका बच्चा किसी अन्य महिला के साथ उक्त मजदूर के साथ दिखाई दे रहा है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त मकान के ठेकेदार शिवजी, जो भाऊवाला मे रहता है,से गहनता से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि उसके पास काम करने वाले रंजीत शर्मा नाम के मजदूर की दो पत्नियां हैं, जिनमें से उसकी पहली पत्नी रूपा अपनी बच्ची के साथ माह फरवरी में उसके पास आई थी तथा निर्माणाधीन साइट पर ही उसके साथ रह रही थी।

दिनाँक 08/03/2026 को रंजीत शर्मा द्वारा अपनी पत्नी व बच्ची को बिहार वापस भेजने की बात कहते हुए उससे मोटर साइकिल व 1500 रू0 मांगे तथा दिनांक: 09-03-26 को उसकी मोटर साइकिल वापस करते हुए उसे बताया कि उसकी पहली पत्नी रूपा बिहार चली गई है तथा दूसरी पत्नी सुशीला बिहार से उसके पास आ गई है। उसके बाद रंजीत अपनी दूसरी पत्नी व पहली पत्नी की बच्ची के साथ कुछ दिन उक्त साइट पर ही रहा तथा वर्तमान में भाटोवाला में रह रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम तत्काल भाटोवाला पहुंची जहां पुलिस टीम को देखकर उक्त संदिग्ध व्यक्ति रजींत भागने का प्रयास करने लगा, पर पुलिस टीम द्वारा उसे मौके पर दबोच लिया। जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अज्ञात महिला की पहचान अपनी पहली पत्नी रूपा के रूप में करते हुए उसका गला दबाकर उसकी हत्या करना तथा शव को कट्टे में डालकर शीतला माता मन्दिर के पास जंगल में फेंकने की बात स्वीकार की गयी जिस पर पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया।

*पूछताछ का विवरण:-*

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वर्ष 2009 में उसका विवाह रूपा नाम की महिला से हुआ था तथा 04 वर्ष पूर्व उसकी पत्नी रूपा ने किसी अन्य पुरूष के साथ भागकर उससे शादी कर ली थी, जिसके बाद अभियुक्त द्वारा भी अपने बगल के गांव में रहने वाली सुशीला नाम की महिला से विवाह कर लिया, जो पूर्व से ही शादी शुदा थी।

अभियुक्त पिछले 12 वर्षों से देहरादून में अलग-अलग स्थानो पर रहकर मजदूरी कर रहा था तथा पिछले 01 साल से उसकी दूसरी पत्नी सुशीला गांव में ही रह रही थी। एक वर्ष पूर्व उसकी पहली पत्नी रूपा अपने दूसरे पति को छोडकर वापस गांव आ गई तथा अभियुक्त के सम्पर्क में आकर उससे बातें करने लगी। दिनाँक 23-02-26 को अभियुक्त की पहली पत्नी रूपा अपनी 11 माह की पुत्री के साथ अभियुक्त के पास देहरादून आ गई तथा उसके साथ उक्त निर्माणाधीन साइट पर ही रहने लगी। इस दौरान उसके द्वारा लगातार अभियुक्त पर अपनी दूसरी पत्नी को छोडने का दबाव बनाया जा रहा था, जिसे लेकर उनके मध्य अक्सर विवाद हुआ करता था।

दिनांक 05/03/2026 की रात्रि में अभियुक्त के अपनी दूसरी पत्नी से फोन पर बात करने के दौरान मृतका रूपा द्वारा उससे फोन छीन लिया तथा उस पर अपनी दूसरी पत्नी से बात न करने का दबाव बनाने लगे। जिसे लेकर दोनो के बीच विवाद हो गया तथा अभियुक्त द्वारा उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को एक सफेद कट्टे में डालकर मकान के एक अलग कमरे रख दिया तथा उसे छिपाने की नीयत से उस पर रजाई डाल दी। उसके बाद अभियुक्त ने अपनी दूसरी पत्नी को फोन कर उसे देहरादून आने के लिये कहा। इस दौरान शव को ठिकाने लगाने का मौका न मिलने तथा 11 माह की बच्ची के साथ होने के कारण अभियुक्त द्वारा उक्त शव को 04 दिनों तक उक्त मकान के एक अलग कमरे में रजाई से छिपाकर रखा तथा दिनांक: 08-03-26 को अपनी दूसरी पत्नी के देहरादून आने पर अभियुक्त द्वारा उक्त बच्ची को उसके पास छोडकर अपने ठेकेदार की मोटर साइकिल के पीछे उक्त शव के कट्टे को बांधकर उसे रजाई से ढक दिया तथा शव को शीतला देवी मन्दिर के पास जंगल में फेंक कर वापस आ गया।

*मृतका के कुछ दिन पूर्व ही बिहार से देहरादून आने तथा स्थानीय लोगों को उसके बारे में ज्यादा जानकारी न होने के कारण अभियुक्त आश्वस्त था कि उसकी पहचान नहीं हो पायेगी तथा पुलिस उस तक कभी नहीं पहुँच पायेगी, जिसके चलते अभियुक्त द्वारा घटना के बाद भागने का प्रयास नहीं किया गया।*

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

रंजीत शर्मा पुत्र श्री बिन्देश्वरी शर्मा, निवासी गा्रम कडयूमर, पो0 सुखासन, थाना सिमरी बख्तयारपुर, जिला सहरसा, बिहार, उम्र 32 वर्ष, हाल निवासी भाटोवाला, देहरादून।

*विवरण मृतक महिला :-*

श्रीमती रूपा पत्नी रंजीत शर्मा निवासी ग्राम कडयूमर, पो0 सुखासन थाना सिमरी बख्तयारपुर जिला सहरसा, बिहार उम्र 32 वर्ष, हाल निवासी भाटोवाला, देहरादून।

*नोट :- घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र महोदय द्वारा 5000 रू0 तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 2500 रू0 के नगद पुरूस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई।*

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 कुन्दन राम, थानाध्यक्ष प्रेमनगर
2- व0उ0नि0 अनित कुमार
3- उ0नि0 अमित शर्मा, चौकी प्रभारी झाझरा
4- उ0नि0 सतेन्द्र सिह
5- उ0नि0 प्रधुमन सिह नेगी
6- उ0नि0 प्रवीण सैनी
7- कां0 रोबिन सिह
8- कां0 श्रीकांत मलिक
9- कां0 रवि शंकर
10- कां0 कैलाश डोभाल
11- कां0 बृजमोहन सिह
12- कां0 जसवीर सिह कण्डारी
13- कां0 वाशुदेव राणा
14- कां0 अमित कवि
15- कां0 अमरेन्द्र सिह
16- हे0कां0 किरन कुमार- एसओजी
17- हे0कां0 दीप प्रकाश, थाना रायपुर
18- कां0 नरेन्द्र सिह रावत, कोतवाली नगर
19- कां0 लोकेन्द्र उनियाल: कोतवाली नगर
20- कां0 चालक जी०एस० सैनी

SSP दून का साफ संदेश:  त्यौहार की आड में अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले सीधे जायेंगें सलाखों के पीछे

0

आगामी त्यौहारों को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिए दून पुलिस ने कसी कमर

 

वर्तमान में चल रहे नवरात्र व आगामी अलविदा जुम्मे व ईद के पर्व के दौरान सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा आपसी सौहार्द के साथ पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित किये गये हैं।

सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सर्वधर्म के संभ्रान्त व्यक्तियों/जनप्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर उन सभी से पर्व के दौरान आपसी सौहार्द बनाये रखने तथा पर्व के दौरान हुडदंग/अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने हेतु अवगत कराया गया है।

सुरक्षा की दृष्टि से सम्पूर्ण जनपद को 03 सुपर जोन, 06 जोन तथा 17 सेक्टरों में बांटा गया है। सुपरजोन में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, जोन में क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी, सैक्टर में सम्बन्धित थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही सभी क्षेत्रों में मोबाइल पार्टी में स्टेटिक फोर्स को तैनात किया गया है, जिनके द्वारा नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर पर्व के दौरान प्रत्येक घटनाक्रम पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। इसके अतिरिक्त संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही किसी भी सूचना पर त्वरित रिस्पांस के लिए सभी सेक्टरों में पीसीआर को तैनात किया गया है।

पुलिस द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर भी लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए 24×7 मानीटरिंग की जा रही है। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों, विवादित पोस्टों आदि के माध्यम से वैमनस्यता फैलाते हुए धार्मिक सौहार्द को बिगाडने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी।

देहरादून पुलिस की आमजन से अपील है कि पर्वों को अपने परिवार के साथ हर्षाेल्लास के साथ मनायें पर इस बात का भी ध्यान रखें कि आपकी वजह से किसी अन्य को असुविधाओं का सामना न करना पडे। पुलिस द्वारा लगातार हुडदंगियों/अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। त्यौहारों के दौरान शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

शराब तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही: अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 3 शराब तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

 

अभियुक्तो के कब्जे से 03 पेटी से अधिक देसी शराब हुई बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश निर्गत किए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।

 

*1- थाना नेहरू कॉलोनी*

आज दिनांक 19/03/2026 को नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा दौरान चेकिंग अलग-अलग स्थानों से 02 अभियुक्तो को 122 टेट्रा पैक (माल्टा) देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*नाम पता अभियुक्त*

1- जयप्रकाश पुत्र स्व0 रामस्वरूप निवासी माजरी चौक, मोहकमपुर, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र- 70 वर्ष

2- राजेंद्र कुमार पुत्र स्व0 चंद्रिका राम निवासी B 12 रिस्पना नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र 42 वर्ष

*बरामदगी*

कुल 122 टेट्रा पैक (माल्टा) देसी शराब

*2- कोतवाली ऋषिकेश*

आज दिनांक 19/03/2026 को ऋषिकेश पुलिस द्वारा चैकिग के दौरान गली न0- 22 चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश से 01 अभियुक्त लाल बहादूर साहनी पुत्र स्व0 श्री गणेश साहनी को 42 पव्वे ट्रैटा पैक अवैध देशी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

1-लाल बहादूर साहनी पुत्र स्व0 श्री गणेश साहनी R/O गली न0 22 चन्द्रेश्वरनगर ऋषिकेश जनपद देहरादून (उम्र 58 वर्ष)

*बरामदगी:-*

42 पव्वे ट्रैटा पैक अवैध देशी शराब

DM सविन एवं सचिव लोक निर्माण विभाग द्वारा शहर में रोड कटिंग उपरांत मार्गों के रेस्टोरेशन कार्यों का व्यापक निरीक्षण 

0

 

देहरादून। , लोक निर्माण विभाग पंकज पाण्डेय ने आज जिलाधिकारी सविन बंसल एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के संग शहर में रोड कटिंग उपरांत मार्गों के रेस्टोरेशन कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया।
सचिव लोनिवि द्वारा प्रातः 06 बजे से विभिन्न प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के अंतर्गत दिलाराम चौक, हाथी बड़कला, साई मंदिर, नागल रोड, कैनाल रोड, धोरण, आईटी पार्क, लक्ष्मी रोड, कृषाली चौक, सहस्त्रधारा रोड, कर्जन रोड, मोहिनी रोड, धर्मपुर चौक, चंचल डेरी, फुव्वारा चौक, रिस्पना पुल, दून विश्वविद्यालय क्षेत्र, सपेरा बस्ती, बंगाली कोठी, एनएच हरिद्वार बाईपास, आईएसबीटी, शिमला बाईपास चौक, निरंजनपुर सब्जी मंडी, कमला पैलेस, बल्लीवाला चौक, बल्लूपुर चौक, किशननगर चौक, यमुना कॉलोनी, बिंदाल पुल सहित विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान सचिव लोनिवि ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि निर्माण कार्यों के कारण आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं।
निरीक्षण में अधिकांश स्थानों पर सड़क रेस्टोरेशन कार्य संतोषजनक पाया गया, किन्तु कुछ स्थानों पर सड़क का समुचित पुनर्स्थापन नहीं किया गया था तथा मलबा सड़क पर पाया गया, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न होने की संभावना है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोड कटिंग की अनुमति देते समय जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित शर्तों का शत्-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, कार्य पूर्ण होने के उपरांत मार्गों का तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण रेस्टोरेशन किया जाए तथा मलबे का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि रोड कटिंग के दौरान निर्धारित समयसीमा एवं शर्तों का अनुपालन न करने वाले संबंधित कार्यदायी संस्थाओं/एजेंसियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की क्यूआरटी को निर्देश दिए कि ऐसे कार्यों की सत्त निगरानी रखी जाए तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि जनहित एवं विकास कार्यों के लिए रोड़ कटिंग की अनुमतियां प्रदान की जाती है। उनके बजट, समयसीमा, मानक निर्धारित होतें है जिनके परिपालन की जिम्मेदारी प्रशासन की है इसके लिए रोड़ कटिंग समिति का गठन किया गया है। मा0 मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी एजेंसियों के अधिकारियों के साथ मा0 प्रभारी मंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक निर्णय लिया गया है कि कार्यदायी संस्थाओं/एजेंसियों को 02 या 3 स्थानों पर ही निर्माण कार्यों हेतु रोड कटिंग की अनुमति दी जाएगी तथा 15-21 दिन की समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के उपरान्त ही नए कार्यों की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए सम्बन्धित एजेंसियों से शपथ पत्र लिया गया है कि शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध एक्शन लिया जा सकता है।
निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, अधीक्षण अभियंता लोनिवि मुकेश परमार, अधि0अ0 लोनिवि ओपी सिंह सहित सम्बन्धित विभागों एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

DM Action: एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी में सलिंप्तता पर एजेंसी स्वामी को अब सीधे जेल

0

 

गैस एजेंसी की हर हलचल पर अब प्रशासन की नजर एलपीजी सिलेंडर होमडिलिविरी सुनिश्चित कराने को जिले की प्रत्येक गैस एजेंसी पर अधिकारी तैनात

जब्त एलपीजी सिलेंडर का एजेंसीवार विवरण तलब; ऐजेसीं स्वामी की पहचान कर सीधे जेल भेजने के  निर्देश

25 हजार मैन्युअल गैस वितरण जो आनलाईन साफ्टवेयर में बैकलॉग दिख रहा है की एन्ट्री शाम तक साफ्टवेयर पर करे अपडेट या एक्शन को रहे तैयारः डीएम

25 व 45 दिन की एडवांस बुकिंग की पृथक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएसओ को निर्देश

जिला प्रशासन की क्यूआरटी  के प्रवर्तन एक्शन से गैस की कालाबाजारी करने वालों में भय का माहौल है

जिले में गैस कालाबाजारी पर जिला प्र्रशासन का एक्शन 05 मुकदमें दर्ज; 03 को जेल, 150 घरेलू, 139 व्यवसायिक व 07 छोटे सिलेंडर जब्त

जिला प्रशासन की होमडिलिविरी व्यवस्था से गैस एजेंसियों पर जुटने वाली भीड़ से निजात के साथ ही कानून व्यवस्था नियंत्रण में

जिले की 70 गैस एजेंसियों हेतु नामित क्यूआरटी टीम एजेंसियों की निरीक्षण एवं एलपीजी आपूर्ति, वितरण, स्टॉक प्रतिदिन निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश

देहरादून। जिलें में एलपीजी गैस की आपूर्ति, वितरण, बैकलॉग के सम्बन्ध में जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन की क्यूआरटी एवं सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी, गैस एजेंसियों के स्वामी एवं तेल कम्पनियों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला प्रशासन ने गैस एजेसियों पर होमलिडिविरी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु एजेंसियों पर अधिकारी तैनात कर दिए गए है, जो एजेंसी पर होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेंगे वस्तुस्थिति से अवगत कराएगें।
जिलाधिकारी ने बढते बैकलॉग का कारण जाना तो तेल कम्पनियों के अधिकारियों ने बताया कि 03 दिन जब बुंकिग सोफ्टवेयर में काईसिस आ गई थी तो मैन्युअल रजिस्टर में अंकन कर उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की गई, जिसकी लगभग 25 से अधिक की एन्ट्री साफ्टवेयर पर अद्यतन होनी बाकी है तथा 11 मार्च से गैस बुकिंग व डिलिविरी के समय शहरी क्षेत्र में 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों 45 दिन कर दिया गया है उससे पूर्व की जो एडवांस बुकिंग हो रखी हैं वह बैकलॉग में दर्शाई गयी है, जिससे बैकलॉग बढा हुआ दिख रहा हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि तेल कम्पनियों से सम्पर्क करते हुए आज शाम तक मैन्युअल एन्ट्री को साफ्टवेयर पर एजेंसी के माध्यम से एन्ट्री कराएं तथा जिन उपभोक्ताओं की एडवांस बुकिंग 25 एवं  45 दिन का बैकलॉग दिख रहा है उनकी संख्या अलग-2 दर्शाते हुए शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का अनुपालन न करने पर सम्बधित गैस एजेसीं तेल कम्पनियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक नगर को निर्देश दिए कि छापेमारी में जो अवैध रूप सिलेंडर पकड़े जा रहे हैं उनको ट्रेस किया जाए कि वह किस गैस एजेंसी के है, सम्बन्धित गैस एजेंसी की पहचान करते हुए एजेंसी स्वामी को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे। जिलाधिकारी ने जिले की गैस एजेंसीवार नामित क्यूआरटी में शामिल 30 अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस एजेंसी पर स्टॉक, बैकलॉग, वितरण आदि रजिस्टर का अवलोकन कर प्रतिदिन की सम्पूर्ण आख्या प्रेषित करें। साथ ही निर्देशित किया यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि किसी भी गैस एजेंसी व गोदाम से सिलेंडर न दिया जाए तथा उपभोक्ताओं को सिलेंडर होमडिलिवरी के माध्यम से ओटीपी आधार पर ही दिया जाए तथा एजेंसियों पर उपभोक्ता जागरूकता फ्लैक्सी, बुकिंग नम्बर, उपभोक्ताओं के लिए बड़े-बडे अक्षरों में जानकारी चस्पा रहे।
जिला प्रशासन की होमडिलिविरी व्यवस्था से एजेंसियों पर जुटने वाली भीड़ से हो रही अव्यवस्था से निजात मिला है वहीं कानून व्यवस्था भी नियंत्रण में है। जिला प्रशासन की क्यूआरटी के औचक निरीक्षणों एवं  एलपीजी कालाबाजारी करने वालों पर दर्ज हुए मुकदमों एवं एजेंसियों की नाफरमानी पर की गई प्रवर्तन की कार्यवाही से गैस की कालाबाजारी करने वालों में भी भय का माहौल है। उपभोक्ताओं को होमडिलिविरी के माध्यम से ओटीपी आधार पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है।  जिला प्रशासन द्वारा गैस की कालाबाजारी पर 05 मुकदमें दर्ज किए गए हैं तथा 03 को जेल भेजा, 150 घरेलू, 139 व्यवसायिक तथा 07 छोटे सिलेंडर जब्त किए हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश गोपालराम बिनवाल, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार एवं  क्यूआरटी के सभी अधिकारी सहित तेल कम्पनियों एवं गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर,  उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार सहित क्यूआरटी में शामिल अन्य अधिकारी एवं तेल कम्पनियों के प्रतिनिधि ऑनलाईन माध्यम से जुडे़ रहे।
—0—-

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

 

जिला प्रशासन की QRT टीम सक्रिय: गैस एजेंसियों का लगातार कर रही निरीक्षण 

0

 

देहरादून।  एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शत्प्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी।
जिला प्रशासन ने आज 15 घरेलू सिलेंडर सहस्त्रधारा से अलग-2 होटल ढाबों से जब्त किए गए है। वहीं जिले में आज होमडिलिविरि के लिए भेजे गए 200 घरेलू सिलेंडर उपभोक्ताओं के पास खाली सिलेंडर न होने के कारण वापिस एजेंसी लाए है, उपभोक्ताओं द्वारा घबराहट की स्थिति में सिलेंडर होने के उपरान्त भी सिलेंडर बुक करा दिए थे निर्धारित समय पूर्ण होने पर गैस एजेंसी द्वारा होम डिलिविरि किये जाने पर उपभोक्ताओं के पास खाली सिलेंडर न होने के फलस्वरूप सिलेंडर वापिस एजेंसी लाए गए हैं, जो बैकलॉग में दर्शाए गए हैं उपभोक्ताओं के गैस सिलेंडर खाली होने पर होमडिलिविरि के माध्यम से उपभोक्ताओं को पुनः गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व के के मिश्रा कन्ट्रोलरूम से जिले में गैस वितरण, आपूर्ति की मॉनिटिरिंग जनमानस की समस्या के निस्तारण हेतु निगरानी बनाए हुए है। क्यूआरटी टीम द्वारा अबतक जिलें 415 औचक निरीक्षण किए गए है। जिला प्रशासन की क्यूआरटी के औचक निरीक्षणों एवं एलपीजी कालाबाजारी करने वालों पर दर्ज हुए मुकदमों एवं एजेंसियों की नाफरमानी पर की गई प्रवर्तन की कार्यवाही से गैस की कालाबाजारी करने वालों में भी भय का माहौल है। उपभोक्ताओं को होमडिलिविरी के माध्यम से ओटीपी आधार पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा गैस की कालाबाजारी पर 05 मुकदमें दर्ज किए गए हैं तथा 03 को जेल भेजा, 150 घरेलू, 139 व्यवसायिक तथा 07 छोटे सिलेंडर जब्त किए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 35 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 19138 अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 201 अपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर में 94 हजार के लगभग बैकलॉग है। एलपीजी का घरेलू 42848 तथा व्यवसायिक का 1658 स्टॉक उपलब्ध है। बैकलॉग का कारण जाना तो तेल कम्पनियों के अधिकारियों ने बताया कि 03 दिन जब बुंकिग सॉफ्टवेयर में क्राईसिस आ गई थी तो मैन्युअल रजिस्टर में अंकन कर उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की गई, जिसकी लगभग 25 से अधिक की एन्ट्री साफ्टवेयर पर अद्यतन होनी बाकी है तथा 11 मार्च से गैस बुकिंग व डिलिविरी के समय शहरी क्षेत्र में 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों 45 दिन कर दिया गया है उससे पूर्व की जो एडवांस बुकिंग हो रखी हैं वह बैकलॉग में दर्शाई गई है, जिससे बैकलॉग बढा हुआ दिख रहा है। घरेलू के साथ ही व्यसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड निंरतर बढाया जा रहा है।

–0–
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून।

दून विश्वविद्यालय के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर- प्रो0 सुरेखा डंगवाल

0

एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज, नई दिल्ली के तत्वावधान में सत्यबामा विश्वविद्यालय, चेन्नई द्वारा आयोजित 39वें इंटर-यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टिवल 2025–26 का सफलतापूर्वक आयोजन दिनांक 10 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक किया गया। पाँच दिवसीय इस महोत्सव में देशभर के 125 से अधिक विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं में रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना, शांति और सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करना है।

इन प्रतियोगिताओं में दून विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए सांस्कृतिक शोभायात्रा में द्वितीय स्थान तथा स्किट/थिएटर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

इस प्रतियोगिता में मनस्वी, राजदीप राणा, अंजेश कुमार, कोमल, शौर्य, अनन्या, लोहित्य सिंह, आशुतोष बिष्ट, आदित्य चौहान, सिबान, शाश्वत, साक्षी जैसे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने दून विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही दून विश्वविद्यालय में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त हो गया।
इस अवसर पर कुलपति महोदय ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर कुलसचिव श्री दुर्गेश डिमरी, प्रो० एच. सी. पुरोहित, प्रो० हर्ष डोभाल, प्रो० चेतन पोखरियाल, डॉ० राजेश भट्ट, डॉ कैलाश कंडवाल सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

उल्लेखनीय है कि इस सांस्कृतिक दल का नेतृत्व डॉ० अजीत पंवार ने किया।

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 

0

 

*देहरादून, 19 मार्च।* विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धन राशि जारी की गई है। बृहस्पतिवार को यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह धनराशि खिलाड़ियों के खातों में डीबीटी ट्रांसफर की।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इन खिलाड़ियों में 1 जुलाई 2024 से और 31 मार्च 2025 के बीच विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा पिछले साल हुए 38 वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले कुछ खिलाड़ी और कोच इनामी धन राशि प्राप्त करने से इसलिए चूक गए थे क्योंकि उन्होंने कुछ कागजी औपचारिकताएं उस समय पूरी नहीं की थी। इन सभी बचे हुए खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को भी उनकी इनामी धनराशि बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश सरकार प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी और पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए आउट ऑफ टर्न जॉब की प्रक्रिया भी तेजी से गतिमान है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभागों में अधिसंख्य पद सृजित करके विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी भी दी जाएगी।

 

सूचना विभाग द्वारा पहली बार प्रकाशित किया गया पंचांग कैलेंडर: सीएम धामी ने किया विमोचन

0

सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का सीएम धामी ने किया भव्य विमोचन

देहरादून । आज हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजने एवं जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए देश-विदेश में विशिष्ट पहचान रखता है। यहां की परंपराएं केवल आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि यह हमारी जीवनशैली, सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक चेतना का अभिन्न अंग हैं। ऐसे में पंचांग कैलेंडर का प्रकाशन राज्य की इस गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि यह पंचांग कैलेंडर राज्यवासियों को न केवल तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की सटीक जानकारी प्रदान करेगा, बल्कि पारंपरिक त्योहारों, व्रतों और धार्मिक आयोजनों की महत्ता से भी अवगत कराएगा। इससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं के साथ और अधिक गहराई से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि इस पंचांग में देवभूमि उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक एवं आस्था स्थलों को विशेष रूप से स्थान दिया गया है। ये स्थल न केवल श्रद्धा के केंद्र हैं, बल्कि राज्य की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत के प्रतीक भी हैं। इस प्रकार यह कैलेंडर एक जानकारीपरक दस्तावेज होने के साथ-साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करने वाला प्रेरणादायक संकलन भी है।

मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह पंचांग कैलेंडर राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए उपयोगी सिद्ध होगा और आने वाले समय में इसे और अधिक समृद्ध एवं व्यापक स्वरूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

इस अवसर पर सचिव श्री विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।