Home Blog Page 45

“विकसित कृषि आत्मनिर्भर भारत”‌ मेले में बोले कृषि मंत्री किसान मजबूत तो देश मजबूत

0

उत्तरांचल विश्ववि‌द्यालय में दो दिवसीय किसान मेला एवं कृषि औ‌द्योगिक प्रदर्शनी का शुभारंभ

देहरादून 19 मार्च। उत्तरांचल विश्ववि‌द्यालय के स्कूल आफ एग्रीकल्चर व अटल कम्यूनिटी इनोवेशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर में आज दो दिवसीय किसान मेले व कृषि औद्योगिक प्रदर्शन का शुभारम्भ किया गया। मेले का विषय था ‘विकसित कृषि आत्मनिर्भर भारत’। प्रदेश के कृषि व कृषक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे जबकि समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जोशी जी ने की। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आये किसानों, कृषि वैज्ञानिकों विषय विशेषज्ञों एवं विद्यार्थियों ने भागीदारी की। प्रदेश के विभिन्न विभागों, बैंकों एवं कृषि कम्पनियों के 100 से अधिक संस्थानों ने मेले में अपने स्टाॅल लगाये। यहाँ उन्नत बीज, मिट्टी परीक्षण, जैविक खेती, पशुपालन, बागवानी, कृषि यंत्रों एवं खाद्य प्रसंस्करण से सम्बन्धित जानकारियाँ प्रदर्शित की गई।


इस अवसर पर मिट्टी स्वास्थ कार्ड का विमोचन भी किया गया।ं एक किसान गोस्ठी का आयोजन किया गया जिसमें किसानों और शोधकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। इस अवसर पर पांच प्रगतिशील किसानों श्री अंकित (ग्राम रामनगर डांडा), श्रीमती ममता भट्ट (ग्राम नाहड), श्रीमती विनिता (ग्राम धारकोट), श्री नारायण सिंह (ग्राम हयोऊ), श्रीमती कांता देवी (ग्राम बिसोई) को सम्मानित किया गया
श्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि यदि किसान मजबूत है तो देश मजबूत है। राज्य निर्माण से अबतक प्रदेश का कृषि क्षेत्र 210,000 हेक्टेयर घटा है जबकि उत्पादन 3 लाख टन बढ़ा है। टिहरी व रूद्रप्रयाग जनपद पूर्ण रूप से जैविक खेती कर रहे है जबकि प्रदेश में 34 प्रतिशत जैविक खेती हो रही है। सरकार का लक्ष्य 2030 तक 50 प्रतिशत जैविक खेती रखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक तकनीक, जैविक खेती, मोटे अनाज के उत्पादन तथा संरक्षित खेती को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने ड्रोन तकनीक, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, डिजिटल परामर्श, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया तथा विश्ववि‌द्यालयों से अनुसंधान एवं नवाचार के माध्यम से कृषि को नई दिशा देने का आह्वान किया। उन्होंने उन्होंने उत्तरांचल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विशाल कृषक मेले एवं प्रदर्शनी को अनुकरणीय उदाहरण बताया।
श्री जितेन्द्र जोशी जो कि शिक्षाविद के साथ-साथ प्रदेश के बड़े बागवान भी है ने कहा कि आधुनिक खेती का स्वरूप विस्तृत हो गया है। उत्तराखण्ड के परिपेक्ष में उन्नत किस्म के सेब, बेमोसमी सब्जियाँ, जड़ी-बुटियाँ नकदी फसलों में शामिल है। इनके साथ-साथ उत्तराखण्ड के किसान आॅरगेनिक उत्पादों के माध्यम से भी अपनी आमदनी बढ़ा सकते है। उन्होंने किसानों को नकदी फसलों का उत्पादन करने को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम को विश्वविद्यालय की उपाध्यक्षा सुश्री अंकिता जोशी, कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि, उप-कुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा व स्कूल आॅफ एग्रीकल्चर के निदेशक डॉ. शरद पांडेय ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से पदमश्री प्रेमचंद शर्मा, लोकी मैन डा0 एस0 पी0 सिंह, डा0 राजेन्द्र प्रसाद, प्रो0 राजेश सिंह, प्रो0 अनिता गेहलोत, डा0 रजत सिंह, डा0 संदीप कुमार, मानसी नौटियाल, जयन्ती बल्लभ भट्ट राजा जोशी सहित बड़ी संख्या में किसान और विद्यार्थी उपस्थित थे।

 

अच्छी पहल: सामुदायिक सेवा के उद्देश्य से डॉलफिन पीजी इंस्टीट्यूट ने 7 दिवसीय NSS शिविर का किया भव्य शुभारंभ

0

 

देहरादून। विकासखंड सहसपुर के ग्राम श्यामपुर स्थित संगम पब्लिक स्कूल शिविर स्थल में आज दिनांक 19 मार्च 2026 को डॉलफिन पीजी इंस्टीट्यूट (ऑटोनॉमस कॉलेज) की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का 7 दिवसीय (दिन-रात) शिविर विधिवत रूप से प्रारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुनैना रावत की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर के NSS कोऑर्डिनेटर डॉ. राकेश नेगी अनंत भी मौजूद रहे। इसके साथ ही जिला मंत्री एवं समाजसेवी दर्शन सिंह रावत तथा पूर्व पार्षद प्रत्याशी दीपक सिंह राजपूत ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में डॉलफिन पीजी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर श्री वी. के. नागपाल, प्रिंसिपल डॉ. शैलजा पंत, IQAC कोऑर्डिनेटर डॉ. श्रुति शर्मा, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटर सुधीर भारती, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज बैंसला एवं रेनू पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन समारोह का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया, साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं विद्वानों ने अपने विचार साझा करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व, सामाजिक जिम्मेदारी और युवा शक्ति की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

यह 7 दिवसीय शिविर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों, जागरूकता कार्यक्रमों और सामुदायिक सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

SSP दून की सख्ती अपराधियों के मंसूबो पर पड़ी भारी: कैंट क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

0

 

घटना को अंजाम देने वाले 15 हजार के ईनामी अभियुक्त सहित 03 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के कब्जे से अलग-अलग घटनाओं में चोरी की गई लगभग 04 लाख रू0 मूल्य की ज्वैलरी, अन्य सामान व एक अवैध खुखरी हुई बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त चोरी के अभियोग में विगत 11 माह से चल रहा था फरार*

*अभियुक्त की गिरफ्तारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा 15 हजार रू0 का ईनाम किया था घोषित*

*अभियुक्तो द्वारा घटना में प्रयुक्त की गति स्कूटी को किया सीज*

*कोतवाली कैण्ट*

वादी श्री ऋषभ देव तिवारी ने कोतवाली कैण्ट पर एक लिखित तहरीर दी कि वे किसी कार्य से शहर से बाहर गये थे, इस दौरान अज्ञात चोरों द्वारा उनके गजियावाला स्थित पैतृक मकान का ताला तोड़कर घर के अन्दर से ज्वैलरी तथा अन्य सामान चोरी कर लिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली कैंट पर तत्काल मु0अ0सं0- 47/2026 धारा- 305(ए), 331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली कैण्ट पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई। साथ ही पूर्व में नकबजनी की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के क्रम में चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा एम0एच0 जाने वाली रोड पर पोस्ट ऑफिस तिराहे के पास से स्कूटी संख्या यू0के0-07- एफक्यू-4863 में सवार 03 व्यक्तियों को जो पुलिस को चेकिंग करता देख भागने का प्रयास कर रहे थे, को संदिग्धता के आधार पर मौके से हिरासत में लिया गया। जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम 1- संजय साहनी पुत्र अकलू साहनी 2- सैंटी साहनी पुत्र उपेंद्र साहनी तथा 3- लक्ष्मण साहनी बताया गया। उक्त व्यक्तियों की तलाशी में उनके पास से भारी मात्रा में ज्वैलरी तथा अन्य सामान बरामद हुआ।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा बंद घरों की रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। बरामद ज्वैलरी को भी उनके द्वारा कैण्ट क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में चोरी किया गया था। कुछ दिन पूर्व भी उनके द्वारा गजियावाला क्षेत्र में एक बंद मकान का ताला तोडकर मकान से सोने चाँदी के जेवरात, नकदी व अन्य सामान चोरी किया था।

पूछताछ में अभियुक्तों का पूर्व में भी चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओ में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त सैंटी साहनी पूर्व मे भी कई आपराधिक घटनाओ में जेल जा चुका है, जो कैण्ट क्षेत्र में हुई चोरी की 01 घटना में विगत 11 माह से फरार चल रहा था तथा अभियुक्त के लगातार फरार चलने के कारण उस पर एसएसपी देहरादून द्वारा 15 हजार ₹ का ईनाम भी घोषित किया गया था।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- सैंटी साहनी पुत्र उपेंद्र साहनी, मूल निवासी डाउनडे पगली, शिमला, हिमाचल प्रदेश, थाना सदर, उम्र लगभग 23 वर्ष, वर्तमान पता केयर ऑफ रामराज साहनी, कबाड़ी की दुकान के पास, गोविंदगढ़, थाना कैंट, देहरादून *( 15 हजार का ईनामी)*

2- संजय साहनी पुत्र अकलू साहनी, मूल निवासी ग्राम बतिया, तहसील गायघाट, थाना गायघाट, जनपद मुजफ्फरपुर (बिहार) उम्र-30 वर्ष वर्तमान पता- आइसक्रीम फैक्ट्री के पास, बालीवाला, थाना कोतवाली देहरादून,

3- लक्ष्मण साहनी पुत्र डर साहनी, मूल निवासी ग्राम टीसीडी, पोस्ट मोर, थाना मोर, जनपद दरभंगा (बिहार), वर्तमान पता कामली रोड, लेबर अड्डा चौक, थाना कोतवाली देहरादून, उम्र- 22 वर्ष

*बरामदगी विवरण :-*

1- अलग-अलग घटनाओं में चोरी की गई ज्वैलरी अनुमानित कीमत 04 लाख रू0
2- घटना में प्रयुक्त स्कूटी एक्टिवा संख्या यू0के0-07-एफक्यू-4863
3- 01 अवैध खुखरी

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त:-*

1- मु०अ०सं०- 56/25 धारा 305ए/317 (2)/331 (4) बी.एन.एस थाना कैन्ट,
2- मु०अ०सं०- 64/25 धारा- 305ए/317(2)/331(4) बी.एन.एस, थाना कैन्ट,
3- मु०अ०सं०- 47/26 धारा 305 ए/331 (4) 317 (2) बी.एन.एस थाना कैन्ट
4- मु०अ०सं०- 49/2026 धारा 25/4 आर्मस एक्ट थाना कैन्ट,
5- मु०अ०सं०- 171/25 धारा 305 ए/331 (4) 317(2),3(5) बी.एन.एस थाना वैस्ट शिमला हिमाचल प्रदेश,

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 राकेश पंवार, चौकी प्रभारी सर्किट हाउस
2- अ0उ0नि0 रमेश चन्द्र जोशी
3- हे0कानि0 नवीन कुमार
4- का0 सूरज राणा
5- का0 सुभाष मेहर

 

SSP दून की सूचना पर ऑनलाइन सट्टा गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में

0

 

रायवाला क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टेबाजी कर रहे 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*अभियुक्तों के कब्जे से सट्टेबाजी से एकत्रित 184000 रुपये नगद, सट्टेबाजी में प्रयुक्त 01 लैपटॉप, 07 मोबाईल फोन, विभिन्न बैंको के 19 एटीएम कार्ड, 03 पासबुक, 01 चैक बुक व अन्य सामान हुआ बरामद*

*अभियुक्तों द्वारा आनलाइन सट्टेबाजी हेतु प्रतिबन्धित एप्प का किया जा रहा था इस्तेमाल*

*ऑनलाइन सट्टेबाजी में प्रयुक्त किये जा रहे बैंक खातों को पुलिस ने किया सीज*

*कोतवाली रायवाला*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यमों से रायवाला क्षेत्र में ऑललाइन गेमिंग में सट्टा लगाने वाले गिरोह के सम्बंध में सूचना प्राप्त हुई, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक/थाना प्रभारी रायवाला के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हरिपुर कलां स्थित शान्ति भवन में छापेमारी की कार्यवाही करते हुए मौके से ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगाते हुए 04 अभियुक्तों 01-दर्शन जगनानी पुत्र मनीष कुमार 02-साहिल आहूजा पुत्र अमर आहूजा 03-सूरज पुत्र महेश तथा 04-हेमन्त शर्मा पुत्र श्यामलाल को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों द्वारा आनलाइन बेबसाईट http:@@ramesh247-com@deposits@history ij REDDY PANEL RD121 पर Cribet 99 तथा 111*Play पर सट्टा लगाया जा रहा था, मौके से पुलिस टीम द्वारा सट्टे से एकत्रित किये गये 184000 रुपये नगद, 01 लैपटॉप मय चार्जर, 07 मोबाईल फोन, 03 रजिस्टर, विभिन्न बैंको के 19 एटीएम कार्ड, 03 पासबुक, 01 चैक बुक, 04 सिम व अन्य सामान बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली रायवाला पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 318(4)/61(2) बीएनएस, 66सी/66डी आईटी एक्ट व 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*पूछताछ का विवरण :-*

पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों द्वारा बताया कि उनके द्वारा ऑनलाईन बेबसाईट http:@@ramesh247-com@deposits@history ftlesa REDDY PANEL RD121 के माध्यम से Cribet 99, 11*Play पर लोगो से पैसे लेकर क्रिकेट लाईन एप्प (घोडा) से मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलवाया जाता है, अभियुक्तों द्वारा ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहको को एक लिंक भेजा जाता है, जिसे क्लिक करते ही उन्हें एक नम्बर प्राप्त हो जाता है, फिर अभियुक्तों द्वारा उक्त नम्बर को व्हाट्सएप से लिंक करके ग्राहकों से सम्पर्क करके उनका डाटाबेस तैयार किया जाता है तथा सट्टा खिलाने में प्रयुक्त साइट की डिटेल व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को उपलब्ध कराकर उन्हें डिपाजिट स्लिप भेजी जाती है, जिसमें बैंक की डिटेल होती है तथा उक्त बैंकों में ही अभियुक्तों द्वारा पैसों का लेनदेने किया जाता है।

पेमेंट साइट के बाद अभियुक्तों द्वारा ग्राहकों की आई0डी0 जनरेट कर उसका पासवर्ड उन्हें उपलब्ध कराया जाता है, जिसके माध्यम से ग्राहकों द्वारा उक्त साइट को खोलकर ऑनलाइन सट्टा लगाया जाता है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1- दर्शन जगनानी पुत्र मनीष कुमार, निवासी सिन्धी कालोनी, थाना लालबाग, जनपद बुरहानपुर, म0प्र0, उम्र 22 वर्ष,
2- साहिल आहूजा पुत्र अमर आहूजा, निवासी सिन्धी कालोनी, थाना लालबाग, जनपद बुरहानपुर म0प्र0, उम्र 22 वर्ष,
3- सूरज पुत्र महेश, निवासी सतहृदयराम नगर, थाना हमुमानगन्ज जनपद भोपाल म0प्र0, हाल निवासी ब्/व् सुनीता देवनानी नूरानपुर थाना लालबाग जनपद बुरहानपुर म0प्र0 उम्र 23 वर्ष,
4- हेमन्त शर्मा पुत्र श्यामलाल शर्मा निवासी नया गांव थाना जावद नीमच म0प्र0, उम्र 30 वर्ष

*बरामदगी :-*

1- सट्टेबाजी से कमाये गये 184000/- रुपये (एक लाख चौरासी हजार रुपये) नगद
2- ऑनलाइन सट्टेबाजी में प्रयुक्त 01 लैपटॉप मय चार्जर
3- 07 मोबाइल फोन
4- पैसों की डिटेल नोट करने हेतु प्रयोग किया जा रहे 03 रजिस्टर
5- विभिन्न बैंकों के 19 ए0टी0एम0 कार्ड
6- पैसो के डिपोजिट सम्बन्धी 03 बैंक पासबुक
7- एक्सिस बैंक की 01 चैक बुक
8- सिम कवर 04

*पुलिस टीम :-*

1- व0उ0नि0 मनवर सिंह नेगी, कोतवाली रायवाला
2- अ0उ0नि0 योगेन्द्र कुमार
3- हे0का0 ललित मोहन
4- का0 अरविन्द कुमार
5- का0 मुकेश चौहान

 

Operation Crackdown के तहत SSP दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान

0

नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान

अभियान के दौरान कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन

*अपने दुकानों में कार्यरत व्यक्तियों का सत्यापन न कराने वाले 56 व्यक्तियों का 83 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 05 लाख 60 हजार रू0 का जुर्माना*

*नियमों का उल्लंघन करने वाले 49 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर वसूला 13 हजार रू0 का जुर्माना*

अपराध एंव अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा पूरे जनपद में लगातार वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान आज दिनाँक 18/03/2026 को पुलिस की अलग अलग टीमो द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में कबाड़ का काम करने वाले व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान कबाडी का कार्य करने वाले कुल 293 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। इस दौरान अपने यहाँ काम करने वाले व्यक्तियों का सत्यापन न कराने वाले 56 व्यक्तियों का पुलिस द्वारा 83 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर 05 लाख 60 हजार रू0 का चालान किया गया। साथ ही नियमो का उल्लंघन करने वाले 49 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर 13 हजार रु० का जुर्माना वसूला गया।

 

स्वास्थ्य विभाग को मिले 30 और विशेषज्ञ चिकित्सक: मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने दी तैनाती प्रस्ताव को मंजूरी

0

 

कहा, विशेषज्ञों के आने से पर्वतीय क्षेत्रों में सुदृढ़ होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

देहरादून, 17 मार्च 2026
सूबे के स्वास्थ्य विभाग को 30 और विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गये हैं। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नवीन तैनाती को स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने अनुमोदन दे दिया है। इसके साथ ही विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या में और इजाफा हुआ है। पीजी कोर्स पूर्ण करने उपरांत विभाग में सेवाएं देने से आम लोगों को इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की विशेषज्ञता को लाभ मिलेगा साथ ही दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ होंगी।

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार की मंशा प्रत्येक चिकित्सा इकाईयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती कर आम लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करना है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग को 30 और नये विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गये हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद राज्य सेवा में लौटे इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नवीन तैनाती को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मंजूरी दे दी है। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को उनके विशेषज्ञता के अनुरूप विभिन्न जनपदों में एक यूनिट के रूप में तैनाती दी गई है ताकि विशेषज्ञ चिकित्सकों का आपसी समन्वय बना रहे और मरीजों को आसानी से उपचार मिल सके। जिसमें बागेश्वर जनपद में एक-एक ईएनटी, आॅब्स एंड गायनी तथा एनेस्थीसियोलाॅजी की तैनाती की गई है। इसी प्रकार पौड़ी जनपद में जनरल सर्जरी, रेस्पेरेट्री मेडिसिन, एनेस्थीसियोलाॅजी, आॅर्थोपेडिक्स के एक-एक विशेषज्ञ चिकित्सक जबकि जनरल मेडिसिन व आॅब्स एंड गायनी के 2-2 विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनाती दी गई है। पिथौरागढ़ में आॅब्स एंड गायनी, पैथोलाॅजी, फाॅरेंसिक मेडिसिन, एमडी माइक्रोबायोलाॅजी के एक-एक विशेषज्ञ चिकित्सक भेजे गये हैं। रूद्रप्रयाग में पीडियाट्रिक्स, जनरल मेडिसिन तथा एमडी एनेस्थीसियोलाॅजी, हरिद्वार में कम्युनिटी मेडिसिन, एनेस्थीसियोलाॅजी तथा एमएस जनरल सर्जरी, उत्तरकाशी में जनरल सर्जरी, ईएनटी, एमडी एनेस्थीसियोलाॅजी, आॅप्थलमोलाॅजी, चमोली में जनरल मेडिसिन, एमएस ईएनटी तथा देहरादून जनपद में एमडी पैथोलाॅजी, एनेस्थीसियोलाॅजी व एमडी फाॅरेंसिक मेडिसिन की तैनाती की गई है। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से न सिर्फ प्रदेश का स्वास्थ्य तंत्र सुदृढ़ होगा बल्कि आम लोगों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से उचित उपचार मिलेगा। साथ ही चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को भी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं सुलभ होंगी।

*बयान*
सूबे में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निरंतर तैनाती की जा रही है। 30 और नये विशेषज्ञ चिकित्सक आने से प्रदेश की चिकित्सा सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी, जिसका लाभ सीधे तौर पर आम लोगों को मिलेगा। – *डाॅ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड।*

*बाॅक्स-*

*विशेषज्ञ चिकित्सकों को इन जनपदों में मिली नवीन तैनाती*
पीजी कोर्स के उपरांत विभाग में लौटे विशेषज्ञ चिकित्सकों को एक यूनिट के रूप में विभिन्न जनपदों में नवीन तैनाती दी गई। जिसमें डाॅ. मुकेश वर्मा को जिला चिकित्सालय बागेश्वर, डाॅ. सोनम सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरूड़ तथा डाॅ. शिप्रा चन्द्रा को मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर के अधीन तैनाती दी गई है। इसी प्रकार डाॅ. दीपिका, डाॅ. आशीष सांगवान व डाॅ. मोनिका नौटियाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीरोंखाल पौड़ी, डाॅ. दीक्षा बिष्ट व डाॅ. गरिमा उप जिला चिकित्सालय थलीसैण, डाॅ. शिल्पी व डा. प्रीति गौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाबौं, डाॅ. संजय डालाकोटी को उप जिला चिकित्सालय कोटद्वार में तैनाती दी गई है। डाॅ. रूचिका कविदयाल, डाॅ. कमल किशोर, डाॅ. निवेदिता सजवाण व डाॅ. मणि भूषण पंत को जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़, डाॅ. हेमा असवाल, डाॅ. गिरीश सिंह रावत व डाॅ. किरण रावत को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्तमुनि, डा. भारती बलूनी को जिला चिकित्सालय हरिद्वार, डाॅ. पल्लवी वर्मा व डाॅ. गार्गी त्यागी को उप जिला चिकित्सालय रूड़की, डा. सीमा शर्मा को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी, डाॅ. आजम अकील को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़कोट, डाॅ. गौरव कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिन्यालीसौड़ तथा डाॅ. लोकेश कुमार को मुख्य चिकित्साधिकारी उत्तरकाशी के अधीन नवीन तैनाती मिली है। इसी प्रकार डाॅ. श्रेय कुमार को जिला चिकित्सालय चमोली, डाॅ. अमन सैफी को उप जिला चिकित्सालय गैरसैंण, डाॅ. शैफाली देउपा को उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश, डाॅ. अंजली पंवार को उप जिला चिकित्सालय विकासनगर तथा डाॅ. नितिन मलिक को जिला चिकित्सालय कोरोनेशन देहरादून में तैनाती दी गई है।

*वी.पी. सिंह बिष्ट*
जनसम्पर्क अधिकारी/मीडिया प्रभारी
माननीय स्वास्थ्य मंत्री।

मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

0

 

*सोमेश्वर /अल्मोड़ा, 18 मार्च।* सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के न्याय पंचायत सोमेश्वर में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मौके पर ही 110 से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया। कार्यक्रम में 600 से अधिक लोगों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के दौरान गैस कनेक्शन, सड़क, पेंशन, फसल सुरक्षा के लिए तारबाड़, पेयजल और राशन कार्ड जैसी प्रमुख समस्याएं सामने आईं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एक राशन की दुकान से नियमित वितरण न होने की शिकायत पर जांच के आदेश देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया, जिसमें 110 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान पात्र महिलाओं भावना गोस्वामी, रेखा बोरा और नेहा को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार जनहित और विकास के कार्यों को दफ्तरों से निकालकर जनता के दरवाजे तक पहुंचा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राम शरण शर्मा, एसडीएम संजय कुमार, मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल महामंत्री कृष्णा भंडारी, उमेश मेहरा, खड़क सिंह, लाल सिंह, बंशीधर जोशी, धर्मेंद्र बिष्ट, महेश पांडे, विनोद मेहरा, प्रकाश भंडारी, सुरेश बोरा, नरेंद्र नेगी, दिलीप रौतेला, वसंत खेड़ा, बबलू बोरा, रंजीत रावत, संतोष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

उत्तराखंड में नई व्यवस्था लागू: व्यावसायिक LPG का जनपदवार आवंटन शुरू:  अपर आयुक्त खाद्य

0

व्यावसायिक सेक्टर को राहत: 19 किलो के 794 और 47.5 किलो के 85 सिलेंडर एजेंसियों को आवंटित

*देहरादून,।

उत्तराखंड में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के वितरण को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के लागू होने के बाद तेल कंपनियों ने नई व्यवस्था के तहत जनपदवार आवंटन शुरू कर दिया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन अब शासन की एसओपी के अनुसार गैस एजेंसियों को सिलेंडर उपलब्ध करा रही हैं।

नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक गैस एजेंसी को उसके पास उपलब्ध व्यावसायिक गैस कनेक्शनों की संख्या के अनुरूप सिलेंडरों का आवंटन किया जाएगा। इससे वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा आवश्यकतानुसार आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

राज्य में वर्तमान में 63,054 व्यावसायिक गैस कनेक्शन हैं, जिनकी आपूर्ति 311 गैस एजेंसियों के माध्यम से की जाती है। एसओपी लागू होने के बाद व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता में सुधार आने की उम्मीद है।

अपर आयुक्त खाद्य पी.एस. पांगती ने बताया कि राज्य में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व ही व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए एसओपी जारी की गई है, जिसके तहत होटल, रेस्टोरेंट, होमस्टे, अस्पताल और फार्मास्यूटिकल इकाइयों को उनकी दैनिक आवश्यकता के अनुसार गैस एजेंसियों द्वारा सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मंगलवार सायं तक 19 किलोग्राम के 794 तथा 47.5 किलोग्राम के 85 बड़े व्यावसायिक सिलेंडर जनपदवार एजेंसियों को भेजे जा चुके हैं, जिससे व्यावसायिक क्षेत्र को राहत मिलने की संभावना है।

 

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर राज्य भर में आयोजित होंगे जनउपयोगी कार्यक्रम

0

 

देहरादून,।  राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद देहरादून सहित प्रदेशभर में विधानसभावार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे। जनपद में प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम के सफल आयोजन की  तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध आज जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड ग्राउंड, में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के दौरान तिब्बती मार्केट ऑटोमेटेड पार्किंग, कैब सेवा एवं आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर का विधिवत लोकार्पण एवं अनावरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्यों का शिलान्यास भी प्रस्तावित है।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर अपने-अपने विभागों के स्टॉल स्थापित करते हुए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त हो सके। साथ ही प्रत्येक कार्यक्रम हेतु विधानसभा स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करते हुए सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं महिलाओं/युवतियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु पृथक स्टॉल स्थापित किए जाएं। समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया गया कि डीडीआरसी (जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र) का सेटअप कार्यक्रम स्थल पर स्थापित करते हुए दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र निर्गत करने एवं आवश्यक सहायक उपकरणों के वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, जल संस्थान को स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था बनाने तथा जिला पूर्ति अधिकारी को कार्यक्रम के दौरान जलपान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम को सफाई व्यवस्था सहित पुलिस को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, पार्किंग आदि समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर समुचित तैयारियां व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है, अतः इसे भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, संयुक्त मजिस्टेªट प्रवीन, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ मनोज शर्मा, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिहं, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधि.अभि लोनिवि ओपी सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी दीपक सैनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकाीर उपस्थित रहे।
—0—

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

जिला प्रशासन की OTP आधार पर होमडिलिविरी व्यवस्था से एजेंसियों में हुई भीड़ कम: जनमानस को हुई आसानी

0

 

 

जिला प्रशासन की क्यूआरटी सक्रिय, नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर ने किया गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण

देहरादून।  जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन की क्यूआरटी टीम निरंतर सक्रिय है। इसी क्रम में आज नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी द्वारा हिमानी गैस एजेंसी, डालनवाला एवं आधुनिक गैस एजेंसी व अरिवन्द गैस एजेंसी बद्रीपुर का निरीक्षण करते हुए गैस आपूर्ति, वितरण स्टाॅक आदि का अवलेकन किया। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्टेªट एवं उप जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न होने यदि उनकी पूछताछ है तो उपभोक्ताओं से सौम्यता से समाधान किया जाए।
निरीक्षण के दौरान एजेंसी पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया, जिसमें समस्त व्यवस्थाएं सामान्य एवं संतोषजनक पाई गईं। अधिकारियों द्वारा एजेंसी परिसर एवं गोदाम का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।
नगर मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर ने गैस एजेंसी प्रबंधक को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु एजेंसी एवं गोदाम परिसर में होमलिविरि गैस आपूर्ति, बुकिंग हेतु दिए गए वाट्सएप्प नम्बर, वेबसाईट, पोर्टल्स, एप्प सम्बन्धी उपभोक्ता जागरूकता के बड़े-बड़े फ्लेक्सी अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, जिससे आमजन को आवश्यक जानकारी सुलभ हो सके। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित उपभोक्ताओं से भी संवाद किया। उपभोक्ताओं ने गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों द्वारा एजेंसी प्रबंधक को निर्देश दिए गए कि सिस्टम में उत्पन्न तकनीकी समस्या (क्राइसिस) के कारण जिन उपभोक्ताओं को ऑटोमेटिक गैस डिलीवरी के संदेश प्राप्त हुए हैं, उनकी प्राथमिकता के आधार पर जांच सुनिश्चित की जाए तथा संबंधित सभी उपभोक्ताओं को समयबद्ध रूप से गैस उपलब्ध कराई जाए।
इसके उपरान्त उप जिलाधिकारी सदर ने आधुनिक गैस सर्विस एवं अरबिन्द गैस सर्विस बद्रीपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गैस की स्थिति सामान्य पाई गई। दोनो ऐजन्सियों पर ऑनलाईन एवं ऑफलाईन गैस की बुकिंग कि जा रही है। गैस सिलेण्डरों की होमडिलिवरी की जा रही है। गैस ऐजन्सीयों को अपने गोदामों गैस सिलेण्डरों का वितरण न करने हेतु निर्देशित किया गया तथा गोदामों पर पलेक्सी लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है डिलिविरी मैन को घर पंहुचने पर ही ओटीपी दिया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं, जिससे समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
—0—

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून