Home Blog Page 47

SSP दून को सख्ती अपराधियों पर पड़ रही भारी: वाहन चोरी की 3 अलग- अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा

0

 

घटनाओं को अंजाम देने वाले डिलीवरी बॉय सहित 03 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार

*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गयी मोटर साईकिलें हुई बरामद*

*वाहन चलाने के शौक तथा नशे की पूर्ति के लिए अभियुक्तों द्वारा दिया गया था घटनाओ को अंजाम*

*1- कोतवाली डोईवाला*

वादी श्री सौरभ प्रजापति पुत्र राजकुमार प्रजापति निवासी वार्ड न0 10 भानियावाला कोतवाली डोईवाला जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उनके घर के बाहर से उनकी मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-डीटी-8584 (स्प्लेन्डर) को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सँ0-65/2026 धारा-303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

*2- कोतवाली पटेलनगर*

वादी निखिल चौहान निवासी चौहान मौहल्ला कोतवाली पटेलनगर द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनकी मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-डीजेड-1338 को चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-189/2026 धारा 303(ए)बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

*3- कोतवाली डालनवाला*

वादिनी कु० प्रियंका पाराशर पुत्री श्री आर०डी० पाराशर निवासी पूजा बिहार, जीएमएस रोड, थाना बसंत विहार द्वारा लिखित तहरीर दी कि दिनांक 08/03/2026 को सेंटेरियो मॉल हाथी बडकला के बाहर रोड से उनकी स्कूटी नम्बर UK 02 A 2526 Activa, जिसमें गलती से उनकी चाबी छूट गई थी, को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी लिया है। वादिनी की तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली डालनवाला पर मु०अ०सँ०- 43/2026 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटनाओं के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला, डालनवाला तथा कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीमों को आवश्यक निर्देश दिये गये। दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित कर सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों एंव मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से घटनाओं में चोरी किये गए तीनो दो पहिया वाहनों को बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ मेंउनके द्वारा मोटर साइकिल चलाने के शौक तथा नशे की लत के कारण उक्त चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया जाना बताया गया। डालनवाला थाने से गिरफ्तार अभियुक्त फूड डिलीवरी का काम करता है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

*1- कोतवाली डोईवााला से*

विनय नेगी पुत्र श्री विक्रम नेगी निवासी ग्राम कोटी बनगाँव किरेथ थाना घनसाली टिहरी गढवाल उम्र- 21 वर्ष

*बरामदगी:* घटना में चोरी की गई मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-डीटी-8584 (स्प्लेन्डर)

*2- कोतवाली पटेलनगर से:*

विनोद पुत्र बाबूराम निवासी चौहान गली मेहुँवाला कोतवाली पटेलनगर देहरादून उम्र 28 वर्ष

*बरामदगी:* यू0के0-07-डीजेड-1338 (स्प्लेंडर)

*3- कोतवाली डालनवाला से*

नीतीश कुमार यादव उर्फ राज पुत्र अजीत प्रसाद निवासी ग्राम अमरपुर पाली निकट देवी स्थान मंदिर, थाना काकू, जनपद जहानाबाद, बिहार हाल पता सी-112 नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, उम्र 23 वर्ष

*बरामदगी का विवरण :-*

स्कूटी सं0- UK 02 A 2526 Activa 125 CC रंग महरून

 

Operation Crackdown के तहत SSP देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0

 

कैण्ट क्षेत्रान्तर्गत आजाद कॉलोनी, गोविन्दगढ़, यमुना कॉलोनी, ईदगाह, बिन्दाल क्षेत्र में चलाया गया सघन सत्यापन अभियान

*क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन*

*90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने पर*

*सत्यापन अभियान के दौरान मौके पर पहचान संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए थे उक्त सभी व्यक्ति*

*किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 43 मकान मालिकों के पुलिस एक्ट में चालान कर किया 04 लाख 30 हजार रू0 का जुर्माना*

*नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर वसूला 3750 /- ₹ का जुर्माना*

अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रो में बाहरी जनपदों/ राज्यों से आकर निवास कर रहे व्यक्तियों, किरायेदारों, अवैध रूप से निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में दिनांक: 16-17/03/2026 को थाना कैण्ट क्षेत्रान्तर्गत आजाद कालोनी, गोविन्द गढ, यमुना कालोनी, ईदगाह, बिन्दाल क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सम्पूर्ण क्षेत्र में पुलिस द्वारा 780 व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई सत्यापन अभियान के दौरान मौके पर पहचान संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखाने वाले 90 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया, जिनके सत्यापन की कार्यवाही की गई।

किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 43 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उन पर 04 लाख 30 हजार रू0 का जुर्माना किया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान करते हुए 3750 रू0 का जुर्माना वसूला गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सत्यापन अभियान निरन्तर जारी है।

*अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरण: -*

1- सत्यापन किये गए व्यक्तियों की संख्या – 780
2- 83 पुलिस एक्ट में चालान – 43
3- 83 पुलिस एक्ट के तहत किया गया जुर्माना – 4,30,000 रूपये
4- 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान – 15
5- 81 पुलिस एक्ट में वसूला जुर्माना – 3750/- रूपये

Action: अवैध निर्माण करने वालों पर MDDA का जोरदार एक्शन: अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई

0

 

निर्माण स्थलों का प्रवर्तन टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून में अनियंत्रित और अवैध निर्माणों पर लगाम कसने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर निर्माण कार्यों को सील कर दिया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने नियमित निगरानी, प्राप्त शिकायतों और उच्चाधिकारियों के निर्देशों के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर बिना मानचित्र स्वीकृति के हो रहे निर्माणों को चिन्हित किया और तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की।

L

आजाद कॉलोनी, साना मस्जिद क्षेत्र में युनुस द्वारा किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को निरीक्षण के दौरान पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि निर्माण कार्य बिना मानचित्र स्वीकृति और आवश्यक अनुमति के किया जा रहा था, जो प्राधिकरण के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण स्थल को सील कर दिया।

कारगी चौक स्थित कलिंगा विहार क्षेत्र में भी प्राधिकरण ने सख्ती दिखाई। यहां संजय बमोला द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य में आवश्यक दस्तावेजों का अभाव पाया गया। प्राधिकरण की टीम ने इसे अवैध मानते हुए मौके पर ही सीलिंग की कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, दोनों ही मामलों में निर्माणकर्ताओं को पूर्व में नियमों की जानकारी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की गई।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशों पर पछवादून क्षेत्र के सेक्टर-12 में व्यापक संयुक्त निरीक्षण एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रवर्तन टीम ने क्षेत्र के विभिन्न निर्माण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्माणकर्ताओं से मानचित्र स्वीकृति, नक्शा पास होने से संबंधित दस्तावेज और अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की। अभियान के दौरान कुल 14 निर्माण कार्यों की जांच की गई, जिनमें आवासीय और व्यावसायिक दोनों प्रकार के भवन शामिल थे। निरीक्षण के दौरान कई मामलों में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके या संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ऐसे मामलों को चिन्हित करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। जबकि एक स्थान पर की जा रही प्लाटिंग के कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवाया गया गए। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

*उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बयान*
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति सख्ती से लागू की जा रही है। उन्होंने कहा कि देहरादून के सुनियोजित और व्यवस्थित विकास के लिए यह जरूरी है कि सभी निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप हों। बिना मानचित्र स्वीकृति या नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे निर्माण न केवल अवैध हैं, बल्कि भविष्य में शहर की अव्यवस्था का कारण बनते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में सीलिंग के साथ-साथ ध्वस्तीकरण जैसी सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। तिवारी ने प्रवर्तन टीम को नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए आमजन से नियमों का पालन करने की अपील की।

*सचिव मोहन सिंह बर्निया का बयान*
प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि एमडीडीए द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां भी अवैध निर्माण की शिकायत मिलती है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाती है। आज की सीलिंग कार्रवाई भी इसी क्रम का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिन निर्माणकर्ताओं द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य शहर में अवैध निर्माणों पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करना है और इसके लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।

मासिक अपराध गोष्ठी में SSP दून ने दिखाया सख्त रूख

0

मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित

*01 वर्ष से अधिक अनावश्यक रूप से लंबित विवेचना पाए जाने पर संबंधित विवेचकों के विरुद्ध जांच के दिए आदेश*

*अनावश्यक रूप से विवेचनाओं को लम्बित रखने वाले अधिकारियों को चेताया*

*निरोधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत शस्त्र अधिनियम,जुआ अधिनियम के अंतर्गत डोईवाला थाने को छोड़कर किसी के द्वारा प्रभारी कार्यवाही नहीं की गई, सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी जारी*

*ओवर लोड़िग व इललीगल माइनिग नही की जायेगी बर्दाश्त, निलम्बन के साथ साथ की जायेगी बड़ी कार्यवाही*

*थाना क्षेत्रों में नशे की रोकथाम में शिथिलता बरतनें व नशे की शिकायते मिलने पर दिखाया कड़ा रूख,*

*सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश, लापरवाही बरतने वाले के विरुद्ध की जायेगी कड़ी कार्यवाही।*

*अवैध कब्जा करने वाले गिरोहों पर कड़ी कार्यवाही के दिये निर्देश, किसी भी व्यक्ति व गिरोह द्वारा अवैध तरीके से सम्पत्ति कब्जा करने का प्रयास करने पर सख्त कानूनी कार्यवाही के दिये निर्देश ।*

*अवैध कब्जे किये जाने के प्रकरण में पुलिस की मिलीभगत पाये जाने पर सम्बन्धित थाना/चौकी प्रभारी के विरुद्ध की जायेगी कानूनी कार्यवाही ।*

*संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की लगातार चैकिंग किये जाने के निर्देशों में शिथिलता पाये जाने पर सम्बन्धित थाना प्रभारी पर की जायेगी सख्त कार्यवाही ।*

*अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व पर्यटक सीजन की तैयारियों को लेकर की विस्तृत समीक्षा।*

*आपरेशन क्रैकडाउन, आपरेशन स्माइल के तहत वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही के दिये निर्देश।*

*महिला व बाल सुरक्षा पर एसएसपी का सख्त रूख, थाना प्रभारियों को अल्टीमेटम, लापरवाही पर होगी सीधी कार्यवाही*

*महिला व बाल अधिकारों हेतु जागरूकता के माध्यम से सभी क्षेत्राधिकारियो/थाना प्रभारियो को प्रचार प्रसार किये जाने के दिए निर्देश*

*आगामी फायर सीजन के दृष्टिगत सभी अग्निशमन इकाइयों को अलर्ट मोड में रहने के दिये निर्देश।*

*यातायात के सुचारू संचालन हेतु पीक आवर्स/स्कूलों की टाइमिंग के दौरान मुख्य मार्गों/चौराहों/भीड-भाड वाले स्थानो पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाने के दिये निर्देश।*

आज दिनांक: 16-03-2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि कर्तव्यों के प्रति उदासीनता व लापरवाही को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा तथा सम्बन्धित पुलिस कर्मी के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही के साथ-साथ थाना प्रभारी/पर्यवेक्षण अधिकारी की जवाबदेही भी तय की जायेगी। गोष्ठी के दौरान अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, आगामी त्यौहारों व पर्यटक सीजन के दृष्टिगत की गयी तैयारियों की समीक्षा करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निम्न दिशा निर्देश दिये गये.

01: एसएसपी देहरादून द्वारा थानावार लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए अनावश्यक रूप से विवेचनाओं को लम्बित रखने वाले विवेचकों तथा सम्बन्धित प्रभारी का भी उत्तरदायित्व तय करते हुए उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिये गये। साथ ही मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को निलम्बित के निर्देश देते हुए 01 वर्ष से अधिक अनावश्यक रूप से लंबित विवेचना पाए जाने पर संबंधित विवेचकों के विरुद्ध जांच के आदेश दिये गये।

02: ओवर लोड़िग व इनलीगल माइनिग की शिकायतें मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुये समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षत्रान्तर्गत ओवर लोड़िग व इनलीगल माइनिग करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। ओवर लोडिग व इनलीगल माइनिग की शिकायते मिलने पर सम्बन्धित थाना प्रभारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के दिये निर्देश।

03: भूमि धोखाधडी सम्बन्धी अभियोगों की समीक्षा करते हुए उसमें प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये। जिससे समय से पीडित को न्याय मिल सके। साथ ही अवैध कब्जा करने वाले गिरोहों पर कड़ी कार्यवाही के दिये निर्देश, किसी भी व्यक्ति व गिरोह द्वारा अवैध तरीके से सम्पत्ति कब्जा करने का प्रयास करने पर सख्त कानूनी कार्यवाही के दिये निर्देश । साथ ही अवैध कब्जे किये जाने के प्रकरण में पुलिस की मिलीभगत पाये जाने पर सम्बन्धित थाना/चौकी प्रभारी के विरुद्ध भी कानूनी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए।

04 :थाना क्षेत्रों में नशे की शिकायते मिलने पर कड़ी रूख अपनाते हुये सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए, साथ ही नशे की खरीद फरोख्त से सम्बन्धित शिकायते मिलने पर सम्बन्धित थाना प्रभारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

05: अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व पर्यटक सीजन की तैयारियों को लेकर की विस्तृत समीक्षा करते हुए वर्तमान में चल रहे रमजान के महीने तथा आगामी ईद के त्यौहार के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर लें। त्यौहारों के दौरान अराजक तत्वों/हुडदंगियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाये तथा त्योहारों के दौरान पूर्व में हुए विवादों की जानकारी करते हुए मिश्रित आबादी क्षेत्रों/सवेंदनशील स्थानो पर सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाये। गोष्ठी के दौरान सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में घटित जघन्य अपराधो में त्वरित कार्यवाही करते करने एंव किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश देते हुए सभी थाना प्रभारियों को जघन्य अपराधों में घटना से जुडे सभी साक्ष्यों के त्वरित संकलन के साथ समय से आरोपपत्र मां0 न्यायालय प्रेषित किये जाये। साथ ही अपराधियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिये मां0 न्यायालय में भी प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

06: आपरेशन क्रैकडाउन के तहत सभी थाना क्षेत्रों में चलाये जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान प्रभावी कार्यवाही की जाये, अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में स्थित हाईराइज बिल्डिंग्स, सोसाइटीज, औद्यौगिक संस्थानों आदि जगहों में भी निवासरत बाहरी व्यक्तियों की अनिवार्य तौर पर सत्यापन की कार्यवाही की जाये। साथ ही सत्यापन के दौरान मिले संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाये। इसी प्रकार आपरेशन स्माइल के तहत भी प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देशित किया गया ।

07: एसएसपी देहरादून द्वारा गोष्ठी में सभी थाना प्रभारियों को महिला एंव बाल अपराध से सम्बन्धित किसी भी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश देते हुये किसी भी स्तर पर शिथिलता बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही सभी क्षेत्राधिकारियो/थाना प्रभारियो को महिला एंव बाल अधिकारो हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किये जाने के निर्देश दिए गए।

08: आगामी फायर सीजन के दौरान वनअग्नि एवं आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिये एसएसपी देहरादून द्वारा अग्निशमन इकाइयों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश देते हुये अग्निशम उपकरणों को क्रियाशील दशा में रखते हुये आगजनी की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

09: यातायात के सुचारू संचालन हेतु पीक आवर्स/स्कूलों की टाइमिंग के दौरान मुख्य मार्गों/चौराहों/भीड-भाड वाले स्थानो पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाने के दिये निर्देश। देते हुये सभी थाना प्रभारियों को यातायात के सुचारू संचालन हेतु पीक आवर्स व स्कूलों की टाइमिंग के दौरान स्वंय क्षेत्र में मौजूद रहकर मुख्य मार्गों, चौराहों/भीड वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी सुनिश्चित करने तथा सभी थाना क्षेत्रों में दिन व रात के समय नियमित रूप से सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध वाहनो/व्यक्तियों की चैकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही चैकिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही परिलक्षित होने पर सम्बन्धित थाना प्रभारी के साथ-साथ सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी की जवाबदेही भी तय की जायेगी।

10: निरोधात्मक कार्यवाही के तहत शस्त्र अधिनियम व जुआ अधिनियम के तहत थाना डोईवाला के अतिरिक्त किसी भी थाने द्वारा प्रभावी कार्यवाही नही की गयी जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा घोर आपत्ति प्रकट करते हुये समस्त थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी जारी करते हुये अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध शस्त्र रखने तथा जुआ/सट्टे जेसे अपराओं में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध कड़ी निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिसकर्मियों को  SSP ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

0

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन*

सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याओ की ली जानकारी, समस्याओ के त्वरित निस्तारण के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश

आज दिनांक 16-03-2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन लिया गया, सम्मेलन के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गये। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 26 पुलिस अधि0/कर्म0 को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करने के लिये प्रेरित किया।

सम्मानित किये गये पुलिस कर्मियों का विवरण निम्नवत है -*
1: राजपुर: म0उ0नि0 ज्योति पंवार
2: क्लेमेंटाउन: अ0उ0नि0 बृजमोहन महिपाल
3: रायवाला: उ0नि0 आदित्य सैनी
4: रायपुर: म०उ०नि० रजनी चमोली
5: रानीपोखरी: अ०उ०नि० विजेन्द्र सिंह
6: ऋषिकेश: कानि0 ना0पु0 रुपेश कुमार
7: डालनवाला: का0 ना0पु0 विजय सिंह
8: पटेलनगर: का0 ना0पु0 भूपाल सिंह अधिकारी
9: सहसपुर: म0का0 कंचन राणा
10: विकासनगर: म०कानि0 आरती
11: नेहरुकालोनी: का0 ना0पु0 संदीप छाबडा
12: बसंतविहार: का0 ना0पु0 अनुज कुमार
13: सेलाकुई: अ0उ0निरी0 मनोज कुमार
14: प्रेमनगर: का0 ना0पु0 रविशंकर
15: डोईवाला: उ0नि0 विनय मित्तल
16: कैंट: का0 ना०पु० सूरज राणा
17: एस0ओ0जी0: का0 ना0पु0 ललित कुमार
18: अभियोजन: म०का० ना०पु० नेहा राठौर
19: एलआईयू: उ0निरी0 संतोष बिष्ट
20: प्रधान लिपिक शाखा: हे0का0 स0पु0 दीपक राठौर
21: पुलिस दूरसंचार, शाखा देहरादून मु0आ0(पु0दू0) अभय कुंवर
22: यातायात: निरीक्षक यातायात जितेन्द्र जोशी,
23: यातायात: हे0कां0 स0पु0 मनोज, डीआइसीसी, सीसीटी कन्ट्रोल रुम, आईटीडीए, देहरादून
24: यातायात: हे0कां0 स0पु0 सुन्दर लाल
25: पुलिस लाइन: अ0उ0नि0 विजया चौधरी
26: अग्निशमन: फायरमैन शिवलाल

 

डीएम के निर्देशन में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन का हुआ आयोजन

0

 

देहरादून ।  जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशो के अनुपालन में आज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जनता दर्शन में आज 162 शिकायतें प्राप्त हुई। अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में ईदगाह निवासी वरिष्ठ नागरिक दुलीचंद ने जनता दरबार में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कचहरी स्थित एक स्टाम्प वेंडर/टाइपिस्ट को अपने दस्तावेज दिए थे। आरोप है कि टाईपिस्ट ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर उनसे 11,500 रुपये ले लिए और एक माह बाद प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया। जब वह आधार कार्ड अपडेट कराने गए तो नगर निगम में जांच के दौरान जन्म प्रमाण पत्र को फर्जी बताते हुए निरस्त कर दिया गया। अपने पैसे वापस मांगने पर धमकाया जा रहा है, जिसपर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित नगर निगम एवं पुलिस को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मोथोरोवाला निवासी एक बुजुर्ग दंपति ने गुहार लगाई कि उनके पुत्र तथा पुत्रवधू द्वारा मारपीट, मानसिक उत्पीड़न एवं प्रताड़ना किया जा रहा है जिसका डीएम कोर्ट में भरणपोषण एक्ट में वाद दर्ज है। उप जिलाधिकारी (सदर) द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी को कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया गया, किंतु थाना नेहरू कॉलोनी तथा बाईपास चौकी के बीच बार-बार भेजे जाने से अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी ने सीओ डालनवाला को मामले में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा बुजुर्ग दंपति की शिकायत का नियमानुसार निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
हर्रावाला निवासी लक्ष्मणदास ने शिकायत में बताया कि उनके द्वारा भूमि क्रय करने हेतु अनुबन्ध किया गया तथा रू0 2 लाख नकद दिए गए थे अनुबंध में रास्ता 15 फीट बताया गया था किंतु मौके पर रास्ता 12 फीट ही है, जिसपर अपने पैसे वापस मांगने पर सम्बन्धित डीलर द्वारा धमकाया जा रहा है। उन्होंने अपने पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई जिस पर एडीएम ने सीओ डोईवाला को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
अनारवाला निवासी सागर थापा ने गुहार लगाएगी स्थानीय व्यक्ति ने विदेश में (हांगकांग में) नौकरी लगाने का झांसा देकर 4 लाख लेने के बाद 10 महीने ने बहाने बना रहा है पैसे भी वापस नही कर रहा है नंबर ब्लॉक कर दिया है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय को पत्राचार किया गया।
बापूनगर जाखन निवासी सुनीता खंडूरी ने अपनी शिकायत में बताया कि अगस्त 2025 में अतिवृष्टि के कारण रास्ता व पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया था घर को भी खतरा है, रास्ता पुश्ता न लगाये जाने की शिकायत की गई जिस पर अधीक्षण अभियंता प्रांतीय खण्ड को कार्यवाही के निर्देश दिए। जिस पर अवगत कराया गया कि 18.89 लाख का आगणन तैयार कर दिया गया है जल्द कार्य प्रारम्भ हो जाएगा।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, उप नगर आयुक्त नगर निगम संतोष पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

–0–
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून।

 

DM  के निर्देशन में गठित क्यूआरटी टीम क्षेत्रवार गैस एजेंसियों का कर रही निरीक्षण

0

 

देहरादून । एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शत-प्रतिशत होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी। जिलाधिकारी स्वयं जिलें में गैस आपूर्ति/वितरण बैकलॉक की स्वयं मॉनिटिरिंग कर रहे है। जिला प्रशासन की क्यूआरटी द्वारा जनपद देहरादून के अंतर्गत 69 गैस एजेंसियों के तथा 25 व्यवसायिक प्रतिष्ठानो का निरीक्षण किया गया है, क्यूआरटी द्वारा विकासनगर क्षेत्र में 5 घरेलू सिलेण्डर को जब्त किया गया है। गैस वितरण के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में गठित क्यूआरटी टीम एवं एजेंसीवार नामित नोडल अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस फोर्स की आवश्यकता हेतु एसपी सिटी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व के के मिश्रा कन्ट्रोलरूम से जिले में गैस वितरण, आपूर्ति की मॉनिटिरिंग जनमानस की समस्या के निस्तारण हेतु निगरानी बनाए हुए है।
जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से 05 बजे तक कुल 64 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोल रूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 14899 अधिक उपभोक्ताओं कोे घरेलू तथा 63 अपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर में 80 हजार के लगभग बैकलॉग है। एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, तथा मांग के अनुसार लोड बढाने के निर्देश कम्पनियों को दिए गए हैं।

–0–
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून।

सीएम धामी ने ऋषिकेश गंगा रिजॉर्ट में आयोजित अंतररष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारंभ

0

विश्व के 180 से अधिक देशों में मनाया जा रहा योग दिवस: सीएम धामी

योग केवल व्यायाम ही नहीं समग्र जीवन पद्धति है – मुख्यमंत्री

टिहरी गढ़वाल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद टिहरी के गंगा रिजॉर्ट मुनिकीरेती में आयोजित अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल व्यायाम नही समग्र जीवन पद्धति है। योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का काम करता है। उन्होंने देश प्रदेश के युवाओं से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले युवा आमतौर पर थकावट महसूस करते है इसमें योग उनका सबसे अच्छा सहयोगी बन सकता है, राज्य सरकार ने योग नीति 2025 बनायी है। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में 50 और 10 बेड वाले आयुष चिकित्सालय की स्थापना की जा रही है। योग और आध्यात्म को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ का प्राविधान किया गया है।


सीएम धामी ने कहा कि गढ़वाल मंडल विकास निगम और उत्तराखंड पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा ये अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव पिछले 35 वर्षों से योग की परंपरा को विश्व के कोने-कोने तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस बार आयोजित इस 7 दिवसीय भव्य योग महोत्सव में योग, प्राणायाम, ध्यान, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और आध्यात्मिक प्रवचनों के विविध सत्रों के साथ-साथ रन फॉर योगा, हेरिटेज वॉक तथा अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन जैसे कई विशेष कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। इससे प्रतिभागियों को योग के विविध आयामों से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और महान आध्यात्मिक परंपरा की अमूल्य धरोहर है। हजारों वर्ष पूर्व हमारे ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का जो मार्ग दिखाया था, आज वो पूरी दुनिया के लिए स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का सशक्त आधार बन चुका है।

सीएम धामी ने कहा कि योग के महत्त्व को देखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र संघ में रखा था। उसी का परिणाम है कि आज दुनिया के 180 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग का अभ्यास कर रहे हैं। उन्होने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि योगभूमि भी है। यहां की पवित्र नदियाँ, शांत वातावरण, स्वच्छ जलवायु और आध्यात्मिक ऊर्जा योग साधना के लिए एक आदर्श वातावरण प्रदान करती हैं। विश्वभर से हजारों-लाखों साधक प्रति वर्ष उत्तराखंड आकर योग और ध्यान का अभ्यास करते हैं। हमारे लिए यह भी अत्यंत गर्व की बात है कि आज पूरी दुनिया में ऋषिकेश को “विश्व की योग राजधानी” के रूप में पहचान मिल रही है।
सीएम धामी ने कहा कि आज प्रदेश में आयुष आधारित 300 से अधिक आयुष्मान आरोग्य केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, साथ ही प्रदेश के प्रत्येक जनपद में 50 और 10 बेड वाले आयुष चिकित्सालयों की स्थापना भी की जा रही है। इसके साथ ही, ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से विशेषज्ञों द्वारा नागरिकों को आयुष परामर्श भी प्रदान किया जा रहा है। यही नही उत्तराखंड आयुष नीति के माध्यम से औषधि निर्माण, वेलनेस, शिक्षा, शोध और औषधीय पौधों के संवर्धन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, इसके साथ ही राज्य में आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा, योग और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में एक-एक स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना की जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गढ़वाल मंडल के हर गांव को पर्यटन से जोड़ने संबंधी उत्तराखंड खोज योजना का रिमोट दबाकर लोकार्पण भी किया।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि योग हमारी प्रचीन पद्धति में शुमार है। हमारे ऋषि मुनियों ने योग और तप बल से कई सिद्धियां हासिल की है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आज योग से करोडों लोग निरोग हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की सबसे बड़ी पहचान मे योग की मुख्य भूमिका है।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक गढ़वाल मण्डल विकास निगम प्रतीक जैन ने बताया कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में 2500 से अधिक रजिट्रेशन हो चुके है। इस योग महोत्सव को 150 योग संस्थाओं के सहयोग से सफल बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में गुरु कुल कांगड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आये के योग साधको द्वारा योग की विभिन्न क्रियाओं का भी प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मुनिकीरेती नीलम बिजल्वाण, अध्यक्ष नगर निगम ऋषिकेश शम्भू पासवान, अध्यक्ष नगर पंचायत तपोवन विनीता बिष्ट जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, एसएसपी आयुष अग्रवाल स्वामी चिदानन्द मुनि महंत रविन्द्र पुरी, भारत भूषण, योगाचार्य ऊषा माता सहित हजारों की संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

कुंभ 2027 को भव्य एवं दिव्य बनाने हेतु सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश: कहा किसी स्तर पर नहीं रहेगी कमी 

0

 

सीएम धामी ने की कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ जैसे विराट आयोजन में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग पूरी क्षमता और समन्वय के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध तरीके से तैयारियों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि मेला आयोजन से जुड़े सभी हितधारकों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों तथा साधु-संतों के सहयोग से कुंभ मेले का भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कुंभ से संबंधित कार्यों के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी तथा प्रस्तावित कार्यों के लिए आवश्यक स्वीकृतियां शीघ्र जारी की जाएंगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान ही दूरभाष पर मुख्य सचिव से वार्ता कर शासन स्तर पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री ने सड़क, पुल, पेयजल, स्वास्थ्य, यातायात और पार्किंग व्यवस्था से जुड़े स्थायी प्रकृति के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा, वर्षाकाल तथा कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख कार्यों के क्रियान्वयन की रणनीति बनाई जाए और विभाग निरंतर बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें।
मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए आधुनिक तकनीकों और सुविधाओं से सुसज्जित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की स्थापना को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इसके लिए आवश्यक स्वीकृति शीघ्र जारी की जाएगी। उन्होंने मेला नियंत्रण भवन के पास प्रस्तावित सीसीआर-2 भवन परियोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि कुंभ मेले के सुचारु प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण इस परियोजना को भी शीघ्र वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए खड़खड़ी पुल तथा श्रीयंत्र पुल से संबंधित योजनाओं को भी प्राथमिकता देते हुए उनके लिए आवश्यक स्वीकृतियां जल्द जारी करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश और मुनीकीरेती सहित कुंभ क्षेत्र के सभी सेक्टरों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता तथा सीवरेज प्रबंधन के कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने डामकोठी अतिथिगृह, हरिद्वार के विस्तार के निर्देश देते हुए कहा कि मौजूदा भवन से सटे क्षेत्र में एक आधुनिक एवं आकर्षक अतिथिगृह निर्माण की योजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए।
बैठक में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सड़कों, पुलों, घाटों के निर्माण के साथ-साथ जलापूर्ति, चिकित्सा, सुरक्षा तथा मेला प्रबंधन से संबंधित स्थायी प्रकृति की 33 योजनाएं वर्तमान में निर्माणाधीन हैं। सभी परियोजनाओं पर निर्धारित समयसीमा के अनुसार कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि कुंभ मेले के अंतर्गत मनसा देवी मंदिर तथा चंडी देवी मंदिर के मार्गों के सुधार की योजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त मेले के लिए प्रस्तावित अन्य कार्यों और अस्थायी व्यवस्थाओं की भी जानकारी बैठक में दी गई।
बैठक में हरिद्वार की जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर नगर निगम श्रीमती किरण जैसल, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल, विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, विधायक रुड़की प्रदीप बत्रा, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, शोभाराम प्रजापति, सुनील सैनी, ओम प्रकाश जमदग्नि, जयपाल सिंह चौहान, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, सचिव एचआरडीए मनीष कुमार, उप मेलाधिकारी आकाश जोशी, मंजीत सिंह गिल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन: वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान

0

जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन

*दिनाँक 15-03-26 की प्रातः से ही जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा चलाया जा रहा सघन सत्यापन अभियान*

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार राज्य में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के सत्यापन हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के सत्यापन हेतु सघन सत्यापन अभियान चलाए जाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।


जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऑपरेशन क्रैकडाउन के अंतर्गत सत्यापन अभियान चलाते हुए क्षेत्र में संदिग्घ रूप से रह रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करते हुए, अपने यहा निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन नहीं कराने वाले भवन स्वामियों के विरुद्ध लगातार पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनाँक : 15-03-26 की प्रातः से ही जनपद के नगर तथा देहात के समस्त क्षेत्रों में पुलिस टीमों का गठन करते हुए सघन “सत्यापन अभियान” चलाया जा गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित पीजी/हॉस्टल /रेजिडेंशियल अपार्टमेंट की आकस्मिक चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया।
टीमों द्वारा मकान मालिकों, होम-स्टे संचालकों, होटल संचालकों एवं स्थानीय निवासियों को किरायेदारों, कर्मचारियों एवं बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया।
साथ ही अपने यहां निवास कर रहे किरायेदारों, कर्मचारियों एवं बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन नही कराने वाले प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की गई ।