Homeताज़ा खबरेंपीएम आवास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं: सचिव आवास ने 15 अगस्त...

पीएम आवास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं: सचिव आवास ने 15 अगस्त तक काम पूरा करने के दिए निर्देश

धामी सरकार सख्त: पीएम आवास योजना के अधूरे प्रोजेक्ट 15 अगस्त तक पूरे करें

लाभार्थियों को समय पर घर देने पर फोकस: सचिव आवास ने तय की 15 अगस्त की डेडलाइन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की आवासीय परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं और डेवलपर्स को 15 अगस्त 2026 से पहले सभी निर्माण कार्य पूरे करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को समय पर आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समीक्षा बैठक में कई परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सचिव ने चेतावनी दी कि निर्धारित समयसीमा तक कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित डेवलपर्स के खिलाफ अनुबंध की शर्तों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एमडीडीए अधिकारियों को धौलास आवासीय परियोजना के आवंटन संबंधी सभी प्रक्रियाएं भी शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।

सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल भवन निर्माण की योजना नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के अपने घर के सपने को साकार करने का माध्यम है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रत्येक पात्र लाभार्थी को समय पर आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments