Homeताज़ा खबरेंशिवराज सिंह चौहान की बैठक में शामिल हुए गणेश जोशी, बोले-योजनाओं का...

शिवराज सिंह चौहान की बैठक में शामिल हुए गणेश जोशी, बोले-योजनाओं का लाभ पहुंचे अंतिम व्यक्ति तक

सेवा पखवाड़ा की तैयारियों में जुटा कृषि विभाग: 17 सितंबर को 10 लाख किसान जलाएंगे ‘आशीर्वाद का दीपक’

सेवा पखवाड़ा में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के निर्देश

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में आगामी 17 सितम्बर से आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न राज्यों के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रियों से कार्यक्रमों के संबंध में सुझाव भी प्राप्त किए।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवा पखवाड़ा के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कार्यक्रमों में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के साथ ही योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर को शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तराखंड के लगभग 10 लाख किसान अपने घरों में *आशीर्वाद का दीपक* जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देंगे। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आशीर्वाद का दीप जलाने का आव्हान भी किया।

इस बैठक में निदेशक कृषि दिनेश कुमार एवं निदेशक उद्यान आरके सिंह उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments