Homeताज़ा खबरेंश्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री: क्षेत्रीय विकास कार्यों हेतु ₹22...

श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री: क्षेत्रीय विकास कार्यों हेतु ₹22 लाख की की घोषणा

 

टिहरी गढ़वाल। राजकीय इंटर कॉलेज देवलधार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने सहभागिता कर पूज्य व्यासपीठ महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कथा श्रवण करते हुए क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हमारी सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। ऐसी धार्मिक एवं आध्यात्मिक कथाएं समाज में सद्भाव, संस्कार और लोककल्याण की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य करती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा समाज में सकारात्मक वातावरण के निर्माण हेतु ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए विधायक निधि से ₹22 लाख की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments