Homeताज़ा खबरेंशिक्षा के आधुनिकीकरण को विद्यालयों में मजबूत किये जायेंगे आधारभूत ढांचे: डॉ....

शिक्षा के आधुनिकीकरण को विद्यालयों में मजबूत किये जायेंगे आधारभूत ढांचे: डॉ. धन सिंह रावत

छात्रों को दी जाएगी डिजिटल शिक्षा व तकनीकी ज्ञान

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान श्रीनगर में विभिन्न राजकीय विद्यालयों में नवीन भवनों, कक्षा-कक्षाओं व सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने तथा विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

डाॅ. रावत ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगर पालिका श्रीनगर के भवन के नवनिर्माण कार्य का लोकार्पण किया तथा विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष एवं शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि नए भवन, अतिरिक्त कक्ष एवं शौचालय निर्माण से छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इसके उपरांत डॉ. रावत ने जूनियर हाईस्कूल गंगानाली श्रीकोट में कंप्यूटर कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। कंप्यूटर कक्ष बनने से छात्र-छात्राओं को डिजिटल शिक्षा एवं तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने हेतु लगातार कार्य कर रही है, ताकि युवा पीढ़ी भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सके।

इसके अलावा डॉ. रावत ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्रीकोट गंगानाली के भवन के नवनिर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों, विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नवीन भवन के निर्माण से छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

*वी.पी. सिंह बिष्ट*
जनसंपर्क अधिकारी/मीडिया प्रभारी
माननीय शिक्षा मंत्री

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments