Homeताज़ा खबरेंजनगणना 2027: स्वगणना से सशक्त नागरिक भागीदारी की ओर महत्वपूर्ण कदम: सुबोध...

जनगणना 2027: स्वगणना से सशक्त नागरिक भागीदारी की ओर महत्वपूर्ण कदम: सुबोध उनियाल

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने खुद की स्वगणना, 24 अप्रैल तक प्रदेशवासियों से की अपील
देहरादून।
राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जनगणना 2027 की स्वगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की। उन्होंने स्वयं अपनी जानकारी भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन दर्ज की।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भी 24 अप्रैल 2026 तक स्वगणना में शामिल होकर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं।
मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, “जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है, बल्कि देश के समग्र विकास की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक द्वारा दी गई सटीक जानकारी ही भविष्य की योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों की सही दिशा तय करती है।”
उन्होंने बताया कि इस बार सरकार ने स्वगणना की सुविधा उपलब्ध कराई है, जिससे नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यह पहल प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ-साथ पारदर्शिता और सटीकता भी सुनिश्चित करती है।
उनियाल ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे केवल भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वगणना करें और अपने परिवार, मित्रों तथा पड़ोसियों को भी इस राष्ट्रीय कार्य में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने जोर देकर कहा कि जनगणना 2027 में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। यह हम सभी की साझा जिम्मेदारी है कि हम इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments