Homeराज्यउत्तराखंडबड़ी खबर: UTU के पेपर सेटिंग में निजी कॉलेजों के शिक्षक नहीं...

बड़ी खबर: UTU के पेपर सेटिंग में निजी कॉलेजों के शिक्षक नहीं होंगे शामिल,  परीक्षाओं की शुचिता को उठाये सख्त कदम

 

आरोपी शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की संस्तुति, भेजा जेल

देहरादून, 25जुलाई 2026: वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की कुलपति डॉ. तृप्ता ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय परीक्षाओं की शुचिता, गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब निजी कॉलेजों के शिक्षकों को प्रश्नपत्र निर्माण (पेपर सेटिंग) और परीक्षा से सम्बंधित अन्य गोपनीय कार्यों से दूर रखा जाएगा।

कुलपति ने बताया कि हाल ही में सामने आए पेपर लीक प्रकरण को विश्वविद्यालय ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए परीक्षा नियंत्रक को उनके पद से हटा दिया गया है। साथ ही, एहतियात के तौर पर आरोपी निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षक द्वारा तैयार किया गया दूसरा प्रश्नपत्र भी निरस्त कर दिया गया है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर किसी प्रकार का प्रश्नचिह्न न लगे। उन्होंने कहा कि जांच में पाया गया कि उक्त आरोपित शिक्षक ने अपने कॉलेज (शिवालिक इंजीनियरिंग कालेज) के ही 22 छात्रों को पेपर लीक किया था।

उन्होंने बताया कि पेपर लीक प्रकरण के दृष्टिगत निजी इंजीनियरिंग कॉलेज को सख्त चेतावनी दी गई है उन्होंने ने कहा प्रकरण में संलिप्त प्राध्यापक को विश्वविद्यालय के सभी परीक्षा कार्यों से प्रतिबंधित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को और अधिक सुरक्षित एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठा रहा है।

कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों के हित सर्वोपरि हैं और विश्वविद्यालय निष्पक्ष एवं विश्वसनीय परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments