Homeताज़ा खबरेंशराब तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने अलग अलग ब्रांड...

शराब तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने अलग अलग ब्रांड की 08 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार 

अभियुक्त के कब्ज़े से अलग अलग ब्रांड की 08 पेटी अंग्रेजी शराब हुई बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने- अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों/अवैध रूप से शराब की तस्करी व बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुऎ उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके अनुपालन में पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब/मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा दिनाँक 15/08/2026 को लख्खीबाग क्षेत्र में चैकिग के दौरान एक अभियुक्त को चन्दन नगर के पास से पेटियों व कट्टों में रखी अलग अलग ब्रांड की 08 पेटी ( 336 पव्वे व 24 हॉफ) अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नगर पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

1- पंकज आहूजा पुत्र सुभाष चंद निवासी चन्दन नगर, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 48 साल

*बरामद माल*

1- 192 पव्वे इपीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब
2- 24 हाफ इपीरियल ब्लू
3- 96 पव्वे रॉयल स्टैग
4- 48 पव्वे मेकडावल

*(कीमत करीब 01 लाख रूपये )*

*पुलिस टीम :-*

1- अ०उ०नि० राजेश शाह
2- का० प्रमोद
3- का० हारून
4- का० संजीव
5- म०का० कंचन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments