Homeराज्यउत्तराखंडस्व. श्याम सिंह पुंडीर की पुण्यतिथि पर 102 यूनिट रक्तदान और नेत्र...

स्व. श्याम सिंह पुंडीर की पुण्यतिथि पर 102 यूनिट रक्तदान और नेत्र शिविर: 150 लोगों की हुई आंखों की जांच

 

स्व. श्याम सिंह पुंडीर की पुण्यतिथि पर रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित, 102 यूनिट रक्तदान

देहरादून, 18 अगस्त 2026: जिला पंचायत देहरादून के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. श्याम सिंह पुंडीर (दीपक पुंडीर) की पुण्यतिथि के अवसर पर सर्वगुण ज्ञानोदय ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

ट्रस्ट द्वारा देवभूमि ब्लड बैंक, देहरादून के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 102 यूनिट रक्तदान किया। वहीं, रामकृष्ण मिशन आश्रम, देहरादून के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में 150 लोगों की आंखों की जांच की गई। जरूरतमंद लोगों को संस्था की ओर से निःशुल्क चश्मे एवं दवाइयां भी वितरित की गईं।

इस अवसर पर सर्वगुण ज्ञानोदय ट्रस्ट के चेयरमैन राहुल रावत ने स्व. श्याम सिंह पुंडीर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक कार्यों और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया। उन्होंने कहा कि स्व. पुंडीर का जीवन समाजसेवा के प्रति समर्पित रहा और उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम उनके सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है।

राहुल रावत ने रक्तदान एवं नेत्र शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का संस्था की ओर से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में स्व. श्याम सिंह पुंडीर की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा पुंडीर, मदन पुंडीर, किशन सिंह पुंडीर, अनुराग, विकास कुमार कुशवाहा सहित सर्वगुण ज्ञानोदय ट्रस्ट के अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments