Homeताज़ा खबरेंबड़ी खबर: विकासनगर में हुए भाजपा कार्यकर्ता हत्याकांड में 4 आरोपियों‌ को...

बड़ी खबर: विकासनगर में हुए भाजपा कार्यकर्ता हत्याकांड में 4 आरोपियों‌ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

कई आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार: और आरोपियों की धर पकड़ जारी

विकासनगर। सहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में शनिवार को पानी भरने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। हिंसक झड़प में भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि उसके दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है।

पुलिस के अनुसार बैरागीवाला गांव में सरकारी ट्यूबवेल से पानी लेने को लेकर विनोद, राजेश और अशोक का गांव के पूर्व प्रधान इरशाद के भतीजे इम्तियाज से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि कहासुनी की सूचना मिलने पर रज्जाक, अमन, यूसुफ, अनीस सहित 20 से 25 लोग मौके पर पहुंच गए और तीनों भाइयों पर हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियारों और हथौड़ों से हमला किया। हमले में गंभीर रूप से घायल 43 वर्षीय विनोद को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके दोनों भाइयों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी बैरागीवाला पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

पुलिस ने की कार्रवाई

सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैरागी वाला में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष से आए व्यक्तियों 01ः रज्जाक पुत्र मासूम, 02: अमन पुत्र मासूम , 03: यूनूस पुत्र महबूब तथा 04: जावेद पुत्र मासूम 05: इम्तियाज पुत्र शम्स 06: शहबाज 07: शराफत अली पुत्र स्व0 लियाकत, 08: मासूम पुत्र स्व0 महबूब 09: आदिल पुत्र इम्तियाज, 10: शमून पुत्र जब्बार, 11: सलमान पुत्र युनुस 12: इन्तेजार व 30-40 अन्य व्यक्तियों द्वारा दूसरे पक्ष के 03 व्यक्तियों अशोक कुमार पुत्र भगवत प्रसाद, विनोद कुमार पुत्र भगवत प्रसाद तथा राजेश कुमार पुत्र भगवत प्रसाद के साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आयी, जिन्हें ग्रामीणों द्वारा उपचार हेतु लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ विनोद कुमार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों पक्षों के मध्य पूर्व से विवाद चल रहा था तथा विगत दो-तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर उनके मध्य आपस में कहा सुनी हुई थी। घटना के संबंध में मृतक के भाई अशोक पुत्र भगवत प्रसाद द्वारा कोतवाली सहसपुर पर दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर मु०अ०स०- 134/2026, धारा – 103/109/191(2)/3(5) बीएनएस के तहत 01ः रज्जाक पुत्र मासूम, 02: अमन पुत्र मासूम , 03: यूनूस पुत्र महबूब तथा 04: जावेद पुत्र मासूम 05: इम्तियाज पुत्र शम्स 06: शहबाज पुत्र शहीद 07: शराफत अली पुत्र स्व0 लियाकत, 08: मासूम पुत्र स्व0 महबूब 09: आदिल पुत्र इम्तियाज, 10: शमून पुत्र जब्बार, 11: सलमान पुत्र युनुस 12: इन्तेजार व 30-40 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल अलग अलग पुलिस टीमो का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 04 अभियुक्तों 01: रज्जाक पुत्र मासूम 02: सलमान पुत्र युनुस 03: जावेद पुत्र मासूम 04: शहबाज पुत्र शहीद को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश हेतु लगातार उनके सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

01: रज्जाक पुत्र मासूम
02: सलमान पुत्र युनुस
03: जावेद पुत्र मासूम
04: शहबाज पुत्र शहीद
(समस्त निवासीगण बैरागीवाला, थाना सहसपुर जनपद देहरादून)

*अपील: एसएसपी देहरादून द्वारा आमजन से अपील की गई कि कृपया शान्ति व्यवस्था बनाये रखें, उक्त प्रकरण में शामिल सभी अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के लिये दून पुलिस प्रतिबद्ध है। प्रकरण में शामिल सभी अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही के साथ-साथ उन्हें मां0 न्यायालय से भी सख्त से सख्त सजा दिलाये जाने के लिये प्रभावी पैरवी की जायेगी।*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments